Wednesday, 11 November 2026
BREAKING
• नायब सिंह सैनी का बड़ा निर्देश: एससी-एसटी मामलों में 60 दिन में दाखिल करनी होगी चार्जशीट, लापरवाही पर होगी कार्रवाई • हरियाणा में खुलेंगी 2,651 फेयर प्राइस शॉप्स, इच्छुक आवेदक 25 नवंबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन • हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 7 IAS और 7 HCS अधिकारियों के तबादले, जीएमडीए, नगर निगम गुरुग्राम और पानीपत में नए चेहरों की ताजपोशी • हरियाणा में 12 नवंबर से कांग्रेस का ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान, संजय दत्त और राव नरेंद्र सिंह करेंगे प्रदेशव्यापी दौरा • 32 साल पुराने अपहरण मामले में पंजाब के पूर्व डीएसपी गुरमीत सिंह दोषी करार, 12 नवंबर को सुनाई जाएगी सजा • पंजाब में 20 आईएएस अधिकारियों का तबादला, छह जिलों में नए डीसी नियुक्त • भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष जनजातीय समाज की प्रेरणा, मोदी सरकार ने जनजातीय कल्याण को दी नई दिशा : सुनील नेगी • Shimla: हिमाचल की धरोहरों को सरेआम बेच रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम • हरियाणा के नीति निर्माण में युवाओं की होगी भागीदारी, कॉलेजों में सात दिन तक चलेगा ‘रिफॉर्म उत्सव'; दो श्रेणियों में बंटेंगे विद्यार्थियों के सुझाव • दमनजीत सिंह मान ने संभाला लुधियाना नगर निगम कमिश्नर का कार्यभार

हिमाचल प्रदेश

भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष जनजातीय समाज की प्रेरणा, मोदी सरकार ने जनजातीय कल्याण को दी नई दिशा : सुनील नेगी

Updated on Wednesday, November 11, 2026 19:33 PM IST

शिमला : भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील नेगी ने शिमला में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में देशभर में 11 से 18 नवंबर तक जनजातीय गौरव सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी क्रम में हिमाचल प्रदेश के सभी 14 संगठनात्मक जिलों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने प्रदेशवासियों को भाई दूज के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं भी दीं।

सुनील नेगी ने कहा कि 15 नवंबर को महान स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाई जाएगी। भगवान बिरसा मुंडा ने मात्र 25 वर्ष के जीवनकाल में ब्रिटिश शासन के विरुद्ध ऐतिहासिक संघर्ष किया और जनजातीय समाज को एकजुट करने का कार्य किया। उनका उलगुलान आंदोलन अन्याय, शोषण और विदेशी शासन के विरुद्ध जनजातीय स्वाभिमान का प्रतीक बना। उनका जीवन आज भी युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2021 से भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को राष्ट्रीय स्तर पर जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत हुई। देश में 10.4 करोड़ से अधिक जनजातीय नागरिक हैं, जो कुल आबादी का लगभग 8.6 प्रतिशत हैं। देश में 700 से अधिक जनजातीय समुदाय तथा 75 विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह हैं।

नेगी ने बताया कि जनजातीय गौरव सप्ताह के दौरान प्रदेशभर में सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर, जनजागरण कार्यक्रम तथा भगवान बिरसा मुंडा के जीवन और संघर्ष पर आधारित गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। सोशल मीडिया और विभिन्न जनसंपर्क माध्यमों से युवाओं को जनजातीय महापुरुषों के योगदान से परिचित करवाया जाएगा। इन कार्यक्रमों में भाजपा के वरिष्ठ नेता तथा जनजातीय मोर्चा के प्रदेश, जिला और मंडल स्तर के कार्यकर्ता भाग लेंगे।
सुनील नेगी ने कहा कि केंद्र सरकार जनजातीय समाज के सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक उत्थान के लिए निरंतर योजनाएं चला रही है। उन्होंने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में अलग जनजातीय कार्य मंत्रालय की स्थापना जनजातीय कल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम था। उन्होंने हिमाचल प्रदेश के हाटी समुदाय को अनुसूचित जनजाति का दर्जा दिए जाने को भी ऐतिहासिक उपलब्धि बताया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जनमन योजना, धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान, एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, छात्रवृत्ति एवं फेलोशिप योजनाओं के माध्यम से जनजातीय समाज को शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास और विकास के अवसर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।
सुनील नेगी ने कहा कि जनजातीय गौरव सप्ताह केवल उत्सव नहीं, बल्कि जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास, संस्कृति, परंपराओं और स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण अभियान है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं और प्रदेशवासियों से कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।

Have something to say? Post your comment
Shimla: हिमाचल की धरोहरों को सरेआम बेच रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम

: Shimla: हिमाचल की धरोहरों को सरेआम बेच रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम

हिमाचल में मौसम बदलेगा करवट, 12-13 नवंबर को बारिश और बर्फबारी के आसार; 4 जिलों में यलो अलर्ट जारी

: हिमाचल में मौसम बदलेगा करवट, 12-13 नवंबर को बारिश और बर्फबारी के आसार; 4 जिलों में यलो अलर्ट जारी

Shimla: भाजपा के 12 वर्ष के शासन में लोकतंत्र की संस्थाओं को किया गया कमजोर : नेगी

: Shimla: भाजपा के 12 वर्ष के शासन में लोकतंत्र की संस्थाओं को किया गया कमजोर : नेगी

Shimla: मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल के हितों की लड़ाई लड़ रही सरकार : नरेश

: Shimla: मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल के हितों की लड़ाई लड़ रही सरकार : नरेश

Shimla: संवैधानिक व्यवस्था के खिलाफ प्रदर्शन लोकतंत्र की खूबसूरती, शिक्षकों का विरोध अराजकता कैसे : जयराम

: Shimla: संवैधानिक व्यवस्था के खिलाफ प्रदर्शन लोकतंत्र की खूबसूरती, शिक्षकों का विरोध अराजकता कैसे : जयराम

BBMB में हिमाचल के हक पर गरमाई सियासत, शांता कुमार ने सुक्खू सरकार के दावों को नकारा

: BBMB में हिमाचल के हक पर गरमाई सियासत, शांता कुमार ने सुक्खू सरकार के दावों को नकारा

Himachal: CM सुक्खू बोले-हमारी इच्छाशक्ति बिकाऊ नहीं, बिना झुके लड़ी हिमाचली अधिकारों की लड़ाई

: Himachal: CM सुक्खू बोले-हमारी इच्छाशक्ति बिकाऊ नहीं, बिना झुके लड़ी हिमाचली अधिकारों की लड़ाई

Bilaspur: दिवाली पर आग की घटनाओं से निपटने को अग्निशमन विभाग अलर्ट, जिले में तैनात किए 8 फायर टैंडर

: Bilaspur: दिवाली पर आग की घटनाओं से निपटने को अग्निशमन विभाग अलर्ट, जिले में तैनात किए 8 फायर टैंडर

Mandi: हिमकेयर योजना को बदनाम करने से बाज आएं मुख्यमंत्री : जयराम

: Mandi: हिमकेयर योजना को बदनाम करने से बाज आएं मुख्यमंत्री : जयराम

शिक्षा मंत्री ने 2.50 करोड़ से निर्मित लोहट पुल का किया लोकार्पण, बोले- नई सड़कों का निर्माण निरंतर जारी...

: शिक्षा मंत्री ने 2.50 करोड़ से निर्मित लोहट पुल का किया लोकार्पण, बोले- नई सड़कों का निर्माण निरंतर जारी...

X