Sunday, 22 November 2026
BREAKING
• रणवीर सिंह को सचिन तेंदुलकर ने दिया खास ऑफर, बोले- 'मेरे लिए गेंदबाजी करो' • शरद कपूर की मदद की अपील पर त्रिधा चौधरी बोलीं-'मुश्किल वक्त में मदद मांगने से डरना नहीं चाहिए' • जन्मदिन पर कार्तिक आर्यन को मिला खास तोहफा, नई फिल्म 'कालिया' का ऐलान • केबीसी के सवाल पर पंजाब में विवाद, अमिताभ बच्चन और सोनी टीवी को कानूनी नोटिस • आकांक्षा पुरी ने बताया इंडस्ट्री में टिके रहने का मंत्र, बोलीं- 'वक्त के साथ नहीं बदले तो कोई और आपकी जगह ले लेगा' • उत्पाद पर गलत जानकारी अंकित करने से उद्यमी बचें : FSSAI • पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर तबादला, 144 पीपीएस अफसरों का ट्रांसफर, कई जिलों के सीओ बदले • शीट शेयरिंग को लेकर नरम पड़े अखिलेश, कहा-कई सीटें ऐसी जो जीत सकती है कांग्रेस • भीड़ जुटाने को थीम सांग का सहारा ले रही बसपा, छह दिसंबर को मायावती भरेंगी हुंकार • स्वतंत्रता सेनानी महाराज कृष्ण खन्ना के नाम पर हुआ लाजपत नगर से गुलाब पार्क तक सड़क का नामकरण

मनोरंजन

केबीसी के सवाल पर पंजाब में विवाद, अमिताभ बच्चन और सोनी टीवी को कानूनी नोटिस

Updated on Sunday, November 22, 2026 16:19 PM IST

संगरूर : अभिनेता अमिताभ बच्चन के क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' (केबीसी) में पंजाब को लेकर पूछे गए एक सवाल पर विवाद खड़ा हो गया है। शो में पंजाब को अपराध और पुलिस थानों पर बम धमाकों से जोड़ने वाले सवाल पर राज्य के लोगों ने एतराज जताया है। इस मामले में संगरूर के एक वकील ने अमिताभ बच्चन और सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन को कानूनी नोटिस भेजा है।

नोटिस के जरिए विवादित सवाल और उससे जुड़ी वीडियो क्लिप को नेशनल मीडिया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटाने, पंजाब के लोगों से बिना शर्त सार्वजनिक माफी मांगने और पूरे मामले में सफाई देने की मांग की गई है। इसके लिए 15 दिन का समय दिया गया है। मांगें पूरी नहीं होने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

यह नोटिस रंजीत सिंह की तरफ से एडवोकेट इंदरजीत अरोड़ा ने भेजा है। नोटिस अमिताभ बच्चन को केबीसी के होस्ट के तौर पर, एबी कॉर्प लिमिटेड के जरिए उनके दूसरे पते पर और सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ को भेजा गया है।

एडवोकेट इंदरजीत अरोड़ा ने समाचार एजेंसी से बातचीत में पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने कहा, ''कुछ दिन पहले मेरे क्लाइंट ने मुझे सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले शो केबीसी के कुछ स्क्रीनशॉट और एक वीडियो क्लिप दिखाई थी। इसमें 12 लाख 50 हजार रुपए के सवाल के तौर पर पूछा गया था, 'हाल ही में किस राज्य में अपराधी पुलिस थानों पर बम धमाके करने से नहीं डरते?' इस सवाल के जरिए पंजाब को अपराध से जोड़कर दिखाने की कोशिश की गई है, जिससे राज्य की छवि पर असर पड़ सकता है।''

अरोड़ा ने कहा, ''हमने इसी आधार पर सोनी टीवी और अमिताभ बच्चन को कानूनी नोटिस भेजा है। हमारी मांग है कि विवादित सवाल और वीडियो को तुरंत हटाया जाए और पंजाब के लोगों से बिना शर्त माफी मांगी जाए। किसी एक राज्य को इस तरह निशाना बनाना सही नहीं है।''

वकील ने वीडियो को लेकर एक और अहम बात उठाई। उन्होंने आशंका जताई कि संभव है कि यह वीडियो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद से तैयार किया गया हो। अगर जांच में ऐसा सामने आता है तो वीडियो बनाने वाले व्यक्ति के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि 'कौन बनेगा करोड़पति' भारतीय टेलीविजन के लोकप्रिय क्विज शो में से एक है। इस शो की शुरुआत साल 2000 में हुई थी और अमिताभ बच्चन लंबे समय से इसके होस्ट हैं। यह शो ब्रिटिश क्विज शो 'हू वॉन्ट्स टू बी अ मिलियनेयर?' के भारतीय संस्करण पर आधारित है।

इस शो में प्रतियोगियों से सामान्य ज्ञान, इतिहास, विज्ञान, खेल, मनोरंजन और देश-दुनिया से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं। हर सही जवाब के साथ प्रतियोगी इनामी राशि की सीढ़ी चढ़ता है और अंतिम सवाल तक पहुंचकर बड़ी रकम जीतने का मौका पाता है। सवालों का स्तर धीरे-धीरे कठिन होता जाता है। प्रतियोगियों को मुश्किल सवालों के जवाब देने के लिए लाइफलाइन का विकल्प भी मिलता है। शो में अमिताभ बच्चन प्रतियोगियों से सवाल पूछने के साथ उनसे बातचीत भी करते हैं।

 

Have something to say? Post your comment
रणवीर सिंह को सचिन तेंदुलकर ने दिया खास ऑफर, बोले- 'मेरे लिए गेंदबाजी करो'

: रणवीर सिंह को सचिन तेंदुलकर ने दिया खास ऑफर, बोले- 'मेरे लिए गेंदबाजी करो'

शरद कपूर की मदद की अपील पर त्रिधा चौधरी बोलीं-'मुश्किल वक्त में मदद मांगने से डरना नहीं चाहिए'

: शरद कपूर की मदद की अपील पर त्रिधा चौधरी बोलीं-'मुश्किल वक्त में मदद मांगने से डरना नहीं चाहिए'

जन्मदिन पर कार्तिक आर्यन को मिला खास तोहफा, नई फिल्म 'कालिया' का ऐलान

: जन्मदिन पर कार्तिक आर्यन को मिला खास तोहफा, नई फिल्म 'कालिया' का ऐलान

आकांक्षा पुरी ने बताया इंडस्ट्री में टिके रहने का मंत्र, बोलीं- 'वक्त के साथ नहीं बदले तो कोई और आपकी जगह ले लेगा'

: आकांक्षा पुरी ने बताया इंडस्ट्री में टिके रहने का मंत्र, बोलीं- 'वक्त के साथ नहीं बदले तो कोई और आपकी जगह ले लेगा'

न कोई गॉडफादर, न फिल्मी परिवार… ऐसे बने बॉलीवुड के 'रोम-कॉम किंग' कार्तिक आर्यन

: न कोई गॉडफादर, न फिल्मी परिवार… ऐसे बने बॉलीवुड के 'रोम-कॉम किंग' कार्तिक आर्यन

गैंगस्टरों की धमकियों से डरा बॉलीवुड, एआईसीडब्ल्यूए ने देवेंद्र फडणवीस से मांगी सितारों की सुरक्षा

: गैंगस्टरों की धमकियों से डरा बॉलीवुड, एआईसीडब्ल्यूए ने देवेंद्र फडणवीस से मांगी सितारों की सुरक्षा

अनिल कपूर ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से की मुलाकात, तस्वीरें शेयर कर जताई खुशी

: अनिल कपूर ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से की मुलाकात, तस्वीरें शेयर कर जताई खुशी

पिता के आखिरी पलों से निकला था 'पिया घर आवेंगे' गाना, कैलाश खेर ने बताई पूरी कहानी

: पिता के आखिरी पलों से निकला था 'पिया घर आवेंगे' गाना, कैलाश खेर ने बताई पूरी कहानी

हेलन बर्थडे स्पेशल: बर्मा से भारत तक पैदल चलीं, भूख और बदहाली झेली और फिर डांस से किया बॉलीवुड पर राज

: हेलन बर्थडे स्पेशल: बर्मा से भारत तक पैदल चलीं, भूख और बदहाली झेली और फिर डांस से किया बॉलीवुड पर राज

शिल्पा शिरोडकर: जब स्टारडम छोड़ विदेश में की हेयर ड्रेसर की नौकरी, कई साल बाद की दमदार वापसी

: शिल्पा शिरोडकर: जब स्टारडम छोड़ विदेश में की हेयर ड्रेसर की नौकरी, कई साल बाद की दमदार वापसी

X