Thursday, 26 November 2026
BREAKING
• ईयर एंडर 2026: टी20 विश्व कप का खिताब, छक्कों का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट के मैदान पर भारत के लिए बेमिसाल रहा यह साल • क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल में कैसा है भारत का टेस्ट रिकॉर्ड? 2020 में करना पड़ा था करारी हार का सामना • माधुरी दीक्षित के घर में हैं दो डॉगी, बताया- 'घर आने की खबर सुनते ही खुशी से उछलने लगते हैं' • कभी न्यूयॉर्क के पार्क में तीन रातें सोए अर्जुन रामपाल, दोस्त के कुत्ते ने बदली किस्मत • 'पुलिस कंपनी' में बिल्कुल नए अंदाज में नजर आएंगे फरदीन खान, खतरनाक लुक ने खींचा ध्यान • 26/11 मुंबई हमलों की बरसी: अमेरिका ने किया शहीदों को याद, गोर बोले- आतंक से मिलकर लड़ेंगे • एनवीडिया प्रमुख की वापसी पर अमेरिकी सीनेटर ने ट्रंप प्रशासन से मांगा जवाब • मिस्र में ईंधन टैंकर पलटने से भीषण आग, 30 जिंदा जले • कांग्रेस ने सबसे ज्यादा किया संविधान का दुरुपयोग, संविधान बचाओ यात्रा से जनता को कर रहे गुमराह : बृजभूषण • 'नौकरी भाजपा के एजेंडे में नहीं', APO-प्री एग्जाम रिजल्ट रद्द होने पर अखिलेश का सरकार पर हमला

राष्ट्रीय

'हर भारतीय के अधिकार के लिए लड़ते रहेंगे', खड़गे और राहुल गांधी ने दी राष्ट्रीय संविधान दिवस की शुभकामनाएं

Updated on Thursday, November 26, 2026 11:44 AM IST

नई दिल्ली : राष्ट्रीय संविधान दिवस के अवसर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शुभकामनाएं दी हैं। राहुल गांधी ने कहा कि हम हर हाल में संविधान की रक्षा करेंगे और हर भारतीय के अधिकार के लिए लड़ते रहेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर के शब्दों 'राजनीतिक लोकतंत्र तब तक टिक नहीं सकता, जब तक उसके आधार में सामाजिक लोकतंत्र न हो।' को दोहराया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "सभी देशवासियों को संविधान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू, सरदार वल्लभभाई पटेल, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, मौलाना आजाद, डॉ. राजेंद्र प्रसाद, सरोजिनी नायडू, बाबासाहेब अंबेडकर सहित उन सभी महान राष्ट्रनायकों को नमन, जिन्होंने आधुनिक भारत की नींव रखी।" खड़गे ने आगे लिखा, "आज संविधान के मूल आदर्शों - न्याय, स्वतंत्रता, समानता, बंधुता, धर्मनिरपेक्षता और समाजवाद की रक्षा करना हमारी सबसे बड़ी राष्ट्रीय जिम्मेदारी है। आइए, हम संविधान और लोकतंत्र की रक्षा तथा देश की एकता, अखंडता और सद्भाव बनाए रखने का पुनः संकल्प लें। जय हिंद। जय संविधान।"


नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "भारत का संविधान सिर्फ एक किताब नहीं, देश की आत्मा है। ये हर नागरिक की गरिमा का कवच है, हर आवाज की ताकत है, न्याय, स्वतंत्रता, समानता और भाईचारे का रक्षक है। यही हमारे लोकतंत्र की नींव है और अन्याय के खिलाफ हमारा सबसे बड़ा हथियार।"


उन्होंने पोस्ट में लिखा, "संविधान दिवस पर संकल्प दोहराता हूं, हम हर हाल में इसकी रक्षा करेंगे, और हर भारतीय के अधिकार के लिए लड़ते रहेंगे। जय संविधान, जय हिंद।"
वहीं, राष्ट्रीय संविधान दिवस के अवसर पर कांग्रेस पार्टी गुरुवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 'संविधान रक्षा मार्च' निकालेगी। कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे इस मार्च में शामिल होंगे। इस दौरान वे पार्टी कार्यकर्ताओं को भी संबोधित करेंगे।

Have something to say? Post your comment
‘बम वाली जैकेट पहनकर आर्मी का चेकपोस्ट उड़ा दूंगा’, कश्मीर को पुलवामा की तरह दहलाने की थी साजिश

: ‘बम वाली जैकेट पहनकर आर्मी का चेकपोस्ट उड़ा दूंगा’, कश्मीर को पुलवामा की तरह दहलाने की थी साजिश

'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान भारत की नापाक जासूसी कर रहा था दूसरा पड़ोसी! गुजरात के ऊपर तैनात कर रखी थीं 3 सैटेलाइट्स; दावा

: 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान भारत की नापाक जासूसी कर रहा था दूसरा पड़ोसी! गुजरात के ऊपर तैनात कर रखी थीं 3 सैटेलाइट्स; दावा

पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित: ‘शिक्षा, तपस्या, ज्ञान और इंद्रियों पर नियंत्रण उत्तम जीवन और मोक्ष के साधन हैं’

: पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित: ‘शिक्षा, तपस्या, ज्ञान और इंद्रियों पर नियंत्रण उत्तम जीवन और मोक्ष के साधन हैं’

सेना के माइक्रोलाइट विमानों ने समुद्र के ऊपर भरी उड़ान, साहस का किया प्रदर्शन

: सेना के माइक्रोलाइट विमानों ने समुद्र के ऊपर भरी उड़ान, साहस का किया प्रदर्शन

गृह मंत्रालय ने साइबर खतरों और 'पाकिस्तानी जासूसी' को लेकर व्हाट्सऐप वेब सेशन पर चिंता जताई

: गृह मंत्रालय ने साइबर खतरों और 'पाकिस्तानी जासूसी' को लेकर व्हाट्सऐप वेब सेशन पर चिंता जताई

नरेंद्र मोदी ने जब कच्छ में भूकंप से तबाह गुरु नानक देव जी के पवित्र स्थल को किया फिर से खड़ा, दिलाई वैश्विक पहचान

: नरेंद्र मोदी ने जब कच्छ में भूकंप से तबाह गुरु नानक देव जी के पवित्र स्थल को किया फिर से खड़ा, दिलाई वैश्विक पहचान

57वें इफ्फी में ‘पगला घोड़ा’ और ‘ओह माय डॉग’ ने दिखाई मानवीय अंतरात्मा और नि:स्वार्थ प्रेम की ताकत

: 57वें इफ्फी में ‘पगला घोड़ा’ और ‘ओह माय डॉग’ ने दिखाई मानवीय अंतरात्मा और नि:स्वार्थ प्रेम की ताकत

नेपाल के विकास के लिए 15,000 करोड़ रुपए का पैकेज, कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर

: नेपाल के विकास के लिए 15,000 करोड़ रुपए का पैकेज, कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर

गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर बोले पीएम मोदी, गुरुओं की प्रेरणा से ही पूरा होगा विकसित भारत का संकल्प

: गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर बोले पीएम मोदी, गुरुओं की प्रेरणा से ही पूरा होगा विकसित भारत का संकल्प

कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली पर पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

: कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली पर पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

X