Saturday, 21 November 2026
BREAKING
• स्वतंत्रता सेनानी महाराज कृष्ण खन्ना के नाम पर हुआ लाजपत नगर से गुलाब पार्क तक सड़क का नामकरण • श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के संबंध में सजाए गए विशाल नगर कीर्तन में डिप्टी कमिश्नर और पुलिस कमिश्नर ने की शिरकत • श्री आनंदपुर साहिब में अवैध खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई; पोकलेन मशीन ज़ब्त, मुकदमा दर्ज: बरिंदर कुमार गोयल • ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान का 305वां दिन: पंजाब पुलिस ने 570 स्थानों पर की छापेमारी; 219 व्यक्ति काबू • एएसआई इकबाल सिंह हत्याकांड: दूसरा शूटर भूपिंदर उर्फ भिंदा अमृतसर से काबू ; दोनों हमलावर अब पुलिस की गिरफ्त में • विशेष लोक अदालत में पंजाब राज्य कानूनी सेवाएं प्राधिकरण द्वारा चेक बाउंस के 5,267 मामलों का निपटारा; 206.63 करोड़ रुपये की राशि के समझौते • राहुल गांधी का नाम उल्टा राम रख देना चाहिए, देश में कुछ भी हो, इन्होंने उल्टा ही बोलना है : विज • सिरसा के कालांवाली में कल होगी यूथ मैराथन, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी दिखाएंगे झंडी • गुरु साहिबान की शिक्षाएं समाज को एकता, सेवा, त्याग और सद्भाव का संदेश देती हैं : नायब सिंह सैनी • किसानों के हकों पर डाका डाल रही भाजपा सरकार : अजय सिंह चौटाला

पंजाब

एएसआई इकबाल सिंह हत्याकांड: दूसरा शूटर भूपिंदर उर्फ भिंदा अमृतसर से काबू ; दोनों हमलावर अब पुलिस की गिरफ्त में

Updated on Saturday, November 21, 2026 21:16 PM IST

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर संगठित अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने सहायक सब-इंस्पेक्टर (एएसआई) इकबाल सिंह हत्याकांड में बड़ी सफलता हासिल करते हुए दूसरे शूटर भूपिंदर सिंह उर्फ भिंदा को अमृतसर से गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे शूटर की गिरफ्तारी के साथ ही इस हत्याकांड में शामिल मोटरसाइकिल सवार दोनों हमलावर पुलिस की गिरफ्त में आ गए हैं। यह जानकारी आज यहां पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने दी।

यह कार्रवाई एजीटीएफ की टीमों द्वारा शुक्रवार को जीरकपुर में हुई दोतरफा संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद पहले शूटर हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी बाहमण को उसकी महिला साथी सहित गिरफ्तार किए जाने के महज एक दिन बाद की गई है।

उल्लेखनीय है कि काउंटर इंटेलिजेंस विंग फिरोजपुर में तैनात एएसआई इकबाल सिंह की 11 अक्टूबर, 2026 को तरनतारन जिले में मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी थी।
डीजीपी ने कहा कि दोनों शूटरों की गिरफ्तारी से एजीटीएफ ने इस जांच में बड़ी सफलता हासिल की है। उन्होंने बताया कि इस हत्याकांड के पीछे छिपी साजिश का पर्दाफाश करने और गिरफ्तार आरोपियों के अन्य सहयोगियों की संलिप्तता का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।

इस कार्रवाई के संबंध में जानकारी साझा करते हुए स्पेशल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (एजीटीएफ) प्रमोद बान ने बताया कि जीरकपुर में हुई कार्रवाई के तुरंत बाद डीएसपी एजीटीएफ राजन परमिंदर सिंह की निगरानी में एजीटीएफ की टीमों ने फरार चल रहे दूसरे शूटर के ठिकाने का पता लगाने के लिए तकनीकी और मानवीय खुफिया जानकारी का गहन विश्लेषण किया।
स्पेशल डीजीपी ने बताया कि शुक्रवार देर रात आरोपी भूपिंदर भिंदा की लोकेशन अमृतसर में ट्रेस की गई, जिसके बाद उसके ठिकाने का पता लगाने के लिए विशेष फील्ड टीमों को तुरंत रवाना किया गया। उन्होंने कहा कि लगातार किए गए कड़े प्रयासों के परिणामस्वरूप एजीटीएफ की टीम ने आरोपी को अमृतसर से सफलतापूर्वक काबू कर लिया।

इस संबंध में थाना सरहाली, तरनतारन में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 103(1) और 3(5) तथा शस्त्र अधिनियम की धाराओं 25 और 27 के तहत एफआईआर नंबर 186, दिनांक 11.10.2026 को दर्ज की गई है।

Have something to say? Post your comment
स्वतंत्रता सेनानी महाराज कृष्ण खन्ना के नाम पर हुआ लाजपत नगर से गुलाब पार्क तक सड़क का नामकरण

: स्वतंत्रता सेनानी महाराज कृष्ण खन्ना के नाम पर हुआ लाजपत नगर से गुलाब पार्क तक सड़क का नामकरण

श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के संबंध में सजाए गए विशाल नगर कीर्तन में डिप्टी कमिश्नर और पुलिस कमिश्नर ने की शिरकत

: श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के संबंध में सजाए गए विशाल नगर कीर्तन में डिप्टी कमिश्नर और पुलिस कमिश्नर ने की शिरकत

श्री आनंदपुर साहिब में अवैध खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई; पोकलेन मशीन ज़ब्त, मुकदमा दर्ज: बरिंदर कुमार गोयल

: श्री आनंदपुर साहिब में अवैध खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई; पोकलेन मशीन ज़ब्त, मुकदमा दर्ज: बरिंदर कुमार गोयल

‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान का 305वां दिन: पंजाब पुलिस ने 570 स्थानों पर की छापेमारी; 219 व्यक्ति काबू

: ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान का 305वां दिन: पंजाब पुलिस ने 570 स्थानों पर की छापेमारी; 219 व्यक्ति काबू

विशेष लोक अदालत में पंजाब राज्य कानूनी सेवाएं प्राधिकरण द्वारा चेक बाउंस के 5,267 मामलों का निपटारा; 206.63 करोड़ रुपये की राशि के समझौते

: विशेष लोक अदालत में पंजाब राज्य कानूनी सेवाएं प्राधिकरण द्वारा चेक बाउंस के 5,267 मामलों का निपटारा; 206.63 करोड़ रुपये की राशि के समझौते

श्री आनंदपुर साहिब में अवैध खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई; पोकलेन मशीन ज़ब्त, मुकदमा दर्ज: बरिंदर कुमार गोयल

: श्री आनंदपुर साहिब में अवैध खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई; पोकलेन मशीन ज़ब्त, मुकदमा दर्ज: बरिंदर कुमार गोयल

भगवंत सिंह मान सरकार की पहल ‘पंजाब दा करोड़पति’ युवाओं की बौद्धिक क्षमता को निखारेगी: वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा

: भगवंत सिंह मान सरकार की पहल ‘पंजाब दा करोड़पति’ युवाओं की बौद्धिक क्षमता को निखारेगी: वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का स्पष्ट संदेश- पंजाब को फिर से रंगला पंजाब बनाना है: मेयर सरबजीत सिंह समाना

: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का स्पष्ट संदेश- पंजाब को फिर से रंगला पंजाब बनाना है: मेयर सरबजीत सिंह समाना

2.11 लाख टन मछली उत्पादन के साथ पंजाब ने मत्स्य पालन क्षेत्र में दर्ज की शानदार वृद्धि: गुरमीत सिंह खुड्डियां

: 2.11 लाख टन मछली उत्पादन के साथ पंजाब ने मत्स्य पालन क्षेत्र में दर्ज की शानदार वृद्धि: गुरमीत सिंह खुड्डियां

पंजाब विधानसभा चुनाव-2027: स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए उच्चस्तरीय अंतरराज्यीय समन्वय बैठक

: पंजाब विधानसभा चुनाव-2027: स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए उच्चस्तरीय अंतरराज्यीय समन्वय बैठक

X