Saturday, 21 November 2026
BREAKING
• विशेष लोक अदालत में पंजाब राज्य कानूनी सेवाएं प्राधिकरण द्वारा चेक बाउंस के 5,267 मामलों का निपटारा; 206.63 करोड़ रुपये की राशि के समझौते • राहुल गांधी का नाम उल्टा राम रख देना चाहिए, देश में कुछ भी हो, इन्होंने उल्टा ही बोलना है : विज • सिरसा के कालांवाली में कल होगी यूथ मैराथन, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी दिखाएंगे झंडी • गुरु साहिबान की शिक्षाएं समाज को एकता, सेवा, त्याग और सद्भाव का संदेश देती हैं : नायब सिंह सैनी • किसानों के हकों पर डाका डाल रही भाजपा सरकार : अजय सिंह चौटाला • प्रदेश का सबसे बड़ा आधुनिक विश्राम गृह 120 करोड़ रुपये की लागत से कुरुक्षेत्र में बनेगा : नायब सिंह सैनी • पंजाब में नशा खत्म करने की घोषणाओं से पहले हरियाणा में नशे और बेरोजगारी पर ध्यान दे भाजपा सरकार : कुमारी सैलजा • पंचकूला में गिरफ्तार सीजीएसटी अधिकारी के ठिकानों से सीबीआई ने 1 करोड़ की नकदी और कीमती सामान जब्त किया • श्री आनंदपुर साहिब में अवैध खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई; पोकलेन मशीन ज़ब्त, मुकदमा दर्ज: बरिंदर कुमार गोयल • 5 से 25 दिसंबर तक कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव होगा आयोजित : नायब सिंह सैनी

हरियाणा

गुरु साहिबान की शिक्षाएं समाज को एकता, सेवा, त्याग और सद्भाव का संदेश देती हैं : नायब सिंह सैनी

Updated on Saturday, November 21, 2026 21:04 PM IST

कुरुक्षेत्र : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी महाराज ने पूरी मानवता को 'किरत करो, नाम जपो और वंड छको' का अनमोल संदेश दिया है। उनके बड़े साहिबजादे बाबा श्री चंद जी महाराज ने त्याग और साधना का मार्ग अपनाकर समाज को आध्यात्मिक दिशा प्रदान की। गुरु साहिबान की शिक्षाएं आज भी पूरी मानवता के लिए प्रेरणास्रोत हैं। नई पीढ़ी को अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और गुरु साहिबान की शिक्षाओं से जोड़ना हम सभी का दायित्व है, क्योंकि जो समाज अपने इतिहास को जानता है, वही अपने भविष्य का निर्माण कर सकता है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार को कुरुक्षेत्र के लाडवा में उदासीन श्री ब्रहम् अखाड़ा साहिब मांडी में बाबा श्री चन्द महाराज के 532वें प्रकाश उत्सव पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब की हजूरी में पहुंच कर माथा टेका। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा को उदासीन श्री ब्रहम अखाड़ा साहिब के संस्थापक बाबा गुरविन्दर सिंह महाराज ने सरोपा पहनाकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मानवता के महान सेवक बाबा श्री चन्द महाराज के 532वें प्रकाश उत्सव की सबको हार्दिक बधाई दी और बाबा श्री चन्द महाराज के चरणों में श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज के दौर में जब समाज अनेक चुनौतियों से गुजर रहा है और मनुष्य भौतिकता की दौड़ में उलझा हुआ है, ऐसे समय में गुरु साहिबान की शिक्षाओं को आत्मसात करना पहले से कहीं अधिक जरूरी हो गया है। श्री गुरु नानक देव जी ने पूरी मानवता को एक ओंकार का संदेश दिया, जबकि श्री गुरु तेग बहादुर जी ने दूसरे धर्म की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। इन महान गुरुओं का जीवन हमें सिखाता है कि सत्य, सेवा और सहनशीलता ही समाज को एकजुट रखने के आधार हैं।


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरु साहिबान के प्रकाश पर्वों और शहादत दिवसों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान और पहचान दिलाने के लिए सराहनीय प्रयास किए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 जनवरी 2017 को पटना साहिब में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के 350वें प्रकाश पर्व में शिरकत की। इसी तरह 9 नवंबर 2019 को करतारपुर साहिब कॉरिडोर का उद्घाटन किया। श्री गुरु तेग बहादुर जी के 400वें प्रकाश पर्व पर लाल किले में स्मारक सिक्का और डाक टिकट जारी किए गए। इसके साथ ही साहिबजादों की शहादत को सम्मान देने के लिए 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की गई।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि बाबा श्री चंद जी महाराज ने अपने जीवन से यह संदेश दिया कि त्याग और साधना का मार्ग भी समाज सेवा का मार्ग है। गुरु साहिबान को याद करना केवल इतिहास को नमन करना नहीं है, बल्कि वर्तमान पीढ़ी को आपसी सम्मान, भाईचारे और मानवता का पाठ पढ़ाना भी है। सबका सम्मान ही सबकी तरक्की की नींव है।


मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार ने भी गुरु साहिबान के प्रकाश पर्वों और शहीदी दिवसों को हमेशा श्रद्धा और सम्मान के साथ राज्य स्तर पर मनाया है। वर्ष 2017 में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का 350वां प्रकाश पर्व, वर्ष 2019 में श्री गुरु नानक देव जी का 550वां प्रकाश पर्व तथा वर्ष 2022 में पानीपत में श्री गुरु तेग बहादुर जी का 400वां प्रकाश पर्व राज्य स्तरीय समारोह के रूप में आयोजित किया गया।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 में श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर करनाल में 'हिंद की चादर' मैराथन आयोजित की गई और बड़ा खालसा में राज्य स्तरीय समारोह हुआ। कुरुक्षेत्र के ज्योतिसर में 25 नवंबर को विशाल समागम आयोजित किया गया, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शिरकत की। इसी प्रकार प्रत्येक वर्ष 26 दिसंबर को साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह जी की शहादत को राज्य स्तर पर श्रद्धापूर्वक याद किया जाता है। वर्ष 2024 में कुरुक्षेत्र तथा वर्ष 2025 में पंचकूला में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।


मुख्यमंत्री ने कहा कि यमुनानगर के ऐतिहासिक कपालमोचन में 20 नवंबर से पांच दिवसीय मेला शुरू हुआ है। यह मेला कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर कपालमोचन, ऋणमोचन और सूरजकुंड सरोवरों में स्नान की प्राचीन परंपरा से जुड़ा हुआ है। इस मेले में पंजाब, हरियाणा सहित विभिन्न राज्यों से लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। श्री गुरु नानक देव जी और श्री गुरु गोबिंद सिंह जी भी इस पावन स्थल पर पधारे थे। श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर राज्य स्तरीय समारोह आयोजित किया जाएगा।


उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार श्रद्धालुओं की सुविधा और धार्मिक स्थलों की यात्रा को सुलभ बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत हरियाणा के 60 वर्ष और इससे अधिक आयु के पात्र वरिष्ठ नागरिकों को निशुल्क तीर्थ यात्रा की सुविधा प्रदान की जा रही है। इस योजना में रेल यात्रा के साथ भोजन और ठहरने की व्यवस्था भी शामिल है, ताकि बुजुर्ग श्रद्धालु बिना किसी आर्थिक परेशानी के तीर्थ स्थलों के दर्शन कर सकें।


मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज का यह पावन समागम हमें सेवा, सादगी, त्याग और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी सेवादारों, प्रबंधकों और संत समाज का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने वाहेगुरु जी से अरदास की कि इस मेले के माध्यम से संपूर्ण मानवता में प्रेम, सेवा, भाईचारे और एकता का प्रकाश फैले।
इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, राजनीतिक सलाहकार भारत भूषण भारती, उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन, उदासीन श्री ब्रहम अखाड़ा साहिब के संस्थापक बाबा गुरविन्दर सिंह महाराज, जिप चेयरपर्सन कंवलजीत कौर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति व साध संगत मौजूद रही।

Have something to say? Post your comment
राहुल गांधी का नाम उल्टा राम रख देना चाहिए, देश में कुछ भी हो, इन्होंने उल्टा ही बोलना है : विज

: राहुल गांधी का नाम उल्टा राम रख देना चाहिए, देश में कुछ भी हो, इन्होंने उल्टा ही बोलना है : विज

सिरसा के कालांवाली में कल होगी यूथ मैराथन, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी दिखाएंगे झंडी

: सिरसा के कालांवाली में कल होगी यूथ मैराथन, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी दिखाएंगे झंडी

किसानों के हकों पर डाका डाल रही भाजपा सरकार : अजय सिंह चौटाला

: किसानों के हकों पर डाका डाल रही भाजपा सरकार : अजय सिंह चौटाला

प्रदेश का सबसे बड़ा आधुनिक विश्राम गृह 120 करोड़ रुपये की लागत से कुरुक्षेत्र में बनेगा : नायब सिंह सैनी

: प्रदेश का सबसे बड़ा आधुनिक विश्राम गृह 120 करोड़ रुपये की लागत से कुरुक्षेत्र में बनेगा : नायब सिंह सैनी

पंजाब में नशा खत्म करने की घोषणाओं से पहले हरियाणा में नशे और बेरोजगारी पर ध्यान दे भाजपा सरकार : कुमारी सैलजा

: पंजाब में नशा खत्म करने की घोषणाओं से पहले हरियाणा में नशे और बेरोजगारी पर ध्यान दे भाजपा सरकार : कुमारी सैलजा

पंचकूला में गिरफ्तार सीजीएसटी अधिकारी के ठिकानों से सीबीआई ने 1 करोड़ की नकदी और कीमती सामान जब्त किया

: पंचकूला में गिरफ्तार सीजीएसटी अधिकारी के ठिकानों से सीबीआई ने 1 करोड़ की नकदी और कीमती सामान जब्त किया

5 से 25 दिसंबर तक कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव होगा आयोजित : नायब सिंह सैनी

: 5 से 25 दिसंबर तक कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव होगा आयोजित : नायब सिंह सैनी

हरियाणा के 44 सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट मानकों पर फेल, कुमारी सैलजा ने सरकार से मांगा जवाब

: हरियाणा के 44 सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट मानकों पर फेल, कुमारी सैलजा ने सरकार से मांगा जवाब

आधुनिक और शानदार होगा नया भवन, नागरिक सुविधाओं पर विशेष जोर : अनिल विज

: आधुनिक और शानदार होगा नया भवन, नागरिक सुविधाओं पर विशेष जोर : अनिल विज

रेवाड़ी में 348.28 करोड़ रुपये से बनेगा आधुनिक नागरिक अस्पताल, आरती सिंह राव ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

: रेवाड़ी में 348.28 करोड़ रुपये से बनेगा आधुनिक नागरिक अस्पताल, आरती सिंह राव ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

X