Sunday, 22 November 2026
BREAKING
• जन्मदिन पर कार्तिक आर्यन को मिला खास तोहफा, नई फिल्म 'कालिया' का ऐलान • केबीसी के सवाल पर पंजाब में विवाद, अमिताभ बच्चन और सोनी टीवी को कानूनी नोटिस • आकांक्षा पुरी ने बताया इंडस्ट्री में टिके रहने का मंत्र, बोलीं- 'वक्त के साथ नहीं बदले तो कोई और आपकी जगह ले लेगा' • उत्पाद पर गलत जानकारी अंकित करने से उद्यमी बचें : FSSAI • पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर तबादला, 144 पीपीएस अफसरों का ट्रांसफर, कई जिलों के सीओ बदले • शीट शेयरिंग को लेकर नरम पड़े अखिलेश, कहा-कई सीटें ऐसी जो जीत सकती है कांग्रेस • भीड़ जुटाने को थीम सांग का सहारा ले रही बसपा, छह दिसंबर को मायावती भरेंगी हुंकार • स्वतंत्रता सेनानी महाराज कृष्ण खन्ना के नाम पर हुआ लाजपत नगर से गुलाब पार्क तक सड़क का नामकरण • श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के संबंध में सजाए गए विशाल नगर कीर्तन में डिप्टी कमिश्नर और पुलिस कमिश्नर ने की शिरकत • श्री आनंदपुर साहिब में अवैध खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई; पोकलेन मशीन ज़ब्त, मुकदमा दर्ज: बरिंदर कुमार गोयल

मनोरंजन

आकांक्षा पुरी ने बताया इंडस्ट्री में टिके रहने का मंत्र, बोलीं- 'वक्त के साथ नहीं बदले तो कोई और आपकी जगह ले लेगा'

Updated on Sunday, November 22, 2026 16:18 PM IST

मुंबई : अभिनेत्री आकांक्षा पुरी मनोरंजन जगत में पिछले 14 साल से सक्रिय हैं। उन्होंने तमिल फिल्मों से अपने करियर की शुरुआत की और हिंदी सिनेमा, टेलीविजन और अब ओटीटी तक का सफर तय किया है। इस दौरान उन्होंने खुद को वक्त के साथ ढाला और नए मौकों के अनुसार अपने काम करने का तरीका भी बेहतर किया।

अभिनेत्री का कहना है कि इंडस्ट्री में लंबे समय तक अपनी जगह बनाए रखने के लिए लगातार मेहनत करने के साथ बदलाव को अपनाना भी जरूरी है। अगर कोई कलाकार समय के साथ खुद को अपडेट नहीं करता, तो उसकी जगह कोई दूसरा ले सकता है।

टीसीईएल 2027 के मौके पर समाचार एजेंसी से खास बातचीत में आकांक्षा ने इंडस्ट्री में बने रहने का अपना मंत्र साझा किया। उन्होंने बताया कि उनके लिए कंसिस्टेंसी सबसे ज्यादा मायने रखती है। एक कलाकार को लगातार खुद पर काम करते रहना चाहिए, क्योंकि समय के साथ अभिनय से लेकर मेकअप और हेयरस्टाइल तक बहुत कुछ बदल जाता है।

आकांक्षा ने कहा, ''मुझे लगता है कि कंसिस्टेंसी ही सबसे जरूरी है। आपको लगातार खुद पर काम करते रहना चाहिए। मैं पिछले 14 साल से इंडस्ट्री में हूं, लेकिन 13-14 साल पहले जिस तरह का मेकअप और हेयरस्टाइल होता था या जिस तरह की एक्टिंग होती थी, वह आज काम नहीं करती। आज सोशल मीडिया है। आपको हर चीज के लिए तैयार रहना होगा और हर बदलाव को खुले दिल से अपनाना होगा, वरना आप पीछे रह जाएंगे। हमने भी यही किया। खुद को अपडेट किया, अपने ऊपर काम जारी रखा और हर बदलाव को स्वीकार किया।''

अभिनेत्री ने बातचीत में अपने करियर के अलग-अलग पड़ावों का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि उनका सफर किसी एक इंडस्ट्री या प्लेटफॉर्म तक सीमित नहीं रहा। उन्होंने साउथ फिल्मों से शुरुआत की, फिर हिंदी सिनेमा और टेलीविजन में काम किया और अब ओटीटी पर भी अपनी पहचान बना रही हैं।

उन्होंने कहा, ''आज मैं ओटीटी पर काम कर रही हूं। इससे पहले मैं टेलीविजन पर काम कर रही थी और उससे पहले साउथ में काम कर रही थी। इसलिए आपको यह स्वीकार करना होगा कि समय बदल रहा है। अगर आप वक्त के साथ नहीं बदलेंगे, तो आपकी जगह कोई दूसरा ले लेगा। मैं लगातार खुद पर काम करती हूं और बदलाव को स्वीकार करती हूं। यही चीज मुझे आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है।''

आकांक्षा के फिल्मी सफर की बात करें, तो उन्होंने साल 2013 में तमिल फिल्म 'एलेक्स पांडियन' से अभिनय की शुरुआत की थी। इसके दो साल बाद 2015 में उन्होंने मधुर भंडारकर की फिल्म 'कैलेंडर गर्ल्स' से हिंदी सिनेमा में कदम रखा। इस फिल्म में उनके काम ने उन्हें हिंदी दर्शकों के बीच पहचान दिलाई।

हालांकि, आकांक्षा को घर-घर में पहचान टीवी शो 'विघ्नहर्ता गणेश' में माता पार्वती के किरदार से मिली। इस पौराणिक शो में उनके अभिनय को दर्शकों ने पसंद किया। इसके बाद वह रियलिटी शो 'मीका दी वोटी' और 'बिग बॉस ओटीटी' में भी नजर आईं।

हिंदी के अलावा, आकांक्षा तमिल, मलयालम और कन्नड़ फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। अलग-अलग भाषाओं और प्लेटफॉर्म पर काम करने के अनुभव ने उनके करियर को नया आयाम दिया है। अब ओटीटी पर काम करते हुए वह एक बार फिर नए बदलावों के साथ आगे बढ़ रही हैं।

 

Have something to say? Post your comment
जन्मदिन पर कार्तिक आर्यन को मिला खास तोहफा, नई फिल्म 'कालिया' का ऐलान

: जन्मदिन पर कार्तिक आर्यन को मिला खास तोहफा, नई फिल्म 'कालिया' का ऐलान

केबीसी के सवाल पर पंजाब में विवाद, अमिताभ बच्चन और सोनी टीवी को कानूनी नोटिस

: केबीसी के सवाल पर पंजाब में विवाद, अमिताभ बच्चन और सोनी टीवी को कानूनी नोटिस

न कोई गॉडफादर, न फिल्मी परिवार… ऐसे बने बॉलीवुड के 'रोम-कॉम किंग' कार्तिक आर्यन

: न कोई गॉडफादर, न फिल्मी परिवार… ऐसे बने बॉलीवुड के 'रोम-कॉम किंग' कार्तिक आर्यन

गैंगस्टरों की धमकियों से डरा बॉलीवुड, एआईसीडब्ल्यूए ने देवेंद्र फडणवीस से मांगी सितारों की सुरक्षा

: गैंगस्टरों की धमकियों से डरा बॉलीवुड, एआईसीडब्ल्यूए ने देवेंद्र फडणवीस से मांगी सितारों की सुरक्षा

अनिल कपूर ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से की मुलाकात, तस्वीरें शेयर कर जताई खुशी

: अनिल कपूर ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से की मुलाकात, तस्वीरें शेयर कर जताई खुशी

पिता के आखिरी पलों से निकला था 'पिया घर आवेंगे' गाना, कैलाश खेर ने बताई पूरी कहानी

: पिता के आखिरी पलों से निकला था 'पिया घर आवेंगे' गाना, कैलाश खेर ने बताई पूरी कहानी

हेलन बर्थडे स्पेशल: बर्मा से भारत तक पैदल चलीं, भूख और बदहाली झेली और फिर डांस से किया बॉलीवुड पर राज

: हेलन बर्थडे स्पेशल: बर्मा से भारत तक पैदल चलीं, भूख और बदहाली झेली और फिर डांस से किया बॉलीवुड पर राज

शिल्पा शिरोडकर: जब स्टारडम छोड़ विदेश में की हेयर ड्रेसर की नौकरी, कई साल बाद की दमदार वापसी

: शिल्पा शिरोडकर: जब स्टारडम छोड़ विदेश में की हेयर ड्रेसर की नौकरी, कई साल बाद की दमदार वापसी

फिल्मों में हीरो बनने से पहले तुषार कपूर ने डेविड धवन की तीन फिल्मों के सेट पर सीखा था काम

: फिल्मों में हीरो बनने से पहले तुषार कपूर ने डेविड धवन की तीन फिल्मों के सेट पर सीखा था काम

2,000 करोड़ की लागत, 1,547 करोड़ की कमाई, अब टिकटों के दाम में कटौती, क्या मुश्किल में फंस गई ‘रामायण’?

: 2,000 करोड़ की लागत, 1,547 करोड़ की कमाई, अब टिकटों के दाम में कटौती, क्या मुश्किल में फंस गई ‘रामायण’?

X