Sunday, 29 November 2026
BREAKING
• UK में पहले ही दिन हरियाणा के निवेश मिशन को गति; मुख्यमंत्री सैनी ने वैश्विक उद्योगपतियों और प्रवासी भारतीयों से की अहम बैठकें • हरियाणा सरकार ने बदली TDR नीति, जानिए क्या होंगे नए नियम • PM मोदी और NDA का संकल्प महिला सशक्तिकरण को मजबूत करना, निश्चित तौर पर पास होगा परिसीमन बिल : अरविंद शर्मा • महिलाओं को वोट बैंक नहीं, देश की नीति और नेतृत्व तय करने वाली शक्ति मानती है मोदी सरकार : उषा प्रियदर्शी • नशे के खिलाफ सरकार के साथ समाज भी संभाले मोर्चा, गांव-गांव में बनें अखाड़े : अनिल विज • हरियाणा में आंगनबाड़ी कर्मचारियों को बड़ी राहत; अब हर माह 7 तारीख से पहले मिलेगा मानदेय, मंत्री ने DPO को दिए निर्देश • उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री करेंगे माता चिंतपूर्णी महोत्सव का शुभारंभ, DC ने दिया न्योता • Shimla : "प्रशासनिक इकाइयों के पुनर्गठन के लिए SOP करें तैयार", CM सुक्खू ने दिए निर्देश • Mandi: हाईकोर्ट में हाटी समुदाय की जीत पर जयराम ठाकुर ने दी बधाई, सुक्खू सरकार पर लगाया ये बड़ा आरोप • डिप्टी कमिश्नर द्वारा अर्बन एस्टेट फेज-2 में जालंधर के पहले एम्फीथिएटर का उद्घाटन

हिमाचल प्रदेश

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री करेंगे माता चिंतपूर्णी महोत्सव का शुभारंभ, DC ने दिया न्योता

Updated on Sunday, November 29, 2026 20:45 PM IST

माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव-2026 का शुभारंभ उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री करेंगे। शनिवार को उपायुक्त जतिन लाल ने हरोली में उप मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें 4 से 6 दिसंबर तक आयोजित होने वाले महोत्सव के शुभारंभ के लिए आमंत्रित किया। इस अवसर पर एसडीएम अंब पारस अग्रवाल भी उपस्थित रहे। वहीं, 6 दिसंबर को महोत्सव के समापन समारोह में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आगमन प्रस्तावित है।

उप मुख्यमंत्री ने महोत्सव के आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव ने अपने तीसरे संस्करण तक पहुंचते-पहुंचते क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना ली है। कम समय में आयोजन को मिली पहचान और लोगों की भागीदारी उत्साहजनक है। यह महोत्सव क्षेत्र की धार्मिक आस्था, समृद्ध लोक संस्कृति और परंपराओं को सहेजने के साथ उन्हें व्यापक पहचान दिलाने का अच्छा माध्यम बन रहा है। उपायुक्त ने बताया कि महोत्सव का विधिवत शुभारंभ 4 दिसंबर को माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर से निकलने वाली शोभायात्रा के साथ होगा। यह शोभायात्रा अंब मेला मैदान तक पहुंचेगी, जहां महोत्सव का शुभारंभ समारोह आयोजित किया जाएगा।

तीन दिवसीय महोत्सव के दौरान धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ खेल प्रतियोगिताएं, स्कूली विद्यार्थियों की प्रस्तुतियां और विभिन्न विभागों की विकासात्मक प्रदर्शनियां भी आयोजित की जाएंगी। सांस्कृतिक संध्याओं में हिमाचली लोक कलाकारों के साथ पंजाबी गायक भी अपनी प्रस्तुतियां देंगे। वहीं, आयोजन को लेकर श्री चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन बबलू ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व और उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की प्रतिबद्धता से प्रदेश सरकार धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत है। माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव भी इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इससे स्थानीय कलाकारों को मंच मिलने के साथ क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को संजोने और पर्यटन गतिविधियों को प्रोत्साहन देने में मदद मिलेगी।

 

Have something to say? Post your comment
Shimla :

: Shimla : "प्रशासनिक इकाइयों के पुनर्गठन के लिए SOP करें तैयार", CM सुक्खू ने दिए निर्देश

Mandi: हाईकोर्ट में हाटी समुदाय की जीत पर जयराम ठाकुर ने दी बधाई, सुक्खू सरकार पर लगाया ये बड़ा आरोप

: Mandi: हाईकोर्ट में हाटी समुदाय की जीत पर जयराम ठाकुर ने दी बधाई, सुक्खू सरकार पर लगाया ये बड़ा आरोप

सुक्खू सरकार का बड़ा कदम, अतिरिक्त कच्चे पानी की बिक्री के लिए 'एक समान राज्य नीति' को दी मंजूरी

: सुक्खू सरकार का बड़ा कदम, अतिरिक्त कच्चे पानी की बिक्री के लिए 'एक समान राज्य नीति' को दी मंजूरी

Mandi: जयराम ठाकुर ने साधा निशाना, बोले-संविधान की दुहाई देने वाली कांग्रेस पहले अपने इतिहास में झांके

: Mandi: जयराम ठाकुर ने साधा निशाना, बोले-संविधान की दुहाई देने वाली कांग्रेस पहले अपने इतिहास में झांके

Solan: महिलाओं को 1500 रुपए देने में सरकार विफल : जयराम

: Solan: महिलाओं को 1500 रुपए देने में सरकार विफल : जयराम

Shimla: एचआरटीसी बसों की कमी होगी पूरी, 350 बसों की खरीद प्रक्रिया शुरू

: Shimla: एचआरटीसी बसों की कमी होगी पूरी, 350 बसों की खरीद प्रक्रिया शुरू

Himachal: नशे के खिलाफ सुक्खू सरकार का बड़ा एक्शन, अब व्हाट्सएप चैटबॉट पर गुप्त रूप से दे सकेंगे तस्करी की सूचना

: Himachal: नशे के खिलाफ सुक्खू सरकार का बड़ा एक्शन, अब व्हाट्सएप चैटबॉट पर गुप्त रूप से दे सकेंगे तस्करी की सूचना

हिमाचल में सेना पर टिप्पणी को लेकर सियासी घमासान, शिमला-ऊना और मंडी में भाजयुमो का प्रदर्शन

: हिमाचल में सेना पर टिप्पणी को लेकर सियासी घमासान, शिमला-ऊना और मंडी में भाजयुमो का प्रदर्शन

1,000 ई-बसें खरीदेगा हिमाचल, HRTC को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कदम

: 1,000 ई-बसें खरीदेगा हिमाचल, HRTC को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कदम

Shimla: मुख्यमंत्री ने IGMC पहुंचकर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया का जाना कुशलक्षेम

: Shimla: मुख्यमंत्री ने IGMC पहुंचकर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया का जाना कुशलक्षेम

X