Saturday, 21 November 2026
BREAKING
• ट्रंप की एशिया यात्रा के 10 बड़े संदेश: चीन से परमाणु वार्ता, भारत की विकास दर का जिक्र, क्वाड और ईरान पर भी रखी बात • भारत की 7 फीसदी विकास दर का हवाला दे ट्रंप ने फेड पर बनाया दबाव, ब्याज दरें घटाने की मांग • अदाणी डिफेंस ने पोखरण रेंज में एंटी-टैंक ‘बघीरा एटी1’ की चार गाइडेड मिसाइलों का किया सफल परीक्षण • कर्मचारियों का कल्याण और औद्योगिक विकास देश की प्रगति के लिए बेहद अहम : डॉ.मनसुख माांडविया • भारत का टीवी इकोसिस्टम हुआ विविध, मल्टी-प्लेटफॉर्म नेटवर्क में बदला • अदाणी एनर्जी को पश्चिम बंगाल में 2,500 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी की आपूर्ति के लिए एलओए मिला • मजबूत एफपीआई इनफ्लो से निफ्टी और सेंसेक्स लगातार चौथे हफ्ते बढ़त के साथ बंद • बजट 2027: वेतनभोगी कर्मचारियों की नजर इन 5 बड़े टैक्स सवालों पर, क्या मिलेगी राहत? • हैरी ब्रूक की तूफानी पारी, इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया टी20 में पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर • 'टैलेंट मायने रखना चाहिए, नाम नहीं', सिराज को प्लेइंग-11 से बाहर रखने पर एआईएमआईएम ने उठाया सवाल

खेल

हैरी ब्रूक की तूफानी पारी, इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया टी20 में पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर

Updated on Saturday, November 21, 2026 16:08 PM IST

मेलबर्न: । इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है। इंग्लैंड की ओर से कप्तान हैरी ब्रूक ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 28 गेंदों में 65 रनों की दमदार पारी खेली। ब्रूक की इस पारी की बदौलत इंग्लैंड ने बड़ी उपलब्धि को अपने नाम कर लिया है।

टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लिश टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। फिल साल्ट बिना खाता खोले पवेलियन लौटे, जबकि एन्यूरिन डोनाल्ड 7 गेंदों में महज 10 रन बनाकर आउट हुए। 13 के स्कोर पर 2 विकेट गिरने के बाद इंग्लैंड की पारी को कप्तान हैरी ब्रूक और टॉम बैंटन ने संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए सिर्फ 41 गेंदों में 97 रनों की तूफानी साझेदारी जमाई। ब्रूक ने इस दौरान अपना अर्धशतक सिर्फ 20 गेंदों में पूरा किया। यह क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में इंग्लैंड की ओर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगाया गया सबसे तेज अर्धशतक भी है। ब्रूक ने 2018 में जोस बटलर द्वारा 22 गेंदों में लगाए गए अर्धशतक के रिकॉर्ड को तोड़ा।

28 गेंदों की अपनी पारी में ब्रूक ने 4 चौके और 6 छक्के लगाए। इंग्लैंड ने छह ओवर के पावरप्ले में 2 विकेट खोकर 74 रन बनाए। यह इंग्लैंड का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पावरप्ले में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले, 2018 में एजबेस्टन के मैदान पर इंग्लैंड ने शुरुआती छह ओवरों में 70 रन बनाए थे, जबकि 2009 में इंग्लिश टीम ने पावरप्ले में 69 रन बटोरे थे। बैंटन भी अच्छी लय में दिखाई दिए और उन्होंने 22 गेंदों में 39 रन बनाए। उन्होंने अपनी इस पारी में 5 चौके और एक छक्का लगाया। वहीं, सैम करन ने 20 गेंदों में 21 रन बनाए।

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: फिल साल्ट, एन्यूरिन डोनाल्ड, हैरी ब्रूक (कप्तान), जॉर्डन कॉक्स (विकेटकीपर), टॉम बैंटन, विल जैक्स, सैम करन, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, आदिल रशीद और हेनरी क्रोकॉम। ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन: मिचेल मार्श (कप्तान), जेक फ्रेजर-मैकगर्क, सैम हार्पर (विकेटकीपर), निखिल चौधरी, टिम डेविड, लैचलान शॉ, जैक एडवर्ड्स, जोएल डेविस, बेन ड्वारशुइस, एडम जम्पा और राइली मेरेडिथ।

 

Have something to say? Post your comment
'टैलेंट मायने रखना चाहिए, नाम नहीं', सिराज को प्लेइंग-11 से बाहर रखने पर एआईएमआईएम ने उठाया सवाल

: 'टैलेंट मायने रखना चाहिए, नाम नहीं', सिराज को प्लेइंग-11 से बाहर रखने पर एआईएमआईएम ने उठाया सवाल

शुभमन गिल ने रचा इतिहास, डब्ल्यूटीसी में यह मुकाम हासिल करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने

: शुभमन गिल ने रचा इतिहास, डब्ल्यूटीसी में यह मुकाम हासिल करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने

वेलिंग्टन में केएल राहुल का कमाल, शतकीय पारी के साथ तोड़ा सुनील गावस्कर का रिकॉर्ड

: वेलिंग्टन में केएल राहुल का कमाल, शतकीय पारी के साथ तोड़ा सुनील गावस्कर का रिकॉर्ड

वेलिंगटन टेस्ट: शुभमन गिल शतक से चूके, तीसरे दिन के खेल की समाप्ति तक भारत ने 4 विकेट पर 486 रन बनाए

: वेलिंगटन टेस्ट: शुभमन गिल शतक से चूके, तीसरे दिन के खेल की समाप्ति तक भारत ने 4 विकेट पर 486 रन बनाए

बायर्न म्यूनिख को लगा तगड़ा झटका, हैरी केन इंजरी के कारण लंबे समय के लिए मैदान से बाहर

: बायर्न म्यूनिख को लगा तगड़ा झटका, हैरी केन इंजरी के कारण लंबे समय के लिए मैदान से बाहर

ग्लेन फिलिप्स ने की रोहित शर्मा की बराबरी, भारत के खिलाफ हासिल की असाधारण उपलब्धि

: ग्लेन फिलिप्स ने की रोहित शर्मा की बराबरी, भारत के खिलाफ हासिल की असाधारण उपलब्धि

नवीन मलिक: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में पाकिस्तान के पहलवान को हराकर देश के लिए जीता गोल्ड मेडल

: नवीन मलिक: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में पाकिस्तान के पहलवान को हराकर देश के लिए जीता गोल्ड मेडल

न्यूजीलैंड की पहली पारी 368 रन पर सिमटी, हेनरी निकोलस ने नाबाद 175 और फिलिप्स ने बनाए 118 रन

: न्यूजीलैंड की पहली पारी 368 रन पर सिमटी, हेनरी निकोलस ने नाबाद 175 और फिलिप्स ने बनाए 118 रन

विमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भारत की जीत से शुरुआत, मलेशिया को 4-1 से हराया

: विमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भारत की जीत से शुरुआत, मलेशिया को 4-1 से हराया

आईपीएल 2027 से पहले पंजाब किंग्स से जुड़ सकते हैं पारस म्हांम्ब्रे

: आईपीएल 2027 से पहले पंजाब किंग्स से जुड़ सकते हैं पारस म्हांम्ब्रे

X