Tuesday, 17 November 2026
BREAKING
• मेक इन इंडिया और स्टार्टअप इंडिया से देश में निवेश और मैन्युफैक्चरिंग में हुई बढ़ोतरी : एक्सपर्ट्स • टाटा संस पर सख्त आरबीआई, कहा- अपर-लेयर एनबीएफसी के लिए अनिवार्य लिस्टिंग समेत सभी नियमों का करना होगा पालन • 'चार तेज गेंदबाज और एक स्पिनर', वेलिंगटन टेस्ट में भारत की प्लेइंग इलेवन पर कप्तान गिल का संकेत • आईपीएल 2027 रिटेंशन: एमएस धोनी रिटेन होंगे या रिलीज, सीएसके की रिटेंशन लिस्ट का इंतजार • न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, मिशेल सेंटनर भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए • रिपोर्ट: अगले साल यूएसए या कनाडा में वेस्टइंडीज की मेजबानी में टी20 सीरीज खेल सकता है भारत • कैंसर को दी मात और शो को मिला ग्रैमी नॉमिनेशन, जेफ रॉस बोले-'जिंदगी अजीब है' • पीडीए सिर्फ नारा, हकीकत में पिछड़ों-दलितों को सपा ने किया नजरअंदाज : दानिश अंसारी • प्रयागराज: गोपाष्टमी पर बलुआ घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गौ माता की हुई पूजा • जेवर में साइड देने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष; तीन लोगों को लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

स्वास्थ्य

क्या आप भी टीवी देखते हुए खाते हैं खाना? आयुर्वेद में बताया गया है खतरनाक, जानें सही तरीका

Updated on Friday, October 30, 2026 19:47 PM IST

आजकल हम सबकी लाइफ इतनी बिजी हो गई है कि खाने का भी टाइम नहीं मिलता। कई लोग ऑफिस का काम करते-करते लंच कर लेते हैं, तो कई लोग टीवी या मोबाइल देखते हुए डिनर निपटा देते हैं। हमें लगता है कि चलो पेट तो भर ही रहा है, लेकिन आयुर्वेद कहता है कि आप क्या खा रहे हैं, उससे ज्यादा जरूरी है कि आप कैसे खा रहे हैं।

आयुर्वेद कहता है कि खाना हमेशा शांत, साफ जगह पर और आराम से बैठकर खाना चाहिए। टीवी देखते हुए, जोर-जोर से हंसते हुए या बातें करते हुए खाना खाने से हमारा ध्यान खाने पर नहीं रहता। इससे खाना ठीक से पचता नहीं है। जब खाने बैठें, तो टीवी बंद कर दें और सिर्फ खाने का मजा लें। खाने को न तो बहुत जल्दी-जल्दी निगलें और न ही बहुत धीरे-धीरे। हर कौर को अच्छे से चबा-चबाकर खाएं।

बहुत से लोगों को तेज गर्म खाना खाने की आदत होती है, तो कुछ लोग फ्रिज से निकालकर ठंडा खाना ही खा लेते हैं। दोनों ही गलत है। आयुर्वेद के अनुसार खाना हमेशा सामान्य तापमान का होना चाहिए। बहुत गर्म या बहुत ठंडा खाना पाचन शक्ति को कमजोर कर देता है।

हमारी थाली में सिर्फ एक ही स्वाद नहीं होना चाहिए। आयुर्वेद कहता है कि खाने में छह रस - मीठा, खट्टा, नमकीन, तीखा, कड़वा और कसैला, सभी का होना जरूरी है। इससे शरीर को पूरा पोषण मिलता है। कोशिश करें कि खाने की शुरुआत मीठी चीजों जैसे फल से करें, बीच में खट्टे और नमकीन पदार्थ लें और अंत में कड़वा या कसैला जैसे सलाद लें।

अक्सर लोग खाना खाने से ठीक 15 मिनट पहले और खाने के तुरंत बाद खूब सारा पानी पी लेते हैं। आयुर्वेद कहता है कि ऐसा करने से पाचन अग्नि बुझ जाती है। अगर प्यास लगे तो खाने के बीच में थोड़ा-थोड़ा गुनगुना पानी पी सकते हैं।

दिन का खाना आप भरपेट खा सकते हैं, लेकिन रात का खाना हमेशा हल्का होना चाहिए। और सबसे जरूरी बात, रात का खाना सोने से कम से कम 3 घंटे पहले खा लेना चाहिए। खाने के बाद तुरंत सोने से खाना पचता नहीं है। आयुर्वेद में कहा गया है कि रात के खाने के बाद कम से कम 100 कदम जरूर टहलें और फिर थोड़ी देर बाईं करवट लेटें। इससे पाचन बहुत अच्छा होता है।

खाना खाते ही जिम जाना, भारी वजन उठाना या दिमाग का बहुत ज्यादा इस्तेमाल करना गलत है। खाने के बाद शरीर को थोड़ा आराम चाहिए ताकि वह खाने को पचा सके।

 

Have something to say? Post your comment
हर समय बाहरी दुनिया में उलझा रहता है मन, योग का यह अभ्यास दिलाएगा सुकून

: हर समय बाहरी दुनिया में उलझा रहता है मन, योग का यह अभ्यास दिलाएगा सुकून

'स्वस्थ बचपन की शुरुआत स्वस्थ आदतों से', आयुष मंत्रालय ने बताया बच्चों की देखभाल का पारंपरिक फॉर्मूला

: 'स्वस्थ बचपन की शुरुआत स्वस्थ आदतों से', आयुष मंत्रालय ने बताया बच्चों की देखभाल का पारंपरिक फॉर्मूला

रसगुल्ला, गुलाब जामुन या काजू कतली? जानिए कौन सी मिठाई कितनी खाना है सेफ

: रसगुल्ला, गुलाब जामुन या काजू कतली? जानिए कौन सी मिठाई कितनी खाना है सेफ

लगातार खांसी को न करें नजरअंदाज, दिल की बीमारी की भी हो सकती है चेतावनी

: लगातार खांसी को न करें नजरअंदाज, दिल की बीमारी की भी हो सकती है चेतावनी

सर्दी-जुकाम से लेकर डायबिटीज तक, कपालभाति के इन 3 प्रकारों से मिलेगी राहत

: सर्दी-जुकाम से लेकर डायबिटीज तक, कपालभाति के इन 3 प्रकारों से मिलेगी राहत

सर्दियों में भी त्वचा रहेगी मुलायम और खूबसूरत रहेंगे बाल, बस इन छोटी-छोटी बातों का रखें ध्यान

: सर्दियों में भी त्वचा रहेगी मुलायम और खूबसूरत रहेंगे बाल, बस इन छोटी-छोटी बातों का रखें ध्यान

जागरूकता के साथ योगाभ्यास : सिर्फ शारीरिक मुद्रा और सांस तकनीक तक सीमित नहीं है योग

: जागरूकता के साथ योगाभ्यास : सिर्फ शारीरिक मुद्रा और सांस तकनीक तक सीमित नहीं है योग

पेट को रखना है फिट तो रोज करें ये 10 योगासन, गैस और कब्ज की परेशानी में मिलेगी राहत

: पेट को रखना है फिट तो रोज करें ये 10 योगासन, गैस और कब्ज की परेशानी में मिलेगी राहत

सर्दियों में भी त्वचा रहेगी मुलायम और खूबसूरत रहेंगे बाल, बस इन छोटी-छोटी बातों का रखें ध्यान

: सर्दियों में भी त्वचा रहेगी मुलायम और खूबसूरत रहेंगे बाल, बस इन छोटी-छोटी बातों का रखें ध्यान

स्ट्रोक दिवस विशेष: समय पर पहचान और इलाज से बच सकती है जान, कम हो सकती है दिव्यांगता

: स्ट्रोक दिवस विशेष: समय पर पहचान और इलाज से बच सकती है जान, कम हो सकती है दिव्यांगता

X