Friday, 20 November 2026
BREAKING
• N5N1: देश की पहली स्वदेशी बर्ड फ्लू वैक्सीन लॉन्च करेंगे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान • Weather Update: बढ़ती ठंड और कोहरे का सितम, न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना • पीएम मोदी आज पुराना किला में करेंगे एससीओ सभ्यतागत संवाद फोरम का उद्घाटन, एससीओ देशों की साझा विरासत को मिलेगा नया आयाम • गोवा में आज से 57वें इफ्फी (IFFI) का शुभारंभ, जीवंत होंगी ‘सरहदों से परे की कहानियां’ • तूफान ‘अकवान’ की लैंडफॉल प्रक्रिया : 90 किमी प्रति घंटे तक चलेंगी हवाएं, बचाव और राहत की तैयारियां शुरू • प्रधानमंत्री मोदी ने भारत को नशा मुक्त बनाने के लिए सामुदायिक भागीदारी बढ़ाने का किया आह्वान • दिव्यांगजनों के लिए डिजिटल सुविधाएं आसान बनाने की तैयारी, MeitY ने संयुक्त राष्ट्र प्रतिनिधि से की चर्चा • अमेरिकी सरकारी बॉन्ड में भारत का निवेश लगातार पांचवें महीने बढ़ा, 228.2 अरब डॉलर पर पहुंचा • शादी के सीजन में देशभर में 6 लाख करोड़ रुपए का कारोबार होने की उम्मीद, दिल्ली-एनसीआर में खर्च होंगे 1 लाख करोड़ रुपए : सीटीआई • वीजा, मास्टरकार्ड और जेपी मॉर्गन के वेंडर्स का डेटा लीक, भुगतान नेटवर्क पर असर नहीं

राष्ट्रीय

गोवा में आज से 57वें इफ्फी (IFFI) का शुभारंभ, जीवंत होंगी ‘सरहदों से परे की कहानियां’

Updated on Friday, November 20, 2026 11:34 AM IST

गोवा में आज शुक्रवार से शुरू हो रहे 57वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) के लिए भारत और दुनियाभर के फिल्म निर्माताओं, कलाकारों, प्रतिनिधियों और सिनेमा प्रेमियों का स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार है। यह महोत्सव फिल्मों, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और रचनात्मक जुड़ाव के नौ दिनों के लिए सिनेमा जगत को एक मंच पर लाएगा।

‘सरहदों से परे की कहानियां’ (स्टोरीज विदाउट बॉर्डर्स) थीम के तहत आयोजित इस वर्ष का महोत्सव विभिन्न देशों, संस्कृतियों और सिनेमाई परंपराओं की फिल्मों और रचनात्मक आवाज़ों को एक साथ लाएगा, जो सिनेमा की सार्वभौमिक भाषा का उत्सव मनाने जा रहा है।

नौ दिवसीय महोत्सव की शुरुआत, गोवा के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में आयोजित होने वाले उद्घाटन समारोह में संगीतमय प्रस्तुतियों , सांस्कृतिक कार्यक्रमों और औपचारिक कार्यक्रमों से होगी।

समारोह की शुरुआत ध्वनि और प्रकाश (साउंड एंड लाइट) की प्रस्तुति से होगी, जिसके बाद राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान होगा। औपचारिक उद्घाटन में दीप प्रज्वलन और तुलसी के पौधे को जल अर्पित करना शामिल होगा, जो प्रकाश, जीवन और नई शुरुआत का प्रतीक है। उद्घाटन समारोह में शामिल होने वाली प्रमुख हस्तियां

समारोह में गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के वरिष्ठ गणमान्य व्यक्तियों का संबोधन होगा। उद्घाटन समारोह में भारतीय सिनेमा की प्रमुख हस्तियां भी शामिल होंगी, जिनमें सांसद रवि किशन, फिल्म निर्माता और महोत्सव निदेशक आशुतोष गोवारीकर, फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर और फिल्म निर्माता आनंद एल. राय के साथ-साथ भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय फिल्म बिरादरी के अन्य विशिष्ट सदस्य मौजूद रहेंगे।

 

Have something to say? Post your comment
N5N1: देश की पहली स्वदेशी बर्ड फ्लू वैक्सीन लॉन्च करेंगे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान

: N5N1: देश की पहली स्वदेशी बर्ड फ्लू वैक्सीन लॉन्च करेंगे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान

Weather Update: बढ़ती ठंड और कोहरे का सितम, न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना

: Weather Update: बढ़ती ठंड और कोहरे का सितम, न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना

पीएम मोदी आज पुराना किला में करेंगे एससीओ सभ्यतागत संवाद फोरम का उद्घाटन, एससीओ देशों की साझा विरासत को मिलेगा नया आयाम

: पीएम मोदी आज पुराना किला में करेंगे एससीओ सभ्यतागत संवाद फोरम का उद्घाटन, एससीओ देशों की साझा विरासत को मिलेगा नया आयाम

तूफान ‘अकवान’ की लैंडफॉल प्रक्रिया : 90 किमी प्रति घंटे तक चलेंगी हवाएं, बचाव और राहत की तैयारियां शुरू

: तूफान ‘अकवान’ की लैंडफॉल प्रक्रिया : 90 किमी प्रति घंटे तक चलेंगी हवाएं, बचाव और राहत की तैयारियां शुरू

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत को नशा मुक्त बनाने के लिए सामुदायिक भागीदारी बढ़ाने का किया आह्वान

: प्रधानमंत्री मोदी ने भारत को नशा मुक्त बनाने के लिए सामुदायिक भागीदारी बढ़ाने का किया आह्वान

दिव्यांगजनों के लिए डिजिटल सुविधाएं आसान बनाने की तैयारी, MeitY ने संयुक्त राष्ट्र प्रतिनिधि से की चर्चा

: दिव्यांगजनों के लिए डिजिटल सुविधाएं आसान बनाने की तैयारी, MeitY ने संयुक्त राष्ट्र प्रतिनिधि से की चर्चा

'मनुष्य को सदैव तप, पवित्रता, सत्य और धर्म का पालन करना चाहिए', पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित

: 'मनुष्य को सदैव तप, पवित्रता, सत्य और धर्म का पालन करना चाहिए', पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित

कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव, विनीत पूनिया को प्रचार-संचार की कमान, एआईसीसी सचिवों की नई सूची जारी

: कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव, विनीत पूनिया को प्रचार-संचार की कमान, एआईसीसी सचिवों की नई सूची जारी

सोनिया गांधी ने ग्रासा माशेल को सौंपा 2025 का इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार

: सोनिया गांधी ने ग्रासा माशेल को सौंपा 2025 का इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल शुक्रवार को पीएम स्वनिधि सम्मान पुरस्कार 2026 प्रदान करेंगे

: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल शुक्रवार को पीएम स्वनिधि सम्मान पुरस्कार 2026 प्रदान करेंगे

X