Saturday, 21 November 2026
BREAKING
• ट्रंप की एशिया यात्रा के 10 बड़े संदेश: चीन से परमाणु वार्ता, भारत की विकास दर का जिक्र, क्वाड और ईरान पर भी रखी बात • भारत की 7 फीसदी विकास दर का हवाला दे ट्रंप ने फेड पर बनाया दबाव, ब्याज दरें घटाने की मांग • अदाणी डिफेंस ने पोखरण रेंज में एंटी-टैंक ‘बघीरा एटी1’ की चार गाइडेड मिसाइलों का किया सफल परीक्षण • कर्मचारियों का कल्याण और औद्योगिक विकास देश की प्रगति के लिए बेहद अहम : डॉ.मनसुख माांडविया • भारत का टीवी इकोसिस्टम हुआ विविध, मल्टी-प्लेटफॉर्म नेटवर्क में बदला • अदाणी एनर्जी को पश्चिम बंगाल में 2,500 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी की आपूर्ति के लिए एलओए मिला • मजबूत एफपीआई इनफ्लो से निफ्टी और सेंसेक्स लगातार चौथे हफ्ते बढ़त के साथ बंद • बजट 2027: वेतनभोगी कर्मचारियों की नजर इन 5 बड़े टैक्स सवालों पर, क्या मिलेगी राहत? • हैरी ब्रूक की तूफानी पारी, इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया टी20 में पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर • 'टैलेंट मायने रखना चाहिए, नाम नहीं', सिराज को प्लेइंग-11 से बाहर रखने पर एआईएमआईएम ने उठाया सवाल

खेल

'टैलेंट मायने रखना चाहिए, नाम नहीं', सिराज को प्लेइंग-11 से बाहर रखने पर एआईएमआईएम ने उठाया सवाल

Updated on Saturday, November 21, 2026 16:07 PM IST

नई दिल्ली: क्रिकेटर मोहम्मद सिराज को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए भारतीय क्रिकेट टीम की प्लेइंग इलेवन से बाहर रखने पर चल रहे विवाद के बीच, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने शनिवार को कहा कि टीम का चयन खिलाड़ी के नाम या पहचान के बजाय उसकी प्रतिभा और प्रदर्शन के आधार पर तय होना चाहिए।

एआईएमआईएम के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने आईएएनएस से बात करते हुए सरफराज खान और मोहम्मद शमी समेत दूसरे क्रिकेटरों के मामलों का जिक्र करते हुए भारतीय क्रिकेट टीम में खिलाड़ियों की चयन नीति पर सवाल उठाए हैं। पठान ने कहा, "मेरा मानना है कि पहले, सरफराज हमारे मुंबई से हैं। उन्हें भी नहीं चुना गया था। उन्हें बताया गया था कि उनका शरीर भारी है। उन्होंने अपना वजन कम किया और घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया, फिर सरफराज को क्यों नहीं चुना गया? आपने शमी को भी नहीं चुना।"

उन्होंने कहा कि सिराज ने इंडियन टीम के लिए जबरदस्त प्रदर्शन किया है। जब भी टीम को उनकी जरूरत थी, उन्होंने आगे बढ़कर मदद की। जसप्रीत बुमराह के न होने पर भी उन्होंने टीम की जिम्मेदारी आगे बढ़कर उठाई।

पठान ने कहा, "मोहम्मद सिराज पॉजिटिव क्रिकेट खेल रहे थे, अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे, बुमराह की जगह टीम की मदद कर रहे थे। जब भी टीम को उनकी जरूरत थी, उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया। उन्हें क्यों नहीं चुना गया? चयन प्रतिभा और प्रदर्शन के आधार पर होना चाहिए, नाम के आधार पर नहीं। आपने सरफराज, शमी और सिराज, सभी को हटा गया।"

पठान का बयान कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के सिराज पर दिए बयान के बाद आया है।

मसूद ने सिराज के टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन से बाहर रहने के बाद कहा था, "उनका नाम सिराज है- क्या यह कारण काफी नहीं है? अगर वह अच्छा कर रहे हैं और फिर भी उन्हें नहीं चुना जा रहा है, तो और क्या कारण हो सकता है? सिर्फ यही कारण हो सकता है। इसके अलावा कोई और कारण नहीं हो सकता।"

मौजूदा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) साइकिल में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज सिराज को गुरुवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा गया, जिससे टीम मैनेजमेंट की खिलाड़ियों से जुड़ी चयन की रणनीति पर सवाल उठ रहे हैं।

भारत ने वेलिंगटन में चल रहे टेस्ट में तेज गेंदबाजों के रूप में जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाशदीप और अंशुल कंबोज को चुना है, जबकि अनुभवी सिराज को मौका नहीं मिला है।

 

Have something to say? Post your comment
हैरी ब्रूक की तूफानी पारी, इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया टी20 में पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर

: हैरी ब्रूक की तूफानी पारी, इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया टी20 में पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर

शुभमन गिल ने रचा इतिहास, डब्ल्यूटीसी में यह मुकाम हासिल करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने

: शुभमन गिल ने रचा इतिहास, डब्ल्यूटीसी में यह मुकाम हासिल करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने

वेलिंग्टन में केएल राहुल का कमाल, शतकीय पारी के साथ तोड़ा सुनील गावस्कर का रिकॉर्ड

: वेलिंग्टन में केएल राहुल का कमाल, शतकीय पारी के साथ तोड़ा सुनील गावस्कर का रिकॉर्ड

वेलिंगटन टेस्ट: शुभमन गिल शतक से चूके, तीसरे दिन के खेल की समाप्ति तक भारत ने 4 विकेट पर 486 रन बनाए

: वेलिंगटन टेस्ट: शुभमन गिल शतक से चूके, तीसरे दिन के खेल की समाप्ति तक भारत ने 4 विकेट पर 486 रन बनाए

बायर्न म्यूनिख को लगा तगड़ा झटका, हैरी केन इंजरी के कारण लंबे समय के लिए मैदान से बाहर

: बायर्न म्यूनिख को लगा तगड़ा झटका, हैरी केन इंजरी के कारण लंबे समय के लिए मैदान से बाहर

ग्लेन फिलिप्स ने की रोहित शर्मा की बराबरी, भारत के खिलाफ हासिल की असाधारण उपलब्धि

: ग्लेन फिलिप्स ने की रोहित शर्मा की बराबरी, भारत के खिलाफ हासिल की असाधारण उपलब्धि

नवीन मलिक: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में पाकिस्तान के पहलवान को हराकर देश के लिए जीता गोल्ड मेडल

: नवीन मलिक: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में पाकिस्तान के पहलवान को हराकर देश के लिए जीता गोल्ड मेडल

न्यूजीलैंड की पहली पारी 368 रन पर सिमटी, हेनरी निकोलस ने नाबाद 175 और फिलिप्स ने बनाए 118 रन

: न्यूजीलैंड की पहली पारी 368 रन पर सिमटी, हेनरी निकोलस ने नाबाद 175 और फिलिप्स ने बनाए 118 रन

विमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भारत की जीत से शुरुआत, मलेशिया को 4-1 से हराया

: विमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भारत की जीत से शुरुआत, मलेशिया को 4-1 से हराया

आईपीएल 2027 से पहले पंजाब किंग्स से जुड़ सकते हैं पारस म्हांम्ब्रे

: आईपीएल 2027 से पहले पंजाब किंग्स से जुड़ सकते हैं पारस म्हांम्ब्रे

X