Tuesday, 17 November 2026
BREAKING
• मेक इन इंडिया और स्टार्टअप इंडिया से देश में निवेश और मैन्युफैक्चरिंग में हुई बढ़ोतरी : एक्सपर्ट्स • टाटा संस पर सख्त आरबीआई, कहा- अपर-लेयर एनबीएफसी के लिए अनिवार्य लिस्टिंग समेत सभी नियमों का करना होगा पालन • 'चार तेज गेंदबाज और एक स्पिनर', वेलिंगटन टेस्ट में भारत की प्लेइंग इलेवन पर कप्तान गिल का संकेत • आईपीएल 2027 रिटेंशन: एमएस धोनी रिटेन होंगे या रिलीज, सीएसके की रिटेंशन लिस्ट का इंतजार • न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, मिशेल सेंटनर भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए • रिपोर्ट: अगले साल यूएसए या कनाडा में वेस्टइंडीज की मेजबानी में टी20 सीरीज खेल सकता है भारत • कैंसर को दी मात और शो को मिला ग्रैमी नॉमिनेशन, जेफ रॉस बोले-'जिंदगी अजीब है' • पीडीए सिर्फ नारा, हकीकत में पिछड़ों-दलितों को सपा ने किया नजरअंदाज : दानिश अंसारी • प्रयागराज: गोपाष्टमी पर बलुआ घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गौ माता की हुई पूजा • जेवर में साइड देने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष; तीन लोगों को लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

स्वास्थ्य

'स्वस्थ बचपन की शुरुआत स्वस्थ आदतों से', आयुष मंत्रालय ने बताया बच्चों की देखभाल का पारंपरिक फॉर्मूला

Updated on Friday, November 13, 2026 10:39 AM IST

नई दिल्ली : आयुष मंत्रालय ने बच्चों के स्वस्थ बचपन को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक खास अभियान चलाया है। 'आयुष फॉर किड्स' के तहत मंत्रालय ने कहा कि स्वस्थ बचपन बड़ी-बड़ी चीजों से नहीं, बल्कि रोजमर्रा की छोटी-छोटी आदतों से बनता है।

मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दो तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में उन्होंने बच्चों के लिए स्वस्थ आदतों के बारे में बताया और लिखा, "एक स्वस्थ बचपन उन छोटी-छोटी चीजों से बनता है, जो बच्चे हर दिन सीखते और आनंद लेते हैं! पौष्टिक भोजन, स्वस्थ आदतें, खेलकूद से जुड़ी गतिविधियाँ और खुले में बिताया गया समय, ये सभी बड़े होने की प्रक्रिया का हिस्सा बन सकते हैं।"

मंत्रालय ने आगे लिखा कि जानिए कि आयुर्वेद, सिद्ध, होम्योपैथी और यूनानी बच्चों की देखभाल के अलग-अलग पहलुओं को कैसे कवर करते हैं, जबकि योग और प्राकृतिक चिकित्सा बच्चों के स्वास्थ्य और कल्याण पर अपना अलग फोकस रखते हैं। आइए, बच्चों के बड़े होने के दौरान स्वस्थ आदतों, सक्रिय खेल और आनंददायक सीखने के लिए जगह बनाएं।

आयुष मंत्रालय के अनुसार, पौष्टिक भोजन, स्वस्थ आदतें, खेलकूद से जुड़ी गतिविधियां और खुले में बिताया गया समय, ये सभी बच्चों के बड़े होने की प्रक्रिया का अहम हिस्सा हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए मंत्रालय ने आयुर्वेद, सिद्ध, होम्योपैथी, यूनानी, सोवा-रिग्पा, योग और प्राकृतिक चिकित्सा के नजरिए से बच्चों की देखभाल को समझाया है।

आयुर्वेद में बच्चों की देखभाल की शुरुआत स्तनपान से मानी गई है। इसके बाद पूरक आहार और उम्र के अनुसार संतुलित पोषण पर जोर दिया गया। मंत्रालय का कहना है कि सही उम्र पर सही आहार ही बच्चे की मजबूत नींव तैयार करता है।

सिद्ध पद्धति में बच्चे के स्वास्थ्य को गर्भावस्था के शुरुआती चरण से लेकर नवजात अवस्था तक देखा जाता है। यानी बच्चे की देखभाल जन्म से पहले ही शुरू हो जाती है।

होम्योपैथी में दांत निकलने (टीथिंग) और प्राथमिक दंतावली यानी दूध के दांतों को समझने पर फोकस किया गया है। इस दौरान बच्चों में होने वाली तकलीफों और उनकी देखभाल को लेकर जागरूकता जरूरी बताई गई है।

मंत्रालय ने बताया कि यूनानी पद्धति बच्चों की देखभाल के विभिन्न पहलुओं को कवर करती है, वहीं सोवा-रिग्पा, योग और प्राकृतिक चिकित्सा बच्चों के स्वास्थ्य और कल्याण पर अपना अलग फोकस रखते हैं। योग और प्राकृतिक चिकित्सा के जरिए सक्रिय खेल, संतुलित दिनचर्या और खुशहाल सीखने की आदतों को बढ़ावा दिया जा सकता है।

मंत्रालय ने अभिभावकों से अपील की है कि बच्चों के बड़े होने के दौरान स्वस्थ आदतों, सक्रिय खेल और आनंददायक सीखने के लिए जगह बनाएं, ताकि उनका बचपन स्वस्थ और खुशहाल बन सके।

 

Have something to say? Post your comment
हर समय बाहरी दुनिया में उलझा रहता है मन, योग का यह अभ्यास दिलाएगा सुकून

: हर समय बाहरी दुनिया में उलझा रहता है मन, योग का यह अभ्यास दिलाएगा सुकून

रसगुल्ला, गुलाब जामुन या काजू कतली? जानिए कौन सी मिठाई कितनी खाना है सेफ

: रसगुल्ला, गुलाब जामुन या काजू कतली? जानिए कौन सी मिठाई कितनी खाना है सेफ

लगातार खांसी को न करें नजरअंदाज, दिल की बीमारी की भी हो सकती है चेतावनी

: लगातार खांसी को न करें नजरअंदाज, दिल की बीमारी की भी हो सकती है चेतावनी

सर्दी-जुकाम से लेकर डायबिटीज तक, कपालभाति के इन 3 प्रकारों से मिलेगी राहत

: सर्दी-जुकाम से लेकर डायबिटीज तक, कपालभाति के इन 3 प्रकारों से मिलेगी राहत

सर्दियों में भी त्वचा रहेगी मुलायम और खूबसूरत रहेंगे बाल, बस इन छोटी-छोटी बातों का रखें ध्यान

: सर्दियों में भी त्वचा रहेगी मुलायम और खूबसूरत रहेंगे बाल, बस इन छोटी-छोटी बातों का रखें ध्यान

जागरूकता के साथ योगाभ्यास : सिर्फ शारीरिक मुद्रा और सांस तकनीक तक सीमित नहीं है योग

: जागरूकता के साथ योगाभ्यास : सिर्फ शारीरिक मुद्रा और सांस तकनीक तक सीमित नहीं है योग

पेट को रखना है फिट तो रोज करें ये 10 योगासन, गैस और कब्ज की परेशानी में मिलेगी राहत

: पेट को रखना है फिट तो रोज करें ये 10 योगासन, गैस और कब्ज की परेशानी में मिलेगी राहत

सर्दियों में भी त्वचा रहेगी मुलायम और खूबसूरत रहेंगे बाल, बस इन छोटी-छोटी बातों का रखें ध्यान

: सर्दियों में भी त्वचा रहेगी मुलायम और खूबसूरत रहेंगे बाल, बस इन छोटी-छोटी बातों का रखें ध्यान

क्या आप भी टीवी देखते हुए खाते हैं खाना? आयुर्वेद में बताया गया है खतरनाक, जानें सही तरीका

: क्या आप भी टीवी देखते हुए खाते हैं खाना? आयुर्वेद में बताया गया है खतरनाक, जानें सही तरीका

स्ट्रोक दिवस विशेष: समय पर पहचान और इलाज से बच सकती है जान, कम हो सकती है दिव्यांगता

: स्ट्रोक दिवस विशेष: समय पर पहचान और इलाज से बच सकती है जान, कम हो सकती है दिव्यांगता

X