Saturday, 21 November 2026
BREAKING
• काशी विश्वनाथ की तर्ज पर हो हाटकेश्वर मंदिर का विकास : शंकर विजयेंद्र सरस्वती • भारत-बुल्गारिया संबंधों को मिली नई गति, रोडमैप से मिलेगा नया आयाम : जयशंकर • ऑस्ट्रेलिया: ऐप के जरिए अपराध का नेटवर्क चला रहा था किशोर, आगजनी और अपहरण का आरोप • रियाद पर दागी गईं बैलिस्टिक मिसाइल, हूती ने दी थी जवाबी कार्रवाई की धमकी • 'ऑपरेशन मानसून थंडर' ने किया ड्रग तस्कर नेटवर्क को ध्वस्त, अमेरिका-भारत साझेदारी की ये मिसाल: सर्जियो गोर • बांग्लादेश: हिंसक वारदातों के बीच सुरक्षा कड़ी, सात जिलों में अर्धसैनिक सीमा सुरक्षा बल तैनात • पेरू के एंडीज पर्वतीय क्षेत्र में 6.7 तीव्रता का भूकंप, राजधानी लीमा तक महसूस हुए झटके • फिलीपींस में पापुआ न्यू गिनी के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, 146 यात्री और चालक दल सुरक्षित • ट्रंप की एशिया यात्रा के 10 बड़े संदेश: चीन से परमाणु वार्ता, भारत की विकास दर का जिक्र, क्वाड और ईरान पर भी रखी बात • भारत की 7 फीसदी विकास दर का हवाला दे ट्रंप ने फेड पर बनाया दबाव, ब्याज दरें घटाने की मांग

दुनिया

बांग्लादेश: हिंसक वारदातों के बीच सुरक्षा कड़ी, सात जिलों में अर्धसैनिक सीमा सुरक्षा बल तैनात

Updated on Saturday, November 21, 2026 16:21 PM IST

ढाका: बांग्लादेश में बढ़ती हिंसक वारदातों के बीच बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) ने सात जिलों में 86 प्लाटून तैनात किए हैं। इसके अलावा चार प्लाटून को आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रखा गया है। स्थानीय मीडिया ने इसकी जानकारी दी। बांग्लादेशी न्यूज एजेंसी बीएसएस की रिपोर्ट के अनुसार, गृह मंत्रालय के निर्देश पर यह तैनाती की गई है। इसके दायरे में राजधानी ढाका के अलावा नारायणगंज, गाजीपुर, गोपालगंज, मैमनसिंह, फरीदपुर और कॉक्स बाजार जिले शामिल हैं।

तैनात जवानों में सबसे बड़ी संख्या गोपालगंज में रखी गई है। यहां 29 प्लाटून तैनात हैं। इसके बाद ढाका में 23, गाजीपुर में 15, नारायणगंज और कॉक्स बाजार में छह-छह, फरीदपुर में पांच और मैमनसिंह में दो प्लाटून तैनात की गई हैं।

बीजीबी के अनुसार, जवान स्थानीय प्रशासन और अन्य कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ मिलकर काम करेंगे। प्रमुख प्रतिष्ठानों, औद्योगिक क्षेत्रों और अन्य संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा तथा निगरानी बढ़ाई जाएगी। इसके साथ ही हिंसा, अव्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करने वाली गतिविधियों को रोकने पर जोर रहेगा।

सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिए बीजीबी मुख्यालय में एक विशेष मॉनिटरिंग सेल बनाया गया है। यह ड्रोन, जवानों के शरीर पर लगे कैमरों और अन्य निगरानी उपकरणों से मिलने वाले लाइव फुटेज के जरिए चौबीसों घंटे हालात पर नजर रख रहा है।

बीजीबी ने कहा है कि अतिरिक्त तैनाती के बावजूद उसके जवान अपनी नियमित सीमा सुरक्षा की जिम्मेदारियां भी निभाते रहेंगे। बल ने लोगों की जान-माल की सुरक्षा, सार्वजनिक आवागमन सुचारू रखने और सामान्य जनजीवन बनाए रखने की प्रतिबद्धता जताई है।

गुरुवार को प्रदर्शनकारियों ने अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस के घर को भी आग के हवाले कर दिया था। इस बीच प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने अवामी लीग पर हिंसा फैलाने और देश में साजिश रचने का आरोप लगाया है।

गुरुवार को पूर्व अंतरिम सरकार प्रमुख मोहम्मद यूनुस का पुश्तैनी आवास जला दिया गया था। वहीं, शुक्रवार को विदेश राज्य मंत्री हुमायूं कबीर के घर पर पेट्रोल बम फेंके गए। घटना के समय हुमायूं कबीर वहां मौजूद नहीं थे। घटना के बाद आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

कबीर के मुताबिक इस हमले के लिए पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग जिम्मेदार है। पिछले कुछ दिनों से बांग्लादेश में फिर हिंसक वारदातें बढ़ गई हैं। कई हिस्सों में तोड़फोड़ और आगजनी जारी है।

 

Have something to say? Post your comment
ऑस्ट्रेलिया: ऐप के जरिए अपराध का नेटवर्क चला रहा था किशोर, आगजनी और अपहरण का आरोप

: ऑस्ट्रेलिया: ऐप के जरिए अपराध का नेटवर्क चला रहा था किशोर, आगजनी और अपहरण का आरोप

रियाद पर दागी गईं बैलिस्टिक मिसाइल, हूती ने दी थी जवाबी कार्रवाई की धमकी

: रियाद पर दागी गईं बैलिस्टिक मिसाइल, हूती ने दी थी जवाबी कार्रवाई की धमकी

'ऑपरेशन मानसून थंडर' ने किया ड्रग तस्कर नेटवर्क को ध्वस्त, अमेरिका-भारत साझेदारी की ये मिसाल: सर्जियो गोर

: 'ऑपरेशन मानसून थंडर' ने किया ड्रग तस्कर नेटवर्क को ध्वस्त, अमेरिका-भारत साझेदारी की ये मिसाल: सर्जियो गोर

पेरू के एंडीज पर्वतीय क्षेत्र में 6.7 तीव्रता का भूकंप, राजधानी लीमा तक महसूस हुए झटके

: पेरू के एंडीज पर्वतीय क्षेत्र में 6.7 तीव्रता का भूकंप, राजधानी लीमा तक महसूस हुए झटके

फिलीपींस में पापुआ न्यू गिनी के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, 146 यात्री और चालक दल सुरक्षित

: फिलीपींस में पापुआ न्यू गिनी के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, 146 यात्री और चालक दल सुरक्षित

ट्रंप की एशिया यात्रा के 10 बड़े संदेश: चीन से परमाणु वार्ता, भारत की विकास दर का जिक्र, क्वाड और ईरान पर भी रखी बात

: ट्रंप की एशिया यात्रा के 10 बड़े संदेश: चीन से परमाणु वार्ता, भारत की विकास दर का जिक्र, क्वाड और ईरान पर भी रखी बात

भारत की 7 फीसदी विकास दर का हवाला दे ट्रंप ने फेड पर बनाया दबाव, ब्याज दरें घटाने की मांग

: भारत की 7 फीसदी विकास दर का हवाला दे ट्रंप ने फेड पर बनाया दबाव, ब्याज दरें घटाने की मांग

अमेरिकी सरकारी बॉन्ड में भारत का निवेश लगातार पांचवें महीने बढ़ा, 228.2 अरब डॉलर पर पहुंचा

: अमेरिकी सरकारी बॉन्ड में भारत का निवेश लगातार पांचवें महीने बढ़ा, 228.2 अरब डॉलर पर पहुंचा

वीजा, मास्टरकार्ड और जेपी मॉर्गन के वेंडर्स का डेटा लीक, भुगतान नेटवर्क पर असर नहीं

: वीजा, मास्टरकार्ड और जेपी मॉर्गन के वेंडर्स का डेटा लीक, भुगतान नेटवर्क पर असर नहीं

एशिया-प्रशांत की समृद्धि के लिए सहयोग और मुक्त व्यापार का सेतु बनाएं देश : शी जिनपिंग

: एशिया-प्रशांत की समृद्धि के लिए सहयोग और मुक्त व्यापार का सेतु बनाएं देश : शी जिनपिंग

X