Tuesday, 17 November 2026
BREAKING
• मेक इन इंडिया और स्टार्टअप इंडिया से देश में निवेश और मैन्युफैक्चरिंग में हुई बढ़ोतरी : एक्सपर्ट्स • टाटा संस पर सख्त आरबीआई, कहा- अपर-लेयर एनबीएफसी के लिए अनिवार्य लिस्टिंग समेत सभी नियमों का करना होगा पालन • 'चार तेज गेंदबाज और एक स्पिनर', वेलिंगटन टेस्ट में भारत की प्लेइंग इलेवन पर कप्तान गिल का संकेत • आईपीएल 2027 रिटेंशन: एमएस धोनी रिटेन होंगे या रिलीज, सीएसके की रिटेंशन लिस्ट का इंतजार • न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, मिशेल सेंटनर भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए • रिपोर्ट: अगले साल यूएसए या कनाडा में वेस्टइंडीज की मेजबानी में टी20 सीरीज खेल सकता है भारत • कैंसर को दी मात और शो को मिला ग्रैमी नॉमिनेशन, जेफ रॉस बोले-'जिंदगी अजीब है' • पीडीए सिर्फ नारा, हकीकत में पिछड़ों-दलितों को सपा ने किया नजरअंदाज : दानिश अंसारी • प्रयागराज: गोपाष्टमी पर बलुआ घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गौ माता की हुई पूजा • जेवर में साइड देने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष; तीन लोगों को लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

स्वास्थ्य

जागरूकता के साथ योगाभ्यास : सिर्फ शारीरिक मुद्रा और सांस तकनीक तक सीमित नहीं है योग

Updated on Sunday, November 01, 2026 12:45 PM IST

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में खुद को स्वस्थ रखने के लिए लोग योग का सहारा ले रहे हैं। सुबह उठकर योग मैट बिछाना, अलग-अलग आसन करना और प्राणायाम के जरिए सांसों को नियंत्रित करना कई लोगों की दिनचर्या का हिस्सा बन चुका है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि योग का मतलब सिर्फ शरीर को लचीला बनाना या कुछ शारीरिक मुद्राएं करना नहीं है? योग इससे कहीं ज्यादा व्यापक है। यह शरीर, मन और आत्मा को संतुलित करने के साथ-साथ बेहतर जीवन जीने का तरीका भी सिखाता है।

अक्सर लोग योग को केवल आसन और प्राणायाम तक सीमित समझते हैं, जबकि इसकी परंपरा में कई दूसरे महत्वपूर्ण अभ्यास भी शामिल हैं। योग के आठ अंगों में यम, नियम, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, धारणा, ध्यान और समाधि आते हैं। ये सभी एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं और व्यक्ति के संपूर्ण विकास में मदद करते हैं।

यम और नियम हमें अनुशासन, संयम, ईमानदारी और अच्छी आदतों के साथ जीवन जीना सिखाते हैं। आसन शरीर को सक्रिय और लचीला बनाए रखने में मदद करते हैं, जबकि प्राणायाम सांसों पर नियंत्रण और मानसिक शांति का अभ्यास है। वहीं, प्रत्याहार का मतलब अपनी इंद्रियों को बाहरी आकर्षण से हटाकर भीतर की ओर केंद्रित करना है।

योग में धारणा और ध्यान का भी खास महत्व है। धारणा के जरिए मन को किसी एक चीज या विचार पर केंद्रित करने का अभ्यास किया जाता है। इसके बाद ध्यान व्यक्ति को मानसिक शांति और आत्मचिंतन की ओर ले जाता है। योग का अंतिम अंग समाधि है, जिसे आत्मिक एकाग्रता और चेतना की उच्च अवस्था माना जाता है।

योग की दुनिया यहीं खत्म नहीं होती। इसमें षट्कर्म, मुद्रा, बंध और मंत्र-जप जैसे अभ्यास भी शामिल हैं। षट्कर्म शरीर की शुद्धि से जुड़ी पारंपरिक क्रियाएं हैं। मुद्रा और बंध के जरिए शरीर की ऊर्जा और एकाग्रता पर काम किया जाता है। वहीं, मंत्र-जप मन को शांत करने और सकारात्मक भाव बनाए रखने का एक तरीका है।

इसमें खानपान और जीवनशैली का भी अहम स्थान है। संतुलित, पौष्टिक और उचित मात्रा में भोजन करना शरीर और मन के संतुलन के लिए जरूरी है।

इसलिए योग करते समय केवल आसनों पर ध्यान देने के बजाय इसके सभी पहलुओं को समझना चाहिए। जब योग को जागरूकता, अनुशासन और सही जीवनशैली के साथ अपनाया जाता है, तभी इसका वास्तविक लाभ मिलता है।

 

Have something to say? Post your comment
हर समय बाहरी दुनिया में उलझा रहता है मन, योग का यह अभ्यास दिलाएगा सुकून

: हर समय बाहरी दुनिया में उलझा रहता है मन, योग का यह अभ्यास दिलाएगा सुकून

'स्वस्थ बचपन की शुरुआत स्वस्थ आदतों से', आयुष मंत्रालय ने बताया बच्चों की देखभाल का पारंपरिक फॉर्मूला

: 'स्वस्थ बचपन की शुरुआत स्वस्थ आदतों से', आयुष मंत्रालय ने बताया बच्चों की देखभाल का पारंपरिक फॉर्मूला

रसगुल्ला, गुलाब जामुन या काजू कतली? जानिए कौन सी मिठाई कितनी खाना है सेफ

: रसगुल्ला, गुलाब जामुन या काजू कतली? जानिए कौन सी मिठाई कितनी खाना है सेफ

लगातार खांसी को न करें नजरअंदाज, दिल की बीमारी की भी हो सकती है चेतावनी

: लगातार खांसी को न करें नजरअंदाज, दिल की बीमारी की भी हो सकती है चेतावनी

सर्दी-जुकाम से लेकर डायबिटीज तक, कपालभाति के इन 3 प्रकारों से मिलेगी राहत

: सर्दी-जुकाम से लेकर डायबिटीज तक, कपालभाति के इन 3 प्रकारों से मिलेगी राहत

सर्दियों में भी त्वचा रहेगी मुलायम और खूबसूरत रहेंगे बाल, बस इन छोटी-छोटी बातों का रखें ध्यान

: सर्दियों में भी त्वचा रहेगी मुलायम और खूबसूरत रहेंगे बाल, बस इन छोटी-छोटी बातों का रखें ध्यान

पेट को रखना है फिट तो रोज करें ये 10 योगासन, गैस और कब्ज की परेशानी में मिलेगी राहत

: पेट को रखना है फिट तो रोज करें ये 10 योगासन, गैस और कब्ज की परेशानी में मिलेगी राहत

सर्दियों में भी त्वचा रहेगी मुलायम और खूबसूरत रहेंगे बाल, बस इन छोटी-छोटी बातों का रखें ध्यान

: सर्दियों में भी त्वचा रहेगी मुलायम और खूबसूरत रहेंगे बाल, बस इन छोटी-छोटी बातों का रखें ध्यान

क्या आप भी टीवी देखते हुए खाते हैं खाना? आयुर्वेद में बताया गया है खतरनाक, जानें सही तरीका

: क्या आप भी टीवी देखते हुए खाते हैं खाना? आयुर्वेद में बताया गया है खतरनाक, जानें सही तरीका

स्ट्रोक दिवस विशेष: समय पर पहचान और इलाज से बच सकती है जान, कम हो सकती है दिव्यांगता

: स्ट्रोक दिवस विशेष: समय पर पहचान और इलाज से बच सकती है जान, कम हो सकती है दिव्यांगता

X