Friday, 20 November 2026
BREAKING
• N5N1: देश की पहली स्वदेशी बर्ड फ्लू वैक्सीन लॉन्च करेंगे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान • Weather Update: बढ़ती ठंड और कोहरे का सितम, न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना • पीएम मोदी आज पुराना किला में करेंगे एससीओ सभ्यतागत संवाद फोरम का उद्घाटन, एससीओ देशों की साझा विरासत को मिलेगा नया आयाम • गोवा में आज से 57वें इफ्फी (IFFI) का शुभारंभ, जीवंत होंगी ‘सरहदों से परे की कहानियां’ • तूफान ‘अकवान’ की लैंडफॉल प्रक्रिया : 90 किमी प्रति घंटे तक चलेंगी हवाएं, बचाव और राहत की तैयारियां शुरू • प्रधानमंत्री मोदी ने भारत को नशा मुक्त बनाने के लिए सामुदायिक भागीदारी बढ़ाने का किया आह्वान • दिव्यांगजनों के लिए डिजिटल सुविधाएं आसान बनाने की तैयारी, MeitY ने संयुक्त राष्ट्र प्रतिनिधि से की चर्चा • अमेरिकी सरकारी बॉन्ड में भारत का निवेश लगातार पांचवें महीने बढ़ा, 228.2 अरब डॉलर पर पहुंचा • शादी के सीजन में देशभर में 6 लाख करोड़ रुपए का कारोबार होने की उम्मीद, दिल्ली-एनसीआर में खर्च होंगे 1 लाख करोड़ रुपए : सीटीआई • वीजा, मास्टरकार्ड और जेपी मॉर्गन के वेंडर्स का डेटा लीक, भुगतान नेटवर्क पर असर नहीं

राष्ट्रीय

Weather Update: बढ़ती ठंड और कोहरे का सितम, न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना

Updated on Friday, November 20, 2026 11:37 AM IST

मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमानों के अनुसार, दिल्ली समेत पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में तापमान लगातार गिरता जा रहा है। सुबह और शाम के साथ-साथ अब दिन के समय भी ठंड का एहसास तेजी से होने लगा है। मौसम विज्ञानियों की मानें तो आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है, जिससे ठंड में और इजाफा होगा।
वहीं, दूसरी तरफ हवा की गुणवत्ता (एक्यूआई) अभी भी खतरे के निशान से नीचे नहीं आई है, जिससे लोगों को प्रदूषण के साथ-साथ ठंड से भी जूझना पड़ रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक 20 नवंबर से 25 नवंबर तक साफ तौर पर कोहरे का असर देखने को मिल रहा है।

20 नवंबर: इस दिन अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मध्यम कोहरा रहेगा। 21 नवंबर: तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है, जहां अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री रह सकता है। 22 नवंबर: अधिकतम तापमान 26 डिग्री पर स्थिर रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 13 डिग्री तक आ सकता है। मौसम में मध्यम कोहरा जारी रहेगा।

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, 23 नवंबर से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। कोहरा अब हल्का कोहरा में बदल जाएगा, लेकिन तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। 23 नवंबर को अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 24 नवंबर को ठंड का असर और बढ़ेगा क्योंकि न्यूनतम तापमान 12 डिग्री पर बना रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 25 डिग्री रहेगा। मौसम में हल्का कोहरा छाया रहेगा। 25 नवंबर का दिन इस सप्ताह का सबसे ठंडा दिन हो सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार, इस दिन न्यूनतम तापमान गिरकर 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। अधिकतम तापमान 25 डिग्री के आसपास ही रहेगा। सुबह के समय हल्का कोहरा परेशान करेगा। मौसम में आ रहे इस बदलाव के बीच दिल्ली-एनसीआर की हवा की गुणवत्ता चिंता का विषय बनी हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हवा की गुणवत्ता सूचकांक अभी भी ‘खतरे के निशान’ के आसपास बना हुआ है। कोहरे और धुंध के कारण प्रदूषण के कण वातावरण में जमा हो रहे हैं, जिससे सांस लेने में दिक्कत हो सकती है। विशेषज्ञों का मानना है कि जब तक तेज हवाएं नहीं चलेंगी, तब तक प्रदूषण से राहत मिलने की उम्मीद कम है। सुबह और देर रात के समय कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम हो सकती है, जिससे वाहन चालकों को सावधानीपूर्वक ड्राइविंग करनी चाहिए।

 

Have something to say? Post your comment
N5N1: देश की पहली स्वदेशी बर्ड फ्लू वैक्सीन लॉन्च करेंगे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान

: N5N1: देश की पहली स्वदेशी बर्ड फ्लू वैक्सीन लॉन्च करेंगे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान

पीएम मोदी आज पुराना किला में करेंगे एससीओ सभ्यतागत संवाद फोरम का उद्घाटन, एससीओ देशों की साझा विरासत को मिलेगा नया आयाम

: पीएम मोदी आज पुराना किला में करेंगे एससीओ सभ्यतागत संवाद फोरम का उद्घाटन, एससीओ देशों की साझा विरासत को मिलेगा नया आयाम

गोवा में आज से 57वें इफ्फी (IFFI) का शुभारंभ, जीवंत होंगी ‘सरहदों से परे की कहानियां’

: गोवा में आज से 57वें इफ्फी (IFFI) का शुभारंभ, जीवंत होंगी ‘सरहदों से परे की कहानियां’

तूफान ‘अकवान’ की लैंडफॉल प्रक्रिया : 90 किमी प्रति घंटे तक चलेंगी हवाएं, बचाव और राहत की तैयारियां शुरू

: तूफान ‘अकवान’ की लैंडफॉल प्रक्रिया : 90 किमी प्रति घंटे तक चलेंगी हवाएं, बचाव और राहत की तैयारियां शुरू

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत को नशा मुक्त बनाने के लिए सामुदायिक भागीदारी बढ़ाने का किया आह्वान

: प्रधानमंत्री मोदी ने भारत को नशा मुक्त बनाने के लिए सामुदायिक भागीदारी बढ़ाने का किया आह्वान

दिव्यांगजनों के लिए डिजिटल सुविधाएं आसान बनाने की तैयारी, MeitY ने संयुक्त राष्ट्र प्रतिनिधि से की चर्चा

: दिव्यांगजनों के लिए डिजिटल सुविधाएं आसान बनाने की तैयारी, MeitY ने संयुक्त राष्ट्र प्रतिनिधि से की चर्चा

'मनुष्य को सदैव तप, पवित्रता, सत्य और धर्म का पालन करना चाहिए', पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित

: 'मनुष्य को सदैव तप, पवित्रता, सत्य और धर्म का पालन करना चाहिए', पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित

कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव, विनीत पूनिया को प्रचार-संचार की कमान, एआईसीसी सचिवों की नई सूची जारी

: कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव, विनीत पूनिया को प्रचार-संचार की कमान, एआईसीसी सचिवों की नई सूची जारी

सोनिया गांधी ने ग्रासा माशेल को सौंपा 2025 का इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार

: सोनिया गांधी ने ग्रासा माशेल को सौंपा 2025 का इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल शुक्रवार को पीएम स्वनिधि सम्मान पुरस्कार 2026 प्रदान करेंगे

: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल शुक्रवार को पीएम स्वनिधि सम्मान पुरस्कार 2026 प्रदान करेंगे

X