अंबाला छावनी : हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई टिप्पणी पर कड़ा पलटवार किया और कहा कि “राहुल गांधी तो उल्टा ही बोलते हैं।उन्होंने कहा कि देश में कोई घटना हो, कोई समस्या हो, कोई बात हो जाए या फिर सरकार कोई भी कदम उठाए, इन्होंने उल्टा ही बोलना है।
उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी का तो नाम ही उल्टा राम रख देना चाहिए क्योंकि इनकी बातों का कोई लॉजिक नहीं होता और अपनी बातों को यह स्पष्ट भी नहीं कर पाते”। गौरतलब है कि राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर सरकार की आर्थिक नाकामियों का ठीकरा उद्योगपतियों पर फोड़ने का आरोप लगाया था।