Monday, 23 November 2026
BREAKING
• ईडी जांच पर सुनील जाखड़ का दावा, पंजाब में भ्रष्टाचार की परतें खुलनी बाकी • पंजाब के लिए भाजपा ने केवल सिंह ढिल्लों की अगुवाई में घोषित की 16 सदस्यीय चुनाव समिति • भाजपा-अकाली गठबंधन पर सचिन पायलट का वार, बोले- साढ़े 5 साल अलग रहे, अब कैसी मजबूरी? • पंजाब चुनाव 2027 : कांग्रेस ने मदन लाल जलालपुर का निलंबन लिया वापस, तत्काल प्रभाव से पार्टी में बहाल • Shimla: मुख्यमंत्री ने IGMC पहुंचकर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया का जाना कुशलक्षेम • बद्दी में 'मिनी चंडीगढ़' टाउनशिप प्रोजेक्ट के खिलाफ फूटा किसानों का गुस्सा, 14 पंचायतों के लोगों ने जमीन देने से किया इनकार • विपक्ष शोर मचाता रहेगा, लोग हमारा काम देखकर फैसला करेंगे: कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल •  “मावां-धीयां सत्कार योजना”: विधायक कुलवंत सिंह ने आंगनवाड़ी वर्करों को 12.95 लाख रुपये का चेक सौंपा • श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व के अवसर पर निकाली जा रही शोभा यात्रा के प्रबंधों की डिप्टी कमिश्नर आदित्य डचालवाल ने की समीक्षा • माई भारत द्वारा वीबीवाईएलडी-2027 के तहत जिला स्तरीय प्रस्तुति प्रतियोगिता का सफल आयोजन

पंजाब

पंजाब चुनाव 2027 : कांग्रेस ने मदन लाल जलालपुर का निलंबन लिया वापस, तत्काल प्रभाव से पार्टी में बहाल

Updated on Monday, November 23, 2026 19:24 PM IST

पटियाला : पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष परगट सिंह ने घनौर के पूर्व विधायक मदन लाल जलालपुर को बड़ी राहत देते हुए उनका पार्टी से निलंबन तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है। इस संबंध में 21 नवंबर 2026 को आधिकारिक पत्र जारी किया गया था। परगट सिंह की ओर से जारी पत्र में मदन लाल जलालपुर को संबोधित करते हुए स्पष्ट किया गया है कि कांग्रेस पार्टी की सदस्यता से उनका निलंबन तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाता है। इस फैसले के बाद मदन लाल जलालपुर की कांग्रेस में वापसी का रास्ता साफ हो गया है। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष परगट सिंह ने पत्र पर हस्ताक्षर कर इसकी आधिकारिक पुष्टि की है। बता दें कि जुलाई में कांग्रेस कमेटी की अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में मदन लाल जलालपुर को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। पार्टी की अनुशासनात्मक समिति के अध्यक्ष अवतार हैनरी ने उनके खिलाफ कार्रवाई की थी। अवतार हैनरी की ओर से जारी आधिकारिक पत्र में कहा गया था कि पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी को जलालपुर के खिलाफ लिखित शिकायत प्राप्त हुई है।


शिकायत में जिक्र किया गया था कि पूर्व विधायक ने मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस पार्टी के हाईकमान, राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल और वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक और गैरजिम्मेदाराना टिप्पणियां कीं। अनुशासन समिति की ओर से जलालपुर को अपना पक्ष रखने के लिए तीन दिन का समय दिया गया था।
कांग्रेस की ओर से मदन लाल जलालपुर का निलंबन रद्द करने के फैसले को 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। पार्टी के इस फैसले को नेताओं को साथ जोड़ने और एकजुटता मजबूत करने के तौर पर देखा जा रहा है।

Have something to say? Post your comment
ईडी जांच पर सुनील जाखड़ का दावा, पंजाब में भ्रष्टाचार की परतें खुलनी बाकी

: ईडी जांच पर सुनील जाखड़ का दावा, पंजाब में भ्रष्टाचार की परतें खुलनी बाकी

पंजाब के लिए भाजपा ने केवल सिंह ढिल्लों की अगुवाई में घोषित की 16 सदस्यीय चुनाव समिति

: पंजाब के लिए भाजपा ने केवल सिंह ढिल्लों की अगुवाई में घोषित की 16 सदस्यीय चुनाव समिति

भाजपा-अकाली गठबंधन पर सचिन पायलट का वार, बोले- साढ़े 5 साल अलग रहे, अब कैसी मजबूरी?

: भाजपा-अकाली गठबंधन पर सचिन पायलट का वार, बोले- साढ़े 5 साल अलग रहे, अब कैसी मजबूरी?

विपक्ष शोर मचाता रहेगा, लोग हमारा काम देखकर फैसला करेंगे: कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल

: विपक्ष शोर मचाता रहेगा, लोग हमारा काम देखकर फैसला करेंगे: कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल

 “मावां-धीयां सत्कार योजना”: विधायक कुलवंत सिंह ने आंगनवाड़ी वर्करों को 12.95 लाख रुपये का चेक सौंपा

:  “मावां-धीयां सत्कार योजना”: विधायक कुलवंत सिंह ने आंगनवाड़ी वर्करों को 12.95 लाख रुपये का चेक सौंपा

श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व के अवसर पर निकाली जा रही शोभा यात्रा के प्रबंधों की डिप्टी कमिश्नर आदित्य डचालवाल ने की समीक्षा

: श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व के अवसर पर निकाली जा रही शोभा यात्रा के प्रबंधों की डिप्टी कमिश्नर आदित्य डचालवाल ने की समीक्षा

माई भारत द्वारा वीबीवाईएलडी-2027 के तहत जिला स्तरीय प्रस्तुति प्रतियोगिता का सफल आयोजन

: माई भारत द्वारा वीबीवाईएलडी-2027 के तहत जिला स्तरीय प्रस्तुति प्रतियोगिता का सफल आयोजन

अमृतसर में एक नाबालिग सहित तीन व्यक्ति काबू ; 17.5 किलोग्राम हेरोइन बरामद

: अमृतसर में एक नाबालिग सहित तीन व्यक्ति काबू ; 17.5 किलोग्राम हेरोइन बरामद

‘हुनर पंजाब’ पोर्टल ने युवाओं के सपनों को दी उड़ान, बड़ी कंपनियों ने शुरू की भर्ती प्रक्रिया, महज 47 दिनों में 200 से अधिक आवेदन प्राप्त

: ‘हुनर पंजाब’ पोर्टल ने युवाओं के सपनों को दी उड़ान, बड़ी कंपनियों ने शुरू की भर्ती प्रक्रिया, महज 47 दिनों में 200 से अधिक आवेदन प्राप्त

पंजाब में मंगलवार को सरकारी छुट्टी का ऐलान! बंद रहेंगे स्कूल, कॉलेज और ऑफिस

: पंजाब में मंगलवार को सरकारी छुट्टी का ऐलान! बंद रहेंगे स्कूल, कॉलेज और ऑफिस

X