Tuesday, 17 November 2026
BREAKING
• भारतीय शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, पीएसयू बैंक और ऑटो में खरीदारी • मेक इन इंडिया और स्टार्टअप इंडिया से देश में निवेश और मैन्युफैक्चरिंग में हुई बढ़ोतरी : एक्सपर्ट्स • टाटा संस पर सख्त आरबीआई, कहा- अपर-लेयर एनबीएफसी के लिए अनिवार्य लिस्टिंग समेत सभी नियमों का करना होगा पालन • 'चार तेज गेंदबाज और एक स्पिनर', वेलिंगटन टेस्ट में भारत की प्लेइंग इलेवन पर कप्तान गिल का संकेत • आईपीएल 2027 रिटेंशन: एमएस धोनी रिटेन होंगे या रिलीज, सीएसके की रिटेंशन लिस्ट का इंतजार • न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, मिशेल सेंटनर भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए • रिपोर्ट: अगले साल यूएसए या कनाडा में वेस्टइंडीज की मेजबानी में टी20 सीरीज खेल सकता है भारत • कैंसर को दी मात और शो को मिला ग्रैमी नॉमिनेशन, जेफ रॉस बोले-'जिंदगी अजीब है' • पीडीए सिर्फ नारा, हकीकत में पिछड़ों-दलितों को सपा ने किया नजरअंदाज : दानिश अंसारी • प्रयागराज: गोपाष्टमी पर बलुआ घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गौ माता की हुई पूजा

खेल

न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, मिशेल सेंटनर भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए

Updated on Tuesday, November 17, 2026 12:50 PM IST

नई दिल्ली : भारत के खिलाफ 19 नवंबर से शुरू हो रही 2 टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को तगड़ा झटका लगा है। अनुभवी ऑलराउंडर मिशेल सेंटनर दाहिने हाथ में फ्रैक्चर की वजह से टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। सेंटनर को यह चोट रविवार रात माउंट माउंगानुई में भारत के खिलाफ पांचवें वनडे में अर्शदीप सिंह के फेंके बाउंसर से लगी।

न्यूजीलैंड क्रिकेट की एक रिलीज के मुताबिक, "स्कैन से पता चला है कि सेंटनर के दाहिने हाथ में फ्रैक्चर है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उनके शामिल होने की जानकारी सही समय पर दी जाएगी।"

टेस्ट सीरीज के लिए मिशेल सेंटनर की जगह न्यूजीलैंड टीम में स्पिन-बॉलिंग ऑलराउंडर डीन फॉक्सक्रॉफ्ट को शामिल किया गया है। 28 साल के फॉक्सक्रॉफ्ट ने मई में बेलफास्ट में आयरलैंड के खिलाफ एक टेस्ट खेला था। उन्होंने उस मैच में 98 रन बनाए थे। सेंटनर की गैरमौजूदगी में एक स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर के रूप में ग्लेन फिलिप्स की भूमिका अहम होगी।

चोट सेंटनर की टेस्ट उम्मीदों के लिए एक झटका है, क्योंकि उन्होंने बिग बैश लीग में एडिलेड स्ट्राइकर्स के एक आकर्षक ऑफर को ठुकरा दिया था ताकि वे सभी फॉर्मेट में अपने न्यूजीलैंड करियर पर ध्यान दे सकें।

सेंटनर ने उस समय न्यूजीलैंड हेराल्ड से कहा था, "जब आप आगे की गर्मियों को देखते हैं, भारत यहां सफेद गेंद और टेस्ट के लिए है और ऑस्ट्रेलिया से भी सीरीज होनी है। इससे बड़ा और रोमांचक कुछ नहीं है। मैं अभी भी इसका हिस्सा बनना चाहूंगा।"

न्यूजीलैंड को ऑस्ट्रेलिया में 4 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। यह सीरीज 9 दिसंबर से शुरू होगी। सेंटनर को इस सीरीज तक फीट होने की उम्मीद है।

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की अपडेटेड टीम: टॉम लैथम (कप्तान), टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोलस, विल यंग, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, नाथन स्मिथ, जैकब डफी, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, ब्लेयर टिकनर।

 

Have something to say? Post your comment
'चार तेज गेंदबाज और एक स्पिनर', वेलिंगटन टेस्ट में भारत की प्लेइंग इलेवन पर कप्तान गिल का संकेत

: 'चार तेज गेंदबाज और एक स्पिनर', वेलिंगटन टेस्ट में भारत की प्लेइंग इलेवन पर कप्तान गिल का संकेत

आईपीएल 2027 रिटेंशन: एमएस धोनी रिटेन होंगे या रिलीज, सीएसके की रिटेंशन लिस्ट का इंतजार

: आईपीएल 2027 रिटेंशन: एमएस धोनी रिटेन होंगे या रिलीज, सीएसके की रिटेंशन लिस्ट का इंतजार

रिपोर्ट: अगले साल यूएसए या कनाडा में वेस्टइंडीज की मेजबानी में टी20 सीरीज खेल सकता है भारत

: रिपोर्ट: अगले साल यूएसए या कनाडा में वेस्टइंडीज की मेजबानी में टी20 सीरीज खेल सकता है भारत

भारत बनाम न्यूजीलैंड: टेस्ट में सर्वाधिक रन बनाने वाले पांच बल्लेबाज, टॉप पर राहुल द्रविड़ का नाम

: भारत बनाम न्यूजीलैंड: टेस्ट में सर्वाधिक रन बनाने वाले पांच बल्लेबाज, टॉप पर राहुल द्रविड़ का नाम

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में होगी भारत की असली 'अग्निपरीक्षा', निराशाजनक रहा है रिकॉर्ड

: न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में होगी भारत की असली 'अग्निपरीक्षा', निराशाजनक रहा है रिकॉर्ड

दूसरे कार्यकाल के लिए निर्विरोध आईसीसी अध्यक्ष चुने गए जय शाह, विश्वास और समर्थन के लिए जताया आभार

: दूसरे कार्यकाल के लिए निर्विरोध आईसीसी अध्यक्ष चुने गए जय शाह, विश्वास और समर्थन के लिए जताया आभार

भारत बनाम न्यूजीलैंड: टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले 5 गेंदबाज, पहले स्थान पर आर अश्विन

: भारत बनाम न्यूजीलैंड: टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले 5 गेंदबाज, पहले स्थान पर आर अश्विन

अर्शदीप-सिराज और अक्षर के आगे कीवी बल्लेबाजों का 'सरेंडर', भारत ने पांचवें वनडे को 22 रनों से जीतकर सीरीज पर जमाया कब्जा

: अर्शदीप-सिराज और अक्षर के आगे कीवी बल्लेबाजों का 'सरेंडर', भारत ने पांचवें वनडे को 22 रनों से जीतकर सीरीज पर जमाया कब्जा

फुटबॉल : दूसरे फ्रेंडली मैच में भी भारतीय टीम का निराशाजनक प्रदर्शन, न्यूजीलैंड ने 3-0 से दर्ज की जीत

: फुटबॉल : दूसरे फ्रेंडली मैच में भी भारतीय टीम का निराशाजनक प्रदर्शन, न्यूजीलैंड ने 3-0 से दर्ज की जीत

एडिलेड में इंग्लिश बल्लेबाजों का पलटवार, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में बनाया अपना दूसरा सबसे बड़ा स्कोर

: एडिलेड में इंग्लिश बल्लेबाजों का पलटवार, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में बनाया अपना दूसरा सबसे बड़ा स्कोर

X