Monday, 23 November 2026
BREAKING
• मकान का कब्जा दिलाने की एवज में 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते अदालत का बेलिफ गिरफ्तार • विशेष सत्र में हरियाणा के 60 वर्षों के विकास के सफर व जनप्रतिनिधियों की भूमिका पर होगी चर्चा : विस अध्यक्ष • हरियाणाः सनियाना गांव में निकाली नशे के विरुद्ध एक विशाल जागरूकता रैली • ईडी जांच पर सुनील जाखड़ का दावा, पंजाब में भ्रष्टाचार की परतें खुलनी बाकी • पंजाब के लिए भाजपा ने केवल सिंह ढिल्लों की अगुवाई में घोषित की 16 सदस्यीय चुनाव समिति • भाजपा-अकाली गठबंधन पर सचिन पायलट का वार, बोले- साढ़े 5 साल अलग रहे, अब कैसी मजबूरी? • पंजाब चुनाव 2027 : कांग्रेस ने मदन लाल जलालपुर का निलंबन लिया वापस, तत्काल प्रभाव से पार्टी में बहाल • Shimla: मुख्यमंत्री ने IGMC पहुंचकर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया का जाना कुशलक्षेम • बद्दी में 'मिनी चंडीगढ़' टाउनशिप प्रोजेक्ट के खिलाफ फूटा किसानों का गुस्सा, 14 पंचायतों के लोगों ने जमीन देने से किया इनकार • विपक्ष शोर मचाता रहेगा, लोग हमारा काम देखकर फैसला करेंगे: कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल

पंजाब

पंजाब के लिए भाजपा ने केवल सिंह ढिल्लों की अगुवाई में घोषित की 16 सदस्यीय चुनाव समिति

Updated on Monday, November 23, 2026 19:27 PM IST

चंडीगढ़ : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को आगामी 2027 में पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए 16 सदस्यीय प्रदेश चुनाव समिति की घोषणा की है। पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने इसका एलान किया है। पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "भाजपा की पंजाब राज्य चुनाव समिति की घोषणा। मेरे सभी साथियों को हार्दिक बधाई। मुझे पूरा विश्वास है कि आप पूरी निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए, पार्टी को पंजाब के हर घर तक पहुंचाएंगे।" इस समिति में पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनप्रीत बादल, राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी और राज्यसभा सांसद तरुण चुघ, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अविनाश राय खन्ना, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मनोरंजन कालिया, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्वेत मलिक, राज्य महासचिव (संगठन) मंथरी श्रीनिवासलु, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला, पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री प्रीनीत कौर, पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू, राज्य सचिव मनजीत सिंह मन्ना, पंजाब के पूर्व मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी, पंजाब विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष दिनेश सिंह 'बब्बू', विधायक मुकेरियां जंगीलाल महाजन का नाम शामिल है।


विशेष आमंत्रित सदस्य के तौर पर राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद सतीश पूनिया, पंजाब के सह-प्रभारी वीरेंद्र सचदेवा, राज्य सह-प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद अलका गुर्जर का नाम शामिल है।
पंजाब चुनाव के लिए भाजपा ने कमर कस ली है। रविवार को पार्टी ने आगामी चुनाव के लिए अपना 'विजन डॉक्यूमेंट' (दृष्टिकोण दस्तावेज) तैयार करने के उद्देश्य से एक व्यापक 'जन सुझाव अभियान' शुरू करने की घोषणा की थी। राज्य पार्टी प्रमुख केवल सिंह ढिल्लों ने पंजाब भाजपा मामलों के प्रभारी सतीश पूनिया, घोषणापत्र समिति के अध्यक्ष अविनाश राय खन्ना और समिति के अन्य सदस्यों की मौजूदगी में तीन फोन नंबर और एक क्यूआर कोड जारी करके इस अभियान की औपचारिक शुरुआत की थी।


मीडिया से बात करते हुए ढिल्लों ने कहा था कि राज्य में नशीले पदार्थों के संकट, गैंगस्टरों के आतंक, भ्रष्टाचार और कर्ज की समस्या का एकमात्र समाधान भाजपा की 'डबल-इंजन' सरकार है। उन्होंने कहा था कि जब केंद्र और राज्य सरकारें एक ही विजन के साथ काम करती हैं, तो राज्य की विकास दर तेजी से आगे बढ़ती है। उन्होंने बताया था कि इसी विजन के तहत भाजपा ने हेल्पलाइन नंबर और अपनी वेबसाइट के लिए एक क्यूआर कोड जारी किया है, ताकि पंजाब का हर नागरिक सीधे पार्टी से जुड़ सके और अपने सुझाव व विचार साझा कर सके।

Have something to say? Post your comment
ईडी जांच पर सुनील जाखड़ का दावा, पंजाब में भ्रष्टाचार की परतें खुलनी बाकी

: ईडी जांच पर सुनील जाखड़ का दावा, पंजाब में भ्रष्टाचार की परतें खुलनी बाकी

भाजपा-अकाली गठबंधन पर सचिन पायलट का वार, बोले- साढ़े 5 साल अलग रहे, अब कैसी मजबूरी?

: भाजपा-अकाली गठबंधन पर सचिन पायलट का वार, बोले- साढ़े 5 साल अलग रहे, अब कैसी मजबूरी?

पंजाब चुनाव 2027 : कांग्रेस ने मदन लाल जलालपुर का निलंबन लिया वापस, तत्काल प्रभाव से पार्टी में बहाल

: पंजाब चुनाव 2027 : कांग्रेस ने मदन लाल जलालपुर का निलंबन लिया वापस, तत्काल प्रभाव से पार्टी में बहाल

विपक्ष शोर मचाता रहेगा, लोग हमारा काम देखकर फैसला करेंगे: कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल

: विपक्ष शोर मचाता रहेगा, लोग हमारा काम देखकर फैसला करेंगे: कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल

 “मावां-धीयां सत्कार योजना”: विधायक कुलवंत सिंह ने आंगनवाड़ी वर्करों को 12.95 लाख रुपये का चेक सौंपा

:  “मावां-धीयां सत्कार योजना”: विधायक कुलवंत सिंह ने आंगनवाड़ी वर्करों को 12.95 लाख रुपये का चेक सौंपा

श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व के अवसर पर निकाली जा रही शोभा यात्रा के प्रबंधों की डिप्टी कमिश्नर आदित्य डचालवाल ने की समीक्षा

: श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व के अवसर पर निकाली जा रही शोभा यात्रा के प्रबंधों की डिप्टी कमिश्नर आदित्य डचालवाल ने की समीक्षा

माई भारत द्वारा वीबीवाईएलडी-2027 के तहत जिला स्तरीय प्रस्तुति प्रतियोगिता का सफल आयोजन

: माई भारत द्वारा वीबीवाईएलडी-2027 के तहत जिला स्तरीय प्रस्तुति प्रतियोगिता का सफल आयोजन

अमृतसर में एक नाबालिग सहित तीन व्यक्ति काबू ; 17.5 किलोग्राम हेरोइन बरामद

: अमृतसर में एक नाबालिग सहित तीन व्यक्ति काबू ; 17.5 किलोग्राम हेरोइन बरामद

‘हुनर पंजाब’ पोर्टल ने युवाओं के सपनों को दी उड़ान, बड़ी कंपनियों ने शुरू की भर्ती प्रक्रिया, महज 47 दिनों में 200 से अधिक आवेदन प्राप्त

: ‘हुनर पंजाब’ पोर्टल ने युवाओं के सपनों को दी उड़ान, बड़ी कंपनियों ने शुरू की भर्ती प्रक्रिया, महज 47 दिनों में 200 से अधिक आवेदन प्राप्त

पंजाब में मंगलवार को सरकारी छुट्टी का ऐलान! बंद रहेंगे स्कूल, कॉलेज और ऑफिस

: पंजाब में मंगलवार को सरकारी छुट्टी का ऐलान! बंद रहेंगे स्कूल, कॉलेज और ऑफिस

X