Sunday, 22 November 2026
BREAKING
• केबीसी के सवाल पर पंजाब में विवाद, अमिताभ बच्चन और सोनी टीवी को कानूनी नोटिस • आकांक्षा पुरी ने बताया इंडस्ट्री में टिके रहने का मंत्र, बोलीं- 'वक्त के साथ नहीं बदले तो कोई और आपकी जगह ले लेगा' • उत्पाद पर गलत जानकारी अंकित करने से उद्यमी बचें : FSSAI • पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर तबादला, 144 पीपीएस अफसरों का ट्रांसफर, कई जिलों के सीओ बदले • शीट शेयरिंग को लेकर नरम पड़े अखिलेश, कहा-कई सीटें ऐसी जो जीत सकती है कांग्रेस • भीड़ जुटाने को थीम सांग का सहारा ले रही बसपा, छह दिसंबर को मायावती भरेंगी हुंकार • स्वतंत्रता सेनानी महाराज कृष्ण खन्ना के नाम पर हुआ लाजपत नगर से गुलाब पार्क तक सड़क का नामकरण • श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के संबंध में सजाए गए विशाल नगर कीर्तन में डिप्टी कमिश्नर और पुलिस कमिश्नर ने की शिरकत • श्री आनंदपुर साहिब में अवैध खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई; पोकलेन मशीन ज़ब्त, मुकदमा दर्ज: बरिंदर कुमार गोयल • ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान का 305वां दिन: पंजाब पुलिस ने 570 स्थानों पर की छापेमारी; 219 व्यक्ति काबू

उतार प्रदेश

भीड़ जुटाने को थीम सांग का सहारा ले रही बसपा, छह दिसंबर को मायावती भरेंगी हुंकार

Updated on Sunday, November 22, 2026 16:09 PM IST

लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी 6 दिसंबर को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के मौके पर लखनऊ में भीड़ जुटाने के लिए थीम सांग का भी सहारा ले रही है। वीडियो के माध्यम से हर जिले से कार्यकर्ताओं को श्रद्धासुमन कार्यक्रम में लखनऊ पहुंचने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। विधानसभा चुनाव से पहले विपक्षी दलों की तरह बसपा भी रचनात्मक पोस्टर और वीडियो बनवा रही है। वहीं, मायावती भी चुनावी हुंकार भरेंगी।


लखनऊ स्थित डॉक्टर अंबेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल पर प्रस्तावित कार्यक्रम में बसपा सुप्रीमो मायावती बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहेंगी। लगभग एक साल बाद बसपा सुप्रीमो कार्यकर्ताओं को खुले मंच से संबोधित करेंगी। विधानसभा चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं में जोश भरने का प्रयास करेंगी। वहीं सवा दो मिनट के वीडियो के जरिए बसपा ने रोजगार व कानून-व्यवस्था के मुद्दे को भी उठाया गया है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि चुनाव प्रचार से जुड़े कई अन्य वीडियो भी तैयार कराए जा रहे हैं। खासकर युवाओं में पहुंच बढ़ाने के लिए बसपा अन्य दलों की तरह सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अपनी सक्रियता और बढ़ाएगी।


बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल समेत अन्य नेता कार्यक्रम की तैयारियों की निरंतर मानीटरिंग कर रहे हैं। ब्लाक से बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने के साथ ही लखनऊ पहुंचने के लिए तैयार किया जा रहा है। कार्यक्रम के माध्यम से बसपा अपने कोर वोटबैंक को खास संदेश देने का प्रयास करेगी।


6 दिसंबर को शक्ति प्रदर्शन
बसपा छह दिसंबर को महापरिनिर्वाण दिवस के मौके पर शक्ति प्रदर्शन करेगी। श्रद्धासुमन कार्यक्रम में हर जिले से कार्यकर्ताओं को जुटाने के लिए सेक्टर व बूथ प्रभारियों को खास टास्क सौंपे जा रहे हैं। बसपा सुप्रीमो मायावती की मौजूदगी में इस कार्यक्रम के माध्यम से पार्टी उससे छिटक रहे बहुजन समाज और पिछड़ों को खास संदेश देने का प्रयास करेगी। चुनावी सरगर्मियां तेज होने पर जिस तरह आजाद समाज पार्टी ने अपनी गतिविधियां बढ़ाई हैं, उसे देखते हुए बसपा का श्रद्धासुमन कार्यक्रम अलग राजनीतिक संदेश दे सकता है।


हर जिले में बैठक कर रही बसपा
बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटाने के लिए जिलों में बैठकें कर रहे हैं। लखनऊ में बख्शी का तालाब और मलिहाबाद क्षेत्र में बैठकें कर कार्यकर्ताओं तक पार्टी सुप्रीमो का संदेश पहुंचाया गया है। पांच नवंबर को मायावती ने सभी पदाधिकारियों की विशेष बैठक में लखनऊ स्थित डॉ.अंबेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल पर प्रस्तावित कार्यक्रम की सफलता के लिए कड़े निर्देश दिए थे। पार्टी अब संगठन को सक्रिय कर अवध क्षेत्र के अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को जुटाने की कोशिश कर रही है। बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद की 20 नवंबर को अयोध्या में प्रस्तावित सभी भी इस कार्यक्रम की दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। आकाश युवाओं को पार्टी से जोड़े रखने का प्रयास करेंगे।

 

Have something to say? Post your comment
पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर तबादला, 144 पीपीएस अफसरों का ट्रांसफर, कई जिलों के सीओ बदले

: पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर तबादला, 144 पीपीएस अफसरों का ट्रांसफर, कई जिलों के सीओ बदले

शीट शेयरिंग को लेकर नरम पड़े अखिलेश, कहा-कई सीटें ऐसी जो जीत सकती है कांग्रेस

: शीट शेयरिंग को लेकर नरम पड़े अखिलेश, कहा-कई सीटें ऐसी जो जीत सकती है कांग्रेस

अयोध्या में पंचकोसी परिक्रमा में उमड़ा आस्था का जन सैलाब, 50 लाख के पार पहुंच सकता है आंकड़ा

: अयोध्या में पंचकोसी परिक्रमा में उमड़ा आस्था का जन सैलाब, 50 लाख के पार पहुंच सकता है आंकड़ा

बुलंदशहर में 50 हजार के इनामी गैंगस्टर नसीम दुरानी का एनकाउंटर, नोएडा एसटीएफ और दिल्ली पुलिस की टीम ने किया ढेर

: बुलंदशहर में 50 हजार के इनामी गैंगस्टर नसीम दुरानी का एनकाउंटर, नोएडा एसटीएफ और दिल्ली पुलिस की टीम ने किया ढेर

'भाजपा राम-कृष्ण की पुजारी नहीं, बल्कि व्यापारी', यूपी में 'राधे राधे, कमल खिला दे' नारे पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया

: 'भाजपा राम-कृष्ण की पुजारी नहीं, बल्कि व्यापारी', यूपी में 'राधे राधे, कमल खिला दे' नारे पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया

भारत-विरोधी अंतरराष्ट्रीय ताकतों के इशारे पर काम कर रहे राहुल गांधी और अखिलेश यादव: उपमुख्यमंत्री मौर्य

: भारत-विरोधी अंतरराष्ट्रीय ताकतों के इशारे पर काम कर रहे राहुल गांधी और अखिलेश यादव: उपमुख्यमंत्री मौर्य

पीडीए सिर्फ नारा, हकीकत में पिछड़ों-दलितों को सपा ने किया नजरअंदाज : दानिश अंसारी

: पीडीए सिर्फ नारा, हकीकत में पिछड़ों-दलितों को सपा ने किया नजरअंदाज : दानिश अंसारी

प्रयागराज: गोपाष्टमी पर बलुआ घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गौ माता की हुई पूजा

: प्रयागराज: गोपाष्टमी पर बलुआ घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गौ माता की हुई पूजा

जेवर में साइड देने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष; तीन लोगों को लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

: जेवर में साइड देने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष; तीन लोगों को लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

जनगणना में कोई न छूटे, सटीक आंकड़ों से बनेगी प्रदेश के विकास की कार्ययोजना : सीएम योगी

: जनगणना में कोई न छूटे, सटीक आंकड़ों से बनेगी प्रदेश के विकास की कार्ययोजना : सीएम योगी

X