Tuesday, 17 November 2026
BREAKING
• पात्र दुकानदारों को शीघ्र मालिकाना हक दिलाना सुनिश्चित करें अधिकारीः नायब सिंह सैनी • हरियाणा कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक में संविधान और मताधिकार की रक्षा का संकल्प, 26 नवंबर को पंचकूला में निकलेगा ‘संविधान रक्षा मार्च’ • महंगाई से जनता बेहाल, राहत के वादों के नाम पर धोखा कर रही सरकार : कुमारी सैलजा • डॉ. प्रियंका सौरभ को 2.82 लाख के सम्मान, भिवानी गौरव पुरस्कार–2026 से अलंकृत • पंजाब में घनी धुंध का अलर्ट जारी, ठंड को लेकर मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी • चंडीगढ़ में DJ और पटाखों का शोर पड़ेगा महंगा! 1 लाख रुपए तक जुर्माने की तैयारी • Himachal : सरकारी जमीन निजी निवेशकों को सौंपने का आरोप, भाजपा ने किया प्रदर्शन • Himachal: विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन तपा सदन, डिप्टी CM और BJP विधायक के बीच तीखी नोक-झोंक • Bilaspur: मार्च 2028 तक बिलासपुर पहुंचेगी ट्रेन, पूरा होगा वर्षों पुराना रेल का सपना : अनुराग ठाकुर • "2029 तक सिक्किम की तर्ज पर विकसित होगा मोरनी", CM सैनी का बड़ा ऐलान, कहा- बनेगा हरियाणा का पहला आदर्श जैविक खेती ब्लॉक

हिमाचल प्रदेश

Bilaspur: मार्च 2028 तक बिलासपुर पहुंचेगी ट्रेन, पूरा होगा वर्षों पुराना रेल का सपना : अनुराग ठाकुर

Updated on Tuesday, November 17, 2026 19:21 PM IST

भराड़ी : पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि मार्च 2028 तक बिलासपुर में ट्रेन का हॉर्न सुनाई देगा और क्षेत्र के लोगों का वर्षों पुराना रेल का सपना साकार होगा। उन्होंने कहा कि बिलासपुर तक रेल पहुंचने से क्षेत्र में आवागमन की सुविधा बेहतर होगी तथा व्यापार और पर्यटन को भी नई गति मिलेगी। अनुराग ठाकुर मंगलवार को घुमारवीं उपमंडल के हटवाड़ (गलाही) में दी हटवाड़ कृषि सेवा सहकारी सभा समिति के नवनिर्मित भवन की दूसरी मंजिल का उद्घाटन करने पहुंचे थे। करीब 35 लाख रुपये की लागत से तैयार इस भवन के उद्घाटन अवसर पर उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने हिमाचल प्रदेश के अधिकारों की लड़ाई हमेशा मजबूती से लड़ी है। बीबीएमबी से प्रदेश को रॉयल्टी दिलाने के लिए भाजपा ने अधिकार यात्रा से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक संघर्ष किया। भाजपा की सरकारों ने अदालत में हलफनामे दाखिल कर हिमाचल का पक्ष मजबूती से रखा। उन्होंने कहा कि कसाउ बांध भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देन है और प्रदेश के विकास में केंद्र सरकार लगातार सहयोग कर रही है। अनुराग ठाकुर ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और प्रदेश की कांग्रेस सरकार भाजपा के प्रयासों का श्रेय लेने में जुटे हैं, जबकि इन कार्यों में उनका कोई योगदान नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का कोई भी नेता प्रदेश के अधिकारों की लड़ाई के लिए एक किलोमीटर भी पैदल नहीं चला।

प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि सरकार का काम केवल इतना रह गया है कि पैसा केंद्र सरकार दे और प्रदेश सरकार अपने नाम के फट्टे लगवा ले। केंद्र के सहयोग से होने वाले विकास कार्यों का श्रेय लेने में प्रदेश सरकार आगे रहती है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार अब 'लॉकप्रिय सरकार' बनकर रह गई है। सरकार नए संस्थान खोलने के बजाय पूर्व सरकारों के समय में खोले गए संस्थानों पर भी ताले लगा रही है, जिससे आम जनता को मिलने वाली सुविधाएं प्रभावित हो रही हैं।

कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के पूर्व खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेंद्र गर्ग विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता हटवाड़ कृषि सेवा सहकारी सभा समिति के प्रधान हेमराज शर्मा ने की। इस अवसर पर हेमराज शर्मा, जोरावर सिंह, ब्रह्मदास गौतम, जमना देवी, रक्षा कपिल, रतन धीमान, यशपाल सिंह, मनीष, राजेश कुमार (पूर्व सचिव), अमरनाथ, गुड्डी देवी (सचिव), जीत राम, कंसी राम और देशराज ठाकुर सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

गर्ग ने कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना, विकास कार्य बंद करने का लगाया आरोप
पूर्व खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेंद्र गर्ग ने भी प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार विकास कार्यों को गति देने के बजाय पहले से चल रहे संस्थानों और जनसुविधाओं को बंद करने में लगी हुई है। इसका सीधा खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य और जनसुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता दी गई थी, लेकिन वर्तमान सरकार के फैसलों से विकास की रफ्तार प्रभावित हुई है। गर्ग ने कहा कि केंद्र सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से हिमाचल के विकास में आर्थिक सहयोग दे रही है। ऐसे में प्रदेश सरकार को राजनीतिक श्रेय लेने के बजाय जनता तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने हटवाड़ कृषि सेवा सहकारी सभा समिति के भवन की दूसरी मंजिल के निर्माण को ग्रामीण क्षेत्र में सहकारी व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

 

Have something to say? Post your comment
Himachal : सरकारी जमीन निजी निवेशकों को सौंपने का आरोप, भाजपा ने किया प्रदर्शन

: Himachal : सरकारी जमीन निजी निवेशकों को सौंपने का आरोप, भाजपा ने किया प्रदर्शन

Himachal: विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन तपा सदन, डिप्टी CM और BJP विधायक के बीच तीखी नोक-झोंक

: Himachal: विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन तपा सदन, डिप्टी CM और BJP विधायक के बीच तीखी नोक-झोंक

Una: डिप्टी सीएम ने 14 पंचायतों को सौंपे ई-रिक्शा, हरोली-दिल्ली वोल्वो बस सेवा का किया शुभारंभ

: Una: डिप्टी सीएम ने 14 पंचायतों को सौंपे ई-रिक्शा, हरोली-दिल्ली वोल्वो बस सेवा का किया शुभारंभ

Bilaspur: एम्स में कैंसर मरीजों को रेडियोथैरेपी के दौरान मिलेगी आधुनिक सुविधा

: Bilaspur: एम्स में कैंसर मरीजों को रेडियोथैरेपी के दौरान मिलेगी आधुनिक सुविधा

Himachal: सोनिया गांधी की जीवनी पर छिड़ी बहस के बीच विक्रमादित्य सिंह की एंट्री, PM मोदी के भविष्य और किताब को लेकर कह दी बड़ी बात

: Himachal: सोनिया गांधी की जीवनी पर छिड़ी बहस के बीच विक्रमादित्य सिंह की एंट्री, PM मोदी के भविष्य और किताब को लेकर कह दी बड़ी बात

चिट्टे के खिलाफ जनभागीदारी से चलेगा अभियान, CM सुक्खू ने युवाओं से किया 'नशामुक्त' हिमाचल बनाने का आह्वान

: चिट्टे के खिलाफ जनभागीदारी से चलेगा अभियान, CM सुक्खू ने युवाओं से किया 'नशामुक्त' हिमाचल बनाने का आह्वान

हिमाचल में दंत चिकित्सा अवसंरचना को मजबूत करने के लिए 18 करोड़ रुपए होंगे खर्च, CM सुक्खू ने की घोषणा

: हिमाचल में दंत चिकित्सा अवसंरचना को मजबूत करने के लिए 18 करोड़ रुपए होंगे खर्च, CM सुक्खू ने की घोषणा

कांग्रेस सरकार प्रदेश की अनमोल धरोहर को निजी हाथों में सौंपने पर आमादा, मुख्यमंत्री जवाब दें : राकेश जमवाल

: कांग्रेस सरकार प्रदेश की अनमोल धरोहर को निजी हाथों में सौंपने पर आमादा, मुख्यमंत्री जवाब दें : राकेश जमवाल

हिमाचल के बीड़ में पैराग्लाइडिंग के दौरान हादसा, ग्रेटर नोएडा के पर्यटक की मौ*त; पायलट के खिलाफ केस दर्ज

: हिमाचल के बीड़ में पैराग्लाइडिंग के दौरान हादसा, ग्रेटर नोएडा के पर्यटक की मौ*त; पायलट के खिलाफ केस दर्ज

भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष जनजातीय समाज की प्रेरणा, मोदी सरकार ने जनजातीय कल्याण को दी नई दिशा : सुनील नेगी

: भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष जनजातीय समाज की प्रेरणा, मोदी सरकार ने जनजातीय कल्याण को दी नई दिशा : सुनील नेगी

X