Sunday, 22 November 2026
BREAKING
• मैच बचाने के लिए हमें गेंद-दर-गेंद आगे बढ़ना होगा: रचिन रवींद्र • वेलिंग्टन में बुमराह का एक और बड़ा कारनामा, जहीर-श्रीसंत के खास क्लब में हुए शामिल • न्यूजीलैंड की धरती पर भारतीय बल्लेबाजों का जलवा, नाम जुड़ी ऐतिहासिक उपलब्धि • श्रद्धा आर्या के साथ काम कर गौरव खन्ना खुश, कहा- 'उनके साथ एनर्जी बचती है और सीन नेचुरल बनता है' • रणवीर सिंह को सचिन तेंदुलकर ने दिया खास ऑफर, बोले- 'मेरे लिए गेंदबाजी करो' • शरद कपूर की मदद की अपील पर त्रिधा चौधरी बोलीं-'मुश्किल वक्त में मदद मांगने से डरना नहीं चाहिए' • जन्मदिन पर कार्तिक आर्यन को मिला खास तोहफा, नई फिल्म 'कालिया' का ऐलान • केबीसी के सवाल पर पंजाब में विवाद, अमिताभ बच्चन और सोनी टीवी को कानूनी नोटिस • आकांक्षा पुरी ने बताया इंडस्ट्री में टिके रहने का मंत्र, बोलीं- 'वक्त के साथ नहीं बदले तो कोई और आपकी जगह ले लेगा' • उत्पाद पर गलत जानकारी अंकित करने से उद्यमी बचें : FSSAI

खेल

न्यूजीलैंड की धरती पर भारतीय बल्लेबाजों का जलवा, नाम जुड़ी ऐतिहासिक उपलब्धि

Updated on Sunday, November 22, 2026 16:29 PM IST

वेलिंग्टन : भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच बेसिन रिजर्व में खेला जा रहा है। टेस्ट मैच का चौथा दिन पूरी तरह से भारतीय बल्लेबाजों के नाम रहा। टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी 720/9 के स्कोर पर घोषित की। भारतीय बल्लेबाजों ने इस पारी में ऐतिहासिक मुकाम हासिल किया।

दरअसल, इस टेस्ट मैच की पहली पारी में भारतीय टीम के टॉप 5 बल्लेबाजों ने 50 या उससे ज्यादा रनों की पारी खेली। भारतीय क्रिकेट के इतिहास में यह पहला मौका है, जब विदेशी सरजमीं पर टेस्ट मैच की एक पारी में भारत के पांच बल्लेबाजों ने 50 रनों का आंकड़ा पार किया है। सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने 89 गेंदों में 5 रनों की दमदार पारी खेली, तो केएल राहुल कमाल की फॉर्म में दिखाई दिए और उन्होंने 136 रनों की यादगार पारी खेली।

नंबर तीन पर उतरे देवदत्त पडिक्कल ने 10 चौकों की मदद से 80 रन बनाए। वहीं, शुभमन गिल ने 146 गेंदों में 9 चौके और 2 छक्कों की मदद से 98 रन बनाए। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत शतक लगाने में सफल रहे और उन्होंने 153 गेंदों में 128 रन बनाए। अपनी इस पारी में पंत ने 10 चौके और 6 छक्के लगाए। ध्रुव जुरेल भी बेहतरीन लय में नजर आए और उन्होंने 79 गेंदों में 78 रन बनाए। अपनी इस पारी में जुरेल ने 7 चौके और एक छक्का लगाया। अंशुल कंबोज ने 38 और वॉशिंगटन सुंदर ने 24 रनों का योगदान दिया।

भारतीय टीम ने क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में पांचवीं बार 700 रनों का आंकड़ा पार किया। यह टीम इंडिया का टेस्ट में तीसरा सबसे बड़ा स्कोर भी है। इसके साथ ही यह न्यूजीलैंड के खिलाफ किसी भी टीम द्वारा एक पारी में बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर भी है। वहीं, यह न्यूजीलैंड की सरजमीं पर यह टेस्ट क्रिकेट की एक पारी में बनाया गया सर्वाधिक स्कोर है। भारतीय टीम की ओर से इस पारी में कुल सात 50 या उससे ज्यादा रनों की साझेदारी हुई, जो एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड है।

 

Have something to say? Post your comment
मैच बचाने के लिए हमें गेंद-दर-गेंद आगे बढ़ना होगा: रचिन रवींद्र

: मैच बचाने के लिए हमें गेंद-दर-गेंद आगे बढ़ना होगा: रचिन रवींद्र

वेलिंग्टन में बुमराह का एक और बड़ा कारनामा, जहीर-श्रीसंत के खास क्लब में हुए शामिल

: वेलिंग्टन में बुमराह का एक और बड़ा कारनामा, जहीर-श्रीसंत के खास क्लब में हुए शामिल

हैरी ब्रूक की तूफानी पारी, इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया टी20 में पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर

: हैरी ब्रूक की तूफानी पारी, इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया टी20 में पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर

'टैलेंट मायने रखना चाहिए, नाम नहीं', सिराज को प्लेइंग-11 से बाहर रखने पर एआईएमआईएम ने उठाया सवाल

: 'टैलेंट मायने रखना चाहिए, नाम नहीं', सिराज को प्लेइंग-11 से बाहर रखने पर एआईएमआईएम ने उठाया सवाल

शुभमन गिल ने रचा इतिहास, डब्ल्यूटीसी में यह मुकाम हासिल करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने

: शुभमन गिल ने रचा इतिहास, डब्ल्यूटीसी में यह मुकाम हासिल करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने

वेलिंग्टन में केएल राहुल का कमाल, शतकीय पारी के साथ तोड़ा सुनील गावस्कर का रिकॉर्ड

: वेलिंग्टन में केएल राहुल का कमाल, शतकीय पारी के साथ तोड़ा सुनील गावस्कर का रिकॉर्ड

वेलिंगटन टेस्ट: शुभमन गिल शतक से चूके, तीसरे दिन के खेल की समाप्ति तक भारत ने 4 विकेट पर 486 रन बनाए

: वेलिंगटन टेस्ट: शुभमन गिल शतक से चूके, तीसरे दिन के खेल की समाप्ति तक भारत ने 4 विकेट पर 486 रन बनाए

बायर्न म्यूनिख को लगा तगड़ा झटका, हैरी केन इंजरी के कारण लंबे समय के लिए मैदान से बाहर

: बायर्न म्यूनिख को लगा तगड़ा झटका, हैरी केन इंजरी के कारण लंबे समय के लिए मैदान से बाहर

ग्लेन फिलिप्स ने की रोहित शर्मा की बराबरी, भारत के खिलाफ हासिल की असाधारण उपलब्धि

: ग्लेन फिलिप्स ने की रोहित शर्मा की बराबरी, भारत के खिलाफ हासिल की असाधारण उपलब्धि

नवीन मलिक: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में पाकिस्तान के पहलवान को हराकर देश के लिए जीता गोल्ड मेडल

: नवीन मलिक: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में पाकिस्तान के पहलवान को हराकर देश के लिए जीता गोल्ड मेडल

X