Wednesday, 18 November 2026
BREAKING
• एनवीडिया के बोर्ड ने जेन्सेन हुआंग के फिर से सीईओ बनने के प्रस्ताव को ठुकराया, कहा- दोबारा बहाली की कोई योजना नहीं • भारतीय शेयर बाजार हल्की गिरावट के साथ खुला, मेटल में बिकवाली • लखपति दीदी योजना: प्रधानमंत्री मोदी के विजन से बदल रही ग्रामीण महिलाओं की तकदीर • भारत ने फिलिस्तीन को 4-1 से हराया, फुटबॉल मैच में नस्लीय व्यवहार का आरोप • सैफ चैंपियनशिप: अंतिम पलों में संदीप का गोल, भारत ने पाकिस्तान को 2-1 से हराकर लगातार तीसरा खिताब जीता • 'आज भी परिवार के साथ फिल्म देखने की है परंपरा', सूरज बड़जात्या की फिल्म को लेकर बोले स्वानंद किरकिरे • 'जी जी रे जी' में लावणी करती दिखेंगी श्रद्धा कपूर, बोलीं-इस किरदार में ढलना जितना रोमांचक था, उतना ही डराने वाला भी • 'भाजपा राम-कृष्ण की पुजारी नहीं, बल्कि व्यापारी', यूपी में 'राधे राधे, कमल खिला दे' नारे पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया • भारत-विरोधी अंतरराष्ट्रीय ताकतों के इशारे पर काम कर रहे राहुल गांधी और अखिलेश यादव: उपमुख्यमंत्री मौर्य • सीए 'सैंडपेपरगेट कांड' एक फोरम बनाएगा, खिलाड़ियों और स्टाफ के अनुभव गोपनीय रखे जाएंगे

मनोरंजन

'जी जी रे जी' में लावणी करती दिखेंगी श्रद्धा कपूर, बोलीं-इस किरदार में ढलना जितना रोमांचक था, उतना ही डराने वाला भी

Updated on Wednesday, November 18, 2026 13:15 PM IST

मुंबई : अभिनेत्री श्रद्धा कपूर अपनी आने वाली फिल्म 'ईठा' के गाने 'जी जी रे जी' में लावणी करती नजर आएंगी। इस गाने के लिए उन्होंने महाराष्ट्र के पारंपरिक डांस फॉर्म लावणी को सीखा और उसकी बारीकियों को समझने की कोशिश की। श्रद्धा ने इसे अपने लिए बेहद रोमांचक अनुभव बताया।

उनका कहना है कि लावणी की लय, हाव-भाव और ऊर्जा ऐसी है, जो सीधे दर्शकों से जुड़ती है, हालांकि इस गाने के जरिए एक दिग्गज कलाकार की दुनिया में कदम रखना उनके लिए जितना खास था, उतना ही चुनौतीपूर्ण भी रहा।

श्रद्धा कपूर ने गाने को लेकर कहा, ''ईठा के किरदार में 'जी जी रे जी' पर परफॉर्म करना मेरे लिए बेहद रोमांचक अनुभव रहा। लावणी में कुछ ऐसा है, जो आपको तुरंत अपनी ओर खींच लेता है। इसकी लय, हाव-भाव, ऊर्जा और दर्शकों से जुड़ने का अंदाज बहुत खास है। मुझे इस गाने के जरिए एक महान कलाकार की दुनिया में कदम रखना बहुत अच्छा लगा, लेकिन इसे लेकर मन में डर भी था।''

उन्होंने कहा, ''इस गाने के पीछे एक बहुत खास कहानी है, जो उस महान कलाकार की जिंदगी में एक बड़ा मोड़ लेकर आती है। मुझे उम्मीद है कि दर्शक इस गाने के जरिए उस कहानी को पर्दे पर उतारने के लिए की गई हमारी मेहनत को महसूस कर पाएंगे।''

फिल्म के म्यूजिक को तैयार करने वाले मशहूर संगीतकार जोड़ी अजय-अतुल ने बताया कि 'ईठा' जैसी फिल्म में संगीत सिर्फ बैकग्राउंड तक सीमित नहीं रह सकता। उसे किरदारों, कहानी की दुनिया और भावनाओं का हिस्सा बनना जरूरी है।

उन्होंने कहा, ''ईठा के मंच पर दर्शकों ने उस कलाकार का जो रूप देखा, उसके पीछे बहुत कुछ था। वह बेहद मजबूत, गरिमामयी और जिंदादिल कलाकार थीं। 'जी जी रे जी' के जरिए हम उनकी इसी ताकत को एक प्रभावशाली और सिनेमाई अंदाज में दिखाना चाहते थे। साथ ही, हम लावणी की पारंपरिक पहचान को भी बनाए रखना चाहते थे।''

अजय-अतुल ने गाने की पूरी टीम की तारीफ करते हुए कहा, ''अमिताभ भट्टाचार्य के शानदार बोलों ने कंपोजिशन को और खूबसूरत बना दिया, जबकि श्रेया घोषाल ने अपनी आवाज से गाने में जबरदस्त ऊर्जा और किरदार भर दिया। श्रद्धा कपूर ने लावणी के हर अंदाज और हर अदा को सही तरीके से सीखने के लिए काफी मेहनत की है। यह पूरी टीम की कोशिशों का नतीजा है और मुझे उम्मीद है कि दर्शक भी इस गाने को उतना ही पसंद करेंगे, जितना इसे बनाते समय टीम ने एंजॉय किया।''

गाने की कोरियोग्राफी को लेकर वैभवी मर्चेंट ने कहा, ''एक कलाकार के मंच पर आने से पहले उसकी जिंदगी में कई संघर्ष, भावनाएं और चुनौतियां होती हैं। लेकिन जैसे ही वह मंच पर कदम रखता है, तो सब कुछ पीछे छोड़कर दर्शकों के साथ एक हो जाता है। 'जी जी रे जी' की कोरियोग्राफी तैयार करते समय इसी भावना को केंद्र में रखा गया है।''

उन्होंने श्रद्धा की तारीफ करते हुए कहा, ''अभिनेत्री ने पूरे समर्पण और ऊर्जा के साथ डांस के हर छोटे-बड़े अंदाज को अपनाया है। अजय-अतुल के संगीत ने भी कोरियोग्राफी को शानदार लय और ऊर्जा दी, जिससे ईठा की दुनिया को संगीत और डांस के जरिए जीवंत करना आसान हुआ। फिल्म के निर्देशक लक्ष्मण उतेकर के साथ काम करने का अनुभव शानदार था। लक्ष्मण बेहतरीन फिल्ममेकर होने के साथ-साथ बहुत अच्छे इंसान भी हैं। उनका जुनून, गर्मजोशी और हर कलाकार से उसका बेहतरीन काम निकलवाने की क्षमता उन्हें खास बनाती है।''

'जी जी रे जी' फिल्म 'ईठा' का पहला गाना है, जिसके जरिए दर्शकों को फिल्म की रंगीन और संगीतमय दुनिया की पहली झलक देखने को मिलेगी। इस गाने को राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता संगीतकार जोड़ी अजय-अतुल ने कंपोज और प्रोड्यूस किया है।

लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म के निर्माता दिनेश विजान, लक्ष्मण उतेकर और करिश्मा शर्मा हैं। 'ईठा' 4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

Have something to say? Post your comment
'आज भी परिवार के साथ फिल्म देखने की है परंपरा', सूरज बड़जात्या की फिल्म को लेकर बोले स्वानंद किरकिरे

: 'आज भी परिवार के साथ फिल्म देखने की है परंपरा', सूरज बड़जात्या की फिल्म को लेकर बोले स्वानंद किरकिरे

सोनिया-राजीव पर ट्रोलिंग पर भड़कीं सोनाक्षी, कहा- पति और पत्नी का प्यार गलत कैसे हुआ?

: सोनिया-राजीव पर ट्रोलिंग पर भड़कीं सोनाक्षी, कहा- पति और पत्नी का प्यार गलत कैसे हुआ?

गणेश आचार्य की गणेश: डस्ट टू स्टारडस्ट की एक और उपलब्धि! बिना किसी कट या बदलाव के मिला U सर्टिफिकेट

: गणेश आचार्य की गणेश: डस्ट टू स्टारडस्ट की एक और उपलब्धि! बिना किसी कट या बदलाव के मिला U सर्टिफिकेट

एकता आर कपूर, अमर बुटाला और साजिद खान की ‘हीरो की हॉरॉरोइन’ 5 फरवरी 2027 को सिनेमाघरों में देगी दस्तक!

: एकता आर कपूर, अमर बुटाला और साजिद खान की ‘हीरो की हॉरॉरोइन’ 5 फरवरी 2027 को सिनेमाघरों में देगी दस्तक!

IFFI 2026: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’, ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा: ए लेजेंड – चैप्टर 1’ इंडियन पैनोरमा में चयनित

: IFFI 2026: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’, ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा: ए लेजेंड – चैप्टर 1’ इंडियन पैनोरमा में चयनित

कैंसर को दी मात और शो को मिला ग्रैमी नॉमिनेशन, जेफ रॉस बोले-'जिंदगी अजीब है'

: कैंसर को दी मात और शो को मिला ग्रैमी नॉमिनेशन, जेफ रॉस बोले-'जिंदगी अजीब है'

जब प्रियंका चोपड़ा ने अभिषेक बच्चन के फोन से एक अभिनेत्री को मैसेज किया

: जब प्रियंका चोपड़ा ने अभिषेक बच्चन के फोन से एक अभिनेत्री को मैसेज किया

नेहा धूपिया को सता रहा रघु राम का डर, बोलीं- काश इस सीजन में वे नहीं होते

: नेहा धूपिया को सता रहा रघु राम का डर, बोलीं- काश इस सीजन में वे नहीं होते

गर्व से भरा बेटी का खास पल! ‘प्रताप’ में पहली बार पिता धर्मेंद्र का नाम अपने नाम के साथ देखकर भावुक हुईं ईशा देओल

: गर्व से भरा बेटी का खास पल! ‘प्रताप’ में पहली बार पिता धर्मेंद्र का नाम अपने नाम के साथ देखकर भावुक हुईं ईशा देओल

वॉटर स्कीइंग का शौक वरुण धवन को पड़ा भारी, अगली फिल्म की शूटिंग से पहले हुए चोटिल

: वॉटर स्कीइंग का शौक वरुण धवन को पड़ा भारी, अगली फिल्म की शूटिंग से पहले हुए चोटिल

X