Saturday, 21 November 2026
BREAKING
• काशी विश्वनाथ की तर्ज पर हो हाटकेश्वर मंदिर का विकास : शंकर विजयेंद्र सरस्वती • भारत-बुल्गारिया संबंधों को मिली नई गति, रोडमैप से मिलेगा नया आयाम : जयशंकर • ऑस्ट्रेलिया: ऐप के जरिए अपराध का नेटवर्क चला रहा था किशोर, आगजनी और अपहरण का आरोप • रियाद पर दागी गईं बैलिस्टिक मिसाइल, हूती ने दी थी जवाबी कार्रवाई की धमकी • 'ऑपरेशन मानसून थंडर' ने किया ड्रग तस्कर नेटवर्क को ध्वस्त, अमेरिका-भारत साझेदारी की ये मिसाल: सर्जियो गोर • बांग्लादेश: हिंसक वारदातों के बीच सुरक्षा कड़ी, सात जिलों में अर्धसैनिक सीमा सुरक्षा बल तैनात • पेरू के एंडीज पर्वतीय क्षेत्र में 6.7 तीव्रता का भूकंप, राजधानी लीमा तक महसूस हुए झटके • फिलीपींस में पापुआ न्यू गिनी के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, 146 यात्री और चालक दल सुरक्षित • ट्रंप की एशिया यात्रा के 10 बड़े संदेश: चीन से परमाणु वार्ता, भारत की विकास दर का जिक्र, क्वाड और ईरान पर भी रखी बात • भारत की 7 फीसदी विकास दर का हवाला दे ट्रंप ने फेड पर बनाया दबाव, ब्याज दरें घटाने की मांग

दुनिया

ऑस्ट्रेलिया: ऐप के जरिए अपराध का नेटवर्क चला रहा था किशोर, आगजनी और अपहरण का आरोप

Updated on Saturday, November 21, 2026 16:24 PM IST

मेलबर्न: ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में 17 साल के किशोर ने 'ऐप' के जरिए हिंसक गतिविधियों को अंजाम दिया। कारोबारियों के बीच चल रही हिंसक जंग में कथित तौर पर इसका हाथ सामने आया है। पुलिस का आरोप है कि किशोर एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग ऐप सिग्नल के जरिए आगजनी, घरों में घुसपैठ और अपहरण जैसी वारदातों को अंजाम देने के लिए दूसरे लोगों को निर्देश देता था।

स्थानीय मीडिया हाउस द सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड के अनुसार, किशोर को शुक्रवार दोपहर गिरफ्तार किया गया। वह सिग्नल ऐप पर 'वनपरसेंट' नाम से आरोपियों के संपर्क में रहता था। पुलिस ने उस पर जबरन वसूली, जान से मारने की धमकी देने, आग लगाकर संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के तीन मामलों और घर में घुसपैठ का आरोप लगाया है। शनिवार को अदालत में पेशी होने तक उसने बेल की अर्जी नहीं डाली थी।

ऑस्ट्रेलियाई मीडिया हाउस न्यूज24 ने पुलिस के हवाले से बताया कि, किशोर पर आरोप है कि उसने 15 अप्रैल को साउथ मेलबर्न की यॉर्क स्ट्रीट स्थित एक लाइसेंस प्राप्त व्यावसायिक प्रतिष्ठान में आगजनी की घटना को अंजाम देने के लिए लोगों को निर्देश दिए थे। इसके अलावा अप्रैल के अंतिम सप्ताह में स्प्रिंगवेल में दो घरों में घुसपैठ और अपहरण की घटनाओं तथा मार्च में विलियम्सटाउन की एक आइसक्रीम दुकान और मूनी पॉन्ड्स में एक कार को आग लगाने की घटनाओं में भी उसकी कथित भूमिका थी।

पुलिस ने उसे मेलबर्न के उत्तर-पश्चिम में मूनी पॉन्ड्स इलाके के एक घर से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से कथित तौर पर बिक्री योग्य मात्रा में कोकीन, तीन मोबाइल फोन और नकदी बरामद की गई। 22 अप्रैल को स्प्रिंगवेल में गलत पहचान के चलते किए गए अपहरण के दौरान 34 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसके शरीर के निचले हिस्से में गंभीर चोटें आईं और उसकी एक उंगली का कुछ हिस्सा काटना पड़ा।

इस मामले में 22 मार्च को विलियम्सटाउन स्थित कैप्रिचियो जेलाटेरिया में आगजनी की घटना भी शामिल है। पुलिस के मुताबिक, इस आग से करीब छह लाख ऑस्ट्रेलियाई डॉलर का नुकसान हुआ था। इससे ऊपरी मंजिल पर रहने वाले लोगों की जान भी खतरे में पड़ गई थी।

पुलिस ने 16 नवंबर को 'वनपरसेंट' नाम के पीछे मौजूद व्यक्ति की पहचान करने के लिए आम लोगों से मदद मांगी थी।

 

Have something to say? Post your comment
रियाद पर दागी गईं बैलिस्टिक मिसाइल, हूती ने दी थी जवाबी कार्रवाई की धमकी

: रियाद पर दागी गईं बैलिस्टिक मिसाइल, हूती ने दी थी जवाबी कार्रवाई की धमकी

'ऑपरेशन मानसून थंडर' ने किया ड्रग तस्कर नेटवर्क को ध्वस्त, अमेरिका-भारत साझेदारी की ये मिसाल: सर्जियो गोर

: 'ऑपरेशन मानसून थंडर' ने किया ड्रग तस्कर नेटवर्क को ध्वस्त, अमेरिका-भारत साझेदारी की ये मिसाल: सर्जियो गोर

बांग्लादेश: हिंसक वारदातों के बीच सुरक्षा कड़ी, सात जिलों में अर्धसैनिक सीमा सुरक्षा बल तैनात

: बांग्लादेश: हिंसक वारदातों के बीच सुरक्षा कड़ी, सात जिलों में अर्धसैनिक सीमा सुरक्षा बल तैनात

पेरू के एंडीज पर्वतीय क्षेत्र में 6.7 तीव्रता का भूकंप, राजधानी लीमा तक महसूस हुए झटके

: पेरू के एंडीज पर्वतीय क्षेत्र में 6.7 तीव्रता का भूकंप, राजधानी लीमा तक महसूस हुए झटके

फिलीपींस में पापुआ न्यू गिनी के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, 146 यात्री और चालक दल सुरक्षित

: फिलीपींस में पापुआ न्यू गिनी के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, 146 यात्री और चालक दल सुरक्षित

ट्रंप की एशिया यात्रा के 10 बड़े संदेश: चीन से परमाणु वार्ता, भारत की विकास दर का जिक्र, क्वाड और ईरान पर भी रखी बात

: ट्रंप की एशिया यात्रा के 10 बड़े संदेश: चीन से परमाणु वार्ता, भारत की विकास दर का जिक्र, क्वाड और ईरान पर भी रखी बात

भारत की 7 फीसदी विकास दर का हवाला दे ट्रंप ने फेड पर बनाया दबाव, ब्याज दरें घटाने की मांग

: भारत की 7 फीसदी विकास दर का हवाला दे ट्रंप ने फेड पर बनाया दबाव, ब्याज दरें घटाने की मांग

अमेरिकी सरकारी बॉन्ड में भारत का निवेश लगातार पांचवें महीने बढ़ा, 228.2 अरब डॉलर पर पहुंचा

: अमेरिकी सरकारी बॉन्ड में भारत का निवेश लगातार पांचवें महीने बढ़ा, 228.2 अरब डॉलर पर पहुंचा

वीजा, मास्टरकार्ड और जेपी मॉर्गन के वेंडर्स का डेटा लीक, भुगतान नेटवर्क पर असर नहीं

: वीजा, मास्टरकार्ड और जेपी मॉर्गन के वेंडर्स का डेटा लीक, भुगतान नेटवर्क पर असर नहीं

एशिया-प्रशांत की समृद्धि के लिए सहयोग और मुक्त व्यापार का सेतु बनाएं देश : शी जिनपिंग

: एशिया-प्रशांत की समृद्धि के लिए सहयोग और मुक्त व्यापार का सेतु बनाएं देश : शी जिनपिंग

X