Thursday, 26 November 2026
BREAKING
• अमेरिकी अदालत ने ट्रंप की नागरिकता संबंधी नई पाबंदियों पर लगाई रोक • शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 265 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,864 के पार • रिकॉर्ड विदेशी निवेश और सस्ते कच्चे तेल के दम पर रुपया वित्त वर्ष 2027 के उच्चतम स्तर पर पहुंचा • उबर ने जोमैटो के पूर्व एग्जीक्यूटिव राकेश रंजन को भारत और दक्षिण एशिया का प्रमुख किया नियुक्त • ईयर एंडर 2026: टी20 विश्व कप का खिताब, छक्कों का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट के मैदान पर भारत के लिए बेमिसाल रहा यह साल • क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल में कैसा है भारत का टेस्ट रिकॉर्ड? 2020 में करना पड़ा था करारी हार का सामना • माधुरी दीक्षित के घर में हैं दो डॉगी, बताया- 'घर आने की खबर सुनते ही खुशी से उछलने लगते हैं' • कभी न्यूयॉर्क के पार्क में तीन रातें सोए अर्जुन रामपाल, दोस्त के कुत्ते ने बदली किस्मत • 'पुलिस कंपनी' में बिल्कुल नए अंदाज में नजर आएंगे फरदीन खान, खतरनाक लुक ने खींचा ध्यान • 26/11 मुंबई हमलों की बरसी: अमेरिका ने किया शहीदों को याद, गोर बोले- आतंक से मिलकर लड़ेंगे

दुनिया

एनवीडिया प्रमुख की वापसी पर अमेरिकी सीनेटर ने ट्रंप प्रशासन से मांगा जवाब

Updated on Thursday, November 26, 2026 11:49 AM IST

वाशिंगटन : अमेरिकी सीनेटर कोरी बुकर ने एनवीडिया में उसके मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जेनसन हुआंग की वापसी से जुड़े सावलों का जवाब मांगा है। उन्होंने इस मामले में अमेरिकी सरकार के अधिकारियों की भूमिका का खुलासा करने को कहा है। कंपनी से यह भी स्पष्ट करने को कहा गया है कि इस दौरान निर्यात नियंत्रण और प्रतिस्पर्धा संबंधी कानूनों के प्रवर्तन को लेकर कोई चर्चा हुई थी या नहीं।

न्यू जर्सी से डेमोक्रेटिक सीनेटर बुकर ने एनवीडिया के बोर्ड अध्यक्ष हार्वे सी. जोन्स को पत्र लिखकर 16 दिसंबर तक जवाब देने की मांग की है। उन्होंने कंपनी से 1 जनवरी 2026 से इस मामले से जुड़े सभी प्रासंगिक दस्तावेज और रिकॉर्ड सुरक्षित रखने को भी कहा है।

बुकर अमेरिकी सीनेट की न्यायपालिका समिति की एंटीट्रस्ट उपसमिति में शीर्ष डेमोक्रेटिक सदस्य हैं। उन्होंने सवाल उठाया है कि क्या एनवीडिया की बाजार में मजबूत स्थिति उसे उन सरकारी अधिकारियों पर अनुचित प्रभाव डालने की क्षमता देती है, जिनकी जिम्मेदारी कंपनी की निगरानी करना है।

उन्होंने अपने पत्र में लिखा, " व्हाइट हाउस का हस्तक्षेप इस तरह की स्थिति को प्रदर्शित करता दिखाई देता है।"

सीनेटर ने एनवीडिया से संघीय अधिकारियों के साथ हुई बातचीत का विवरण मांगा है। इसमें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर दिए गए आश्वासनों के साथ-साथ कंपनी के सीईओ जेनसन हुआंग से जुड़ी संभावित आपराधिक जांच या कानूनी जवाबदेही के मुद्दे भी शामिल हैं।

बुकर ने यह भी जानना चाहा है कि हुआंग के पद छोड़ने या दोबारा जिम्मेदारी संभालने से कंपनी की बाजार स्थिति और उसके ग्राहकों पर क्या प्रभाव पड़ सकता है। उन्होंने इस संबंध में कंपनी के निदेशक मंडल को उपलब्ध कराए गए विश्लेषणों का विवरण मांगा है।

सीनेटर के अनुसार, एनवीडिया का सॉफ्टवेयर इकोसिस्टम और ग्राहकों में किया गया निवेश कंपनी की बाजार में मजबूत स्थिति को और बढ़ा सकता है। इससे ग्राहकों के लिए दूसरे चिप निर्माता कंपनियों की ओर जाना मुश्किल हो सकता है और प्रतिस्पर्धा प्रभावित हो सकती है।

एनवीडिया ने सोमवार को घोषणा की थी कि निदेशक मंडल ने सर्वसम्मति से जेनसन हुआंग को दोबारा कंपनी का अध्यक्ष, सीईओ और निदेशक नियुक्त करने का फैसला किया है। कंपनी ने कहा था कि हुआंग के साथ बातचीत के बाद बोर्ड ने यह निर्णय लिया।

कंपनी के मुताबिक, अमेरिका के वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों से मिले सुझावों ने निदेशक मंडल को यह भरोसा दिलाया कि हुआंग की वापसी से राष्ट्रीय सुरक्षा को कोई खतरा नहीं है। हालांकि, एनवीडिया ने उन अधिकारियों के नाम सार्वजनिक नहीं किए।

कंपनी ने यह भी बताया कि स्वतंत्र निदेशकों की ओर से शुरू की गई जांच जारी रहेगी। यह जांच उन खबरों के बाद शुरू की गई थी, जिनमें दावा किया गया था कि विदेशी खुफिया एजेंसी की ओर से हुआंग को निशाना बनाया गया था। एनवीडिया के अनुसार, हुआंग इस जांच का समर्थन कर रहे हैं और इसमें सहयोग कर रहे हैं।

इसके अलावा, निदेशक मंडल ने व्यापार अनुपालन और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े जोखिमों की निगरानी के लिए एक अलग राष्ट्रीय सुरक्षा एवं निर्यात नियंत्रण समिति गठित की है।

 

Have something to say? Post your comment
अमेरिकी अदालत ने ट्रंप की नागरिकता संबंधी नई पाबंदियों पर लगाई रोक

: अमेरिकी अदालत ने ट्रंप की नागरिकता संबंधी नई पाबंदियों पर लगाई रोक

26/11 मुंबई हमलों की बरसी: अमेरिका ने किया शहीदों को याद, गोर बोले- आतंक से मिलकर लड़ेंगे

: 26/11 मुंबई हमलों की बरसी: अमेरिका ने किया शहीदों को याद, गोर बोले- आतंक से मिलकर लड़ेंगे

मिस्र में ईंधन टैंकर पलटने से भीषण आग, 30 जिंदा जले

: मिस्र में ईंधन टैंकर पलटने से भीषण आग, 30 जिंदा जले

रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान बिछड़े 9 मासूमों की घर वापसी, व्हाइट हाउस ने मेलानिया ट्रंप को श्रेय दिया

: रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान बिछड़े 9 मासूमों की घर वापसी, व्हाइट हाउस ने मेलानिया ट्रंप को श्रेय दिया

'हथकड़ी लगाकर ही लाएंगे', शेख हसीना पर बांग्लादेश का यू-टर्न; भारत के सामने रखी शर्त

: 'हथकड़ी लगाकर ही लाएंगे', शेख हसीना पर बांग्लादेश का यू-टर्न; भारत के सामने रखी शर्त

रियाद के फाइनेंशियल डिस्ट्रिक्ट पर हूती हमला, भारत ने की कड़ी निंदा; दो भारतीय घायल

: रियाद के फाइनेंशियल डिस्ट्रिक्ट पर हूती हमला, भारत ने की कड़ी निंदा; दो भारतीय घायल

अमेरिका में प्रवासी परिवारों के आवास संबंधी नियम पर भड़के राज्य, ट्रंप सरकार पर केस

: अमेरिका में प्रवासी परिवारों के आवास संबंधी नियम पर भड़के राज्य, ट्रंप सरकार पर केस

कोलंबिया के मशहूर पर्यटन शहर में दहशत, हथियारबंद बदमाशों ने लोगों को बनाया बंधक

: कोलंबिया के मशहूर पर्यटन शहर में दहशत, हथियारबंद बदमाशों ने लोगों को बनाया बंधक

ईयर एंडर 2026: वैश्विक प्रभाव से कूटनीति तक, पीएम मोदी की लोकप्रियता रही बरकरार

: ईयर एंडर 2026: वैश्विक प्रभाव से कूटनीति तक, पीएम मोदी की लोकप्रियता रही बरकरार

नेपाल: 5.3 तीव्रता का भूकंप, भारत के कुछ हिस्सों में भी महसूस किए गए झटके

: नेपाल: 5.3 तीव्रता का भूकंप, भारत के कुछ हिस्सों में भी महसूस किए गए झटके

X