Sunday, 22 November 2026
BREAKING
• रणवीर सिंह को सचिन तेंदुलकर ने दिया खास ऑफर, बोले- 'मेरे लिए गेंदबाजी करो' • शरद कपूर की मदद की अपील पर त्रिधा चौधरी बोलीं-'मुश्किल वक्त में मदद मांगने से डरना नहीं चाहिए' • जन्मदिन पर कार्तिक आर्यन को मिला खास तोहफा, नई फिल्म 'कालिया' का ऐलान • केबीसी के सवाल पर पंजाब में विवाद, अमिताभ बच्चन और सोनी टीवी को कानूनी नोटिस • आकांक्षा पुरी ने बताया इंडस्ट्री में टिके रहने का मंत्र, बोलीं- 'वक्त के साथ नहीं बदले तो कोई और आपकी जगह ले लेगा' • उत्पाद पर गलत जानकारी अंकित करने से उद्यमी बचें : FSSAI • पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर तबादला, 144 पीपीएस अफसरों का ट्रांसफर, कई जिलों के सीओ बदले • शीट शेयरिंग को लेकर नरम पड़े अखिलेश, कहा-कई सीटें ऐसी जो जीत सकती है कांग्रेस • भीड़ जुटाने को थीम सांग का सहारा ले रही बसपा, छह दिसंबर को मायावती भरेंगी हुंकार • स्वतंत्रता सेनानी महाराज कृष्ण खन्ना के नाम पर हुआ लाजपत नगर से गुलाब पार्क तक सड़क का नामकरण

मनोरंजन

जन्मदिन पर कार्तिक आर्यन को मिला खास तोहफा, नई फिल्म 'कालिया' का ऐलान

Updated on Sunday, November 22, 2026 16:21 PM IST

मुंबई : अभिनेता कार्तिक आर्यन को अपने जन्मदिन के मौके पर खास तोहफा मिला है। दरअसल, उनकी नई फिल्म 'कालिया' का ऐलान कर दिया गया है। मेकर्स ने फिल्म की पहली झलक जारी करते हुए इसकी रिलीज डेट का भी खुलासा किया है। यह फिल्म 5 मई 2028 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

'कालिया' एक मॉन्स्टर थ्रिलर फिल्म होगी, जिसके जरिए हिंदी सिनेमा में इस तरह की कहानी को बड़े पर्दे पर पेश करने की कोशिश की जाएगी। फिल्म में कार्तिक एक बिल्कुल नए अंदाज में नजर आएंगे।

फिल्म का ऐलान करते हुए मेकर्स ने सोशल मीडिया पर लिखा, ''श्रीकृष्ण ने उसे दूर कर दिया था... इंसानों ने उसे वापस ला दिया। धर्मा प्रोडक्शंस और डोपामाइन स्टूडियोज पेश करते हैं... कालिया। कार्तिक आर्यन अभिनीत यह फिल्म 5 मई 2028 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।''

फिल्म की शुरुआती झलक में एक मां अपने बेटे को कालिया नाम के राक्षस की कहानी सुनाती नजर आती है। इसी कहानी के जरिए फिल्म की दुनिया और उसके रहस्य की झलक दिखाई गई है। हालांकि, फिल्म की कहानी और कार्तिक के किरदार को लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन इसके मॉन्स्टर थ्रिलर होने की वजह से दर्शकों के बीच इसे लेकर उत्सुकता बढ़ गई है।

'कालिया' को धर्मा प्रोडक्शंस और डोपामाइन स्टूडियोज प्रस्तुत कर रहे हैं। फिल्म का निर्माण करण जौहर, अदार पूनावाला, अपूर्व मेहता, सोमेन मिश्रा, मारिज्के डिसूजा और कार्तिक आर्यन मिलकर कर रहे हैं। इसका निर्देशन संदीप मोदी ने किया है। संदीप इससे पहले 'द नाइट मैनेजर' और 'आर्या' जैसी चर्चित वेब सीरीज के साथ जुड़े रहे हैं। 'कालिया' उनके निर्देशन में बनने वाली पहली हिंदी थिएटर रिलीज फिल्म होगी।

'कालिया' के अलावा कार्तिक आर्यन धर्मा प्रोडक्शंस के साथ एक और फिल्म 'नागजिला' में काम कर रहे हैं। इसे फैंटेसी एंटरटेनर बताया जा रहा है, जिसमें भारतीय लोककथाओं को आधुनिक अंदाज में पेश किया जाएगा। फिल्म में कार्तिक एक इच्छाधारी नाग के किरदार में नजर आएंगे। उनका किरदार प्रेयम्वदेश्वर प्यारे चंद का है, जो एक काल्पनिक और रोमांचक सफर पर निकलता है।

'नागजिला' का निर्देशन मृगदीप सिंह लांबा कर रहे हैं, जबकि इसकी कहानी गौतम मेहरा ने लिखी है। फिल्म का निर्माण धर्मा प्रोडक्शंस और महावीर जैन फिल्म्स मिलकर कर रहे हैं।

 

Have something to say? Post your comment
रणवीर सिंह को सचिन तेंदुलकर ने दिया खास ऑफर, बोले- 'मेरे लिए गेंदबाजी करो'

: रणवीर सिंह को सचिन तेंदुलकर ने दिया खास ऑफर, बोले- 'मेरे लिए गेंदबाजी करो'

शरद कपूर की मदद की अपील पर त्रिधा चौधरी बोलीं-'मुश्किल वक्त में मदद मांगने से डरना नहीं चाहिए'

: शरद कपूर की मदद की अपील पर त्रिधा चौधरी बोलीं-'मुश्किल वक्त में मदद मांगने से डरना नहीं चाहिए'

केबीसी के सवाल पर पंजाब में विवाद, अमिताभ बच्चन और सोनी टीवी को कानूनी नोटिस

: केबीसी के सवाल पर पंजाब में विवाद, अमिताभ बच्चन और सोनी टीवी को कानूनी नोटिस

आकांक्षा पुरी ने बताया इंडस्ट्री में टिके रहने का मंत्र, बोलीं- 'वक्त के साथ नहीं बदले तो कोई और आपकी जगह ले लेगा'

: आकांक्षा पुरी ने बताया इंडस्ट्री में टिके रहने का मंत्र, बोलीं- 'वक्त के साथ नहीं बदले तो कोई और आपकी जगह ले लेगा'

न कोई गॉडफादर, न फिल्मी परिवार… ऐसे बने बॉलीवुड के 'रोम-कॉम किंग' कार्तिक आर्यन

: न कोई गॉडफादर, न फिल्मी परिवार… ऐसे बने बॉलीवुड के 'रोम-कॉम किंग' कार्तिक आर्यन

गैंगस्टरों की धमकियों से डरा बॉलीवुड, एआईसीडब्ल्यूए ने देवेंद्र फडणवीस से मांगी सितारों की सुरक्षा

: गैंगस्टरों की धमकियों से डरा बॉलीवुड, एआईसीडब्ल्यूए ने देवेंद्र फडणवीस से मांगी सितारों की सुरक्षा

अनिल कपूर ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से की मुलाकात, तस्वीरें शेयर कर जताई खुशी

: अनिल कपूर ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से की मुलाकात, तस्वीरें शेयर कर जताई खुशी

पिता के आखिरी पलों से निकला था 'पिया घर आवेंगे' गाना, कैलाश खेर ने बताई पूरी कहानी

: पिता के आखिरी पलों से निकला था 'पिया घर आवेंगे' गाना, कैलाश खेर ने बताई पूरी कहानी

हेलन बर्थडे स्पेशल: बर्मा से भारत तक पैदल चलीं, भूख और बदहाली झेली और फिर डांस से किया बॉलीवुड पर राज

: हेलन बर्थडे स्पेशल: बर्मा से भारत तक पैदल चलीं, भूख और बदहाली झेली और फिर डांस से किया बॉलीवुड पर राज

शिल्पा शिरोडकर: जब स्टारडम छोड़ विदेश में की हेयर ड्रेसर की नौकरी, कई साल बाद की दमदार वापसी

: शिल्पा शिरोडकर: जब स्टारडम छोड़ विदेश में की हेयर ड्रेसर की नौकरी, कई साल बाद की दमदार वापसी

X