Sunday, 29 November 2026
BREAKING
• डब्ल्यूडब्ल्यूई सुपरस्टार रे मिस्टेरियो ने किया संन्यास का ऐलान, जून 2027 में खेलेंगे आखिरी मुकाबला • 'इतने छोटे लड़के के लिए ऐसे रिकॉर्ड बनाना आसान नहीं', वैभव सूर्यवंशी की आतिशी बल्लेबाजी से प्रभावित कपिल देव • 'रोल बदल गए, लेकिन लक्ष्य नहीं...', बतौर कप्तान रोहित की वापसी को लेकर बोले एमआई के कोच पोलार्ड • मन की बात : पीएम मोदी ने सैफ चैंपियनशिप जीतने पर भारतीय फुटबॉल टीम को सराहा, लक्ष्य-सिंधु की सफलता का भी किया जिक्र • दूसरा टेस्ट: मजबूत स्थिति में न्यूजीलैंड, तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक स्कोर 133/3 • पुणे : 'इंडिया रेडी फॉर ओलंपिक' थीम के साथ संडे ऑन साइकिल के 100वें संस्करण का आयोजन • ईयर एंडर 2026 : थिएटर में फ्लॉप, ओटीटी पर हिट, 'हक' से 'दायरा' तक इन फिल्मों को घर बैठे मिले करोड़ों व्यूज • विजय सेतुपति की फिल्म 'पॉकेट नॉवेल' में वामिका गब्बी का डांस, 1 दिसंबर को रिलीज होगा पहला गाना • शो के सेट पर नहीं जाते इम्तियाज अली, बोले- 'डायरेक्टर के काम में दखल देना पसंद नहीं' • महिला आरक्षण बिल के समर्थन में उतरे अनुपम खेर, बोले- 'महिलाओं का सशक्तीकरण बहुत जरूरी है'

मनोरंजन

शो के सेट पर नहीं जाते इम्तियाज अली, बोले- 'डायरेक्टर के काम में दखल देना पसंद नहीं'

Updated on Sunday, November 29, 2026 18:03 PM IST

मुंबई : फिल्ममेकर इम्तियाज अली इन दिनों अपनी आने वाली वेब सीरीज 'ओ साथी रे' को लेकर चर्चा में हैं। इस सीरीज में अविनाश तिवारी, अदिति राव हैदरी और अर्जुन रामपाल अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इम्तियाज इस सीरीज के शो रनर हैं, जबकि निर्देशन की जिम्मेदारी उनके भाई आरिफ अली ने संभाली है।

हाल ही में इम्तियाज ने बताया कि शो रनर होने के बावजूद वह आमतौर पर शूटिंग के सेट पर नहीं जाते। इसकी वजह बताते हुए उन्होंने कहा कि उनके अंदर एक निर्देशक की सोच है और वह नहीं चाहते कि उनके सेट पर जाने से दूसरे निर्देशक के काम में किसी तरह की दखलअंदाजी हो।

इम्तियाज अली ने समाचार एजेंसी से बातचीत के दौरान सीरीज और इसकी कास्टिंग को लेकर बातें की। उन्होंने अविनाश तिवारी, अदिति राव हैदरी, अर्जुन रामपाल और अपने भाई आरिफ अली, इन चारों को सीरीज के चार मजबूत खिलाड़ी बताया।

उन्होंने कहा कि इन सभी कलाकारों का एक साथ आना उनके लिए काफी अच्छी बात रही।

सीरीज की कास्टिंग पर बात करते हुए इम्तियाज ने अर्जुन रामपाल की खास तौर पर तारीफ की। उन्होंने कहा, ''अर्जुन इस बार एक अलग और दिलचस्प भूमिका में नजर आएंगे। दर्शकों ने लंबे समय से उनको इस अंदाज में नहीं देखा है। अर्जुन को हर बार किसी नए काम में देखकर मुझे हैरानी होती है। उनके अंदर एक नेचुलर अभिनेता वाली खूबी है। शुरुआत में मुझे अर्जुन की इस अभिनय क्षमता का अंदाजा नहीं था, लेकिन अब मैं उनके काम से काफी प्रभावित हूं।''

शो रनर के तौर पर सेट से दूर रहने की अपनी आदत के बारे में इम्तियाज ने कहा, ''मैं किसी दूसरे निर्देशक के काम में दखलअंदाजी नहीं करना चाहता। जब किसी निर्देशक को शो की जिम्मेदारी दी गई है तो उसे अपने तरीके से काम करने की पूरी आजादी मिलनी चाहिए। यही वजह है कि मैं आमतौर पर शो की शूटिंग देखने सेट पर नहीं जाता था।''

उन्होंने कहा, '''ओ साथी रे' की कहानी प्यार के अलग-अलग रंगों और रिश्तों में आने वाले उतार-चढ़ाव के इर्द-गिर्द घूमती है। इसमें ऐसे किरदारों की जिंदगी दिखाई जाएगी, जो प्यार के साथ आने वाली मुश्किलों और रिश्तों में पैदा होने वाले असंतुलन से गुजरते हैं।''

सीरीज को इम्तियाज अली, मोहित चौधरी और शिबाशीष सरकार ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। इसका प्रीमियर 4 दिसंबर 2026 को नेटफ्लिक्स पर होगा।

Have something to say? Post your comment
ईयर एंडर 2026 : थिएटर में फ्लॉप, ओटीटी पर हिट, 'हक' से 'दायरा' तक इन फिल्मों को घर बैठे मिले करोड़ों व्यूज

: ईयर एंडर 2026 : थिएटर में फ्लॉप, ओटीटी पर हिट, 'हक' से 'दायरा' तक इन फिल्मों को घर बैठे मिले करोड़ों व्यूज

विजय सेतुपति की फिल्म 'पॉकेट नॉवेल' में वामिका गब्बी का डांस, 1 दिसंबर को रिलीज होगा पहला गाना

: विजय सेतुपति की फिल्म 'पॉकेट नॉवेल' में वामिका गब्बी का डांस, 1 दिसंबर को रिलीज होगा पहला गाना

महिला आरक्षण बिल के समर्थन में उतरे अनुपम खेर, बोले- 'महिलाओं का सशक्तीकरण बहुत जरूरी है'

: महिला आरक्षण बिल के समर्थन में उतरे अनुपम खेर, बोले- 'महिलाओं का सशक्तीकरण बहुत जरूरी है'

'हमारा काम फिल्में बनाना है, हर विवाद पर जवाब देना नहीं', अक्षरा सिंह ने किया श्रद्धा कपूर का बचाव

: 'हमारा काम फिल्में बनाना है, हर विवाद पर जवाब देना नहीं', अक्षरा सिंह ने किया श्रद्धा कपूर का बचाव

मणिकंदन के साथ स्क्रीन शेयर कर खुश हैं दिव्या श्रीपदा, बोलीं- 'चोट लगने के बाद भी प्रोजेक्ट पर ही रहा उनका ध्यान'

: मणिकंदन के साथ स्क्रीन शेयर कर खुश हैं दिव्या श्रीपदा, बोलीं- 'चोट लगने के बाद भी प्रोजेक्ट पर ही रहा उनका ध्यान'

परिणीति चोपड़ा को अब फैशन और स्टाइलिंग में आने लगा मजा, बोलीं- 'पहले इन चीजों पर नहीं देती थी ध्यान'

: परिणीति चोपड़ा को अब फैशन और स्टाइलिंग में आने लगा मजा, बोलीं- 'पहले इन चीजों पर नहीं देती थी ध्यान'

57वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव-इफ्फी 2026 आज होगा संपन्न, ‘वी आर ऑल स्ट्रेंजर्स’ समापन फिल्म

: 57वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव-इफ्फी 2026 आज होगा संपन्न, ‘वी आर ऑल स्ट्रेंजर्स’ समापन फिल्म

फिल्म निर्माताओं को सबसे पहले अपने ही देश की कहानियों को पहचानना चाहिए और उन्हें सामने लाना चाहिए : फिल्म निर्माता भरत बाला

: फिल्म निर्माताओं को सबसे पहले अपने ही देश की कहानियों को पहचानना चाहिए और उन्हें सामने लाना चाहिए : फिल्म निर्माता भरत बाला

OTT और सिनेमा के बीच का फर्क अब खत्म होना चाहिए : अभिनेत्री नीना गुप्ता

: OTT और सिनेमा के बीच का फर्क अब खत्म होना चाहिए : अभिनेत्री नीना गुप्ता

IFFI 2026 में फिल्मकारों ने ‘द केरल स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड’ और ‘डेमोग्राफी इज़ डेस्टिनी’ के निर्माण से जुड़े अनुभव साझा किए

: IFFI 2026 में फिल्मकारों ने ‘द केरल स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड’ और ‘डेमोग्राफी इज़ डेस्टिनी’ के निर्माण से जुड़े अनुभव साझा किए

X