Thursday, 26 November 2026
BREAKING
• अमेरिकी अदालत ने ट्रंप की नागरिकता संबंधी नई पाबंदियों पर लगाई रोक • शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 265 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,864 के पार • रिकॉर्ड विदेशी निवेश और सस्ते कच्चे तेल के दम पर रुपया वित्त वर्ष 2027 के उच्चतम स्तर पर पहुंचा • उबर ने जोमैटो के पूर्व एग्जीक्यूटिव राकेश रंजन को भारत और दक्षिण एशिया का प्रमुख किया नियुक्त • ईयर एंडर 2026: टी20 विश्व कप का खिताब, छक्कों का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट के मैदान पर भारत के लिए बेमिसाल रहा यह साल • क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल में कैसा है भारत का टेस्ट रिकॉर्ड? 2020 में करना पड़ा था करारी हार का सामना • माधुरी दीक्षित के घर में हैं दो डॉगी, बताया- 'घर आने की खबर सुनते ही खुशी से उछलने लगते हैं' • कभी न्यूयॉर्क के पार्क में तीन रातें सोए अर्जुन रामपाल, दोस्त के कुत्ते ने बदली किस्मत • 'पुलिस कंपनी' में बिल्कुल नए अंदाज में नजर आएंगे फरदीन खान, खतरनाक लुक ने खींचा ध्यान • 26/11 मुंबई हमलों की बरसी: अमेरिका ने किया शहीदों को याद, गोर बोले- आतंक से मिलकर लड़ेंगे

राष्ट्रीय

'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान भारत की नापाक जासूसी कर रहा था दूसरा पड़ोसी! गुजरात के ऊपर तैनात कर रखी थीं 3 सैटेलाइट्स; दावा

Updated on Wednesday, November 25, 2026 11:35 AM IST

पिछले साल अप्रैल में जम्मू-कश्मीर के हुए पहलगाम आंतकी हमले के बाद मई के शुरुआती हफ्ते में भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष हुआ था, जिसे 'ऑपरेशन सिंदूर' नाम दिया गया था। भारतीय सेना ने पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले का मुंहतोड़ जवाब देते हुए सैन्य कार्रवाई की थी और पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर में घुसकर वहां के कई आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया था। यह संघर्ष 10 मई तक चला था। इस दौरान पाकिस्तान की मदद न सिर्फ तुर्की ने की थी बल्कि चीन ने भी उसे हथियार उपलब्ध कराए थे।


अब एक नई जानकारी सामने आई है, जिसमें दावा किया गया है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान चीन पाकिस्तान की मदद करने और उसे खुफिया जानकारी देने के लिए अंतरिक्ष से भारतीय सैन्य ठिकानों, बंदरगाहों और ऊर्जा ठिकानों की जासूसी कर रहा था। इसके लिए चालबाज चीन ने गुजरात तट के ऊपर तीन सैटेलाइट्स तैनात कर रखे थे। बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच जमीनी और हवाई संघर्ष जम्मू-कश्मीर और पंजाब के मोर्चों पर केंद्रित था।


चील की तरह गड़ा रखी थीं नजरें
द प्रिंट की रिपोर्ट में बेंगलुरु स्थित स्पेस सर्विलांस कंपनी 'दिगंतरा' (Digantara) के चौंकाने वाले तथ्यों के आधार पर विश्लेषण में कहा गया है कि 10 और 11 मई 2025 को चीन के तीन प्रमुख सर्विलांस सैटेलाइट्स निंग्शिया-14 (Ningxia-14), गाओफेन-11 (Gaofen-11) और याओगान-30 (Yaogan-30) गुजरात तटरेखा के सैन्य और नागरिक ठिकानों पर लगातार फोकस बनाए हुए थे। ये उपग्रह इलेक्ट्रॉनिक सिग्नल पकड़ने, हाई-रिजॉल्यूशन तस्वीरें लेने और सैन्य व समुद्री गतिविधियों की खुफिया जानकारी जुटाने में सक्षम हैं।


कौन-कौन से ठिकाने थे चीन के रडार पर?
ये सैटेलाइट्स गुजरात के भुज, नलिया और जामनगर जैसे इलाकों की निगरानी कर रहे थे। उनके निशाने पर अग्रिम वायुसेना अड्डे, नौसैनिक प्रतिष्ठान और जामनगर जैसे ऊर्जा ठिकाने थे। रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान सीमा के निकट स्थित भारतीय वायुसेना के रणनीतिक भुज और नलिया एयरबेस इन उपग्रहों की सीधी सर्विलांस रेंज में थे। इनके अलावा अरब सागर की सुरक्षा में तैनात भारतीय नौसेना के प्रमुख केंद्र INS सरदार पटेल और INS द्वारका की गतिविधियों को भी ट्रैक किया जा रहा था। देश की ऊर्जा सुरक्षा के लिहाज से बेहद संवेदनशील रिलायंस इंडस्ट्रीज का जामनगर रिफाइनरी और पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स और उसके बंदरगाह भी जासूसी कर रहे चीनी उपग्रह के दायरे में थे।


7 मई को ही बदल दी थी सैटेलाइट्स की चाल!
बता दें कि 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम घाटी में आतंकी संगठन TRF द्वारा धर्म पूछकर 26 लोगों की हत्या के जवाब में भारत ने 7 मई को 'ऑपरेशन सिंदूर' शुरू किया था। रिपोर्ट के मुताबिक, जिस दिन भारत ने ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया (7 मई) था, उसी दिन चीन के 'याओगान-43 01G' सैटेलाइट ने अपनी कक्षा (orbit) में बदलाव किया था, ताकि वह भारतीय सैन्य ठिकानों के ऊपर से गुजरते समय ज्यादा देर तक निगरानी रख सके।


अंतरिक्षीय जासूसी का खतरनाक त्रिकोण
निंग्शिया-14 (Ningxia-14): यह इलेक्ट्रोमैग्नेटिक सिग्नल (ELINT) मॉनिटरिंग सैटेलाइट है। अगर कोई युद्धपोत या एयर डिफेंस सिस्टम अपना रडार चालू करता है, तो यह उसके रेडियो-फ्रीक्वेंसी सिग्नलों को पकड़कर उसकी सटीक लोकेशन ट्रेस कर लेता है।

गाओफेन-11 (Gaofen-11): 0.8-मीटर रिजोल्यूशन वाली हाई-टेक ऑप्टिकल इमेजिंग क्षमता से लैस यह उपग्रह रनवे पर खड़े अलग-अलग लड़ाकू विमानों और बंदरगाह पर खड़े युद्धपोतों तक की तस्वीरें साफ तौर पर खींच सकता है।

याओगान-30 (Yaogan-30): 30 उपग्रहों का यह समूह लगभग 600 किमी की ऊंचाई पर 35-डिग्री झुकाव के साथ पृथ्वी की परिक्रमा करता है और लगातार रडार व इलेक्ट्रॉनिक खुफिया जानकारी जुटाता है।


सुरक्षा विश्लेषकों की चेतावनी
पूर्व वायुसेना अधिकारी और MP-IDSA के उप महानिदेशक अजय लेले के अनुसार, समुद्री संपत्तियों की आवाजाही का अंदाजा लगाने के लिए केवल एक अच्छी सैटेलाइट तस्वीर ही काफी होती है। हालांकि, इस रिपोर्ट में इस बात का कोई प्रमाण नहीं मिला है कि चीन ने यह खुफिया डेटा सीधे पाकिस्तान के साथ साझा किया या नहीं। फिर भी, दिगंतरा की रिपोर्ट ने स्पष्ट रूप से आगाह किया है कि ऑपरेशन सिंदूर ने अंतरिक्ष आधारित लगातार निगरानी के प्रति भारत के महत्वपूर्ण सैन्य बुनियादी ढांचे की बढ़ती संवेदनशीलता को उजागर कर दिया है।

 

Have something to say? Post your comment
'हर भारतीय के अधिकार के लिए लड़ते रहेंगे', खड़गे और राहुल गांधी ने दी राष्ट्रीय संविधान दिवस की शुभकामनाएं

: 'हर भारतीय के अधिकार के लिए लड़ते रहेंगे', खड़गे और राहुल गांधी ने दी राष्ट्रीय संविधान दिवस की शुभकामनाएं

‘बम वाली जैकेट पहनकर आर्मी का चेकपोस्ट उड़ा दूंगा’, कश्मीर को पुलवामा की तरह दहलाने की थी साजिश

: ‘बम वाली जैकेट पहनकर आर्मी का चेकपोस्ट उड़ा दूंगा’, कश्मीर को पुलवामा की तरह दहलाने की थी साजिश

पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित: ‘शिक्षा, तपस्या, ज्ञान और इंद्रियों पर नियंत्रण उत्तम जीवन और मोक्ष के साधन हैं’

: पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित: ‘शिक्षा, तपस्या, ज्ञान और इंद्रियों पर नियंत्रण उत्तम जीवन और मोक्ष के साधन हैं’

सेना के माइक्रोलाइट विमानों ने समुद्र के ऊपर भरी उड़ान, साहस का किया प्रदर्शन

: सेना के माइक्रोलाइट विमानों ने समुद्र के ऊपर भरी उड़ान, साहस का किया प्रदर्शन

गृह मंत्रालय ने साइबर खतरों और 'पाकिस्तानी जासूसी' को लेकर व्हाट्सऐप वेब सेशन पर चिंता जताई

: गृह मंत्रालय ने साइबर खतरों और 'पाकिस्तानी जासूसी' को लेकर व्हाट्सऐप वेब सेशन पर चिंता जताई

नरेंद्र मोदी ने जब कच्छ में भूकंप से तबाह गुरु नानक देव जी के पवित्र स्थल को किया फिर से खड़ा, दिलाई वैश्विक पहचान

: नरेंद्र मोदी ने जब कच्छ में भूकंप से तबाह गुरु नानक देव जी के पवित्र स्थल को किया फिर से खड़ा, दिलाई वैश्विक पहचान

57वें इफ्फी में ‘पगला घोड़ा’ और ‘ओह माय डॉग’ ने दिखाई मानवीय अंतरात्मा और नि:स्वार्थ प्रेम की ताकत

: 57वें इफ्फी में ‘पगला घोड़ा’ और ‘ओह माय डॉग’ ने दिखाई मानवीय अंतरात्मा और नि:स्वार्थ प्रेम की ताकत

नेपाल के विकास के लिए 15,000 करोड़ रुपए का पैकेज, कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर

: नेपाल के विकास के लिए 15,000 करोड़ रुपए का पैकेज, कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर

गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर बोले पीएम मोदी, गुरुओं की प्रेरणा से ही पूरा होगा विकसित भारत का संकल्प

: गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर बोले पीएम मोदी, गुरुओं की प्रेरणा से ही पूरा होगा विकसित भारत का संकल्प

कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली पर पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

: कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली पर पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

X