Tuesday, 17 November 2026
BREAKING
• कैंसर को दी मात और शो को मिला ग्रैमी नॉमिनेशन, जेफ रॉस बोले-'जिंदगी अजीब है' • पीडीए सिर्फ नारा, हकीकत में पिछड़ों-दलितों को सपा ने किया नजरअंदाज : दानिश अंसारी • प्रयागराज: गोपाष्टमी पर बलुआ घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गौ माता की हुई पूजा • जेवर में साइड देने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष; तीन लोगों को लगी गोली, अस्पताल में भर्ती • जब प्रियंका चोपड़ा ने अभिषेक बच्चन के फोन से एक अभिनेत्री को मैसेज किया • नेहा धूपिया को सता रहा रघु राम का डर, बोलीं- काश इस सीजन में वे नहीं होते • गर्व से भरा बेटी का खास पल! ‘प्रताप’ में पहली बार पिता धर्मेंद्र का नाम अपने नाम के साथ देखकर भावुक हुईं ईशा देओल • हर समय बाहरी दुनिया में उलझा रहता है मन, योग का यह अभ्यास दिलाएगा सुकून • कानपुर और दिल्ली के बीच नई ‘कानपुर एक्सप्रेस’ शुरू, अश्विनी वैष्णव ने दिखाई हरी झंडी • सीएम नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में एचपीपीसी-एचपीडब्ल्यूपीसी की बैठक में 13 प्रस्तावों को हरी झंडी

स्वास्थ्य

हर समय बाहरी दुनिया में उलझा रहता है मन, योग का यह अभ्यास दिलाएगा सुकून

Updated on Tuesday, November 17, 2026 12:30 PM IST

हमारी पांचों इंद्रियां हर समय हमें बाहरी दुनिया से जोड़े रखती हैं। आंखों से हम देखते हैं, कानों से सुनते हैं, नाक से सूंघते हैं, जीभ से स्वाद लेते हैं और त्वचा से स्पर्श का अनुभव करते हैं। दिनभर इन इंद्रियों के जरिए हमारे मन तक तरह-तरह की जानकारियां पहुंचती रहती हैं। कई बार यही अनुभव हमारे मन में तनाव, बेचैनी और चिंता की वजह भी बन जाते हैं। ऐसे में मन को शांत रखने और खुद पर नियंत्रण पाने के लिए योग में एक महत्वपूर्ण अभ्यास बताया गया है, जिसे प्रत्याहार कहते हैं। यह योग का ऐसा अंग है, जो हमें बाहरी दुनिया से ध्यान हटाकर अपने भीतर झांकना सिखाता है। दरअसल, प्रत्याहार का अर्थ है अपनी इंद्रियों को बाहरी विषयों से हटाकर भीतर की ओर मोड़ना। आमतौर पर हमारा ध्यान आसपास होने वाली गतिविधियों में लगा रहता है। मोबाइल की आवाज, सोशल मीडिया पर आने वाले नोटिफिकेशन, लोगों की बातें और आसपास का शोर हमारा ध्यान बार-बार भटकाते हैं। कई बार हम चाहकर भी इन चीजों से अपना ध्यान नहीं हटा पाते। प्रत्याहार का अभ्यास इसी आदत को बदलने में मदद करता है। इसके जरिए व्यक्ति धीरे-धीरे अपनी इंद्रियों पर नियंत्रण करना सीखता है और बाहरी चीजों के बजाय अपने मन और विचारों पर ध्यान केंद्रित करता है। प्रत्याहार का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इससे मन को शांत रखने में मदद मिल सकती है। जब व्यक्ति हर छोटी-बड़ी आवाज, दृश्य या अनुभव पर तुरंत प्रतिक्रिया देना बंद करता है, तो मानसिक बेचैनी कम करने में सहायता मिलती है। इससे तनाव को बेहतर तरीके से संभालने और एकाग्रता बढ़ाने में भी मदद मिल सकती है। खासकर आज के समय में, जब लोग मोबाइल, इंटरनेट और लगातार मिलने वाली सूचनाओं के बीच घिरे रहते हैं, तब कुछ समय अपने भीतर ध्यान लगाना काफी उपयोगी हो सकता है।


इसका अभ्यास करने के लिए सबसे पहले किसी शांत जगह पर बैठ जाएं। अपनी आंखें बंद करें और कुछ देर तक स्वाभाविक रूप से सांस लेने और छोड़ने पर ध्यान दें। आसपास की आवाजों को सुनें, लेकिन उन पर प्रतिक्रिया देने के बजाय धीरे-धीरे अपना ध्यान सांसों और अपने भीतर की अनुभूतियों पर केंद्रित करें। शुरुआत में मन भटक सकता है, लेकिन नियमित अभ्यास से धीरे-धीरे ध्यान को भीतर की ओर लाना आसान हो सकता है। इस दौरान खुद पर किसी तरह का दबाव न डालें और सहज बने रहें।

Have something to say? Post your comment
'स्वस्थ बचपन की शुरुआत स्वस्थ आदतों से', आयुष मंत्रालय ने बताया बच्चों की देखभाल का पारंपरिक फॉर्मूला

: 'स्वस्थ बचपन की शुरुआत स्वस्थ आदतों से', आयुष मंत्रालय ने बताया बच्चों की देखभाल का पारंपरिक फॉर्मूला

रसगुल्ला, गुलाब जामुन या काजू कतली? जानिए कौन सी मिठाई कितनी खाना है सेफ

: रसगुल्ला, गुलाब जामुन या काजू कतली? जानिए कौन सी मिठाई कितनी खाना है सेफ

लगातार खांसी को न करें नजरअंदाज, दिल की बीमारी की भी हो सकती है चेतावनी

: लगातार खांसी को न करें नजरअंदाज, दिल की बीमारी की भी हो सकती है चेतावनी

सर्दी-जुकाम से लेकर डायबिटीज तक, कपालभाति के इन 3 प्रकारों से मिलेगी राहत

: सर्दी-जुकाम से लेकर डायबिटीज तक, कपालभाति के इन 3 प्रकारों से मिलेगी राहत

सर्दियों में भी त्वचा रहेगी मुलायम और खूबसूरत रहेंगे बाल, बस इन छोटी-छोटी बातों का रखें ध्यान

: सर्दियों में भी त्वचा रहेगी मुलायम और खूबसूरत रहेंगे बाल, बस इन छोटी-छोटी बातों का रखें ध्यान

जागरूकता के साथ योगाभ्यास : सिर्फ शारीरिक मुद्रा और सांस तकनीक तक सीमित नहीं है योग

: जागरूकता के साथ योगाभ्यास : सिर्फ शारीरिक मुद्रा और सांस तकनीक तक सीमित नहीं है योग

पेट को रखना है फिट तो रोज करें ये 10 योगासन, गैस और कब्ज की परेशानी में मिलेगी राहत

: पेट को रखना है फिट तो रोज करें ये 10 योगासन, गैस और कब्ज की परेशानी में मिलेगी राहत

सर्दियों में भी त्वचा रहेगी मुलायम और खूबसूरत रहेंगे बाल, बस इन छोटी-छोटी बातों का रखें ध्यान

: सर्दियों में भी त्वचा रहेगी मुलायम और खूबसूरत रहेंगे बाल, बस इन छोटी-छोटी बातों का रखें ध्यान

क्या आप भी टीवी देखते हुए खाते हैं खाना? आयुर्वेद में बताया गया है खतरनाक, जानें सही तरीका

: क्या आप भी टीवी देखते हुए खाते हैं खाना? आयुर्वेद में बताया गया है खतरनाक, जानें सही तरीका

स्ट्रोक दिवस विशेष: समय पर पहचान और इलाज से बच सकती है जान, कम हो सकती है दिव्यांगता

: स्ट्रोक दिवस विशेष: समय पर पहचान और इलाज से बच सकती है जान, कम हो सकती है दिव्यांगता

X