Friday, 20 November 2026
BREAKING
• आधुनिक और शानदार होगा नया भवन, नागरिक सुविधाओं पर विशेष जोर : अनिल विज • रेवाड़ी में 348.28 करोड़ रुपये से बनेगा आधुनिक नागरिक अस्पताल, आरती सिंह राव ने जताया मुख्यमंत्री का आभार • पानी की हर बूंद का सही इस्तेमाल हो, किसानों को सब्सिडी मिलने में न हो देरी : नायब सिंह सैनी • राहुल गांधी का किरदार बन गया है विदेशों में भारत को नीचा दिखानाः अनिल विज • आमजन की शिकायतों का प्राथमिकता से निवारण करें अधिकारी : रणबीर गंगवा • Kangra: टांडा अस्पताल में अब टैस्ट के लिए नहीं मिलेंगी लंबी तारीखें, CM ने जनता को समर्पित की 3-टेस्ला MRI मशीन • CM सुक्खू ने शाहपुर में सरकारी अस्पताल के नए भवन का किया उद्घाटन, बोले- जल्द होगी अतिरिक्त स्टाफ नर्सों की नियुक्ति • Kangra: ऑप्रेशन सिंदूर और सेना पर कथित टिप्पणी को लेकर घिरे मंत्री जगत सिंह नेगी, भाजपा ने मांगा इस्तीफा • भगवंत सिंह मान सरकार की पहल ‘पंजाब दा करोड़पति’ युवाओं की बौद्धिक क्षमता को निखारेगी: वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा • मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का स्पष्ट संदेश- पंजाब को फिर से रंगला पंजाब बनाना है: मेयर सरबजीत सिंह समाना

हरियाणा

आधुनिक और शानदार होगा नया भवन, नागरिक सुविधाओं पर विशेष जोर : अनिल विज

Updated on Friday, November 20, 2026 20:39 PM IST

चंडीगढ़ : अम्बाला छावनी के नागरिकों और बिजली विभाग के कर्मचारियों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज के निरंतर प्रयासों के चलते अम्बाला छावनी में उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के बैंक रोड स्थित सब-डिवीजन नंबर दो कार्यालय का नया एवं आधुनिक भवन जल्द बनकर तैयार होगा। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने बताया कि नए भवन के निर्माण के लिए लगभग 3.75 करोड़ रुपए की राशि को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। स्वीकृति मिलने के साथ ही अब पुराने भवन के स्थान पर नए भवन के निर्माण कार्य जल्द होगा।


कर्मचारी यूनियन की मांग पर त्वरित व सकारात्मक कार्रवाई
सब डिवीजन नंबर दो का नया भवन बनाने के लिए कुछ समय पहले ही एचएसईबी वर्कर यूनियन ने ऊर्जा मंत्री अनिल विज से मुलाकात कर नया भवन बनवाने की मांग रखी थी। कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों और जनहित को ध्यान में रखते हुए ऊर्जा मंत्री ने इस मांग पर गंभीरता और सकारात्मकता के साथ कार्रवाई की तथा इसे पूरा कर दिखाया।
नया भवन बनने से जहां एक ओर बिजली उपभोक्ताओं को बिल संबंधी कार्यों, नए कनेक्शन, शिकायत निवारण और अन्य सेवाओं के लिए बेहतर माहौल मिलेगा, वहीं दूसरी ओर विभागीय स्टाफ को भी सुरक्षित और सुविधाजनक कार्यस्थल उपलब्ध हो सकेगा।


आधुनिक और शानदार होगा नया भवन, नागरिक सुविधाओं पर विशेष जोर : ऊर्जा मंत्री अनिल विज
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने बताया कि प्रस्तावित नए भवन को आधुनिक एवं शानदार स्वरूप में तैयार किया जाएगा। इसमें स्टाफ के बैठने, रिकॉर्ड संधारण और कार्य करने की बेहतर व्यवस्था के साथ-साथ आने वाले उपभोक्ताओं के लिए भी समुचित सुविधाएं उपलब्ध होगी। नए भवन में बाउंडरी वॉल, मेन गेट, ट्यूबवेल, लिफ्ट, पार्किंग एरिया व अन्य प्रबंध होंगे।
ऊर्जा मंत्री ने दोहराया कि क्षेत्रवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए वे पूरी तरह कृत संकल्प हैं। सब-डिवीजन का नया भवन तैयार होने से लोगों को वर्तमान में पेश आ रही दिक्कतों से निजात मिलेगी और कामकाज में पारदर्शिता व तेजी आएगी।


50 वर्ष पुराने ढांचे के कारण हुई थी शिफ्टिंग, अब दूर होगी उपभोक्ताओं की परेशानी
गौरतलब है कि बैंक रोड स्थित सब-डिवीजन नंबर दो के पुराने भवन का ढांचा 50 वर्ष से अधिक पुराना हो चुका था। सुरक्षा और कार्य संचालन की दृष्टि से इस कार्यालय को अस्थायी रूप से 12 क्रॉस रोड पर बने नए भवन में शिफ्ट कर दिया गया था।
हालांकि, पुराने स्थान से कुछ दूरी पर कार्यालय शिफ्ट होने के कारण स्थानीय बिजली उपभोक्ताओं को वहां पहुंचने में कुछ परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने इस जमीनी समस्या का स्थायी समाधान करते हुए बैंक रोड स्थित पुराने भवन के स्थान पर ही नए भवन के निर्माण के लिए 3.75 करोड़ रुपए की राशि की प्रशासनिक स्वीकृति दिलवाई है।


क्षेत्र के विकास और सुगम सेवाओं की दिशा में महत्वपूर्ण कदम
अम्बाला छावनी में बिजली के ढांचे को सुदृढ़ करने की कड़ी में यह कदम काफी अहम माना जा रहा है। जर्जर भवन के स्थान पर आधुनिक सुविधाओं से लैस नए सब-डिवीजन भवन के निर्माण से न केवल विभाग की कार्यक्षमता बढ़ेगी, बल्कि वर्षों से सुविधाजनक पहुंच की राह देख रहे उपभोक्ताओं को भी अपने नजदीकी केंद्र पर ही सुगम सेवाएं मिल सकेंगी। जल्द ही निर्माण प्रक्रिया को गति मिलने के साथ अम्बाला छावनी के बिजली ढांचे को एक नई मजबूती मिलने की उम्मीद है।


नए मच्छौंडा सब डिवीजन का जल्द होगा उद्घाटन : अनिल विज
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने बताया कि बिजली उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधाएं प्रदान कराने के लिए नए मच्छौंडा सब डिवीजन स्थापित किया गया था और इसका कार्यालय लगभग तैयार है जिसका आगामी दिनों में उद्घाटन किया जाएगा। अम्बाला-दिल्ली रेलमार्ग से मच्छौंडा की तरफ पड़ने वाले सभी इलाके अब इस नए सब-डिवीजन के अधीन आएंगे। इस सब डिवीजन के बनने से मच्छौंडा, चंद्रपुरी, सुंदरनगर, शाहपुर, शिवाला मंडी, साईं का बाग, गुलाब मंडी, दुधला मंडी, हिम्मतपुरा, पीएनटी कॉलोनी, गांव बाड़ा और आसपास के अन्य ग्रामीण व शहरी इलाकों के हजारों बिजली उपभोक्ताओं को इसका सीधा लाभ मिलेगा।


आरडीएसएस के तहत 38 करोड़ की लागत से अम्बाला छावनी में बदला जा रही बिजली वितरण का ढांचा
गौरतलब है कि ऊर्जा मंत्री अनिल विज के प्रयासों से अम्बाला छावनी में रिफॉर्म्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) के तहत अंबाला छावनी में बिजली वितरण व्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगभग 38 करोड़ रुपये की लागत से पुराने तारों, खंभों और ट्रांसफार्मरों को बदलने का काम चल रहा है। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने इस परियोजना का शुभारंभ किया था।

Have something to say? Post your comment
रेवाड़ी में 348.28 करोड़ रुपये से बनेगा आधुनिक नागरिक अस्पताल, आरती सिंह राव ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

: रेवाड़ी में 348.28 करोड़ रुपये से बनेगा आधुनिक नागरिक अस्पताल, आरती सिंह राव ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

पानी की हर बूंद का सही इस्तेमाल हो, किसानों को सब्सिडी मिलने में न हो देरी : नायब सिंह सैनी

: पानी की हर बूंद का सही इस्तेमाल हो, किसानों को सब्सिडी मिलने में न हो देरी : नायब सिंह सैनी

राहुल गांधी का किरदार बन गया है विदेशों में भारत को नीचा दिखानाः अनिल विज

: राहुल गांधी का किरदार बन गया है विदेशों में भारत को नीचा दिखानाः अनिल विज

आमजन की शिकायतों का प्राथमिकता से निवारण करें अधिकारी : रणबीर गंगवा

: आमजन की शिकायतों का प्राथमिकता से निवारण करें अधिकारी : रणबीर गंगवा

पंजाब में आप सरकार पर बरसे नायब सैनी, बोले-डबल इंजन सरकार से ही आएंगे उद्योग और रोजगार

: पंजाब में आप सरकार पर बरसे नायब सैनी, बोले-डबल इंजन सरकार से ही आएंगे उद्योग और रोजगार

1857 की क्रांति की चिंगारी अम्बाला से उठी थी, शहीदों के बलिदान को सहेजने के लिए बनवाया भव्य स्मारकः विज

: 1857 की क्रांति की चिंगारी अम्बाला से उठी थी, शहीदों के बलिदान को सहेजने के लिए बनवाया भव्य स्मारकः विज

हरियाणा में पेयजल व्यवस्था का होगा कायाकल्प, कम प्रेशर और लीकेज से मिलेगी राहत, रणबीर गंगवा ने तैयार कराया बड़ा रोडमैप

: हरियाणा में पेयजल व्यवस्था का होगा कायाकल्प, कम प्रेशर और लीकेज से मिलेगी राहत, रणबीर गंगवा ने तैयार कराया बड़ा रोडमैप

भारत के आत्मनिर्भर बनने के सपनों को चूर-चूर कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला

: भारत के आत्मनिर्भर बनने के सपनों को चूर-चूर कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला

कला, संस्कृति एवं संस्कारों का अनूठा संगम है राज्य स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव : महीपाल ढांडा

: कला, संस्कृति एवं संस्कारों का अनूठा संगम है राज्य स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव : महीपाल ढांडा

सीएम सैनी की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक : हरियाणा में 100 करोड़ के ग्रीन क्लाइमेट रेजिलिएंस फंड की शुरुआत

: सीएम सैनी की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक : हरियाणा में 100 करोड़ के ग्रीन क्लाइमेट रेजिलिएंस फंड की शुरुआत

X