Sunday, 29 November 2026
BREAKING
• डब्ल्यूडब्ल्यूई सुपरस्टार रे मिस्टेरियो ने किया संन्यास का ऐलान, जून 2027 में खेलेंगे आखिरी मुकाबला • 'इतने छोटे लड़के के लिए ऐसे रिकॉर्ड बनाना आसान नहीं', वैभव सूर्यवंशी की आतिशी बल्लेबाजी से प्रभावित कपिल देव • 'रोल बदल गए, लेकिन लक्ष्य नहीं...', बतौर कप्तान रोहित की वापसी को लेकर बोले एमआई के कोच पोलार्ड • मन की बात : पीएम मोदी ने सैफ चैंपियनशिप जीतने पर भारतीय फुटबॉल टीम को सराहा, लक्ष्य-सिंधु की सफलता का भी किया जिक्र • दूसरा टेस्ट: मजबूत स्थिति में न्यूजीलैंड, तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक स्कोर 133/3 • पुणे : 'इंडिया रेडी फॉर ओलंपिक' थीम के साथ संडे ऑन साइकिल के 100वें संस्करण का आयोजन • ईयर एंडर 2026 : थिएटर में फ्लॉप, ओटीटी पर हिट, 'हक' से 'दायरा' तक इन फिल्मों को घर बैठे मिले करोड़ों व्यूज • विजय सेतुपति की फिल्म 'पॉकेट नॉवेल' में वामिका गब्बी का डांस, 1 दिसंबर को रिलीज होगा पहला गाना • शो के सेट पर नहीं जाते इम्तियाज अली, बोले- 'डायरेक्टर के काम में दखल देना पसंद नहीं' • महिला आरक्षण बिल के समर्थन में उतरे अनुपम खेर, बोले- 'महिलाओं का सशक्तीकरण बहुत जरूरी है'

मनोरंजन

ईयर एंडर 2026 : थिएटर में फ्लॉप, ओटीटी पर हिट, 'हक' से 'दायरा' तक इन फिल्मों को घर बैठे मिले करोड़ों व्यूज

Updated on Sunday, November 29, 2026 18:06 PM IST

मुंबई : साल 2026 खत्म होने वाला है और इस साल फिल्मों की दुनिया में एक दिलचस्प बदलाव देखने को मिला। कुछ फिल्में ऐसी रहीं, जिन्हें सिनेमाघरों में दर्शकों का इंतजार रहा, लेकिन वे कमाई के मामले में पीछे रह गईं। वहीं, जब यही फिल्में ओटीटी पर आईं तो दर्शकों ने इन्हें खूब देखा।

'हक':- यामी गौतम और इमरान हाशमी की फिल्म 'हक' नवंबर 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म की कहानी शाह बानो केस से प्रेरित थी। इसमें यामी ने शाजिया बानो नाम की महिला का किरदार निभाया, जो पति से अलग होने के बाद अपने और बच्चों के हक के लिए कानूनी लड़ाई लड़ती है। इमरान हाशमी ने उनके पति अब्बास खान की भूमिका निभाई थी। फिल्म को कहानी और कलाकारों के काम को अच्छी तारीफ मिली थी, लेकिन सिनेमाघरों में इसकी कमाई करीब 20 करोड़ रुपए तक रही। इसके बाद 2 जनवरी 2026 को यह नेटफ्लिक्स पर आई और इसमें जबरदस्त बदलाव देखने को मिला। नेटफ्लिक्स के साप्ताहिक आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने चार हफ्तों में 11.3 मिलियन व्यूज हासिल किए। इसकी कहानी भारत के साथ पाकिस्तान और नाइजीरिया में भी लोगों तक पहुंची।

'दे दे प्यार दे 2':- अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह और आर माधवन की फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' भी ओटीटी पर काफी चर्चा में रही। इसका निर्देशन अंशुल शर्मा ने किया। यह फिल्म नवंबर 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। कहानी में आशीष मेहरा यानी अजय देवगन अपनी गर्लफ्रेंड आयशा यानी रकुल प्रीत सिंह के परिवार से मिलने पहुंचते हैं। आयशा के पिता राजीव यानी आर माधवन इस रिश्ते के खिलाफ होते हैं, क्योंकि दोनों की उम्र में काफी अंतर है। इसके बाद परिवार के बीच मजेदार बहस और कई उतार-चढ़ाव देखने को मिलते हैं। फिल्म का सिनेमाघरों में प्रदर्शन औसत रहा। लेकिन नेटफ्लिक्स पर आने के बाद फिल्म ने तीन हफ्तों में 7.7 मिलियन व्यूज हासिल किए। इस तरह फिल्म को ओटीटी पर भी अच्छा दर्शक वर्ग मिला।

'वॉर 2':- ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म 'वॉर 2' भी इस साल की ऐसी फिल्मों में शामिल रही, जिसने सिनेमाघरों में उम्मीद के मुताबिक कमाई नहीं की। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी इस एक्शन फिल्म में कियारा आडवाणी भी अहम भूमिका में थीं। फिल्म में ऋतिक ने कबीर और जूनियर एनटीआर ने विक्रम का किरदार निभाया था। बड़े बजट, शानदार एक्शन और दो बड़े सितारों के बावजूद फिल्म दर्शकों को पूरी तरह पसंद नहीं आई। दुनियाभर में करीब 303 करोड़ रुपए कमाने के बाद भी इसे फ्लॉप का सामना करना पड़ा। इसके बाद नेटफ्लिक्स पर फिल्म को दर्शकों का अच्छा साथ मिला। साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने ओटीटी पर 6.9 मिलियन यानी 69 लाख व्यूज हासिल किए। इससे साफ हुआ कि सिनेमाघरों में फिल्म को देखने से चूकने वाले दर्शकों ने घर बैठे इसे देखना पसंद किया।

'द राजा साब':- प्रभास की फिल्म 'द राजा साब' 9 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसका निर्देशन मारुति ने किया था। इसमें प्रभास के साथ संजय दत्त, निधि अग्रवाल, मालविका मोहनन और रिद्धि कुमार नजर आए थे। बड़े बजट और प्रभास की लोकप्रियता के चलते फिल्म को लेकर खूब चर्चा थी, लेकिन ये बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म ने दुनियाभर में लगभग 208 करोड़ रुपए का कारोबार किया। इसके बाद फिल्म जियोहॉटस्टार पर रिलीज हुई और यहां इसकी किस्मत बदल गई। फिल्म को ओटीटी पर शुरुआत में ही 1.75 करोड़ दर्शक मिले।

'दायरा' :- करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म 'दायरा' थिएटर में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई। मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी इस फिल्म का घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करीब 5 करोड़ रुपए रहा। इसके बाद 13 नवंबर को यह नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई। ओटीटी पर आते ही फिल्म ने अच्छी शुरुआत की। नेटफ्लिक्स के 9 से 15 नवंबर के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म को अपने पहले हफ्ते में 32 लाख व्यूज मिले और यह दुनियाभर की टॉप 10 नॉन-इंग्लिश फिल्मों की लिस्ट में आठवें स्थान पर रही। फिल्म ने भारत के साथ मॉरीशस, बांग्लादेश, पाकिस्तान, कतर और संयुक्त अरब अमीरात समेत कई देशों में भी टॉप ट्रेंडिंग फिल्मों में जगह बनाई।

'दो दीवाने सहर में':- सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर की रोमांटिक फिल्म 'दो दीवाने सहर में' भी सिनेमाघरों में खास कमाल नहीं दिखा पाई। 20 फरवरी को रिलीज हुई इस फिल्म का निर्देशन रवि उदयवार ने किया था, जबकि संजय लीला भंसाली इसके निर्माताओं में शामिल थे। फिल्म में दो ऐसे युवाओं की कहानी दिखाई गई, जो अपनी कमियों और असुरक्षाओं के बीच एक-दूसरे के करीब आते हैं। शानदार स्टारकास्ट और रोमांटिक कहानी के बावजूद फिल्म को थिएटर में दर्शक नहीं मिले। इसका भारत में नेट कलेक्शन करीब 6.60 करोड़ रुपए रहा। बाद में फिल्म नेटफ्लिक्स पर आई और वहां शुरुआत के छह महीनों में ही फिल्म को दुनियाभर में करीब 73 लाख व्यूज मिले।

 

Have something to say? Post your comment
विजय सेतुपति की फिल्म 'पॉकेट नॉवेल' में वामिका गब्बी का डांस, 1 दिसंबर को रिलीज होगा पहला गाना

: विजय सेतुपति की फिल्म 'पॉकेट नॉवेल' में वामिका गब्बी का डांस, 1 दिसंबर को रिलीज होगा पहला गाना

शो के सेट पर नहीं जाते इम्तियाज अली, बोले- 'डायरेक्टर के काम में दखल देना पसंद नहीं'

: शो के सेट पर नहीं जाते इम्तियाज अली, बोले- 'डायरेक्टर के काम में दखल देना पसंद नहीं'

महिला आरक्षण बिल के समर्थन में उतरे अनुपम खेर, बोले- 'महिलाओं का सशक्तीकरण बहुत जरूरी है'

: महिला आरक्षण बिल के समर्थन में उतरे अनुपम खेर, बोले- 'महिलाओं का सशक्तीकरण बहुत जरूरी है'

'हमारा काम फिल्में बनाना है, हर विवाद पर जवाब देना नहीं', अक्षरा सिंह ने किया श्रद्धा कपूर का बचाव

: 'हमारा काम फिल्में बनाना है, हर विवाद पर जवाब देना नहीं', अक्षरा सिंह ने किया श्रद्धा कपूर का बचाव

मणिकंदन के साथ स्क्रीन शेयर कर खुश हैं दिव्या श्रीपदा, बोलीं- 'चोट लगने के बाद भी प्रोजेक्ट पर ही रहा उनका ध्यान'

: मणिकंदन के साथ स्क्रीन शेयर कर खुश हैं दिव्या श्रीपदा, बोलीं- 'चोट लगने के बाद भी प्रोजेक्ट पर ही रहा उनका ध्यान'

परिणीति चोपड़ा को अब फैशन और स्टाइलिंग में आने लगा मजा, बोलीं- 'पहले इन चीजों पर नहीं देती थी ध्यान'

: परिणीति चोपड़ा को अब फैशन और स्टाइलिंग में आने लगा मजा, बोलीं- 'पहले इन चीजों पर नहीं देती थी ध्यान'

57वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव-इफ्फी 2026 आज होगा संपन्न, ‘वी आर ऑल स्ट्रेंजर्स’ समापन फिल्म

: 57वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव-इफ्फी 2026 आज होगा संपन्न, ‘वी आर ऑल स्ट्रेंजर्स’ समापन फिल्म

फिल्म निर्माताओं को सबसे पहले अपने ही देश की कहानियों को पहचानना चाहिए और उन्हें सामने लाना चाहिए : फिल्म निर्माता भरत बाला

: फिल्म निर्माताओं को सबसे पहले अपने ही देश की कहानियों को पहचानना चाहिए और उन्हें सामने लाना चाहिए : फिल्म निर्माता भरत बाला

OTT और सिनेमा के बीच का फर्क अब खत्म होना चाहिए : अभिनेत्री नीना गुप्ता

: OTT और सिनेमा के बीच का फर्क अब खत्म होना चाहिए : अभिनेत्री नीना गुप्ता

IFFI 2026 में फिल्मकारों ने ‘द केरल स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड’ और ‘डेमोग्राफी इज़ डेस्टिनी’ के निर्माण से जुड़े अनुभव साझा किए

: IFFI 2026 में फिल्मकारों ने ‘द केरल स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड’ और ‘डेमोग्राफी इज़ डेस्टिनी’ के निर्माण से जुड़े अनुभव साझा किए

X