Thursday, 19 November 2026
BREAKING
• कोटा मंडल परिक्षेत्र के माननीय सांसदगणों के साथ पश्चिम मध्य रेलवे के महाप्रबंधक की बैठक सम्पन्न • संसाधनों का हथियार के रूप में हो रहा इस्तेमाल, इंडस्ट्री को घरेलू स्तर पर क्षमता विकास पर करना चाहिए फोकस : पीएम मोदी • माइक्रोसॉफ्ट आउटेज पर सीईओ सत्या नडेला का बयान: एक स्थानीय समस्या को वैश्विक संकट बनने से रोका जा सकता था • भारतीय कंपनियों ने वित्त वर्ष 27 की दूसरी तिमाही में किया मजबूत प्रदर्शन, बिक्री 24.5 प्रतिशत बढ़ी • भारत विनिर्माण क्षेत्र के दम पर आर्थिक विकास के एक नए चरण में प्रवेश करने को तैयार है: दीपम सचिव • केंद्र सरकार स्ट्रीट वेंडर्स में वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने के लिए ‘स्वनिधि सम्मान पुरस्कार 2026’ का करेगी आयोजन • देश में 21 नवंबर से 15 दिसंबर तक के शादी के सीजन से 7.5 लाख करोड़ रुपए का कारोबार होने का अनुमान • ईपीएफओ बोर्ड रिटायरमेंट पर पीएफ निकासी के अधिक लचीले विकल्पों पर कर सकता है चर्चा • डॉलर में मजबूती से सोना 1.30 लाख रुपए के नीचे फिसला, चांदी में सपाट कारोबार • एन्थ्रोपिक ने आईपीओ के जरिए जुटाए 107.3 अरब डॉलर, मस्क की स्पेसएक्स को पछाड़ा

मनोरंजन

'बप्पी दा के संगीत की नकल मुमकिन नहीं', 'गनमास्टर जी9' के गाने पर बोले निर्देशक आदित्य दत्त

Updated on Thursday, November 19, 2026 14:31 PM IST

मुंबई: अभिनेता इमरान हाशमी की फिल्म 'गनमास्टर जी9' के मेकर्स ने दिवंगत संगीतकार बप्पी लाहिड़ी के मशहूर गाने 'मौसम है गाने का' को नए अंदाज में पेश किया है। फिल्म के प्रमोशनल टाइटल ट्रैक के लिए इस पुराने गाने को रीक्रिएट किया गया है।

निर्देशक आदित्य दत्त का कहना है कि बप्पी लाहिड़ी के संगीत की अपनी अलग पहचान और एनर्जी है, जिसकी नकल करना नामुमकिन है। ऐसे में उनकी कोशिश मूल गाने की जगह लेने की नहीं, बल्कि उसे सम्मान देने की रही है।

आदित्य दत्त ने कहा, ''बप्पी दा के संगीत की अपनी एक खास पहचान है, जिसे दोहराना मुमकिन नहीं है। 'गनमास्टर जी9' के प्रमोशनल टाइटल ट्रैक को तैयार करते समय हमारा मकसद कभी भी मूल गाने से मुकाबला करना या उसकी जगह लेना नहीं था। हम बस ऐसी धुन को सम्मान देना चाहते थे, जिससे लोगों की कई यादें जुड़ी हैं। हमने इसे आज के दर्शकों से जोड़ने के लिए नया म्यूजिकल ट्रीटमेंट दिया है। हमारे लिए बप्पी दा के संगीत की विरासत का सम्मान करना बेहद जरूरी था।''

मूल गाना 'मौसम है गाने का' साल 1979 में आई स्पाई थ्रिलर फिल्म 'सुरक्षा' में शामिल था। रविकांत नागाइच के निर्देशन में बनी इस फिल्म का यह गाना अपने दौर में काफी लोकप्रिय हुआ था। इसके नए वर्जन को विक्रम मोंट्रोस ने तैयार किया है। उन्होंने गाने का म्यूजिक प्रोडक्शन, अरेंजमेंट और साउंड डिजाइन भी संभाला है।

फिल्म के निर्माता दीपक मुकुट ने कहा, ''बप्पी दा ने हिंदी सिनेमा को कई यादगार गाने दिए हैं और उनका संगीत आज भी हर पीढ़ी के लोगों को पसंद आता है। 'गनमास्टर जी9' के जरिए उनके एक पुराने गाने को नए रूप में पेश करना उनकी संगीत विरासत का जश्न मनाने जैसा है। हम जानते हैं कि इतने मशहूर संगीतकार से जुड़े गाने को नए अंदाज में पेश करने की अपनी जिम्मेदारी होती है। यह हमारी तरफ से एक छोटी-सी श्रद्धांजलि है। उम्मीद है कि दर्शक इस नए वर्जन को पसंद करेंगे और मूल गाने को भी पहले की तरह प्यार देते रहेंगे।''

'गनमास्टर जी9' का टाइटल ट्रैक रिलीज हो चुका है और इसे सारेगामा म्यूजिक के साथ-साथ अलग-अलग म्यूजिक प्लेटफॉर्म पर सुना जा सकता है।

आदित्य दत्त के निर्देशन में बनी इस एक्शन-रोमांस फिल्म में इमरान हाशमी के साथ जेनेलिया देशमुख और अपारशक्ति खुराना भी नजर आएंगे। फिल्म में अभिषेक सिंह भी अहम भूमिका में हैं। दीपक मुकुट, हुनर मुकुट और संगीता अहीर फिल्म के निर्माता हैं, जबकि सोहम रॉकस्टार एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड इसे पेश कर रहा है।

'गनमास्टर जी9' दुनियाभर के सिनेमाघरों में 27 नवंबर 2026 को रिलीज होगी।

 

Have something to say? Post your comment
सैफ अली खान को मिली धमकी, बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के वांटेड आरोपी जीशान अख्तर का नाम आया सामने

: सैफ अली खान को मिली धमकी, बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के वांटेड आरोपी जीशान अख्तर का नाम आया सामने

'मेरी जिंदगी का सफर मुश्किल बनाने के लिए शुक्रिया...', कपिल शर्मा के पोस्ट ने खींचा ध्यान

: 'मेरी जिंदगी का सफर मुश्किल बनाने के लिए शुक्रिया...', कपिल शर्मा के पोस्ट ने खींचा ध्यान

'काली खेती' रिव्यू: हॉरर के पुराने फॉर्मूले से हटकर बनी फिल्म, जैकी श्रॉफ ने लूटी महफिल

: 'काली खेती' रिव्यू: हॉरर के पुराने फॉर्मूले से हटकर बनी फिल्म, जैकी श्रॉफ ने लूटी महफिल

'बिग बॉस' में पति विक्की जैन ने नहीं दिया साथ, अंकिता लोखंडे बोलीं- 'जिंदगी में कभी इतना नहीं रोई'

: 'बिग बॉस' में पति विक्की जैन ने नहीं दिया साथ, अंकिता लोखंडे बोलीं- 'जिंदगी में कभी इतना नहीं रोई'

बचपन में ऋतिक के सामने तीन बार 'धूम मचाले' पर किया था डांस, अनन्या पांडे ने सुनाया मजेदार किस्सा

: बचपन में ऋतिक के सामने तीन बार 'धूम मचाले' पर किया था डांस, अनन्या पांडे ने सुनाया मजेदार किस्सा

13 साल बाद साथ आए श्रद्धा आर्या-गौरव खन्ना, एक्ट्रेस ने सुनाया पुरानी दोस्ती का किस्सा

: 13 साल बाद साथ आए श्रद्धा आर्या-गौरव खन्ना, एक्ट्रेस ने सुनाया पुरानी दोस्ती का किस्सा

आईएफएफआई 2026 में चमका हिमालयी सिनेमा, लद्दाखी और कश्मीरी कहानियां बनीं आकर्षण का केंद्र

: आईएफएफआई 2026 में चमका हिमालयी सिनेमा, लद्दाखी और कश्मीरी कहानियां बनीं आकर्षण का केंद्र

'आज भी परिवार के साथ फिल्म देखने की है परंपरा', सूरज बड़जात्या की फिल्म को लेकर बोले स्वानंद किरकिरे

: 'आज भी परिवार के साथ फिल्म देखने की है परंपरा', सूरज बड़जात्या की फिल्म को लेकर बोले स्वानंद किरकिरे

'जी जी रे जी' में लावणी करती दिखेंगी श्रद्धा कपूर, बोलीं-इस किरदार में ढलना जितना रोमांचक था, उतना ही डराने वाला भी

: 'जी जी रे जी' में लावणी करती दिखेंगी श्रद्धा कपूर, बोलीं-इस किरदार में ढलना जितना रोमांचक था, उतना ही डराने वाला भी

सोनिया-राजीव पर ट्रोलिंग पर भड़कीं सोनाक्षी, कहा- पति और पत्नी का प्यार गलत कैसे हुआ?

: सोनिया-राजीव पर ट्रोलिंग पर भड़कीं सोनाक्षी, कहा- पति और पत्नी का प्यार गलत कैसे हुआ?

X