Sunday, 29 November 2026
BREAKING
• डब्ल्यूडब्ल्यूई सुपरस्टार रे मिस्टेरियो ने किया संन्यास का ऐलान, जून 2027 में खेलेंगे आखिरी मुकाबला • 'इतने छोटे लड़के के लिए ऐसे रिकॉर्ड बनाना आसान नहीं', वैभव सूर्यवंशी की आतिशी बल्लेबाजी से प्रभावित कपिल देव • 'रोल बदल गए, लेकिन लक्ष्य नहीं...', बतौर कप्तान रोहित की वापसी को लेकर बोले एमआई के कोच पोलार्ड • मन की बात : पीएम मोदी ने सैफ चैंपियनशिप जीतने पर भारतीय फुटबॉल टीम को सराहा, लक्ष्य-सिंधु की सफलता का भी किया जिक्र • दूसरा टेस्ट: मजबूत स्थिति में न्यूजीलैंड, तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक स्कोर 133/3 • पुणे : 'इंडिया रेडी फॉर ओलंपिक' थीम के साथ संडे ऑन साइकिल के 100वें संस्करण का आयोजन • ईयर एंडर 2026 : थिएटर में फ्लॉप, ओटीटी पर हिट, 'हक' से 'दायरा' तक इन फिल्मों को घर बैठे मिले करोड़ों व्यूज • विजय सेतुपति की फिल्म 'पॉकेट नॉवेल' में वामिका गब्बी का डांस, 1 दिसंबर को रिलीज होगा पहला गाना • शो के सेट पर नहीं जाते इम्तियाज अली, बोले- 'डायरेक्टर के काम में दखल देना पसंद नहीं' • महिला आरक्षण बिल के समर्थन में उतरे अनुपम खेर, बोले- 'महिलाओं का सशक्तीकरण बहुत जरूरी है'

खेल

मन की बात : पीएम मोदी ने सैफ चैंपियनशिप जीतने पर भारतीय फुटबॉल टीम को सराहा, लक्ष्य-सिंधु की सफलता का भी किया जिक्र

Updated on Sunday, November 29, 2026 18:09 PM IST

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 'मन की बात' के 140वें संस्करण में खेलों में भारत को मिल रही लगातार कामयाबी का जिक्र किया। उन्होंने रिकॉर्ड 10वीं बार सैफ चैंपियनशिप का खिताब जीतने पर फुटबॉल टीम को बधाई दी। इसके साथ ही पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन की भी जमकर प्रशंसा की।

भारतीय फुटबॉल टीम ने बांग्लादेश के ढाका में खेली गई सैफ चैंपियनशिप में जबरदस्त प्रदर्शन किया। टीम ने टूर्नामेंट के रोमांचक फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को 2-1 से हराते हुए लगातार तीसरी बार खिताब पर कब्जा जमाया। इसके साथ ही भारतीय टीम ने रिकॉर्ड 10वीं बार सैफ चैंपियनशिप की ट्रॉफी को अपने नाम किया।

पीएम मोदी ने फुटबॉल टीम की प्रशंसा करते हुए 'मन की बात' में कहा, "भारत खेल में लगातार बड़ी उपलब्धियां हासिल कर रहा है। हमारी फुटबॉल टीम ने रिकॉर्ड 10वीं बार सैफ चैंपियनशिप जीती।"

प्रधानमंत्री ने बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन करने वाले लक्ष्य सेन की भी सराहना की। लक्ष्य ने कुमामोटो मास्टर्स का खिताब जीतकर हाल ही में इतिहास रचा। उन्होंने एकल वर्ग के फाइनल मुकाबले में कोकी वतनबे को 13-21, 21-18 और 21-14 से हराते हुए ऐतिहासिक मुकाम हासिल किया। वहीं, पीवी सिंधु ने फाइनल में डेनमार्क की होजमार्क केयर्सफेल्ट को हराकर हाइलो ओपन का खिताब जीता। यह उनका इस सत्र का दूसरा खिताब रहा।

पीएम मोदी ने कहा, "बैडमिंटन में लक्ष्य सेन ने जर्मनी और जापान में लगातार दो सुपर 500 खिताब जीते। वह कुमामोटो मास्टर्स जीतने वाले पहले भारतीय बने। वहीं, पीवी सिंधु ने हाइलो ओपन को जीतकर एक और खिताब भारत के नाम कर लिया।"

पीएम मोदी ने तेलंगाना में होने वाले 'खेलो इंडिया यूथ गेम्स' पर भी बात की। उन्होंने कहा, "हमारे यंग चैंपियंस के लिए एक और बड़ा अवसर आने वाला है। तेलंगाना के छह शहरों में 11 से 22 दिसंबर तक 8वें खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन होगा। मैं सभी खिलाड़ियों और एथलीट्स को शुभकामनाएं देता हूं। खेलते रहिए और खिलते रहिए।"

 

Have something to say? Post your comment
डब्ल्यूडब्ल्यूई सुपरस्टार रे मिस्टेरियो ने किया संन्यास का ऐलान, जून 2027 में खेलेंगे आखिरी मुकाबला

: डब्ल्यूडब्ल्यूई सुपरस्टार रे मिस्टेरियो ने किया संन्यास का ऐलान, जून 2027 में खेलेंगे आखिरी मुकाबला

'इतने छोटे लड़के के लिए ऐसे रिकॉर्ड बनाना आसान नहीं', वैभव सूर्यवंशी की आतिशी बल्लेबाजी से प्रभावित कपिल देव

: 'इतने छोटे लड़के के लिए ऐसे रिकॉर्ड बनाना आसान नहीं', वैभव सूर्यवंशी की आतिशी बल्लेबाजी से प्रभावित कपिल देव

'रोल बदल गए, लेकिन लक्ष्य नहीं...', बतौर कप्तान रोहित की वापसी को लेकर बोले एमआई के कोच पोलार्ड

: 'रोल बदल गए, लेकिन लक्ष्य नहीं...', बतौर कप्तान रोहित की वापसी को लेकर बोले एमआई के कोच पोलार्ड

दूसरा टेस्ट: मजबूत स्थिति में न्यूजीलैंड, तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक स्कोर 133/3

: दूसरा टेस्ट: मजबूत स्थिति में न्यूजीलैंड, तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक स्कोर 133/3

'हम अपनी काबिलियत के हिसाब से नहीं खेले', बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन को लेकर कोच साईराज बहुतुले

: 'हम अपनी काबिलियत के हिसाब से नहीं खेले', बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन को लेकर कोच साईराज बहुतुले

'मैं शुरू में तैयार नहीं था, लेकिन एमआई को सही दिशा की जरूरत है', फिर से कप्तानी संभालने के बाद बोले रोहित

: 'मैं शुरू में तैयार नहीं था, लेकिन एमआई को सही दिशा की जरूरत है', फिर से कप्तानी संभालने के बाद बोले रोहित

टीम में आत्मविश्वास की कमी, इस मुश्किल समय में हमारा एकजुट रहना जरूरी: जाबी अलोंसो

: टीम में आत्मविश्वास की कमी, इस मुश्किल समय में हमारा एकजुट रहना जरूरी: जाबी अलोंसो

न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने कसा शिकंजा, दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत का स्कोर 116/6

: न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने कसा शिकंजा, दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत का स्कोर 116/6

26 ओवर डालकर भी बुमराह के हाथ नहीं आया कोई विकेट, टेस्ट करियर में महज तीसरी बार हुआ ऐसा

: 26 ओवर डालकर भी बुमराह के हाथ नहीं आया कोई विकेट, टेस्ट करियर में महज तीसरी बार हुआ ऐसा

8 साल बाद फिर खुलेंगी बॉल-टैम्परिंग विवाद की फाइलें, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बनाया स्वतंत्र समीक्षा पैनल

: 8 साल बाद फिर खुलेंगी बॉल-टैम्परिंग विवाद की फाइलें, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बनाया स्वतंत्र समीक्षा पैनल

X