Tuesday, 24 November 2026
BREAKING
• नरेंद्र मोदी ने जब कच्छ में भूकंप से तबाह गुरु नानक देव जी के पवित्र स्थल को किया फिर से खड़ा, दिलाई वैश्विक पहचान • 57वें इफ्फी में ‘पगला घोड़ा’ और ‘ओह माय डॉग’ ने दिखाई मानवीय अंतरात्मा और नि:स्वार्थ प्रेम की ताकत • नेपाल के विकास के लिए 15,000 करोड़ रुपए का पैकेज, कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर • गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर बोले पीएम मोदी, गुरुओं की प्रेरणा से ही पूरा होगा विकसित भारत का संकल्प • गुरु नानक जयंती पर भारतीय शेयर बाजार बंद, एनएसई और बीएसई में नहीं होगा कारोबार • कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली पर पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं • गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर राष्ट्रपति मुर्मु, पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं • गुरु नानक देव : आध्यात्मिक चेतना से सामाजिक बदलाव तक, मानवता के महान पथ प्रदर्शक की प्रेरक गाथा • पीएम मोदी ने गंगा स्तोत्रम का श्लोक साझा कर मां गंगा से की प्रार्थना, बुद्धि को चरणों में समर्पित रखने की कामना • हरियाणा में महिला अधिवक्ताओं के लिए बार रूम में होगी अलग शौचालयों की व्यवस्था

राष्ट्रीय

कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली पर पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

Updated on Tuesday, November 24, 2026 11:53 AM IST

कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री मोदी ने इस पर्व को सेवा, परोपकार, श्रद्धा और आस्था का प्रतीक बताते हुए सभी के जीवन में सकारात्मकता और खुशहाली की कामना की। वहीं, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, दिल्ली और उत्तराखंड के मुख्यमंत्रियों ने भी सोशल मीडिया के जरिए लोगों को पर्व की बधाई दी।

पीएम मोदी ने सेवा और परोपकार का दिया संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “आप सभी को कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। इस पावन पर्व में सेवा के माध्यम से परोपकार का संदेश निहित है। पवित्र स्नान, दान-पुण्य और दीपदान से समृद्ध यह परंपरा सभी के जीवन में श्रद्धा, आस्था और सकारात्मकता का संचार करे, यही मंगलकामना है।”

नितिन गडकरी ने दी कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली की बधाई

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया पर लिखा, “समस्त देशवासियों को कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।”

योगी आदित्यनाथ ने बाबा विश्वनाथ और मां गंगा से की सुख-समृद्धि की कामना

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देव दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, “सनातन आस्था, अध्यात्म एवं संस्कृति की दिव्य आभा से आलोकित ‘देव दीपावली’ की सभी श्रद्धालुओं एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। बाबा श्री विश्वनाथ एवं मां गंगा की कृपा से यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में सुख-सौभाग्य, आध्यात्मिक ऊर्जा व आरोग्यता का प्रकाश फैलाए, यही प्रार्थना है।”

कार्तिक पूर्णिमा पर भी दीं शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्तिक पूर्णिमा को लेकर एक अन्य एक्स पोस्ट में लिखा, “भारत की प्राचीन संस्कृति, आध्यात्मिक चेतना व लोक-आस्था के पावन पर्व ‘कार्तिक पूर्णिमा’ की समस्त श्रद्धालुओं और प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मां गंगा एवं भगवान श्रीहरि विष्णु की कृपा से श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक प्रकाश का यह पुण्य पर्व आप सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं आरोग्यता का संचार करे, यही प्रार्थना है।”

भजनलाल शर्मा ने सुख-शांति और खुशहाली की कामना की

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “लोक-आस्था एवं श्रद्धा के पावन पर्व ‘कार्तिक पूर्णिमा’ एवं ‘देव दीपावली’ की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! बाबा श्री विश्वनाथ एवं मां गंगा की कृपा से यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली का प्रकाश फैलाए, यही कामना है।”

सम्राट चौधरी ने सद्भाव और सकारात्मकता का दिया संदेश

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “आस्था, श्रद्धा और प्रकाश के पावन पर्व कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। भगवान श्रीहरि विष्णु एवं देवाधिदेव महादेव की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं आरोग्य का संचार हो। यह पावन पर्व समाज में सद्भाव, सकारात्मकता और खुशहाली का प्रकाश फैलाए।”

रेखा गुप्ता ने धर्म, सेवा और समरसता का संदेश दिया

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “सनातन संस्कृति की दिव्य चेतना और हमारी चिरंतन आध्यात्मिक परंपरा के पावन पर्व देव दीपावली की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। यह दिव्य दीपोत्सव हमारी उस सनातन जीवनदृष्टि का प्रतीक है, जो अंधकार से प्रकाश, स्वार्थ से परमार्थ और व्यक्ति से समष्टि के कल्याण का मार्ग दिखाती है। इस पावन अवसर पर प्रत्येक हृदय में धर्म, सेवा, समरसता और लोकमंगल की भावना का प्रकाश प्रज्वलित हो। देवाधिदेव महादेव की कृपा से समस्त चराचर जगत में सुख, शांति और मंगल का वास हो।”

पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी देव दीपावली की बधाई

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “समस्त प्रदेशवासियों को देव दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। समस्त देवी-देवताओं से प्रार्थना है कि यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली का प्रकाश लेकर आए तथा प्रदेश में सुख-समृद्धि, सौहार्द और सकारात्मकता का उजियारा सदैव बना रहे।”

 

Have something to say? Post your comment
नरेंद्र मोदी ने जब कच्छ में भूकंप से तबाह गुरु नानक देव जी के पवित्र स्थल को किया फिर से खड़ा, दिलाई वैश्विक पहचान

: नरेंद्र मोदी ने जब कच्छ में भूकंप से तबाह गुरु नानक देव जी के पवित्र स्थल को किया फिर से खड़ा, दिलाई वैश्विक पहचान

57वें इफ्फी में ‘पगला घोड़ा’ और ‘ओह माय डॉग’ ने दिखाई मानवीय अंतरात्मा और नि:स्वार्थ प्रेम की ताकत

: 57वें इफ्फी में ‘पगला घोड़ा’ और ‘ओह माय डॉग’ ने दिखाई मानवीय अंतरात्मा और नि:स्वार्थ प्रेम की ताकत

नेपाल के विकास के लिए 15,000 करोड़ रुपए का पैकेज, कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर

: नेपाल के विकास के लिए 15,000 करोड़ रुपए का पैकेज, कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर

गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर बोले पीएम मोदी, गुरुओं की प्रेरणा से ही पूरा होगा विकसित भारत का संकल्प

: गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर बोले पीएम मोदी, गुरुओं की प्रेरणा से ही पूरा होगा विकसित भारत का संकल्प

गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर राष्ट्रपति मुर्मु, पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

: गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर राष्ट्रपति मुर्मु, पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

गुरु नानक देव : आध्यात्मिक चेतना से सामाजिक बदलाव तक, मानवता के महान पथ प्रदर्शक की प्रेरक गाथा

: गुरु नानक देव : आध्यात्मिक चेतना से सामाजिक बदलाव तक, मानवता के महान पथ प्रदर्शक की प्रेरक गाथा

पीएम मोदी ने गंगा स्तोत्रम का श्लोक साझा कर मां गंगा से की प्रार्थना, बुद्धि को चरणों में समर्पित रखने की कामना

: पीएम मोदी ने गंगा स्तोत्रम का श्लोक साझा कर मां गंगा से की प्रार्थना, बुद्धि को चरणों में समर्पित रखने की कामना

एशिया में भारत की बढ़ती ताकत पर मुहर, लोवी इंस्टीट्यूट ने जारी किया पावर इंडेक्स 2026

: एशिया में भारत की बढ़ती ताकत पर मुहर, लोवी इंस्टीट्यूट ने जारी किया पावर इंडेक्स 2026

राष्ट्रपति भवन में नेपाल के पीएम बालेन शाह का किया गया औपचारिक स्वागत

: राष्ट्रपति भवन में नेपाल के पीएम बालेन शाह का किया गया औपचारिक स्वागत

ट्रंप चाहते हैं एनवीडिया जेन्सन हुआंग को करे 'री-हायर', बोले-ये अच्छा होगा

: ट्रंप चाहते हैं एनवीडिया जेन्सन हुआंग को करे 'री-हायर', बोले-ये अच्छा होगा

X