Sunday, 22 November 2026
BREAKING
• विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने पूर्व मंत्री फूलचंद मुलाना व पूर्व विधायक सतविन्द्र राणा को श्रद्धांजलि दी • उत्तराखंड में बदलाव चाहती है जनता, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश : कुमारी सैलजा • गुरुग्राम में रिश्वत लेते पुलिस सब इंस्पेक्टर रंगे हाथ गिरफ्तार, शिकायत निपटाने के लिए मांगे थे 2 लाख रुपये • सीएम नायब सैनी पंजाब में जाकर झूठे वादे करने की बजाय हरियाणा की जनता को काम का हिसाब दे : दुष्यंत चौटाला • पंजाब में मंगलवार को सरकारी छुट्टी का ऐलान! बंद रहेंगे स्कूल, कॉलेज और ऑफिस • बहन से विवाद के बाद होटल की तीसरी मंजिल से कूदा युवक, हाईटेंशन तारों में फंसा • 8 दिसंबर को मोगा में अकाली दल की मेगा रैली, सुखबीर बादल ने खुद संभाला तैयारियों का मोर्चा • सिरसा में मैराथन में CM सैनी ने दिया नशामुक्ति का संदेश, बोले- नशे का धंधा छोड़ो या हरियाणा छोड़ दो • क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने भाजपा के साथ शुरू की राजनीतिक पारी, पार्टी में शामिल होते ही मिली अहम जिम्मेदारी • हिमाचल में बड़ा सियासी उलटफेर! पूर्व मंत्री की मौजूदगी में एक साथ 100 लोगों ने थामा BJP का दामन

हरियाणा

गुरुग्राम में रिश्वत लेते पुलिस सब इंस्पेक्टर रंगे हाथ गिरफ्तार, शिकायत निपटाने के लिए मांगे थे 2 लाख रुपये

Updated on Sunday, November 22, 2026 18:20 PM IST

गुरुग्राम : हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसवी एंड एसीबी) ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए गुरुग्राम के थाना शिवाजी नगर में तैनात सब इंस्पेक्टर नरपाल सिंह, अतिरिक्त एसएचओ को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिस अधिकारी के खिलाफ एफआईआर नंबर 50, दिनांक 22 नवंबर 2026 को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 तथा भारतीय न्याय संहिता की धारा 308 के तहत थाना एसवी एंड एसीबी, गुरुग्राम में मामला दर्ज किया गया है।


शिकायत का निपटारा करने के नाम पर मांगी थी 2 लाख रुपये की रिश्वत* प्राप्त जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल के जिला उत्तर दिनाजपुर निवासी शिकायतकर्ता वर्तमान में गुरुग्राम की ईएमएएआर प्लम हिल्स सोसायटी में किराये पर रह रहे हैं। शिकायतकर्ता के अनुसार, भूपेंद्र नामक व्यक्ति द्वारा उनके खिलाफ थाना शिवाजी नगर, गुरुग्राम में शिकायत दी गई थी। उक्त शिकायत का निपटारा करने तथा उनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज न करने की एवज में आरोपी सब इंस्पेक्टर नरपाल सिंह ने उनसे 2 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी। बातचीत के बाद रिश्वत की राशि 60 हजार रुपये तय हुई।


30 हजार रुपये की पहली किस्त लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार
शिकायत के आधार पर एसवी एंड एसीबी गुरुग्राम की टीम ने जाल बिछाया। कार्रवाई के दौरान आरोपी सब इंस्पेक्टर नरपाल सिंह को शिकायतकर्ता से रिश्वत की 30 हजार रुपये की पहली किस्त लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। इस कार्रवाई में ट्रैप का नेतृत्व एसवी एंड एसीबी गुरुग्राम यूनिट के प्रभारी इंस्पेक्टर जयपाल सिंह ने किया, जबकि राजपत्रित अधिकारी के रूप में धर्मेंद्र कुमार, एसडीओ, डीएचबीएनवीएल, गुरुग्राम उपस्थित रहे। ट्रैप की पूरी कार्रवाई भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस), 2023 की धारा 105 के तहत निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा मामले में आगामी जांच जारी है।


भ्रष्टाचार की शिकायत के लिए हेल्पलाइन और ‘सतर्क हरियाणा’ ऐप
हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई सरकारी अधिकारी या कर्मचारी किसी कार्य के बदले रिश्वत की मांग करता है, तो इसकी शिकायत तुरंत ब्यूरो को दें। नागरिक टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1064 अथवा 1800-180-2022 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, व्हाट्सऐप नंबर 94178-91064 पर भी शिकायत भेजी जा सकती है। नागरिक ‘सतर्क हरियाणा’ मोबाइल ऐप के माध्यम से भी भ्रष्टाचार संबंधी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इस ऐप पर फोटो, वीडियो, ऑडियो और पीडीएफ दस्तावेज अपलोड करने, गूगल लोकेशन साझा करने तथा एक क्लिक पर हेल्पलाइन से संपर्क करने जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। शिकायतकर्ताओं की पहचान एवं गोपनीयता बनाए रखने को प्राथमिकता दी जाती है।

Have something to say? Post your comment
विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने पूर्व मंत्री फूलचंद मुलाना व पूर्व विधायक सतविन्द्र राणा को श्रद्धांजलि दी

: विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने पूर्व मंत्री फूलचंद मुलाना व पूर्व विधायक सतविन्द्र राणा को श्रद्धांजलि दी

उत्तराखंड में बदलाव चाहती है जनता, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश : कुमारी सैलजा

: उत्तराखंड में बदलाव चाहती है जनता, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश : कुमारी सैलजा

सीएम नायब सैनी पंजाब में जाकर झूठे वादे करने की बजाय हरियाणा की जनता को काम का हिसाब दे : दुष्यंत चौटाला

: सीएम नायब सैनी पंजाब में जाकर झूठे वादे करने की बजाय हरियाणा की जनता को काम का हिसाब दे : दुष्यंत चौटाला

सिरसा में मैराथन में CM सैनी ने दिया नशामुक्ति का संदेश, बोले- नशे का धंधा छोड़ो या हरियाणा छोड़ दो

: सिरसा में मैराथन में CM सैनी ने दिया नशामुक्ति का संदेश, बोले- नशे का धंधा छोड़ो या हरियाणा छोड़ दो

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने भाजपा के साथ शुरू की राजनीतिक पारी, पार्टी में शामिल होते ही मिली अहम जिम्मेदारी

: क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने भाजपा के साथ शुरू की राजनीतिक पारी, पार्टी में शामिल होते ही मिली अहम जिम्मेदारी

राहुल गांधी का नाम उल्टा राम रख देना चाहिए, देश में कुछ भी हो, इन्होंने उल्टा ही बोलना है : विज

: राहुल गांधी का नाम उल्टा राम रख देना चाहिए, देश में कुछ भी हो, इन्होंने उल्टा ही बोलना है : विज

सिरसा के कालांवाली में कल होगी यूथ मैराथन, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी दिखाएंगे झंडी

: सिरसा के कालांवाली में कल होगी यूथ मैराथन, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी दिखाएंगे झंडी

गुरु साहिबान की शिक्षाएं समाज को एकता, सेवा, त्याग और सद्भाव का संदेश देती हैं : नायब सिंह सैनी

: गुरु साहिबान की शिक्षाएं समाज को एकता, सेवा, त्याग और सद्भाव का संदेश देती हैं : नायब सिंह सैनी

किसानों के हकों पर डाका डाल रही भाजपा सरकार : अजय सिंह चौटाला

: किसानों के हकों पर डाका डाल रही भाजपा सरकार : अजय सिंह चौटाला

प्रदेश का सबसे बड़ा आधुनिक विश्राम गृह 120 करोड़ रुपये की लागत से कुरुक्षेत्र में बनेगा : नायब सिंह सैनी

: प्रदेश का सबसे बड़ा आधुनिक विश्राम गृह 120 करोड़ रुपये की लागत से कुरुक्षेत्र में बनेगा : नायब सिंह सैनी

X