Tuesday, 24 November 2026
BREAKING
• एशिया कप राइजिंग स्टार्स: यूएई ए ने भारत ए के खिलाफ टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी • झूलन गोस्वामी बर्थडे: मां को पसंद नहीं था क्रिकेट, बेटी बन गई वनडे की सबसे सफल गेंदबाज • भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से टिकनर बाहर, न्यूजीलैंड टीम में मैट फिशर को मिली जगह • सेंचुरियन में बांग्लादेश के नाम 'शर्मनाक रिकॉर्ड', टेस्ट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा • बार्सिलोना को झटका, यूईएफए चैंपियंस लीग मैच से बाहर रहेंगे लामिन यमाल • सेना के माइक्रोलाइट विमानों ने समुद्र के ऊपर भरी उड़ान, साहस का किया प्रदर्शन • दार्जिलिंग की चाय को वैश्विक पहचान दिलाने पर फोकस, जमीनी स्तर पर चाय उत्पादकों को सशक्त बनाएगी सरकार: पीयूष गोयल • यूपी चुनाव 2027: जौनपुर में किसके सिर सजेगा ताज, इन मुद्दों पर टिकी नजर • गृह मंत्रालय ने साइबर खतरों और 'पाकिस्तानी जासूसी' को लेकर व्हाट्सऐप वेब सेशन पर चिंता जताई • ईयर एंडर 2026: वैश्विक प्रभाव से कूटनीति तक, पीएम मोदी की लोकप्रियता रही बरकरार

राष्ट्रीय

सेना के माइक्रोलाइट विमानों ने समुद्र के ऊपर भरी उड़ान, साहस का किया प्रदर्शन

Updated on Tuesday, November 24, 2026 12:10 PM IST

नई दिल्ली: भारतीय सेना की ‘विंग्स ऑफ वेलर एंड यूनिटी’ अभियान टीम ने कच्छ की खाड़ी के ऊपर करीब 48 किलोमीटर की समुद्री दूरी हवाई मार्ग से तय कर एक नया कीर्तिमान बनाया। टीम ने जामनगर से मुंद्रा तक चार विमानों के समूह में उड़ान भरी। इस अभियान में दो माइक्रोलाइट विमान और दो पावर्ड हैंग ग्लाइडर शामिल थे। समुद्र के ऊपर इस उड़ान के दौरान टीम के सदस्यों ने अपने साहस, सटीक उड़ान कौशल और बेहतरीन तालमेल का प्रदर्शन किया।

इस बीच मंगलवार 24 नवंबर को थलसेनाध्यक्ष जनरल धीरज सेठ और भारतीय सेना के सभी पदों की ओर से समस्त देशवासियों को गुरु नानक जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं भी दी गईं। सेना के इस हवाई अभियान का नेतृत्व भारतीय सेना की ‘टीम माउंटेन ईगल्स’ ने किया। इसका उद्देश्य देश में माइक्रोलाइट विमान उड़ान और पावर्ड हैंग ग्लाइडिंग को बढ़ावा देना है। चार विमानों के एक साथ समुद्र पार करने की इस उपलब्धि ने साहसिक विमानन के क्षेत्र में एक नया उदाहरण पेश किया है।

माइक्रोलाइट विमान आकार में छोटे और हल्के होते हैं। इनके जरिए लंबी दूरी की हवाई यात्रा करना विशेष तैयारी, उड़ान कौशल और साहस की मांग करता है। दरअसल सेना की टीम माउंटेन ईगल्स लगातार नए प्रयोगों और चुनौतीपूर्ण अभियानों के जरिए इन गतिविधियों की संभावनाओं को आगे बढ़ा रही है। यह अभियान भारतीय सेना के साहस, नवाचार और उत्कृष्टता की भावना को दर्शाता है।

साथ ही, यह दिखाता है कि सेना के जवान चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी नए लक्ष्य हासिल करने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। गौरतलब है कि भारतीय सेना ने राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम्' के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर देशभक्ति और साहसिक अभियान का एक अनूठा संगम भी पेश किया है। इसके तहत भारतीय सेना की एडवेंचर माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट टीम ने एक विशेष राष्ट्रीय हवाई अभियान की शुरुआत की।

इस अभियान के तहत सेना की टीम माइक्रोलाइट विमानों से 4,424 किलोमीटर की दूरी तय कर रही है और देश के 35 अलग-अलग स्थानों से गुजरेगी। भारतीय सेना के अनुसार इस लंबी हवाई यात्रा का समापन 9 दिसंबर 2026 को बेंगलुरु में होगा। भारतीय सेना की इस पहल का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम्' के 150 वर्षों के गौरवशाली इतिहास को याद करना और इसके संदेश को देश के अलग-अलग हिस्सों तक पहुंचाना है।

सेना की एडवेंचर माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट टीम इस अभियान के जरिए आसमान में भारत की एकता, राष्ट्रीय गौरव और अदम्य साहस का संदेश दे रही है। सेना की एडवेंचर माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट टीम द्वारा गया से शुरू की गई यह यात्रा देश के 35 गंतव्यों को जोड़ते हुए बेंगलुरु तक पहुंचेगी। 4,424 किलोमीटर की यह हवाई दूरी अभियान के व्यापक स्वरूप और इसमें शामिल साहसिक चुनौती को दर्शाती है।

 

Have something to say? Post your comment
गृह मंत्रालय ने साइबर खतरों और 'पाकिस्तानी जासूसी' को लेकर व्हाट्सऐप वेब सेशन पर चिंता जताई

: गृह मंत्रालय ने साइबर खतरों और 'पाकिस्तानी जासूसी' को लेकर व्हाट्सऐप वेब सेशन पर चिंता जताई

नरेंद्र मोदी ने जब कच्छ में भूकंप से तबाह गुरु नानक देव जी के पवित्र स्थल को किया फिर से खड़ा, दिलाई वैश्विक पहचान

: नरेंद्र मोदी ने जब कच्छ में भूकंप से तबाह गुरु नानक देव जी के पवित्र स्थल को किया फिर से खड़ा, दिलाई वैश्विक पहचान

57वें इफ्फी में ‘पगला घोड़ा’ और ‘ओह माय डॉग’ ने दिखाई मानवीय अंतरात्मा और नि:स्वार्थ प्रेम की ताकत

: 57वें इफ्फी में ‘पगला घोड़ा’ और ‘ओह माय डॉग’ ने दिखाई मानवीय अंतरात्मा और नि:स्वार्थ प्रेम की ताकत

नेपाल के विकास के लिए 15,000 करोड़ रुपए का पैकेज, कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर

: नेपाल के विकास के लिए 15,000 करोड़ रुपए का पैकेज, कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर

गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर बोले पीएम मोदी, गुरुओं की प्रेरणा से ही पूरा होगा विकसित भारत का संकल्प

: गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर बोले पीएम मोदी, गुरुओं की प्रेरणा से ही पूरा होगा विकसित भारत का संकल्प

कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली पर पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

: कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली पर पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर राष्ट्रपति मुर्मु, पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

: गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर राष्ट्रपति मुर्मु, पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

गुरु नानक देव : आध्यात्मिक चेतना से सामाजिक बदलाव तक, मानवता के महान पथ प्रदर्शक की प्रेरक गाथा

: गुरु नानक देव : आध्यात्मिक चेतना से सामाजिक बदलाव तक, मानवता के महान पथ प्रदर्शक की प्रेरक गाथा

पीएम मोदी ने गंगा स्तोत्रम का श्लोक साझा कर मां गंगा से की प्रार्थना, बुद्धि को चरणों में समर्पित रखने की कामना

: पीएम मोदी ने गंगा स्तोत्रम का श्लोक साझा कर मां गंगा से की प्रार्थना, बुद्धि को चरणों में समर्पित रखने की कामना

एशिया में भारत की बढ़ती ताकत पर मुहर, लोवी इंस्टीट्यूट ने जारी किया पावर इंडेक्स 2026

: एशिया में भारत की बढ़ती ताकत पर मुहर, लोवी इंस्टीट्यूट ने जारी किया पावर इंडेक्स 2026

X