Tuesday, 17 November 2026
BREAKING
• भारतीय शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, पीएसयू बैंक और ऑटो में खरीदारी • मेक इन इंडिया और स्टार्टअप इंडिया से देश में निवेश और मैन्युफैक्चरिंग में हुई बढ़ोतरी : एक्सपर्ट्स • टाटा संस पर सख्त आरबीआई, कहा- अपर-लेयर एनबीएफसी के लिए अनिवार्य लिस्टिंग समेत सभी नियमों का करना होगा पालन • 'चार तेज गेंदबाज और एक स्पिनर', वेलिंगटन टेस्ट में भारत की प्लेइंग इलेवन पर कप्तान गिल का संकेत • आईपीएल 2027 रिटेंशन: एमएस धोनी रिटेन होंगे या रिलीज, सीएसके की रिटेंशन लिस्ट का इंतजार • न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, मिशेल सेंटनर भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए • रिपोर्ट: अगले साल यूएसए या कनाडा में वेस्टइंडीज की मेजबानी में टी20 सीरीज खेल सकता है भारत • कैंसर को दी मात और शो को मिला ग्रैमी नॉमिनेशन, जेफ रॉस बोले-'जिंदगी अजीब है' • पीडीए सिर्फ नारा, हकीकत में पिछड़ों-दलितों को सपा ने किया नजरअंदाज : दानिश अंसारी • प्रयागराज: गोपाष्टमी पर बलुआ घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गौ माता की हुई पूजा

व्यापार

टाटा संस पर सख्त आरबीआई, कहा- अपर-लेयर एनबीएफसी के लिए अनिवार्य लिस्टिंग समेत सभी नियमों का करना होगा पालन

Updated on Tuesday, November 17, 2026 12:54 PM IST

नई दिल्ली : भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने टाटा संस को लिखे एक पत्र में उसे अपर-लेयर नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी (एनबीएफसी) के सभी नियमों का पालन करने को कहा है, जिसमें शेयर बाजार में लिस्टिंग भी शामिल है। यह जानकारी कई रिपोर्ट्स में दी गई।

रिपोर्ट्स में बताया गया कि 16 नवंबर को टाटा संस के मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) को लिखे पत्र में आरबीआई ने कंपनी के 6 अक्टूबर के उस संदेश का जिक्र किया, जिसमें लागू नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए विनियामक मार्गदर्शन मांगा गया था।

आबीआई ने कहा कि हालांकि टाटा संस ने किसी विशेष नियम या दिशानिर्देश पर स्पष्टीकरण नहीं मांगा था, लेकिन ऐसा लगता है कि उनका यह अनुरोध कंपनी के बोर्ड में लिस्टिंग को लेकर हुई चर्चाओं से जुड़ा है।

केंद्रीय बैंक ने टाटा संस को पत्र में लिखा कि आपको सलाह दी जाती है कि आप आरबीआई की वेबसाइट पर उपलब्ध मौजूदा नियमों/दिशानिर्देशों/निर्देशों के अनुसार, अपर लेयर एनबीएफसी के लिए आरबीआई द्वारा जारी सभी लागू नियमों/दिशानिर्देशों/निर्देशों का पालन करें। इसमें आपकी कंपनी के लिए लिस्टिंग की आवश्यकता भी शामिल है।

16 नवंबर का यह पत्र, 11 सितंबर को लिए गए आरबीआई के उस फैसले के बाद आया है, जिसमें आरबीआई ने टाटा संस की उस अर्जी को खारिज कर दिया था, जिसमें कंपनी ने 'कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी' (सीआईसी) के तौर पर अपने रजिस्ट्रेशन को स्वेच्छा से सरेंडर करने की मांग की थी। इस अर्जी के खारिज होने से, कंपनी के लिए एनबीएफसी ढांचे से बाहर निकलने और लिस्टिंग की अनिवार्यता से बचने का मुख्य रेगुलेटरी रास्ता बंद हो गया है।

आरबीआई के स्केल-आधारित रेगुलेटरी फ्रेमवर्क के तहत सितंबर 2022 को टाटा संस को पहली बार 'अपर-लेयर एनबीएफसी' के रूप में वर्गीकृत किया गया था। इस श्रेणी में आने वाली इकाइयों पर सख्त रेगुलेटरी नियम लागू होते हैं, जिनमें वर्गीकरण के तीन साल के भीतर अनिवार्य रूप से लिस्टिंग कराना भी शामिल है।

इसके बाद, टाटा संस ने मार्च 2024 में अपना सारा कर्ज चुकाने के बाद, आरबीआई से अपना रजिस्ट्रेशन रद्द करने का अनुरोध किया था। कंपनी 'अपर-लेयर एनबीएफसी' पर लागू होने वाले रेगुलेटरी ढांचे से बाहर निकलना चाहती थी, जिससे वह निजी स्वामित्व वाली कंपनी बनी रह सकती थी।

हालांकि, आरबीआई ने इस अनुरोध के विभिन्न पहलुओं की जांच करने के बाद आवेदन को खारिज कर दिया और कंपनी को 'अपर-लेयर एनबीएफसी' पर लागू होने वाले नियमों का पालन करने का निर्देश दिया।

 

Have something to say? Post your comment
भारतीय शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, पीएसयू बैंक और ऑटो में खरीदारी

: भारतीय शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, पीएसयू बैंक और ऑटो में खरीदारी

मेक इन इंडिया और स्टार्टअप इंडिया से देश में निवेश और मैन्युफैक्चरिंग में हुई बढ़ोतरी : एक्सपर्ट्स

: मेक इन इंडिया और स्टार्टअप इंडिया से देश में निवेश और मैन्युफैक्चरिंग में हुई बढ़ोतरी : एक्सपर्ट्स

थोक महंगाई दर अक्टूबर में 12 प्रतिशत के पार, ईंधन और बिजली की कीमतों में आया बड़ा उछाल

: थोक महंगाई दर अक्टूबर में 12 प्रतिशत के पार, ईंधन और बिजली की कीमतों में आया बड़ा उछाल

जेनसेन हुआंग एनवीडिया के सीईओ के रूप में फिर से वापसी का बना रहे प्लान, सहयोगियों से बातचीत जारी

: जेनसेन हुआंग एनवीडिया के सीईओ के रूप में फिर से वापसी का बना रहे प्लान, सहयोगियों से बातचीत जारी

भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में खुला, आईटी में खरीदारी

: भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में खुला, आईटी में खरीदारी

भारत विकास दर में 2027 में चीन से रहेगा आगे, एआई निवेश 1.8 ट्रिलियन डॉलर रहने की उम्मीद : गोल्डमैन सैश

: भारत विकास दर में 2027 में चीन से रहेगा आगे, एआई निवेश 1.8 ट्रिलियन डॉलर रहने की उम्मीद : गोल्डमैन सैश

केन्स टेक्नोलॉजी का दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 62 प्रतिशत गिरकर 45 करोड़ रुपए रहा

: केन्स टेक्नोलॉजी का दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 62 प्रतिशत गिरकर 45 करोड़ रुपए रहा

दिल्ली में प्रदूषण बढ़ने से एयर प्यूरीफायर की मांग पांच गुना बढ़ी, जीएसटी 18 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत करने की मांग

: दिल्ली में प्रदूषण बढ़ने से एयर प्यूरीफायर की मांग पांच गुना बढ़ी, जीएसटी 18 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत करने की मांग

बाजार की पाठशाला: 25 साल बाद रिटायरमेंट की योजना बना रहे हैं? एनपीएस, ईपीएफ या दोनों, जानें कौन-सा विकल्प रहेगा बेहतर

: बाजार की पाठशाला: 25 साल बाद रिटायरमेंट की योजना बना रहे हैं? एनपीएस, ईपीएफ या दोनों, जानें कौन-सा विकल्प रहेगा बेहतर

भारत में ऑटो सेक्टर की रिकॉर्ड बिक्री, अक्टूबर में पहली बार 5 लाख के पार पहुंची कार-एसयूवी बिक्री

: भारत में ऑटो सेक्टर की रिकॉर्ड बिक्री, अक्टूबर में पहली बार 5 लाख के पार पहुंची कार-एसयूवी बिक्री

X