Wednesday, 25 November 2026
BREAKING
• गुरु रविदास जी के बेगमपुरा के सपने को साकार कर रही डबल इंजन सरकार : नायब सिंह सैनी • जेजेपी की जन-जन अधिकार रैली की तैयारियां तेज, महेंद्रगढ़ कॉलेज मैदान में वाटरप्रूफ टेंट से ढकेगा पूरा ग्राउंड • संविधान रक्षा मार्च को लेकर कालका में कांग्रेस की अहम बैठक, 26 नवंबर से पंचकूला में शुरू होगा अभियान • संविधान और विकसित हरियाणा पर सार्थक चर्चा होगी : हरविन्द्र कल्याण • घोषणाओं से नहीं होता खिलाड़ियों का सम्मान, समय पर मिले पुरस्कार राशि और सुविधाएं : सैलजा • पंजाब में नशा और अपराध रोकने में आप नाकाम, भाजपा-अकाली दल बनाएंगे सरकार: बिक्रम मजीठिया • श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन एक्ट को लेकर फिर बढ़ा विवाद, 30 नवंबर को होगी अहम बैठक • पंजाब में भाजपा-शिअद गठबंधन का खाता नहीं खुलेगा, फिर 'आप' की सरकार बनेगी: हरपाल सिंह चीमा • Solan: महिलाओं को 1500 रुपए देने में सरकार विफल : जयराम • Shimla: एचआरटीसी बसों की कमी होगी पूरी, 350 बसों की खरीद प्रक्रिया शुरू

हिमाचल प्रदेश

Shimla: एचआरटीसी बसों की कमी होगी पूरी, 350 बसों की खरीद प्रक्रिया शुरू

Updated on Wednesday, November 25, 2026 19:37 PM IST

शिमला : एचआरटीसी के बेड़े में नई 350 डीजल बसें शामिल होंगी। इन बसों की खरीद के बाद निगम में बसों की कमी पूरी होगी। रूटों पर खराब हो रही डीजल बसों की परेशानी से भी छुटकारा मिलेगा। निगम प्रबंधन ने 350 डीजल बस की खरीद प्रक्रिया अंतिम चरण में है। इन 350 डीजल बस खरीद में 100 मिनी-मिडी और 250 साधारण बसों की खरीद होगी। इन बसों की कीमत करीब 115 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत प्रदेश में परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने और यात्रियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए निगम ने नई बसों की खरीद प्रक्रिया आगे बढ़ा दी है। 100 मिनी-मिडी डीजल बसों की खरीद पर करीब 20 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

इसके लिए राज्य सरकार की ओर से निगम को स्पैशल असिस्टैंस टू स्टेटस फॉर कैपिटल इन्वैस्टमैंट (एसएएससीआई) योजना के तहत 10 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं, जबकि 10 करोड़ रुपए के ऋण को भी मंजूरी दी गई है। इसी तरह 250 साधारण डीजल बसों की खरीद पर करीब 95 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इनके लिए राज्य सरकार ने निगम को 95 करोड़ रुपए के ऋण की मंजूरी दी है।

4 दिसम्बर को जमा होंगी निविदाएं
बसों की खरीद के लिए निगम की ओर से 31 मार्च को ई-निविदा जारी कर दी गई थी। अब दोनों श्रेणियों की बसों के लिए बोली जमा करवाने की अंतिम तिथि 4 दिसम्बर निर्धारित की गई है। इसके बाद निविदा प्रक्रिया के अगले चरण पूरे किए जाएंगे। 100 बसें बसें इनमें मिनी-मिडी होंगी। 250 डीजल बसों में 47 सीटर होंगी या फिर 37 सीटर इस पर भी अंतिम मोहर लगनी बाकी है। नई बसों के शामिल होने से एचआरटीसी के बेड़े को मजबूती मिलने की उम्मीद है। विशेषकर ग्रामीण और कम यात्री संख्या वाले मार्गों पर मिनी-मिडी बसें उपयोगी साबित हो सकती हैं, जबकि साधारण बसों से नियमित रूटों पर परिवहन सुविधा को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

14 सीटर मिनी-मिडी बसों में परिचालक की नहीं होगी तैनाती, चालक ही काटेगा टिकट
प्रस्तावित 100 मिनी-मिडी बसों का संचालन नई व्यवस्था के तहत किया जाएगा। खास बात यह है कि इन बसों में परिचालक की तैनाती नहीं होगी। 14 से 20 सीटर इन बसों में चालक ही यात्रियों को टिकट जारी करेगा। इससे परिवहन व्यवस्था में परिचालक के पद की आवश्यकता नहीं रहेगी और बसों का संचालन कम खर्च में किया जा सकेगा। चालक को ही ड्राइविंग के साथ टिकट जारी करने की जिम्मेदारी भी निभानी होगी।

 

Have something to say? Post your comment
Solan: महिलाओं को 1500 रुपए देने में सरकार विफल : जयराम

: Solan: महिलाओं को 1500 रुपए देने में सरकार विफल : जयराम

Himachal: नशे के खिलाफ सुक्खू सरकार का बड़ा एक्शन, अब व्हाट्सएप चैटबॉट पर गुप्त रूप से दे सकेंगे तस्करी की सूचना

: Himachal: नशे के खिलाफ सुक्खू सरकार का बड़ा एक्शन, अब व्हाट्सएप चैटबॉट पर गुप्त रूप से दे सकेंगे तस्करी की सूचना

हिमाचल में सेना पर टिप्पणी को लेकर सियासी घमासान, शिमला-ऊना और मंडी में भाजयुमो का प्रदर्शन

: हिमाचल में सेना पर टिप्पणी को लेकर सियासी घमासान, शिमला-ऊना और मंडी में भाजयुमो का प्रदर्शन

1,000 ई-बसें खरीदेगा हिमाचल, HRTC को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कदम

: 1,000 ई-बसें खरीदेगा हिमाचल, HRTC को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कदम

Shimla: मुख्यमंत्री ने IGMC पहुंचकर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया का जाना कुशलक्षेम

: Shimla: मुख्यमंत्री ने IGMC पहुंचकर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया का जाना कुशलक्षेम

बद्दी में 'मिनी चंडीगढ़' टाउनशिप प्रोजेक्ट के खिलाफ फूटा किसानों का गुस्सा, 14 पंचायतों के लोगों ने जमीन देने से किया इनकार

: बद्दी में 'मिनी चंडीगढ़' टाउनशिप प्रोजेक्ट के खिलाफ फूटा किसानों का गुस्सा, 14 पंचायतों के लोगों ने जमीन देने से किया इनकार

हिमाचल में बड़ा सियासी उलटफेर! पूर्व मंत्री की मौजूदगी में एक साथ 100 लोगों ने थामा BJP का दामन

: हिमाचल में बड़ा सियासी उलटफेर! पूर्व मंत्री की मौजूदगी में एक साथ 100 लोगों ने थामा BJP का दामन

CM सुक्खू की पहल से प्राकृतिक खेती को मिला बाजार का भरोसा, ऊना में 50 किसानों से खरीदी 150.8 क्विंटल मक्की

: CM सुक्खू की पहल से प्राकृतिक खेती को मिला बाजार का भरोसा, ऊना में 50 किसानों से खरीदी 150.8 क्विंटल मक्की

Kangra: टांडा अस्पताल में अब टैस्ट के लिए नहीं मिलेंगी लंबी तारीखें, CM ने जनता को समर्पित की 3-टेस्ला MRI मशीन

: Kangra: टांडा अस्पताल में अब टैस्ट के लिए नहीं मिलेंगी लंबी तारीखें, CM ने जनता को समर्पित की 3-टेस्ला MRI मशीन

CM सुक्खू ने शाहपुर में सरकारी अस्पताल के नए भवन का किया उद्घाटन, बोले- जल्द होगी अतिरिक्त स्टाफ नर्सों की नियुक्ति

: CM सुक्खू ने शाहपुर में सरकारी अस्पताल के नए भवन का किया उद्घाटन, बोले- जल्द होगी अतिरिक्त स्टाफ नर्सों की नियुक्ति

X