Friday, 27 November 2026
BREAKING
• शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 200 अंक टूटा, निफ्टी भी गिरावट के साथ खुला • सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की एसेट क्वालिटी अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर, कर्ज 127 लाख करोड़ रुपए पहुंचा: सरकार • 8 साल बाद फिर खुलेंगी बॉल-टैम्परिंग विवाद की फाइलें, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बनाया स्वतंत्र समीक्षा पैनल • गेंदबाजों ने दूसरे सेशन में कराई भारत की वापसी, टी-ब्रेक तक न्यूजीलैंड का स्कोर 131/4 • World Chess Championship : गुकेश और सिंदारोव के बीच लगातार तीसरी बाजी ड्रॉ • 'यकीन करना मुश्किल है फिर बाहर कर दिया', सिराज को जगह न मिलने से नाखुश पूर्व भारतीय क्रिकेटर्स • 'चौथे और पांचवें दिन उनकी स्पिन काम आती', जडेजा को बाहर रखने पर सुनील गावस्कर ने उठाए सवाल • स्पेन ने कटाया डेविस कप के सेमीफाइनल का टिकट, ऑस्ट्रिया को 2-0 से दी शिकस्त • प्रदूषण के बीच घर से निकलते ही होने लगता है सिरदर्द? थकान नहीं, खराब हवा भी हो सकती है वजह • 'गनमास्टर जी9' रिव्यू: इमरान हाशमी, जेनेलिया और अपारशक्ति से सजी फुल मसाला मनोरंजन फिल्म

स्वास्थ्य

प्रदूषण के बीच घर से निकलते ही होने लगता है सिरदर्द? थकान नहीं, खराब हवा भी हो सकती है वजह

Updated on Friday, November 27, 2026 11:39 AM IST

सर्दियों का मौसम आते ही देश के कई शहरों में प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगता है। सुबह और शाम को धुंध और धुआं ज्यादा दिखता है। इससे सांस लेने में दिक्कत, आंखों में जलन, सिर में दर्द और चक्कर जैसी परेशानी हो सकती है। अक्सर लोग सोचते हैं कि ये थकान, टेंशन, मोबाइल ज्यादा चलाने या नींद पूरी न होने से हो रहा है पर कई बार वजह प्रदूषित हवा भी इसकी वजह होती है। जिन लोगों को पहले से माइग्रेन यानी सिर के दर्द की परेशानी है, उन्हें प्रदूषित हवा में और ज्यादा दिक्कत हो सकती है।

हवा में बहुत छोटे-छोटे धूल के कण होते हैं, जो हमें दिखते भी नहीं हैं। सांस लेते समय ये कण हमारे शरीर के अंदर चले जाते हैं। इनमें से कुछ कण थोड़े बड़े होते हैं और कुछ इतने छोटे होते हैं कि फेफड़ों के अंदर तक पहुंच जाते हैं। जब ये कण शरीर में जाते हैं तो शरीर के अंदर जलन और सूजन जैसी परेशानी शुरू हो जाती है।

वैज्ञानिकों के मुताबिक, जब हम लंबे समय तक प्रदूषित हवा में रहते हैं, तो इसका असर सांस और शरीर के बाकी हिस्सों पर भी पड़ता है। शरीर में सूजन और खून के बहाव में बदलाव की वजह से सिरदर्द बढ़ सकता है।

जब हवा बहुत खराब होती है और हम लंबे समय तक बाहर रहते हैं, तो सिरदर्द होने का खतरा बढ़ जाता है। प्रदूषित हवा से नाक और गले में जलन, गले में खराश, खांसी और आंखों से पानी आना जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। शरीर की ये परेशानी भी सिर में भारीपन और दर्द बढ़ा सकती है।

जिन लोगों को माइग्रेन की दिक्कत है, उनमें प्रदूषित हवा दर्द को बढ़ा सकती है और उसे तेज कर सकती है। अगर इसके साथ नींद कम होना, टेंशन, पानी कम पीना या मौसम बदलना भी जुड़ जाए, तो परेशानी और बढ़ जाती है।

माइग्रेन या बार-बार सिरदर्द वाले लोगों को प्रदूषित हवा के दिनों में ज्यादा ध्यान रखना चाहिए। इसके अलावा, ट्रैफिक में काम करने वाले लोग, सड़क किनारे दुकान लगाने वाले, बिल्डिंग बनाने वाले मजदूर और बाहर ज्यादा समय बिताने वाले लोगों को प्रदूषित हवा का सामना ज्यादा करना पड़ता है।

प्रदूषित हवा से पूरी तरह बचना मुश्किल है पर इससे सावधानी बरत सकते हैं। बाहर निकलने से पहले एक्यूआई देखें। हवा बहुत खराब हो, तो सुबह की सैर, दौड़ या बाहर एक्सरसाइज करने से बचें। जरूरी काम से बाहर जाना हो तो एन-95 मास्क पहनें, जो हवा के छोटे कणों से बचाता है।

घर की हवा साफ रखने के लिए एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल कर सकते हैं। प्रदूषित हवा ज्यादा हो तो खिड़की-दरवाजे लंबे समय तक खुले न रखें। घर में सिगरेट, अगरबत्ती और मच्छर भगाने वाली कॉइल का इस्तेमाल भी कम करें, क्योंकि इनसे घर की हवा और खराब होती है।

अगर सिरदर्द लगातार बना रहे, अचानक बहुत तेज हो जाए या इसके साथ उल्टी, नजर में बदलाव, कमजोरी, बोलने में दिक्कत या बेहोशी जैसी बात हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

 

Have something to say? Post your comment
रोज 10 मिनट अनुलोम-विलोम, तनाव-चिंता से लेकर खांसी-सांस की परेशानी तक मिलेगा छुटकारा

: रोज 10 मिनट अनुलोम-विलोम, तनाव-चिंता से लेकर खांसी-सांस की परेशानी तक मिलेगा छुटकारा

पीठ दर्द से हैं परेशान, रोज करें अर्ध भेकासन, मिलेगा जबरदस्त फायदा

: पीठ दर्द से हैं परेशान, रोज करें अर्ध भेकासन, मिलेगा जबरदस्त फायदा

सर्दियों में खानपान से लेकर त्वचा की देखभाल तक, आयुर्वेद के ये नियम आएंगे काम

: सर्दियों में खानपान से लेकर त्वचा की देखभाल तक, आयुर्वेद के ये नियम आएंगे काम

सिगरेट, शराब और बढ़ता पेट! पुरुषों की ये 5 आदतें बढ़ाती हैं कैंसर का खतरा

: सिगरेट, शराब और बढ़ता पेट! पुरुषों की ये 5 आदतें बढ़ाती हैं कैंसर का खतरा

बच्चे को दस्त होने पर न रोकें स्तनपान, डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए करें ये उपाय

: बच्चे को दस्त होने पर न रोकें स्तनपान, डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए करें ये उपाय

पसीने वाले मोजे और गीले पैर बन सकते हैं फंगल इन्फेक्शन की वजह, जानें लक्षण और बचाव के तरीके

: पसीने वाले मोजे और गीले पैर बन सकते हैं फंगल इन्फेक्शन की वजह, जानें लक्षण और बचाव के तरीके

पादहस्तासन: रोज सिर्फ 5 मिनट करें ये योगासन, कमर दर्द, तनाव और पाचन की समस्या होगी दूर

: पादहस्तासन: रोज सिर्फ 5 मिनट करें ये योगासन, कमर दर्द, तनाव और पाचन की समस्या होगी दूर

सर्दी-जुकाम और फ्लू में एंटीबायोटिक न लेना ही समझदारी,WHO ने दी चेतावनी

: सर्दी-जुकाम और फ्लू में एंटीबायोटिक न लेना ही समझदारी,WHO ने दी चेतावनी

मिर्गी का दौरा पड़ते ही न हों परेशान, आपकी ये छोटी-सी समझदारी बचा सकती है मरीज की जान

: मिर्गी का दौरा पड़ते ही न हों परेशान, आपकी ये छोटी-सी समझदारी बचा सकती है मरीज की जान

हर समय बाहरी दुनिया में उलझा रहता है मन, योग का यह अभ्यास दिलाएगा सुकून

: हर समय बाहरी दुनिया में उलझा रहता है मन, योग का यह अभ्यास दिलाएगा सुकून

X