Thursday, 19 November 2026
BREAKING
• पंजाब में आप सरकार पर बरसे नायब सैनी, बोले-डबल इंजन सरकार से ही आएंगे उद्योग और रोजगार • 1857 की क्रांति की चिंगारी अम्बाला से उठी थी, शहीदों के बलिदान को सहेजने के लिए बनवाया भव्य स्मारकः विज • हरियाणा में पेयजल व्यवस्था का होगा कायाकल्प, कम प्रेशर और लीकेज से मिलेगी राहत, रणबीर गंगवा ने तैयार कराया बड़ा रोडमैप • भारत के आत्मनिर्भर बनने के सपनों को चूर-चूर कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला • सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इंदिरा गांधी को किया याद, मंडी हादसे पर जताया शोक • 'मेरी रसोई' योजना के तहत दूसरी तिमाही के दौरान अब तक 3.89 लाख किटों के वितरण के साथ लुधियाना अग्रणी • वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने समस्याओं के समाधान के लिए राजस्व पटवारी यूनियन और शिक्षा विभाग की 8 यूनियनों के साथ बैठकें कीं • कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने बागवानी विकास अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने के दिए निर्देश • हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने केंद्र से पंजाब के सभी राष्ट्रीय राजमार्गों पर बने पुलों का व्यापक सुरक्षा ऑडिट करवाने की अपील की • मान सरकार द्वारा पशु स्वास्थ्य देखभाल के लिए बड़ा कदम: 625 वेटनरी ऑफिसर्स किए भर्ती: गुरमीत सिंह खुड्डियां

हरियाणा

1857 की क्रांति की चिंगारी अम्बाला से उठी थी, शहीदों के बलिदान को सहेजने के लिए बनवाया भव्य स्मारकः विज

Updated on Thursday, November 19, 2026 20:11 PM IST

अम्बाला छावनी : हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज की उपस्थिति में आज चण्डीगढ़ और अम्बाला से आए मीडिया कर्मियों ने आजादी की पहली लड़ाई को समर्पित अम्बाला स्थित भव्य शहीद स्मारक का अवलोकन किया। इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने स्मारक पहुंचे मीडिया कर्मियों का पुष्प भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। वहीं, शहीद स्मारक के निदेशक डॉ. कुलदीप सैनी ने स्मारक पहुंचने पर ऊर्जा मंत्री का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने मीडिया कर्मियों को स्मारक का अवलोकन करवाते हुए बताया कि लगभग 22 एकड़ भूमि पर 600 करोड़ रुपये की लागत से इस भव्य शहीद स्मारक का निर्माण किया गया है। इसका उद्घाटन गत 5 नवम्बर, 2026 को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह द्वारा किया गया था। उन्होंने मीडिया कर्मियों को स्मारक में स्थापित आजादी की पहली लड़ाई को समर्पित विभिन्न गैलरियों तथा उनसे जुड़ी ऐतिहासिक घटनाओं की विस्तृत जानकारी दी।

विज ने बताया कि स्मारक परिसर में 63 मीटर ऊंचा कमल के फूल की आकृति वाला टॉवर बनाया गया है। रात्रि के समय इस टॉवर पर आधुनिक तकनीक के माध्यम से आकर्षक लाइट एंड साउंड शो प्रस्तुत किया जाता है, जिसमें वर्ष 1857 की क्रांति से जुड़ी घटनाओं को दर्शाया जाता है। इसके अलावा, स्मारक में निर्मित ओपन एयर थिएटर में लगभग 2,500 लोग एक साथ लाइट एंड साउंड शो का आनंद ले सकते हैं।
ऊर्जा मंत्री ने सबसे पहले रिसेप्शन गैलरी में मीडिया कर्मियों को स्मारक के प्रवेश से लेकर आगे की विभिन्न गैलरियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक गैलरी में उन स्थानों और घटनाओं का विस्तृत चित्रण किया गया है, जहां आजादी की पहली लड़ाई लड़ी गई थी। रिसेप्शन गैलरी में उन्होंने वर्ष 1857 की क्रांति के बाद ईस्ट इंडिया कंपनी की बंगाल सेना में हुए व्यापक बदलावों के बारे में भी जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि क्रांति के बाद बंगाल सेना की नियमित नेटिव इन्फैंट्री की कुल 74 रेजिमेंटों में से 55 ने प्रतिरोध किया, 15 को निःशस्त्र कर दिया गया, दो को मई 1857 से पहले ही भंग कर दिया गया, जबकि केवल तीन रेजिमेंट वफादार बनी रहीं। इसी प्रकार, नियमित लाइट कैवेलरी की सभी 10 रेजिमेंटों ने प्रतिरोध किया अथवा उन्हें निःशस्त्र कर दिया गया। अधिकांश अनियमित सैन्य टुकड़ियों और नेटिव हॉर्स आर्टिलरी की बैटरियों की स्थिति भी ऐसी ही रही।

विज ने कहा कि वर्ष 1857 में आजादी की पहली लड़ाई की चिंगारी अम्बाला से उठी थी। इस ऐतिहासिक संघर्ष और शहीदों के बलिदान को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से इस भव्य स्मारक के निर्माण के लिए उन्होंने लंबा संघर्ष किया है। उन्होंने बताया कि स्मारक में गुमनाम नायकों (अनसंग हीरोज) को श्रद्धांजलि देने के लिए एक विशेष गैलरी भी बनाई गई है। यहां ऐसी व्यवस्था की गई है कि जो भी व्यक्ति इस गैलरी में जाकर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करेगा, उसका नाम भी दर्ज किया जाएगा। उन्होंने मीडिया कर्मियों सहित स्मारक में आने वाले सभी दर्शकों से आग्रह किया कि वे इस गैलरी में अवश्य जाएं और देश के वीर शहीदों को अपने श्रद्धासुमन अर्पित करें।

ऊर्जा मंत्री ने बताया कि फिलहाल ट्रायल के तौर पर प्रतिदिन केवल 500 लोगों को स्मारक में प्रवेश की अनुमति दी गई है। 15 नवम्बर से 15 दिसम्बर तक ऑनलाइन बुकिंग करवाने वाले दर्शकों के लिए प्रवेश निःशुल्क रखा गया है। बुकिंग ऑनलाइन के साथ-साथ विंडो पर भी करवाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि इस भव्य स्मारक को देखने के लिए लोगों में काफी उत्साह है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचकर स्मारक का अवलोकन कर रहे हैं और इसके ऐतिहासिक महत्व को जानकर गौरव का अनुभव कर रहे हैं।

इस अवसर पर चण्डीगढ़ से आए मीडिया कर्मियों सहित अन्य मीडिया प्रतिनिधियों ने ऊर्जा मंत्री अनिल विज का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह भव्य स्मारक देश के वीर शहीदों को नमन करने का एक महत्वपूर्ण स्थल है। इसके निर्माण से अम्बाला को एक नई पहचान मिली है। उन्होंने इस स्मारक के निर्माण के लिए श्री अनिल विज द्वारा किए गए प्रयासों की भी सराहना की। मीडिया कर्मियों द्वारा स्मारक की प्रशंसा किए जाने पर ऊर्जा मंत्री ने उनका धन्यवाद किया।

इस अवसर पर शहीद स्मारक के निदेशक डॉ. कुलदीप सैनी ने भी पत्रकारों का स्वागत किया और स्मारक की गतिविधियों तथा ऐतिहासिक महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक गैलरी में गाइड के माध्यम से उस समय घटित घटनाओं का प्रभावशाली ढंग से वर्णन किया जाता है। पूरे स्मारक को देखने और इसकी विभिन्न गैलरियों का अवलोकन करने में लगभग छह घंटे का समय लगता है।
उन्होंने कहा कि यहां आने वाला प्रत्येक व्यक्ति वर्ष 1857 की क्रांति के इतिहास और वीर शहीदों के बलिदान की स्मृतियां अपने साथ लेकर जाता है। इस अवसर पर शहीद स्मारक के निदेशक डॉ. कुलदीप सैनी, विभिन्न समाचार पत्रों के प्रतिनिधि, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार, छायाकार तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
पंजाब में आप सरकार पर बरसे नायब सैनी, बोले-डबल इंजन सरकार से ही आएंगे उद्योग और रोजगार

: पंजाब में आप सरकार पर बरसे नायब सैनी, बोले-डबल इंजन सरकार से ही आएंगे उद्योग और रोजगार

हरियाणा में पेयजल व्यवस्था का होगा कायाकल्प, कम प्रेशर और लीकेज से मिलेगी राहत, रणबीर गंगवा ने तैयार कराया बड़ा रोडमैप

: हरियाणा में पेयजल व्यवस्था का होगा कायाकल्प, कम प्रेशर और लीकेज से मिलेगी राहत, रणबीर गंगवा ने तैयार कराया बड़ा रोडमैप

भारत के आत्मनिर्भर बनने के सपनों को चूर-चूर कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला

: भारत के आत्मनिर्भर बनने के सपनों को चूर-चूर कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला

कला, संस्कृति एवं संस्कारों का अनूठा संगम है राज्य स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव : महीपाल ढांडा

: कला, संस्कृति एवं संस्कारों का अनूठा संगम है राज्य स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव : महीपाल ढांडा

सीएम सैनी की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक : हरियाणा में 100 करोड़ के ग्रीन क्लाइमेट रेजिलिएंस फंड की शुरुआत

: सीएम सैनी की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक : हरियाणा में 100 करोड़ के ग्रीन क्लाइमेट रेजिलिएंस फंड की शुरुआत

हरियाणा में एक आईएएस और एक एचसीएस अधिकारी का तबादला

: हरियाणा में एक आईएएस और एक एचसीएस अधिकारी का तबादला

ACB की बड़ी कार्रवाई, फैसले की कॉपी देने के बदले 3 हजार की रिश्वत लेते अहलमद रंगे हाथ गिरफ्तार

: ACB की बड़ी कार्रवाई, फैसले की कॉपी देने के बदले 3 हजार की रिश्वत लेते अहलमद रंगे हाथ गिरफ्तार

Haryana News: 26 नवंबर को पंचकूला में 'संविधान बचाओ यात्रा' निकालेंगे अशोक अरोड़ा, विधानसभा सत्र पर भी तंज

: Haryana News: 26 नवंबर को पंचकूला में 'संविधान बचाओ यात्रा' निकालेंगे अशोक अरोड़ा, विधानसभा सत्र पर भी तंज

शहीद स्मारक के समक्ष जल्द लगेगा एस्केलेटर, मंजूरी मिली, लोगों में आने में नहीं होगी दिक्कत : अनिल विज

: शहीद स्मारक के समक्ष जल्द लगेगा एस्केलेटर, मंजूरी मिली, लोगों में आने में नहीं होगी दिक्कत : अनिल विज

अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेलाः हरियाणा पवेलियन में विरासत और विकास का अद्भुत संगम : संजय भाटिया

: अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेलाः हरियाणा पवेलियन में विरासत और विकास का अद्भुत संगम : संजय भाटिया

X