Sunday, 22 November 2026
BREAKING
• विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने पूर्व मंत्री फूलचंद मुलाना व पूर्व विधायक सतविन्द्र राणा को श्रद्धांजलि दी • उत्तराखंड में बदलाव चाहती है जनता, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश : कुमारी सैलजा • गुरुग्राम में रिश्वत लेते पुलिस सब इंस्पेक्टर रंगे हाथ गिरफ्तार, शिकायत निपटाने के लिए मांगे थे 2 लाख रुपये • सीएम नायब सैनी पंजाब में जाकर झूठे वादे करने की बजाय हरियाणा की जनता को काम का हिसाब दे : दुष्यंत चौटाला • पंजाब में मंगलवार को सरकारी छुट्टी का ऐलान! बंद रहेंगे स्कूल, कॉलेज और ऑफिस • बहन से विवाद के बाद होटल की तीसरी मंजिल से कूदा युवक, हाईटेंशन तारों में फंसा • 8 दिसंबर को मोगा में अकाली दल की मेगा रैली, सुखबीर बादल ने खुद संभाला तैयारियों का मोर्चा • सिरसा में मैराथन में CM सैनी ने दिया नशामुक्ति का संदेश, बोले- नशे का धंधा छोड़ो या हरियाणा छोड़ दो • क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने भाजपा के साथ शुरू की राजनीतिक पारी, पार्टी में शामिल होते ही मिली अहम जिम्मेदारी • हिमाचल में बड़ा सियासी उलटफेर! पूर्व मंत्री की मौजूदगी में एक साथ 100 लोगों ने थामा BJP का दामन

हरियाणा

सीएम नायब सैनी पंजाब में जाकर झूठे वादे करने की बजाय हरियाणा की जनता को काम का हिसाब दे : दुष्यंत चौटाला

Updated on Sunday, November 22, 2026 18:18 PM IST

चंडीगढ़ : जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला ने कहा है कि छह दिसंबर को महेंद्रगढ़ में होने वाली जेजेपी की रैली को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। यह रैली प्रदेश की राजनीति में एक नई ऊर्जा का संचार करेगी और हरियाणा के कोने-कोने से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं आमजन इसमें भागीदारी करेंगे। वे रविवार को जेजेपी की जन-जन अधिकार रैली का न्यौता देने झज्जर और गुरुग्राम पहुंचे थे। पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डॉ. चौटाला ने प्रदेश में बढ़ते अपराध और भाजपा की जनविरोधी नीतियों को लेकर बीजेपी को आड़े हाथों लिया।


जेजेपी प्रमुख डॉ अजय सिंह चौटाला ने कहा कि हरियाणा में आज आम आदमी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। प्रदेश में बढ़ते अपराध, कानून व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति, बेरोजगारी, महंगाई और किसानों की समस्याएं सरकार की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। भाजपा सरकार ने चुनावों के दौरान बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन आज जनता उन वादों का हिसाब मांग रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों ने प्रदेश के किसान, मजदूर, व्यापारी और युवा सभी वर्गों को निराश किया है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता जनता की समस्याओं का समाधान करने की बजाय प्रचार और राजनीतिक दिखावे तक सीमित रह गई है। वहीं डॉ चौटाला ने राजस्थान के ग्राम पंचायत चुनावों में भाजपा को मिली करारी हार को लेकर कहा कि यह जनता के बदलते मिजाज का संकेत है। जनता अब केवल नारों और प्रचार से प्रभावित होने वाली नहीं है, बल्कि सरकारों के कामकाज का हिसाब भी ले रही है। पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर निशाना साधते हुए कहा कि पंजाब में जाकर हरियाणा की तर्ज पर बड़े-बड़े झूठे वादे करना आसान है, लेकिन पहले सीएम को हरियाणा की जनता से किए गए वादों का हिसाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि हरियाणा के लोगों को आज भी रोजगार, बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं और सुरक्षा की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री को दूसरे प्रदेशों में जाकर वादे करने से पहले अपने प्रदेश की जनता की समस्याओं का समाधान करना चाहिए।


वहीं जेजेपी प्रदेश अध्यक्ष बृज शर्मा ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे 6 दिसंबर को महेंद्रगढ़ में होने वाली पार्टी स्थापना दिवस की रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचें। उन्होंने कहा कि जेजेपी का संगठन कार्यकर्ताओं की मेहनत और आमजन के विश्वास से मजबूत हुआ है। पार्टी प्रदेश के किसान, मजदूर, व्यापारी, कर्मचारी और युवाओं के हितों की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ती रहेगी। इस दौरान अनेक युवाओं ने जेजेपी में शामिल होने की घोषणा की।

Have something to say? Post your comment
विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने पूर्व मंत्री फूलचंद मुलाना व पूर्व विधायक सतविन्द्र राणा को श्रद्धांजलि दी

: विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने पूर्व मंत्री फूलचंद मुलाना व पूर्व विधायक सतविन्द्र राणा को श्रद्धांजलि दी

उत्तराखंड में बदलाव चाहती है जनता, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश : कुमारी सैलजा

: उत्तराखंड में बदलाव चाहती है जनता, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश : कुमारी सैलजा

गुरुग्राम में रिश्वत लेते पुलिस सब इंस्पेक्टर रंगे हाथ गिरफ्तार, शिकायत निपटाने के लिए मांगे थे 2 लाख रुपये

: गुरुग्राम में रिश्वत लेते पुलिस सब इंस्पेक्टर रंगे हाथ गिरफ्तार, शिकायत निपटाने के लिए मांगे थे 2 लाख रुपये

सिरसा में मैराथन में CM सैनी ने दिया नशामुक्ति का संदेश, बोले- नशे का धंधा छोड़ो या हरियाणा छोड़ दो

: सिरसा में मैराथन में CM सैनी ने दिया नशामुक्ति का संदेश, बोले- नशे का धंधा छोड़ो या हरियाणा छोड़ दो

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने भाजपा के साथ शुरू की राजनीतिक पारी, पार्टी में शामिल होते ही मिली अहम जिम्मेदारी

: क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने भाजपा के साथ शुरू की राजनीतिक पारी, पार्टी में शामिल होते ही मिली अहम जिम्मेदारी

राहुल गांधी का नाम उल्टा राम रख देना चाहिए, देश में कुछ भी हो, इन्होंने उल्टा ही बोलना है : विज

: राहुल गांधी का नाम उल्टा राम रख देना चाहिए, देश में कुछ भी हो, इन्होंने उल्टा ही बोलना है : विज

सिरसा के कालांवाली में कल होगी यूथ मैराथन, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी दिखाएंगे झंडी

: सिरसा के कालांवाली में कल होगी यूथ मैराथन, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी दिखाएंगे झंडी

गुरु साहिबान की शिक्षाएं समाज को एकता, सेवा, त्याग और सद्भाव का संदेश देती हैं : नायब सिंह सैनी

: गुरु साहिबान की शिक्षाएं समाज को एकता, सेवा, त्याग और सद्भाव का संदेश देती हैं : नायब सिंह सैनी

किसानों के हकों पर डाका डाल रही भाजपा सरकार : अजय सिंह चौटाला

: किसानों के हकों पर डाका डाल रही भाजपा सरकार : अजय सिंह चौटाला

प्रदेश का सबसे बड़ा आधुनिक विश्राम गृह 120 करोड़ रुपये की लागत से कुरुक्षेत्र में बनेगा : नायब सिंह सैनी

: प्रदेश का सबसे बड़ा आधुनिक विश्राम गृह 120 करोड़ रुपये की लागत से कुरुक्षेत्र में बनेगा : नायब सिंह सैनी

X