Monday, 23 November 2026
BREAKING
• मकान का कब्जा दिलाने की एवज में 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते अदालत का बेलिफ गिरफ्तार • विशेष सत्र में हरियाणा के 60 वर्षों के विकास के सफर व जनप्रतिनिधियों की भूमिका पर होगी चर्चा : विस अध्यक्ष • हरियाणाः सनियाना गांव में निकाली नशे के विरुद्ध एक विशाल जागरूकता रैली • ईडी जांच पर सुनील जाखड़ का दावा, पंजाब में भ्रष्टाचार की परतें खुलनी बाकी • पंजाब के लिए भाजपा ने केवल सिंह ढिल्लों की अगुवाई में घोषित की 16 सदस्यीय चुनाव समिति • भाजपा-अकाली गठबंधन पर सचिन पायलट का वार, बोले- साढ़े 5 साल अलग रहे, अब कैसी मजबूरी? • पंजाब चुनाव 2027 : कांग्रेस ने मदन लाल जलालपुर का निलंबन लिया वापस, तत्काल प्रभाव से पार्टी में बहाल • Shimla: मुख्यमंत्री ने IGMC पहुंचकर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया का जाना कुशलक्षेम • बद्दी में 'मिनी चंडीगढ़' टाउनशिप प्रोजेक्ट के खिलाफ फूटा किसानों का गुस्सा, 14 पंचायतों के लोगों ने जमीन देने से किया इनकार • विपक्ष शोर मचाता रहेगा, लोग हमारा काम देखकर फैसला करेंगे: कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल

पंजाब

ईडी जांच पर सुनील जाखड़ का दावा, पंजाब में भ्रष्टाचार की परतें खुलनी बाकी

Updated on Monday, November 23, 2026 19:29 PM IST

चंडीगढ़ : भारतीय जनता पार्टी के नेता सुनील जाखड़ ने वरिष्ठ अधिकारियों को ईडी के समन के बाद भगवंत मान सरकार पर भ्रष्टाचार का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने अधिकारियों के ड्रग तस्करी से संभावित लिंक की जांच की मांग करते हुए कहा कि ऐसे अधिकारियों को सार्वजनिक पदों से हटाया जाए और उन्हें चुनाव ड्यूटी से भी बाहर रखा जाए। भगवंत मान सरकार पर निशाना साधते हुए अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किए गए पोस्ट को लेकर भाजपा नेता सुनील जाखड़ ने कहा, " यह मामला अब आगे बढ़ने वाला है। जांच शुरू हो चुकी है। मैं पहले दिन से कह रहा हूं कि यह आम आदमी पार्टी की सरकार, अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के प्रभाव में चल रही सरकार है। भगवंत मान केवल नाममात्र के मुख्यमंत्री हैं। वास्तविक नियंत्रण केजरीवाल और सिसोदिया के हाथ में है।" उन्होंने कहा कि यह सबसे भ्रष्ट सरकार है। जो लोग खुद को ईमानदार बताते हैं, वे वास्तव में सबसे बड़े बेईमान साबित हुए हैं। इस बेईमान सरकार ने ऐसा कोई संस्थान नहीं छोड़ा जो भ्रष्टाचार से अछूता हो। चपरासी से लेकर मुख्य सचिव तक, आज बार-बार हाईकोर्ट में सवाल उठ रहे हैं। यह सब एक स्वाभाविक परिणाम है। ईडी को आना ही था। अभी तो आगे बहुत कुछ सामने आएगा।


भाजपा नेता ने कहा कि जहां तक पोस्टिंग और ट्रांसफर का सवाल है, पुलिस अधिकारियों, प्रशासनिक अधिकारियों और अन्य कर्मचारियों की नियुक्तियों और तबादलों में पैसे के लेन-देन के आरोप हैं। जो डीएसपी या अधिकारी पकड़े गए हैं, उनके साथ जुड़े लोगों के संदेश, रिकॉर्ड और लेन-देन की जांच हो रही है कि किसने किसको कितना पैसा दिया और किससे लिया।
उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि यह केवल ऊपरी हिस्सा है। मुझे लगता है कि कृष्णानु शारदा (कृष्णु शारदा), जो अब सरकारी गवाह बने हैं। हो सकते हैं कि उनके बयानों के आधार पर कई लोगों को बुलाया गया है। अब यह जांच होगी कि अधिकारियों की पोस्टिंग करवाने के लिए कृष्णानु ने वो पैसे आगे दिए किसको?


सुनील जाखड़ ने कहा कि कृष्णानु शारदा स्वयं कोई बड़ा व्यक्ति नहीं है, वह केवल एक बिचौलिया है। असली सवाल यह है कि उसने पैसा किन नेताओं तक पहुंचाया। जब मैं नेताओं की बात करता हूं तो केवल पंजाब सरकार, भगवंत मान और उनके मंत्री तो केवल कटपुतली हैं। सरकार तो दिल्ली की गैंग चला रही है। उस गैंग के कौन से नेता को पैसे पहुंचे हैं, तब बात पता लगेगी। ये सारे लोग तो जमानत पर बाहर हैं। इनकी झाड़ू से समेट कर पंजाब में फेंक दिया। कौन बड़ा है और कौन छोटा, यह नाम से तय नहीं होता। आज जिन लोगों को बड़ा नेता कहा जाता है, उनमें से कई लोग पहले भी जेल जा चुके हैं या जांच का सामना कर चुके हैं।


उन्होंने कहा कि पंजाब में जहां भी जाइए, लोग समस्याओं से परेशान हैं। मुझे लगता है कि दिल्ली की राजनीति का कचरा पंजाब पर थोप दिया गया है। जिन्होंने कहा था कि वे झाड़ू लगाकर गंदगी साफ करेंगे, वे दिल्ली की गंदगी पंजाब में ले आए।
ईडी को लेकर भगवंत मान के आरोपों पर भाजपा नेता ने कहा कि ईडी अदालत के आदेशों के तहत कार्रवाई कर रही है। एजेंसी ने कई बार उन्हें लिखित रूप में बताया कि उसके पास क्या सबूत हैं, लेकिन उन्होंने उस पर ध्यान नहीं दिया। मैं यह भी कहना चाहूंगा कि कानून के हाथ बहुत लंबे होते हैं। कोई चाहे कहीं भी चला जाए, अगर जांच में कुछ निकलेगा तो कार्रवाई होगी।

Have something to say? Post your comment
पंजाब के लिए भाजपा ने केवल सिंह ढिल्लों की अगुवाई में घोषित की 16 सदस्यीय चुनाव समिति

: पंजाब के लिए भाजपा ने केवल सिंह ढिल्लों की अगुवाई में घोषित की 16 सदस्यीय चुनाव समिति

भाजपा-अकाली गठबंधन पर सचिन पायलट का वार, बोले- साढ़े 5 साल अलग रहे, अब कैसी मजबूरी?

: भाजपा-अकाली गठबंधन पर सचिन पायलट का वार, बोले- साढ़े 5 साल अलग रहे, अब कैसी मजबूरी?

पंजाब चुनाव 2027 : कांग्रेस ने मदन लाल जलालपुर का निलंबन लिया वापस, तत्काल प्रभाव से पार्टी में बहाल

: पंजाब चुनाव 2027 : कांग्रेस ने मदन लाल जलालपुर का निलंबन लिया वापस, तत्काल प्रभाव से पार्टी में बहाल

विपक्ष शोर मचाता रहेगा, लोग हमारा काम देखकर फैसला करेंगे: कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल

: विपक्ष शोर मचाता रहेगा, लोग हमारा काम देखकर फैसला करेंगे: कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल

 “मावां-धीयां सत्कार योजना”: विधायक कुलवंत सिंह ने आंगनवाड़ी वर्करों को 12.95 लाख रुपये का चेक सौंपा

:  “मावां-धीयां सत्कार योजना”: विधायक कुलवंत सिंह ने आंगनवाड़ी वर्करों को 12.95 लाख रुपये का चेक सौंपा

श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व के अवसर पर निकाली जा रही शोभा यात्रा के प्रबंधों की डिप्टी कमिश्नर आदित्य डचालवाल ने की समीक्षा

: श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व के अवसर पर निकाली जा रही शोभा यात्रा के प्रबंधों की डिप्टी कमिश्नर आदित्य डचालवाल ने की समीक्षा

माई भारत द्वारा वीबीवाईएलडी-2027 के तहत जिला स्तरीय प्रस्तुति प्रतियोगिता का सफल आयोजन

: माई भारत द्वारा वीबीवाईएलडी-2027 के तहत जिला स्तरीय प्रस्तुति प्रतियोगिता का सफल आयोजन

अमृतसर में एक नाबालिग सहित तीन व्यक्ति काबू ; 17.5 किलोग्राम हेरोइन बरामद

: अमृतसर में एक नाबालिग सहित तीन व्यक्ति काबू ; 17.5 किलोग्राम हेरोइन बरामद

‘हुनर पंजाब’ पोर्टल ने युवाओं के सपनों को दी उड़ान, बड़ी कंपनियों ने शुरू की भर्ती प्रक्रिया, महज 47 दिनों में 200 से अधिक आवेदन प्राप्त

: ‘हुनर पंजाब’ पोर्टल ने युवाओं के सपनों को दी उड़ान, बड़ी कंपनियों ने शुरू की भर्ती प्रक्रिया, महज 47 दिनों में 200 से अधिक आवेदन प्राप्त

पंजाब में मंगलवार को सरकारी छुट्टी का ऐलान! बंद रहेंगे स्कूल, कॉलेज और ऑफिस

: पंजाब में मंगलवार को सरकारी छुट्टी का ऐलान! बंद रहेंगे स्कूल, कॉलेज और ऑफिस

X