Thursday, 19 November 2026
BREAKING
• भारत विनिर्माण क्षेत्र के दम पर आर्थिक विकास के एक नए चरण में प्रवेश करने को तैयार है: दीपम सचिव • केंद्र सरकार स्ट्रीट वेंडर्स में वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने के लिए ‘स्वनिधि सम्मान पुरस्कार 2026’ का करेगी आयोजन • देश में 21 नवंबर से 15 दिसंबर तक के शादी के सीजन से 7.5 लाख करोड़ रुपए का कारोबार होने का अनुमान • ईपीएफओ बोर्ड रिटायरमेंट पर पीएफ निकासी के अधिक लचीले विकल्पों पर कर सकता है चर्चा • डॉलर में मजबूती से सोना 1.30 लाख रुपए के नीचे फिसला, चांदी में सपाट कारोबार • एन्थ्रोपिक ने आईपीओ के जरिए जुटाए 107.3 अरब डॉलर, मस्क की स्पेसएक्स को पछाड़ा • भारतीय शेयर बाजार सपाट खुला, ऑटो और पीएसयू में खरीदारी • सैफ अली खान को मिली धमकी, बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के वांटेड आरोपी जीशान अख्तर का नाम आया सामने • 'मेरी जिंदगी का सफर मुश्किल बनाने के लिए शुक्रिया...', कपिल शर्मा के पोस्ट ने खींचा ध्यान • 'काली खेती' रिव्यू: हॉरर के पुराने फॉर्मूले से हटकर बनी फिल्म, जैकी श्रॉफ ने लूटी महफिल

मनोरंजन

13 साल बाद साथ आए श्रद्धा आर्या-गौरव खन्ना, एक्ट्रेस ने सुनाया पुरानी दोस्ती का किस्सा

Updated on Thursday, November 19, 2026 14:27 PM IST

मुंबई: अभिनेत्री श्रद्धा आर्या पहली बार एकता कपूर के बालाजी टेलीफिल्म्स के आगामी शो 'दिल की बेवफाइयां' में गौरव खन्ना के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। अभिनेत्री ने आईएएनएस के साथ बातचीत में अभिनेता के साथ स्क्रीन शेयर करने का अनुभव साझा किया।

श्रद्धा आर्या ने बताया कि तेरह-चौदह साल पहले उन्होंने और गौरव ने साथ में एक इवेंट किया था।

उन्होंने कहा, "मेरी और गौरव की दोस्ती नई नहीं है, बल्कि बहुत पुरानी है। करीब 13-14 साल पहले हमने साथ में एक इवेंट किया था। उस समय की हमारी तस्वीरें फिर से सामने आई हैं। इसके बाद हम दोनों ने एकता कपूर की दीपावली पार्टी में उन्हीं पुरानी तस्वीरों वाले पोज को रिक्रिएट करके फोटो खिंचवाई। एकता कपूर ने भी वो तस्वीरें शेयर की, जिसे फैंस ने बहुत पसंद किया था।"

अभिनेत्री ने आगे गौरव खन्ना के साथ एक पुराना किस्सा शेयर करते हुए कहा, "कई लोग अक्सर पूछते हैं कि क्या हमने पहले साथ काम किया है। हमने कई साल पहले दूसरे चैनल के लिए लुक टेस्ट भी दिया था, लेकिन वो बात बन नहीं पाई। मुझे लगता है कि 'दिल की बेवफाइयां' ने हमें साथ काम करने का एकदम सही मौका दिया है।"

शो 'दिल की बेवफाइयां' शादी के कई साल बाद के रिश्ते, अनकही बातों और अधूरी इच्छाओं के इर्द-गिर्द घूमता है। इस शो के जरिए यह सवाल उठाया गया है कि एक ही शादी में एक साथी के लिए सब 'काफी' होता है, जबकि दूसरे के दिल में 'काश' क्यों रह जाता है।

श्रद्धा आर्या ने शो के बारे में समझाते हुए कहा, "मुझे लगता है कि दर्शकों के लिए इस शो का अंदाज समझना बेहद जरूरी है। कुछ लोग सोच सकते हैं कि हम मैच्योर लव स्टोरी क्यों कर रहे हैं, खासकर टेलीविजन पर तो पहले भी कई आम रोमांटिक कहानियां दिखाई जा चुकी हैं और हम भी ऐसी कहानियों का हिस्सा रह चुके हैं, लेकिन हम प्यार को एक अलग नजरिए से देख रहे हैं। इसमें कई ऐसे दिलचस्प मोड़ हैं, जो कहानी को मजेदार और देखने लायक बनाते हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "मैं चाहूंगी कि दर्शक प्रोमो में हमारे किरदारों को दिखाने के तरीके पर भी ध्यान दें। हम रोजमर्रा के कपड़ों में नजर आ रहे हैं। मुझे नाइट सूट में दिखाया गया है, जबकि गौरव कुर्ता-पायजामा पहने हुए हूं। असल जिंदगी में लोग ऐसे ही कपड़े पहनते हैं। टीवी पर अक्सर महिलाओं को सजे-धजे और पुरुषों को सूट में देखा जाता है। इसमें कुछ गलत नहीं है और मैं भी ऐसे शोज का हिस्सा रही हूं, लेकिन जब एकता मैम ने मुझे कहानी सुनाई, तो उन्होंने कहा कि वो टीवी का अंदाज बदलना चाहती हैं और कुछ ऐसा लाना चाहती हैं, जो पहले इस तरह नहीं दिखाया गया हो।"

उन्होंने एकता कपूर के विजन पर बात करते हुए कहा, "वो एक ऐसी कहानी चाहती थीं, जो असली जिंदगी जैसी लगे, न कि कोई सपनों जैसी परियों की कहानी। असल जिंदगी में हम गुस्सा, प्यार, हंसी और हर तरह की भावनाएं रोजमर्रा की परिस्थितियों में महसूस करते हैं। हम वही सच्चाई स्क्रीन पर लाने की कोशिश कर रहे हैं। आपने देखा होगा कि प्रोमो में फीमेल किरदार को बालों में कलर करते हुए दिखाया गया है, जबकि मेल किरदार के बाल सफेद हैं। ये छोटी-छोटी लेकिन जरूरी बातें हैं।"

 

Have something to say? Post your comment
सैफ अली खान को मिली धमकी, बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के वांटेड आरोपी जीशान अख्तर का नाम आया सामने

: सैफ अली खान को मिली धमकी, बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के वांटेड आरोपी जीशान अख्तर का नाम आया सामने

'बप्पी दा के संगीत की नकल मुमकिन नहीं', 'गनमास्टर जी9' के गाने पर बोले निर्देशक आदित्य दत्त

: 'बप्पी दा के संगीत की नकल मुमकिन नहीं', 'गनमास्टर जी9' के गाने पर बोले निर्देशक आदित्य दत्त

'मेरी जिंदगी का सफर मुश्किल बनाने के लिए शुक्रिया...', कपिल शर्मा के पोस्ट ने खींचा ध्यान

: 'मेरी जिंदगी का सफर मुश्किल बनाने के लिए शुक्रिया...', कपिल शर्मा के पोस्ट ने खींचा ध्यान

'काली खेती' रिव्यू: हॉरर के पुराने फॉर्मूले से हटकर बनी फिल्म, जैकी श्रॉफ ने लूटी महफिल

: 'काली खेती' रिव्यू: हॉरर के पुराने फॉर्मूले से हटकर बनी फिल्म, जैकी श्रॉफ ने लूटी महफिल

'बिग बॉस' में पति विक्की जैन ने नहीं दिया साथ, अंकिता लोखंडे बोलीं- 'जिंदगी में कभी इतना नहीं रोई'

: 'बिग बॉस' में पति विक्की जैन ने नहीं दिया साथ, अंकिता लोखंडे बोलीं- 'जिंदगी में कभी इतना नहीं रोई'

बचपन में ऋतिक के सामने तीन बार 'धूम मचाले' पर किया था डांस, अनन्या पांडे ने सुनाया मजेदार किस्सा

: बचपन में ऋतिक के सामने तीन बार 'धूम मचाले' पर किया था डांस, अनन्या पांडे ने सुनाया मजेदार किस्सा

आईएफएफआई 2026 में चमका हिमालयी सिनेमा, लद्दाखी और कश्मीरी कहानियां बनीं आकर्षण का केंद्र

: आईएफएफआई 2026 में चमका हिमालयी सिनेमा, लद्दाखी और कश्मीरी कहानियां बनीं आकर्षण का केंद्र

'आज भी परिवार के साथ फिल्म देखने की है परंपरा', सूरज बड़जात्या की फिल्म को लेकर बोले स्वानंद किरकिरे

: 'आज भी परिवार के साथ फिल्म देखने की है परंपरा', सूरज बड़जात्या की फिल्म को लेकर बोले स्वानंद किरकिरे

'जी जी रे जी' में लावणी करती दिखेंगी श्रद्धा कपूर, बोलीं-इस किरदार में ढलना जितना रोमांचक था, उतना ही डराने वाला भी

: 'जी जी रे जी' में लावणी करती दिखेंगी श्रद्धा कपूर, बोलीं-इस किरदार में ढलना जितना रोमांचक था, उतना ही डराने वाला भी

सोनिया-राजीव पर ट्रोलिंग पर भड़कीं सोनाक्षी, कहा- पति और पत्नी का प्यार गलत कैसे हुआ?

: सोनिया-राजीव पर ट्रोलिंग पर भड़कीं सोनाक्षी, कहा- पति और पत्नी का प्यार गलत कैसे हुआ?

X