Saturday, 21 November 2026
BREAKING
• काशी विश्वनाथ की तर्ज पर हो हाटकेश्वर मंदिर का विकास : शंकर विजयेंद्र सरस्वती • भारत-बुल्गारिया संबंधों को मिली नई गति, रोडमैप से मिलेगा नया आयाम : जयशंकर • ऑस्ट्रेलिया: ऐप के जरिए अपराध का नेटवर्क चला रहा था किशोर, आगजनी और अपहरण का आरोप • रियाद पर दागी गईं बैलिस्टिक मिसाइल, हूती ने दी थी जवाबी कार्रवाई की धमकी • 'ऑपरेशन मानसून थंडर' ने किया ड्रग तस्कर नेटवर्क को ध्वस्त, अमेरिका-भारत साझेदारी की ये मिसाल: सर्जियो गोर • बांग्लादेश: हिंसक वारदातों के बीच सुरक्षा कड़ी, सात जिलों में अर्धसैनिक सीमा सुरक्षा बल तैनात • पेरू के एंडीज पर्वतीय क्षेत्र में 6.7 तीव्रता का भूकंप, राजधानी लीमा तक महसूस हुए झटके • फिलीपींस में पापुआ न्यू गिनी के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, 146 यात्री और चालक दल सुरक्षित • ट्रंप की एशिया यात्रा के 10 बड़े संदेश: चीन से परमाणु वार्ता, भारत की विकास दर का जिक्र, क्वाड और ईरान पर भी रखी बात • भारत की 7 फीसदी विकास दर का हवाला दे ट्रंप ने फेड पर बनाया दबाव, ब्याज दरें घटाने की मांग

राष्ट्रीय

भारत-बुल्गारिया संबंधों को मिली नई गति, रोडमैप से मिलेगा नया आयाम : जयशंकर

Updated on Saturday, November 21, 2026 16:26 PM IST

नई दिल्ली: विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भारत और बुल्गारिया के बीच द्विपक्षीय संबंधों को नई गति देने पर जोर दिया है। राष्ट्रीय राजधानी में बुल्गारिया की अपनी समकक्ष वेलिस्लावा पेत्रोवा-चामोवा के साथ बैठक में उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश, रक्षा, शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), अंतरिक्ष, पर्यटन और लोगों की आवाजाही जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए विस्तृत रोडमैप तैयार किया गया है।

विदेश मंत्री ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से संबोधन का वीडियो पोस्ट किया। उन्होंने भारत दौरे पर आईं बुल्गारिया की मंत्री और उनके प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए कहा, "लंबे अंतराल के बाद हो रही यह यात्रा दोनों देशों के संबंधों की प्रगति का आकलन करने और भविष्य के सहयोग की दिशा तय करने का महत्वपूर्ण अवसर है।"

इस दौरान विदेश मंत्री ने काला सागर में जहाजों पर हुए हमलों का जिक्र भी किया। जयशंकर ने काला सागर में हमले का शिकार हुए जहाजों पर सवार भारतीय नाविकों की स्वदेश वापसी में बुल्गारिया सरकार की मदद के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा, "हमले में घायल हुए कुछ नाविकों की देखभाल में भी बुल्गारिया ने सहयोग किया।"

विदेश मंत्री ने जून में सोफिया की अपनी यात्रा का उल्लेख भी किया। उन्होंने कहा, "इस दौरे से दोनों देशों के संबंधों को नई ऊर्जा और गति मिली थी। अब हमारे पास द्विपक्षीय सहयोग में हुई प्रगति की समीक्षा करने का अवसर है।"

उन्होंने कहा, "दोनों देशों की टीमों ने सहयोग का एक विस्तृत रोडमैप तैयार किया है, जिसे बैठक के दौरान मंजूरी दी जाएगी। इससे आने वाले समय में दोनों देशों की गतिविधियों और सहयोग के क्षेत्रों को स्पष्ट दिशा मिलेगी।"

जयशंकर ने भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) के बीच बढ़ते संबंधों का भी उल्लेख किया। उन्होंने इस प्रक्रिया में बुल्गारिया के समर्थन के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि भारत-ईयू मुक्त व्यापार समझौता जल्द लागू होने की उम्मीद है, जिससे दोनों पक्षों के संबंधों को नई गति मिलेगी।

उन्होंने कहा कि व्यापार, प्रौद्योगिकी और प्रतिभा के क्षेत्र में भारत यूरोप के साथ सहयोग को और व्यापक बनाना चाहता है।

भारत और यूरोपीय संघ के बीच सुरक्षा एवं रक्षा साझेदारी तथा मोबिलिटी फ्रेमवर्क पर हुए हस्ताक्षर का भी उल्लेख हुआ। इसके अलावा, होराइजन यूरोप कार्यक्रम को लेकर वार्ता संपन्न हुई है और दोनों पक्षों के बीच सातवीं रणनीतिक साझेदारी समीक्षा बैठक भी आयोजित की गई।

विदेश मंत्री के अनुसार, द्विपक्षीय, यूरोपीय और बहुपक्षीय तीनों स्तरों पर भारत और बुल्गारिया के बीच सहयोग की मजबूत नींव मौजूद है। इसी आधार पर दोनों देश अपने संबंधों को आगे बढ़ा सकते हैं।

 

Have something to say? Post your comment
अदाणी डिफेंस ने पोखरण रेंज में एंटी-टैंक ‘बघीरा एटी1’ की चार गाइडेड मिसाइलों का किया सफल परीक्षण

: अदाणी डिफेंस ने पोखरण रेंज में एंटी-टैंक ‘बघीरा एटी1’ की चार गाइडेड मिसाइलों का किया सफल परीक्षण

कर्मचारियों का कल्याण और औद्योगिक विकास देश की प्रगति के लिए बेहद अहम : डॉ.मनसुख माांडविया

: कर्मचारियों का कल्याण और औद्योगिक विकास देश की प्रगति के लिए बेहद अहम : डॉ.मनसुख माांडविया

पुष्पेन्द्र कुमार गर्ग: भारत के पहले एकल नौकायात्री, 'करुणा' नाव से नापी थी दुनिया

: पुष्पेन्द्र कुमार गर्ग: भारत के पहले एकल नौकायात्री, 'करुणा' नाव से नापी थी दुनिया

भारतीय रेल द्वारा डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान 5.0 के तहत नई दिल्ली में मेगा कैंप का आयोजन

: भारतीय रेल द्वारा डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान 5.0 के तहत नई दिल्ली में मेगा कैंप का आयोजन

N5N1: देश की पहली स्वदेशी बर्ड फ्लू वैक्सीन लॉन्च करेंगे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान

: N5N1: देश की पहली स्वदेशी बर्ड फ्लू वैक्सीन लॉन्च करेंगे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान

Weather Update: बढ़ती ठंड और कोहरे का सितम, न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना

: Weather Update: बढ़ती ठंड और कोहरे का सितम, न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना

पीएम मोदी आज पुराना किला में करेंगे एससीओ सभ्यतागत संवाद फोरम का उद्घाटन, एससीओ देशों की साझा विरासत को मिलेगा नया आयाम

: पीएम मोदी आज पुराना किला में करेंगे एससीओ सभ्यतागत संवाद फोरम का उद्घाटन, एससीओ देशों की साझा विरासत को मिलेगा नया आयाम

गोवा में आज से 57वें इफ्फी (IFFI) का शुभारंभ, जीवंत होंगी ‘सरहदों से परे की कहानियां’

: गोवा में आज से 57वें इफ्फी (IFFI) का शुभारंभ, जीवंत होंगी ‘सरहदों से परे की कहानियां’

तूफान ‘अकवान’ की लैंडफॉल प्रक्रिया : 90 किमी प्रति घंटे तक चलेंगी हवाएं, बचाव और राहत की तैयारियां शुरू

: तूफान ‘अकवान’ की लैंडफॉल प्रक्रिया : 90 किमी प्रति घंटे तक चलेंगी हवाएं, बचाव और राहत की तैयारियां शुरू

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत को नशा मुक्त बनाने के लिए सामुदायिक भागीदारी बढ़ाने का किया आह्वान

: प्रधानमंत्री मोदी ने भारत को नशा मुक्त बनाने के लिए सामुदायिक भागीदारी बढ़ाने का किया आह्वान

X