Tuesday, 24 November 2026
BREAKING
• दार्जिलिंग की चाय को वैश्विक पहचान दिलाने पर फोकस, जमीनी स्तर पर चाय उत्पादकों को सशक्त बनाएगी सरकार: पीयूष गोयल • यूपी चुनाव 2027: जौनपुर में किसके सिर सजेगा ताज, इन मुद्दों पर टिकी नजर • गृह मंत्रालय ने साइबर खतरों और 'पाकिस्तानी जासूसी' को लेकर व्हाट्सऐप वेब सेशन पर चिंता जताई • ईयर एंडर 2026: वैश्विक प्रभाव से कूटनीति तक, पीएम मोदी की लोकप्रियता रही बरकरार • काशी में देव दीपावली पर 2,100 ड्रोन और लेजर शो होगा आकर्षण, 15 लाख श्रद्धालुओं के आने अनुमान • नेपाल: 5.3 तीव्रता का भूकंप, भारत के कुछ हिस्सों में भी महसूस किए गए झटके • नरेंद्र मोदी ने जब कच्छ में भूकंप से तबाह गुरु नानक देव जी के पवित्र स्थल को किया फिर से खड़ा, दिलाई वैश्विक पहचान • 57वें इफ्फी में ‘पगला घोड़ा’ और ‘ओह माय डॉग’ ने दिखाई मानवीय अंतरात्मा और नि:स्वार्थ प्रेम की ताकत • नेपाल के विकास के लिए 15,000 करोड़ रुपए का पैकेज, कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर • गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर बोले पीएम मोदी, गुरुओं की प्रेरणा से ही पूरा होगा विकसित भारत का संकल्प

राष्ट्रीय

नेपाल के विकास के लिए 15,000 करोड़ रुपए का पैकेज, कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर

Updated on Tuesday, November 24, 2026 12:01 PM IST

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह की 22 से 23 नवंबर तक की दो दिवसीय भारत की राजकीय यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच सहयोग को विस्तार देने के लिए कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल हुईं। इस दौरान रेल और सड़क संपर्क, जलविद्युत, पेट्रोलियम पाइपलाइन, व्यापार, शिक्षा, कृषि और सुरक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और समझौते किए गए। नेपाल के पुनर्निर्माण और दीर्घकालिक विकास के लिए 15,000 करोड़ रुपए (24,000 करोड़ नेपाली रुपए) के विकास सहयोग पैकेज की घोषणा भी की गई।

परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और समर्पण

नेपाल के प्रधानमंत्री की यात्रा के दौरान भारत और नेपाल ने कनेक्टिविटी, ऊर्जा और पेट्रोलियम क्षेत्र में कई अहम परियोजनाओं को आगे बढ़ाया। प्रमुख उपलब्धियां इस प्रकार हैं:

अयोध्या और जनकपुर के बीच सरयू-कमला एक्सप्रेस रेल सेवा का शुभारंभ।
बनबसा में नए एकीकृत जांच चौकी (आईसीपी) का शिलान्यास। इसके साथ ही भैरहवा, सुनौली और दोधारा चांदनी आईसीपी के निर्माण कार्य में हुई प्रगति।
धारचूला (भारत) और दार्चुला (नेपाल) के बीच नए सीमा-पार मोटर-योग्य पुल का उद्घाटन।
669 मेगावाट क्षमता वाली लोअर अरुण जलविद्युत परियोजना का शिलान्यास।
मोतिहारी-अमलेखगंज तेल पाइपलाइन (एमएपीएल) के दूसरे चरण का राष्ट्र को समर्पण।
प्रस्तावित सिलीगुड़ी-झापा पेट्रोलियम पाइपलाइन के झापा पेट्रोलियम टर्मिनल का शिलान्यास।
नेपाल के विकास के लिए अहम घोषणाएं

दोनों देशों के बीच आर्थिक और विकास सहयोग को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गईं। इनमें शामिल हैं:

नेपाल के पुनर्निर्माण और दीर्घकालिक विकास में सहायता के लिए 15,000 करोड़ रुपए (24,000 करोड़ नेपाली रुपए) के विकास सहयोग पैकेज की घोषणा।
नेपाल के पारगमन माल के लिए भारत के अतिरिक्त बंदरगाहों- दीनदयाल बंदरगाह (कांडला, गुजरात) और पारादीप बंदरगाह (ओडिशा) तक पहुंच की सुविधा।
नेपाल के चितवन में कृषि-औद्योगिक पार्क की स्थापना।
नेपाल में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) के ऑफशोर कैंपस की स्थापना।
प्रस्तावित रक्सौल-काठमांडू विद्युतीकृत ब्रॉड-गेज रेलवे लाइन के लिए अंतिम स्थान सर्वेक्षण को अंतिम रूप देना।
फोरेंसिक विज्ञान और पुलिस प्रशिक्षण में सहयोग के समझौते

यात्रा के दौरान भारत और नेपाल के बीच शैक्षणिक, अनुसंधान और सुरक्षा सहयोग को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। इनके तहत:

गांधीनगर स्थित राष्ट्रीय फॉरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय, भारत और नेपाल पुलिस के अपराध अनुसंधान विभाग के बीच शैक्षणिक एवं अनुसंधान सहयोग का समझौता।
भारत के राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय (आरआरयू) और नेपाल की राष्ट्रीय पुलिस अकादमी (एनपीए) के बीच समझौता।
नेपाल के सिविल सेवकों के लिए क्षमता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम के संबंध में भारत सरकार के प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग के राष्ट्रीय सुशासन केंद्र और नेपाल प्रशासनिक स्टाफ कॉलेज, संघीय मामलों एवं सामान्य प्रशासन मंत्रालय, नेपाल सरकार के बीच समझौता।
आयुर्वेद और पारंपरिक चिकित्सा के क्षेत्र में साझेदारी

भारत और नेपाल ने आयुर्वेद तथा चिकित्सा की अन्य पारंपरिक प्रणालियों के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए भी समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों से जुड़े अनुभव और विशेषज्ञता के आदान-प्रदान को बढ़ावा देना है।

सैटेलाइट संचार और अंतरिक्ष तकनीक में सहयोग

दक्षिण एशिया सैटेलाइट के उपयोग के लिए सैटेलाइट कम्युनिकेशन (सैटकॉम) नेटवर्क की स्थापना के संबंध में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) और नेपाल सरकार के सूचना एवं संचार मंत्रालय (एमओआईसी) के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।

सतत शहरी विकास और स्वास्थ्य सेवाओं पर समझौते

दोनों देशों ने सतत शहरी विकास के क्षेत्र में तकनीकी सहयोग के लिए समझौता किया। इसके अलावा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और नेपाल सरकार के स्वास्थ्य एवं खाद्य सुरक्षा मंत्रालय के बीच भी समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।

पशुपालन और मत्स्य पालन में सहयोग

भारत और नेपाल ने पशुधन एवं मत्स्य पालन विकास के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए भी समझौता ज्ञापन किया। इसके तहत इस क्षेत्र में दोनों देशों के बीच सहयोग और अनुभव साझा करने के अवसरों को विस्तार देने का प्रयास किया जाएगा।

 

Have something to say? Post your comment
गृह मंत्रालय ने साइबर खतरों और 'पाकिस्तानी जासूसी' को लेकर व्हाट्सऐप वेब सेशन पर चिंता जताई

: गृह मंत्रालय ने साइबर खतरों और 'पाकिस्तानी जासूसी' को लेकर व्हाट्सऐप वेब सेशन पर चिंता जताई

नरेंद्र मोदी ने जब कच्छ में भूकंप से तबाह गुरु नानक देव जी के पवित्र स्थल को किया फिर से खड़ा, दिलाई वैश्विक पहचान

: नरेंद्र मोदी ने जब कच्छ में भूकंप से तबाह गुरु नानक देव जी के पवित्र स्थल को किया फिर से खड़ा, दिलाई वैश्विक पहचान

57वें इफ्फी में ‘पगला घोड़ा’ और ‘ओह माय डॉग’ ने दिखाई मानवीय अंतरात्मा और नि:स्वार्थ प्रेम की ताकत

: 57वें इफ्फी में ‘पगला घोड़ा’ और ‘ओह माय डॉग’ ने दिखाई मानवीय अंतरात्मा और नि:स्वार्थ प्रेम की ताकत

गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर बोले पीएम मोदी, गुरुओं की प्रेरणा से ही पूरा होगा विकसित भारत का संकल्प

: गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर बोले पीएम मोदी, गुरुओं की प्रेरणा से ही पूरा होगा विकसित भारत का संकल्प

कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली पर पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

: कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली पर पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर राष्ट्रपति मुर्मु, पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

: गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर राष्ट्रपति मुर्मु, पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

गुरु नानक देव : आध्यात्मिक चेतना से सामाजिक बदलाव तक, मानवता के महान पथ प्रदर्शक की प्रेरक गाथा

: गुरु नानक देव : आध्यात्मिक चेतना से सामाजिक बदलाव तक, मानवता के महान पथ प्रदर्शक की प्रेरक गाथा

पीएम मोदी ने गंगा स्तोत्रम का श्लोक साझा कर मां गंगा से की प्रार्थना, बुद्धि को चरणों में समर्पित रखने की कामना

: पीएम मोदी ने गंगा स्तोत्रम का श्लोक साझा कर मां गंगा से की प्रार्थना, बुद्धि को चरणों में समर्पित रखने की कामना

एशिया में भारत की बढ़ती ताकत पर मुहर, लोवी इंस्टीट्यूट ने जारी किया पावर इंडेक्स 2026

: एशिया में भारत की बढ़ती ताकत पर मुहर, लोवी इंस्टीट्यूट ने जारी किया पावर इंडेक्स 2026

राष्ट्रपति भवन में नेपाल के पीएम बालेन शाह का किया गया औपचारिक स्वागत

: राष्ट्रपति भवन में नेपाल के पीएम बालेन शाह का किया गया औपचारिक स्वागत

X