Monday, 23 November 2026
BREAKING
• हरियाणा में महिला अधिवक्ताओं के लिए बार रूम में होगी अलग शौचालयों की व्यवस्था • पंचायतों और नगर निकायों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए आय के नए स्रोत विकसित करने पर करें मंथन : मुख्यमंत्री • 1977 में चौ. देवीलाल ने सता परिवर्तन करवाया था, 2029 में जेजेपी दोहराएगी इतिहास: दिग्विजय चौटाला • मकान का कब्जा दिलाने की एवज में 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते अदालत का बेलिफ गिरफ्तार • विशेष सत्र में हरियाणा के 60 वर्षों के विकास के सफर व जनप्रतिनिधियों की भूमिका पर होगी चर्चा : विस अध्यक्ष • हरियाणाः सनियाना गांव में निकाली नशे के विरुद्ध एक विशाल जागरूकता रैली • ईडी जांच पर सुनील जाखड़ का दावा, पंजाब में भ्रष्टाचार की परतें खुलनी बाकी • पंजाब के लिए भाजपा ने केवल सिंह ढिल्लों की अगुवाई में घोषित की 16 सदस्यीय चुनाव समिति • भाजपा-अकाली गठबंधन पर सचिन पायलट का वार, बोले- साढ़े 5 साल अलग रहे, अब कैसी मजबूरी? • पंजाब चुनाव 2027 : कांग्रेस ने मदन लाल जलालपुर का निलंबन लिया वापस, तत्काल प्रभाव से पार्टी में बहाल

हरियाणा

विशेष सत्र में हरियाणा के 60 वर्षों के विकास के सफर व जनप्रतिनिधियों की भूमिका पर होगी चर्चा : विस अध्यक्ष

Updated on Monday, November 23, 2026 19:36 PM IST

चंडीगढ़ : हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने कहाकि 26 नवंबर को आयोजित होने वाला विशेष सत्र हरियाणा की 60 वर्षों की गौरवमयी विकास यात्रा, विकसित हरियाणा के लक्ष्य की प्राप्ति में जनभागीदारी तथा नागरिकों में संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने में जनप्रतिनिधियों की भूमिका पर चर्चा होगी।


इस सत्र के माध्यम से संविधान के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने, लोकतांत्रिक संस्थाओं के प्रति सम्मान और जनप्रतिनिधियों में संवैधानिक जिम्मेदारियों की भावना को सुदृढ़ करने का प्रयास रहेगा। प्रदेश के सभी विधायक दलगत राजनीति से ऊपर उठकर इस विशेष सत्र में प्रदेश की 60 वर्षों में हुई उन्नति पर सकारात्मक चर्चा कर सहभागिता करेंगे। यह भावी पीढ़ी को भविष्य के विकसित हरियाणा के निर्माण हेतु तैयार करने के लिए आवश्यक व अपेक्षित है।
विस अध्यक्ष ने कहा कि हरियाणा विधान सभा की ओर से 2 नवंबर से संविधान पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसके तहत पंचकूला के इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में आयोजित जनप्रतिनिधि सम्मेलन में सभी दलों के पूर्व व वर्तमान विधायकों और निर्दलीय जनप्रतिनिधियों की बढ़चढ़ कर सहभागिता सराहनीय रही।


सम्मेलन में विभिन्न वक्ताओं द्वारा साझा किए गए विचार, अनुभव और सुझाव अत्यंत महत्वपूर्ण थे। इसलिए इस कड़ी में इस विशेष सत्र का विशेष महत्व है। इसके माध्यम से जनता में जनप्रतिनिधियों की अच्छी सोच व जनसेवा का भाव पहुंचाना उद्देश्य है। इस सत्र के माध्यम से यह संदेश जनता में पहुंचाना है कि संसदीय संस्थाएं नागरिकों के हित साधने के लिए कार्य करती हैं। ये विचार संविधान के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को और मजबूत करने के लिए बीज मंत्र के समान हैं।


विस अध्यक्ष ने उम्मीद जताई कि प्रदेश के सभी विधायक 26 नवंबर को संविधान पर आयोजित विशेष सत्र में भी इसी भावना, निष्ठा और उत्साह के साथ भाग लेंगे और हमारा प्रयास रहेगा कि जनता में जनप्रतिनिधियों के प्रति निष्ठा विश्वास व आदर और अधिक होगा। इससे जनता को विश्वास पहुंचेगा कि जनप्रतिनिधि लोक हित में प्रदेश की उन्नति में कितना योगदान कर सकते हैं।


विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि विशेष सत्र में संवैधानिक मूल्यों एवं सिद्धांतों, संसदीय कार्यप्रणाली, लोकतांत्रिक परंपराओं तथा जनप्रतिनिधियों की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सकारात्मक व्यापक विचार-विमर्श किया जा सकता है। ऐसे आयोजन जनप्रतिनिधियों के अनुभव, ज्ञान और विचारों को साझा करने का अवसर प्रदान करते हैं, जिससे नई पीढ़ी को सार्वजनिक जीवन और लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति प्रेरणा एवं दिशा मिलती है।
उन्होंने कहा कि संविधान पखवाड़े के अंतर्गत दलगत राजनीति से ऊपर उठकर आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों का उद्देश्य वर्तमान और भावी पीढ़ी को वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों के संघर्ष, अनुभव, संसदीय परंपराओं तथा सार्वजनिक जीवन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता से परिचित कराना है। जनप्रतिनिधियों के अनुभवों से सीख लेकर लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करना और संविधान के प्रति नागरिकों में सम्मान एवं जागरूकता बढ़ाना ही इन आयोजनों की मूल भावना है।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा में महिला अधिवक्ताओं के लिए बार रूम में होगी अलग शौचालयों की व्यवस्था

: हरियाणा में महिला अधिवक्ताओं के लिए बार रूम में होगी अलग शौचालयों की व्यवस्था

पंचायतों और नगर निकायों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए आय के नए स्रोत विकसित करने पर करें मंथन : मुख्यमंत्री

: पंचायतों और नगर निकायों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए आय के नए स्रोत विकसित करने पर करें मंथन : मुख्यमंत्री

1977 में चौ. देवीलाल ने सता परिवर्तन करवाया था, 2029 में जेजेपी दोहराएगी इतिहास: दिग्विजय चौटाला

: 1977 में चौ. देवीलाल ने सता परिवर्तन करवाया था, 2029 में जेजेपी दोहराएगी इतिहास: दिग्विजय चौटाला

मकान का कब्जा दिलाने की एवज में 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते अदालत का बेलिफ गिरफ्तार

: मकान का कब्जा दिलाने की एवज में 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते अदालत का बेलिफ गिरफ्तार

हरियाणाः सनियाना गांव में निकाली नशे के विरुद्ध एक विशाल जागरूकता रैली

: हरियाणाः सनियाना गांव में निकाली नशे के विरुद्ध एक विशाल जागरूकता रैली

विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने पूर्व मंत्री फूलचंद मुलाना व पूर्व विधायक सतविन्द्र राणा को श्रद्धांजलि दी

: विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने पूर्व मंत्री फूलचंद मुलाना व पूर्व विधायक सतविन्द्र राणा को श्रद्धांजलि दी

उत्तराखंड में बदलाव चाहती है जनता, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश : कुमारी सैलजा

: उत्तराखंड में बदलाव चाहती है जनता, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश : कुमारी सैलजा

गुरुग्राम में रिश्वत लेते पुलिस सब इंस्पेक्टर रंगे हाथ गिरफ्तार, शिकायत निपटाने के लिए मांगे थे 2 लाख रुपये

: गुरुग्राम में रिश्वत लेते पुलिस सब इंस्पेक्टर रंगे हाथ गिरफ्तार, शिकायत निपटाने के लिए मांगे थे 2 लाख रुपये

सीएम नायब सैनी पंजाब में जाकर झूठे वादे करने की बजाय हरियाणा की जनता को काम का हिसाब दे : दुष्यंत चौटाला

: सीएम नायब सैनी पंजाब में जाकर झूठे वादे करने की बजाय हरियाणा की जनता को काम का हिसाब दे : दुष्यंत चौटाला

सिरसा में मैराथन में CM सैनी ने दिया नशामुक्ति का संदेश, बोले- नशे का धंधा छोड़ो या हरियाणा छोड़ दो

: सिरसा में मैराथन में CM सैनी ने दिया नशामुक्ति का संदेश, बोले- नशे का धंधा छोड़ो या हरियाणा छोड़ दो

X