Friday, 20 November 2026
BREAKING
• आधुनिक और शानदार होगा नया भवन, नागरिक सुविधाओं पर विशेष जोर : अनिल विज • रेवाड़ी में 348.28 करोड़ रुपये से बनेगा आधुनिक नागरिक अस्पताल, आरती सिंह राव ने जताया मुख्यमंत्री का आभार • पानी की हर बूंद का सही इस्तेमाल हो, किसानों को सब्सिडी मिलने में न हो देरी : नायब सिंह सैनी • राहुल गांधी का किरदार बन गया है विदेशों में भारत को नीचा दिखानाः अनिल विज • आमजन की शिकायतों का प्राथमिकता से निवारण करें अधिकारी : रणबीर गंगवा • Kangra: टांडा अस्पताल में अब टैस्ट के लिए नहीं मिलेंगी लंबी तारीखें, CM ने जनता को समर्पित की 3-टेस्ला MRI मशीन • CM सुक्खू ने शाहपुर में सरकारी अस्पताल के नए भवन का किया उद्घाटन, बोले- जल्द होगी अतिरिक्त स्टाफ नर्सों की नियुक्ति • Kangra: ऑप्रेशन सिंदूर और सेना पर कथित टिप्पणी को लेकर घिरे मंत्री जगत सिंह नेगी, भाजपा ने मांगा इस्तीफा • भगवंत सिंह मान सरकार की पहल ‘पंजाब दा करोड़पति’ युवाओं की बौद्धिक क्षमता को निखारेगी: वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा • मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का स्पष्ट संदेश- पंजाब को फिर से रंगला पंजाब बनाना है: मेयर सरबजीत सिंह समाना

हरियाणा

पानी की हर बूंद का सही इस्तेमाल हो, किसानों को सब्सिडी मिलने में न हो देरी : नायब सिंह सैनी

Updated on Friday, November 20, 2026 20:34 PM IST

चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पानी की हर बूंद का सही और जरूरत के अनुसार इस्तेमाल करना समय की मांग है। खेती में पानी की बचत और सिंचाई की दक्षता बढ़ाने के लिए माइक्रो इरिगेशन को बड़े स्तर पर बढ़ावा देना जरूरी है। इसी दिशा में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को इस तकनीक का लाभ समय पर मिले और सब्सिडी जारी करने में देरी न हो। इसके लिए सब्सिडी की प्रक्रिया सरल की जाए, लंबित आवेदनों का तेजी से निपटारा हो और किसान का निर्धारित 15 प्रतिशत अंशदान जमा होते ही उसे माइक्रो इरिगेशन सिस्टम लगाने के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध करवाई जाए। उन्होंने गन्ने की खेती करने वाले किसानों के साथ समन्वय स्थापित कर उन्हें ड्रिप इरिगेशन अपनाने के लिए प्रेरित करने के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हरियाणा सिविल सचिवालय में माइक्रो इरिगेशन एंड कमांड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (मिकाडा) की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग अग्रवाल, मिकाडा के प्रशासक बीरेन्द्र सिंह, मुख्य अभियंता संजीव दत्त शर्मा, संयुक्त निदेशक राजेश यादव तथा प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि नाबार्ड से ऋण सहायता के तहत माइक्रो इरिगेशन फंड (एमआईएफ) के अंतर्गत 402.41 करोड़ रुपये की लागत वाली चार परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। इन परियोजनाओं के तहत महेंद्रगढ़, अंबाला, कैथल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, भिवानी और झज्जर जिलों में 61 आउटलेट के माध्यम से 11,040 हेक्टेयर क्षेत्र को कवर किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि किसी भी आउटलेट के लिए टेंडर तभी जारी किया जाए, जब उससे जुड़े कम से कम 60 प्रतिशत लाभार्थियों की सहमति मिल जाए।


बैठक में बताया गया कि ‘पर ड्रॉप मोर क्रॉप’ (पीडीएमसी) योजना के तहत किसानों को माइक्रो इरिगेशन सिस्टम पर 85 प्रतिशत सब्सिडी दी जाती है। छोटे और सीमांत किसानों को केंद्र सरकार की ओर से 33 प्रतिशत तथा राज्य सरकार की ओर से 52 प्रतिशत सब्सिडी दी जाती है। वहीं, दो हेक्टेयर से अधिक भूमि वाले किसानों को केंद्र सरकार की ओर से 27 प्रतिशत और राज्य सरकार की ओर से 58 प्रतिशत सब्सिडी मिलती है।


सब्सिडी जारी करने की मौजूदा प्रक्रिया में करीब 120 दिन का समय लगता है। इस पर मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि प्रक्रिया की समीक्षा कर इसे सरल बनाया जाए और चरणों तथा समय को न्यूनतम संभव स्तर तक लाया जाए, ताकि किसानों को समय पर सब्सिडी मिल सके। उन्होंने लंबित आवेदनों का निपटारा भी तेजी से करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि किसान का 15 प्रतिशत अंशदान आवेदन जमा करते समय ही लिया जाए। इसके लिए पीडीएमसी पोर्टल को ‘मेरी फसल-मेरा ब्यौरा’ पोर्टल के साथ एकीकृत किया जाएगा, ताकि किसान का निर्धारित अंशदान शुरुआती चरण में ही जमा हो सके। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि किसान का अंशदान जमा होते ही उसे माइक्रो इरिगेशन सिस्टम लगाने के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध करवाई जाए।
आवेदनों के निपटारे में तेजी लाने और आंकड़ों के सुचारू आदान-प्रदान के लिए मुख्यमंत्री ने माइक्रो इरिगेशन पोर्टल को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि पोर्टल के साथ एकीकृत करने के निर्देश दिए, ताकि लाभार्थियों की ई-केवाईसी स्वतः हो सके। साथ ही हरेडा, राजस्व पोर्टल, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि पोर्टल और मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल सहित सभी संबंधित सरकारी पोर्टलों को भी मिकाडा के पोर्टलों के साथ जोड़ा जाएगा।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विशेष प्रयासों और योजनाओं को बड़े स्तर पर लागू करके प्रदेश में ड्रिप इरिगेशन और स्प्रिंकल खेती का दायरा बढ़ाया जाए।
मुख्यमंत्री ने मौजूदा वॉटरकोर्स पॉलिसी की समीक्षा कर इसमें आवश्यक संशोधन करने के निर्देश दिए, ताकि इसे अधिक प्रभावी, व्यावहारिक और किसान हितैषी बनाया जा सके। उन्होंने अधिकारियों से पहले से पूरी हो चुकी एसटीपी परियोजनाओं में किसानों से सहयोग लेने पर विचार करने को कहा। ताकि इनके संचालन और रखरखाव में किसानों की भागीदारी सुनिश्चित हो सके, जिससे उनकी दीर्घकालिक स्थिरता बनाए रखने में मदद मिल सकती है।


मिकाडा के अधिकारियों ने बैठक में बजट आवंटन को लेकर भी चर्चा की। इस पर मुख्यमंत्री ने वॉटरकोर्स और माइक्रो इरिगेशन योजनाओं, दोनों के लिए बजट बढ़ाने संबंधी प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने मिकाडा की गतिविधियों को मनरेगा के साथ जोड़ने के भी निर्देश दिए, ताकि पात्र कार्यों को विभिन्न योजनाओं के संसाधनों के समन्वय से पूरा किया जा सके।

Have something to say? Post your comment
आधुनिक और शानदार होगा नया भवन, नागरिक सुविधाओं पर विशेष जोर : अनिल विज

: आधुनिक और शानदार होगा नया भवन, नागरिक सुविधाओं पर विशेष जोर : अनिल विज

रेवाड़ी में 348.28 करोड़ रुपये से बनेगा आधुनिक नागरिक अस्पताल, आरती सिंह राव ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

: रेवाड़ी में 348.28 करोड़ रुपये से बनेगा आधुनिक नागरिक अस्पताल, आरती सिंह राव ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

राहुल गांधी का किरदार बन गया है विदेशों में भारत को नीचा दिखानाः अनिल विज

: राहुल गांधी का किरदार बन गया है विदेशों में भारत को नीचा दिखानाः अनिल विज

आमजन की शिकायतों का प्राथमिकता से निवारण करें अधिकारी : रणबीर गंगवा

: आमजन की शिकायतों का प्राथमिकता से निवारण करें अधिकारी : रणबीर गंगवा

पंजाब में आप सरकार पर बरसे नायब सैनी, बोले-डबल इंजन सरकार से ही आएंगे उद्योग और रोजगार

: पंजाब में आप सरकार पर बरसे नायब सैनी, बोले-डबल इंजन सरकार से ही आएंगे उद्योग और रोजगार

1857 की क्रांति की चिंगारी अम्बाला से उठी थी, शहीदों के बलिदान को सहेजने के लिए बनवाया भव्य स्मारकः विज

: 1857 की क्रांति की चिंगारी अम्बाला से उठी थी, शहीदों के बलिदान को सहेजने के लिए बनवाया भव्य स्मारकः विज

हरियाणा में पेयजल व्यवस्था का होगा कायाकल्प, कम प्रेशर और लीकेज से मिलेगी राहत, रणबीर गंगवा ने तैयार कराया बड़ा रोडमैप

: हरियाणा में पेयजल व्यवस्था का होगा कायाकल्प, कम प्रेशर और लीकेज से मिलेगी राहत, रणबीर गंगवा ने तैयार कराया बड़ा रोडमैप

भारत के आत्मनिर्भर बनने के सपनों को चूर-चूर कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला

: भारत के आत्मनिर्भर बनने के सपनों को चूर-चूर कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला

कला, संस्कृति एवं संस्कारों का अनूठा संगम है राज्य स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव : महीपाल ढांडा

: कला, संस्कृति एवं संस्कारों का अनूठा संगम है राज्य स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव : महीपाल ढांडा

सीएम सैनी की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक : हरियाणा में 100 करोड़ के ग्रीन क्लाइमेट रेजिलिएंस फंड की शुरुआत

: सीएम सैनी की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक : हरियाणा में 100 करोड़ के ग्रीन क्लाइमेट रेजिलिएंस फंड की शुरुआत

X