Sunday, 29 November 2026
BREAKING
• डब्ल्यूडब्ल्यूई सुपरस्टार रे मिस्टेरियो ने किया संन्यास का ऐलान, जून 2027 में खेलेंगे आखिरी मुकाबला • 'इतने छोटे लड़के के लिए ऐसे रिकॉर्ड बनाना आसान नहीं', वैभव सूर्यवंशी की आतिशी बल्लेबाजी से प्रभावित कपिल देव • 'रोल बदल गए, लेकिन लक्ष्य नहीं...', बतौर कप्तान रोहित की वापसी को लेकर बोले एमआई के कोच पोलार्ड • मन की बात : पीएम मोदी ने सैफ चैंपियनशिप जीतने पर भारतीय फुटबॉल टीम को सराहा, लक्ष्य-सिंधु की सफलता का भी किया जिक्र • दूसरा टेस्ट: मजबूत स्थिति में न्यूजीलैंड, तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक स्कोर 133/3 • पुणे : 'इंडिया रेडी फॉर ओलंपिक' थीम के साथ संडे ऑन साइकिल के 100वें संस्करण का आयोजन • ईयर एंडर 2026 : थिएटर में फ्लॉप, ओटीटी पर हिट, 'हक' से 'दायरा' तक इन फिल्मों को घर बैठे मिले करोड़ों व्यूज • विजय सेतुपति की फिल्म 'पॉकेट नॉवेल' में वामिका गब्बी का डांस, 1 दिसंबर को रिलीज होगा पहला गाना • शो के सेट पर नहीं जाते इम्तियाज अली, बोले- 'डायरेक्टर के काम में दखल देना पसंद नहीं' • महिला आरक्षण बिल के समर्थन में उतरे अनुपम खेर, बोले- 'महिलाओं का सशक्तीकरण बहुत जरूरी है'

मनोरंजन

महिला आरक्षण बिल के समर्थन में उतरे अनुपम खेर, बोले- 'महिलाओं का सशक्तीकरण बहुत जरूरी है'

Updated on Sunday, November 29, 2026 18:02 PM IST

कोलकाता : अभिनेता और निर्देशक अनुपम खेर ने महिला आरक्षण बिल का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि उनके घर में महिलाओं को 33 फीसदी नहीं, बल्कि 80 फीसदी तक फैसले लेने की ताकत मिली हुई है। उन्होंने मां और पत्नी की भूमिका का जिक्र करते हुए बताया कि महिलाओं के बिना परिवार की कल्पना भी नहीं की जा सकती।

दरअसल, अनुपम खेर कोलकाता में एक मंदिर पहुंचे थे। इस दौरान मीडिया ने उनसे कई मुद्दों पर सवाल किए। शुरुआत में अभिनेता ने साफ किया कि वह मंदिर में श्रद्धा और शांति के भाव से आए हैं, इसलिए किसी ऐसे विषय पर बात नहीं करना चाहते, जिस पर उन्होंने पहले से सोचा न हो।

उन्होंने कहा, ''आज मंदिर में आया हूं। आज इस तरह की बात पर टिप्पणी करना ठीक नहीं है। मंदिर के दरबार में सिर्फ श्रद्धा-भाव से आया हूं। मैं ऐसी कोई बात नहीं करना चाहता, जो मैंने सोची न हो। क्योंकि आज श्रद्धा की बात होगी, आज शांति की बात होगी। जिनको समाधान चाहिए, उसकी बात भी होगी, लेकिन आज इस तरह की कोई बात नहीं करना चाहता।''

अनुपम खेर ने मंदिर में दर्शन के दौरान बदलते माहौल को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा, ''पहले जब मैं यहां आता था, तो मुश्किल से तीन-चार कैमरे नजर आते थे। मीडियाकर्मी भी मंदिर में आने से डरते थे, लेकिन आज यहां 40-50 कैमरे मौजूद हैं। यह मेरी बढ़ती लोकप्रियता नहीं, बल्कि बदलते माहौल का संकेत है। बदलाव किसी एक जाति या धर्म के लिए नहीं, बल्कि सभी के लिए अच्छा होना चाहिए।''

जब मीडिया ने उनसे महिला आरक्षण बिल को लेकर सवाल किया तो उन्होंने खुलकर अपनी बात रखी। अनुपम खेर ने खुशी जाहिर करते हुए कहा, ''मैं बहुत खुश हूं। हमारे परिवार में, महिलाओं को हमेशा से ही सशक्त बनाया गया है, सिर्फ 33 पर्सेंट नहीं बल्कि 80 परसेंट प्रतिनिधित्व के साथ। माताओं और पत्नियों ने हमेशा हमारी जिंदगी में एक अहम भूमिका निभाई है। मेरा मानना है कि यह बिल जरूर पास होना चाहिए क्योंकि महिलाओं का सशक्तीकरण बहुत जरूरी है।''

अपनी बातचीत में अनुपम खेर ने मदुरै में हुए दीप प्रज्वलन का भी जिक्र किया। उन्होंने इस आयोजन को लेकर खुशी जाहिर की और इसे सनातन की जीत बताते हुए सभी को शुभकामनाएं दीं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुपम खेर के पास आने वाले समय में कई दिलचस्प प्रोजेक्ट्स हैं। वह जल्द ही फिल्म 'खोसला का घोसला 2' में नजर आएंगे। इस फिल्म में वह एक बार फिर कमल किशोर खोसला के किरदार में दिखाई देंगे। फिल्म 5 मार्च 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

 

Have something to say? Post your comment
ईयर एंडर 2026 : थिएटर में फ्लॉप, ओटीटी पर हिट, 'हक' से 'दायरा' तक इन फिल्मों को घर बैठे मिले करोड़ों व्यूज

: ईयर एंडर 2026 : थिएटर में फ्लॉप, ओटीटी पर हिट, 'हक' से 'दायरा' तक इन फिल्मों को घर बैठे मिले करोड़ों व्यूज

विजय सेतुपति की फिल्म 'पॉकेट नॉवेल' में वामिका गब्बी का डांस, 1 दिसंबर को रिलीज होगा पहला गाना

: विजय सेतुपति की फिल्म 'पॉकेट नॉवेल' में वामिका गब्बी का डांस, 1 दिसंबर को रिलीज होगा पहला गाना

शो के सेट पर नहीं जाते इम्तियाज अली, बोले- 'डायरेक्टर के काम में दखल देना पसंद नहीं'

: शो के सेट पर नहीं जाते इम्तियाज अली, बोले- 'डायरेक्टर के काम में दखल देना पसंद नहीं'

'हमारा काम फिल्में बनाना है, हर विवाद पर जवाब देना नहीं', अक्षरा सिंह ने किया श्रद्धा कपूर का बचाव

: 'हमारा काम फिल्में बनाना है, हर विवाद पर जवाब देना नहीं', अक्षरा सिंह ने किया श्रद्धा कपूर का बचाव

मणिकंदन के साथ स्क्रीन शेयर कर खुश हैं दिव्या श्रीपदा, बोलीं- 'चोट लगने के बाद भी प्रोजेक्ट पर ही रहा उनका ध्यान'

: मणिकंदन के साथ स्क्रीन शेयर कर खुश हैं दिव्या श्रीपदा, बोलीं- 'चोट लगने के बाद भी प्रोजेक्ट पर ही रहा उनका ध्यान'

परिणीति चोपड़ा को अब फैशन और स्टाइलिंग में आने लगा मजा, बोलीं- 'पहले इन चीजों पर नहीं देती थी ध्यान'

: परिणीति चोपड़ा को अब फैशन और स्टाइलिंग में आने लगा मजा, बोलीं- 'पहले इन चीजों पर नहीं देती थी ध्यान'

57वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव-इफ्फी 2026 आज होगा संपन्न, ‘वी आर ऑल स्ट्रेंजर्स’ समापन फिल्म

: 57वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव-इफ्फी 2026 आज होगा संपन्न, ‘वी आर ऑल स्ट्रेंजर्स’ समापन फिल्म

फिल्म निर्माताओं को सबसे पहले अपने ही देश की कहानियों को पहचानना चाहिए और उन्हें सामने लाना चाहिए : फिल्म निर्माता भरत बाला

: फिल्म निर्माताओं को सबसे पहले अपने ही देश की कहानियों को पहचानना चाहिए और उन्हें सामने लाना चाहिए : फिल्म निर्माता भरत बाला

OTT और सिनेमा के बीच का फर्क अब खत्म होना चाहिए : अभिनेत्री नीना गुप्ता

: OTT और सिनेमा के बीच का फर्क अब खत्म होना चाहिए : अभिनेत्री नीना गुप्ता

IFFI 2026 में फिल्मकारों ने ‘द केरल स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड’ और ‘डेमोग्राफी इज़ डेस्टिनी’ के निर्माण से जुड़े अनुभव साझा किए

: IFFI 2026 में फिल्मकारों ने ‘द केरल स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड’ और ‘डेमोग्राफी इज़ डेस्टिनी’ के निर्माण से जुड़े अनुभव साझा किए

X