Thursday, 26 November 2026
BREAKING
• खेल प्रशासन की गुणवत्ता पर लगी मुहर, हरियाणा ओलंपिक संघ को मिला आईएसओ प्रमाणपत्र • लोकसभा सांसद धर्मबीर सिंह ने जिला बार के लिए खोला खजाना, 30 लाख रुपए अतिरिक्त देने की घोषणा • हरियाणा विधानसभा में शोक प्रस्ताव पारित, पूर्व विधायकों एवं प्रदेश के शहीदों को दी श्रद्धांजलि • संविधान और कानून के सामने सभी नागरिक एक समान : अनिल विज • सीएम नायब सैनी पंजाब में झूठे दावे करने की बजाय हरियाणा में बढ़ते अपराधों को संभालेंः दिग्विजय चौटाला • केजरीवाल और सिसोदिया पर सुनील जाखड़ का तंज, मोगा दौरे को लेकर उठाए सवाल • पंजाब में पराली जलाने के 7,159 मामले दर्ज, करीब ढाई हजार किसानों पर लगा जुर्माना, 265 मामलों में एफआईआर • Mandi: जयराम ठाकुर ने साधा निशाना, बोले-संविधान की दुहाई देने वाली कांग्रेस पहले अपने इतिहास में झांके • खरड़-मोरिंडा रोड पर जाने वाले सावधान! 2 महीने बंद रहेगा रास्ता, पढ़ें कारण • पंचकूला में संविधान दिवस पर हरियाणा कांग्रेस का 'संविधान रक्षा मार्च' शुरू, प्रभारी संजय दत्त, हुड्डा-दीपेंद्र समेत कई दिग्गज नेता मौजूद

हरियाणा

हरियाणा विधानसभा में शोक प्रस्ताव पारित, पूर्व विधायकों एवं प्रदेश के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Updated on Thursday, November 26, 2026 19:59 PM IST

चंडीगढ़ : हरियाणा विधानसभा के आज यहां आयोजित एक दिवसीय विशेष सत्र के दौरान विधानसभा के गत सत्र से अब तक दिवंगत हुए प्रमुख व्यक्तियों, हरियाणा के शहीदों तथा सदन के सदस्यों के परिजनों को श्रद्धांजलि देने के लिए शोक प्रस्ताव पारित किए गए। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शोक प्रस्ताव पढ़े और दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की।

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने भी शोक प्रस्ताव पढ़े और शोक संतप्त परिवारों के सदस्यों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की। नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा तथा इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के विधायक आदित्य देवीलाल ने भी अपने-अपने दलों की ओर से शोक प्रस्ताव पढ़े और दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। सदन ने विधायक पूजा के ससुर तथा हरियाणा के पूर्व मंत्री फूल चंद मुलाना के 20 नवंबर, 2026 को हुए दुःखद निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। सदन ने हरियाणा विधानसभा के पूर्व सदस्य सतविन्द्र सिंह के 21 नवंबर, 2026 को हुए दुःखद निधन पर भी गहरा शोक व्यक्त किया।

सदन ने प्रदेश के उन 24 वीर सैनिकों को भी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने मातृभूमि की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए अदम्य साहस और वीरता का परिचय देते हुए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। इन शहीदों में निरीक्षक सैन प्रकाश, झज्जर; निरीक्षक मनोज कुमार, गांव गोद, जिला महेंद्रगढ़; उप निरीक्षक राजकुमार, गांव कुतानी, जिला झज्जर; उप निरीक्षक विनोद कुमार, गांव भूषण कलां, जिला महेंद्रगढ़; उप निरीक्षक जगदीश चंद्र, गांव सोरखी, जिला हांसी; उप निरीक्षक वेदपाल, गांव मय्यड़, जिला हिसार; सहायक उप निरीक्षक कृष्ण कुमार, गांव रामबास, जिला महेंद्रगढ़; सहायक उप निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह, गांव फरमाना बादशाहपुर, जिला रोहतक; हवलदार सुरेश कुमार, गांव सुन्दरह, जिला महेंद्रगढ़; हवलदार मंदीप कुमार, गांव गुमड़, जिला सोनीपत; हवलदार संदीप कुमार, गांव शेखपुरा, जिला सोनीपत; हवलदार विकास देशवाल, गांव मतलौडा, जिला पानीपत; हवलदार रणदीप सिंह, गांव मानहेरु, जिला भिवानी; हवलदार नरेश कुमार, गांव शादीपुर, जिला जींद; हवलदार अमित कुमार, गांव सिहोर, जिला महेंद्रगढ़; हवलदार वेदप्रकाश, गांव कंवाली, जिला रेवाड़ी; नायक शेर सिंह, गांव बुढ़नपुर बांगर, जिला करनाल; नायक बलजिंद्र सिंह, गांव किरमारा, जिला हिसार; लांस नायक कृष्ण, गांव नंदगढ़, जिला जींद; लांस नायक सुखचैन सिंह, गांव कुत्ताबड, जिला सिरसा; सिपाही विकास कुमार, गांव ढाणी किरावड़, जिला भिवानी; सिपाही परवीन कुमार, गांव सीहा, जिला पलवल; सिपाही दिनेश वशिष्ठ, गांव हीरापुर, जिला फरीदाबाद तथा सिपाही सोमबीर सिंह, गांव अहरी, जिला झज्जर शामिल हैं।

सदन ने राष्ट्र की सेवा में अपने प्राण न्योछावर करने वाले इन वीर सैनिकों की शहादत को शत्-शत् नमन किया। इसके अलावा, सदन ने नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा की मौसी शांति देवी तथा विधायक रणधीर पनिहार की बुआ मरमण देवी के दुःखद निधन पर भी गहरा शोक व्यक्त किया। सदन ने दिवंगतों के शोक संतप्त परिवारों के सदस्यों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की तथा परमात्मा से उन्हें इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। सदन के सदस्यों ने दिवंगत आत्माओं के सम्मान में दो मिनट का मौन भी रखा।

Have something to say? Post your comment
खेल प्रशासन की गुणवत्ता पर लगी मुहर, हरियाणा ओलंपिक संघ को मिला आईएसओ प्रमाणपत्र

: खेल प्रशासन की गुणवत्ता पर लगी मुहर, हरियाणा ओलंपिक संघ को मिला आईएसओ प्रमाणपत्र

लोकसभा सांसद धर्मबीर सिंह ने जिला बार के लिए खोला खजाना, 30 लाख रुपए अतिरिक्त देने की घोषणा

: लोकसभा सांसद धर्मबीर सिंह ने जिला बार के लिए खोला खजाना, 30 लाख रुपए अतिरिक्त देने की घोषणा

संविधान और कानून के सामने सभी नागरिक एक समान : अनिल विज

: संविधान और कानून के सामने सभी नागरिक एक समान : अनिल विज

सीएम नायब सैनी पंजाब में झूठे दावे करने की बजाय हरियाणा में बढ़ते अपराधों को संभालेंः दिग्विजय चौटाला

: सीएम नायब सैनी पंजाब में झूठे दावे करने की बजाय हरियाणा में बढ़ते अपराधों को संभालेंः दिग्विजय चौटाला

पंचकूला में संविधान दिवस पर हरियाणा कांग्रेस का 'संविधान रक्षा मार्च' शुरू, प्रभारी संजय दत्त, हुड्डा-दीपेंद्र समेत कई दिग्गज नेता मौजूद

: पंचकूला में संविधान दिवस पर हरियाणा कांग्रेस का 'संविधान रक्षा मार्च' शुरू, प्रभारी संजय दत्त, हुड्डा-दीपेंद्र समेत कई दिग्गज नेता मौजूद

हरियाणा सरकार के मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, विपुल गोयल से वापस लिया सिविल एविएशन विभाग; CM सैनी खुद संभालेंगे

: हरियाणा सरकार के मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, विपुल गोयल से वापस लिया सिविल एविएशन विभाग; CM सैनी खुद संभालेंगे

सत्ता में रहते कांग्रेस को क्यों याद नहीं आया संविधान, सत्ता से बाहर होते ही करने लगी संविधान की बात : अनिल विज

: सत्ता में रहते कांग्रेस को क्यों याद नहीं आया संविधान, सत्ता से बाहर होते ही करने लगी संविधान की बात : अनिल विज

गुरु रविदास जी के बेगमपुरा के सपने को साकार कर रही डबल इंजन सरकार : नायब सिंह सैनी

: गुरु रविदास जी के बेगमपुरा के सपने को साकार कर रही डबल इंजन सरकार : नायब सिंह सैनी

जेजेपी की जन-जन अधिकार रैली की तैयारियां तेज, महेंद्रगढ़ कॉलेज मैदान में वाटरप्रूफ टेंट से ढकेगा पूरा ग्राउंड

: जेजेपी की जन-जन अधिकार रैली की तैयारियां तेज, महेंद्रगढ़ कॉलेज मैदान में वाटरप्रूफ टेंट से ढकेगा पूरा ग्राउंड

संविधान रक्षा मार्च को लेकर कालका में कांग्रेस की अहम बैठक, 26 नवंबर से पंचकूला में शुरू होगा अभियान

: संविधान रक्षा मार्च को लेकर कालका में कांग्रेस की अहम बैठक, 26 नवंबर से पंचकूला में शुरू होगा अभियान

X