Thursday, 19 November 2026
BREAKING
• भारत विनिर्माण क्षेत्र के दम पर आर्थिक विकास के एक नए चरण में प्रवेश करने को तैयार है: दीपम सचिव • केंद्र सरकार स्ट्रीट वेंडर्स में वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने के लिए ‘स्वनिधि सम्मान पुरस्कार 2026’ का करेगी आयोजन • देश में 21 नवंबर से 15 दिसंबर तक के शादी के सीजन से 7.5 लाख करोड़ रुपए का कारोबार होने का अनुमान • ईपीएफओ बोर्ड रिटायरमेंट पर पीएफ निकासी के अधिक लचीले विकल्पों पर कर सकता है चर्चा • डॉलर में मजबूती से सोना 1.30 लाख रुपए के नीचे फिसला, चांदी में सपाट कारोबार • एन्थ्रोपिक ने आईपीओ के जरिए जुटाए 107.3 अरब डॉलर, मस्क की स्पेसएक्स को पछाड़ा • भारतीय शेयर बाजार सपाट खुला, ऑटो और पीएसयू में खरीदारी • सैफ अली खान को मिली धमकी, बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के वांटेड आरोपी जीशान अख्तर का नाम आया सामने • 'मेरी जिंदगी का सफर मुश्किल बनाने के लिए शुक्रिया...', कपिल शर्मा के पोस्ट ने खींचा ध्यान • 'काली खेती' रिव्यू: हॉरर के पुराने फॉर्मूले से हटकर बनी फिल्म, जैकी श्रॉफ ने लूटी महफिल

मनोरंजन

'काली खेती' रिव्यू: हॉरर के पुराने फॉर्मूले से हटकर बनी फिल्म, जैकी श्रॉफ ने लूटी महफिल

Updated on Thursday, November 19, 2026 14:29 PM IST

फिल्म: काली खेती निर्देशक: हरीश इम्तियाज खान कलाकार: जैकी श्रॉफ, शरद केलकर, नेहा सरगम, शाजी चौधरी, वीरेंद्र सक्सेना अवधि: 1 घंटा 49 मिनट रिलीज: सिनेमाघरों में रेटिंग: 4/5 बॉलीवुड में हॉरर फिल्मों के नाम पर अक्सर तेज आवाज वाला बैकग्राउंड म्यूजिक, अचानक सामने आने वाले डरावने चेहरे और पहले से अंदाजा लगा लेने वाले ट्विस्ट देखने को मिलते हैं लेकिन फिल्म 'काली खेती' इस पुराने फॉर्मूले से हटकर कुछ अलग करने की कोशिश करती है। यह फिल्म सिर्फ डराने पर ध्यान नहीं देती बल्कि धीरे-धीरे दर्शकों को एक ऐसी दुनिया में ले जाती है, जहां रहस्य, माहौल और किरदार मिलकर सस्पेंस पैदा करते हैं। यही बात इसे दूसरी हॉरर फिल्मों से अलग बनाती है।

निर्देशक हरीश इम्तियाज खान की यह पहली फिल्म है। उन्होंने ग्रामीण पृष्ठभूमि पर बनी इस हॉरर ड्रामा में रहस्य, सस्पेंस और अलौकिक घटनाओं को इस तरह पिरोया है कि कहानी आम हॉरर फिल्मों से अलग नजर आती है। फिल्म की खासियत यह है कि यहां डर सिर्फ डरावने सीन्स से नहीं बल्कि कहानी के माहौल और उसके रहस्यों से पैदा होता है।

फिल्म की कहानी रोहित (शरद केलकर) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो गांव में अपनी पत्नी राधा (नेहा सरगम) और छोटे बेटे राजू (स्पंदन) के साथ रहता है। रोहित अपने पिता किशन (जैकी श्रॉफ) को भी गांव बुलाता है। शुरुआत में कहानी एक सामान्य पारिवारिक कहानी लगती है लेकिन जल्द ही इसमें अजीब और रहस्यमयी घटनाएं होने लगती हैं। खेती के एक नए तरीके को लेकर रोहित की दिलचस्पी और उसके आसपास होने वाली अजीब घटनाएं कई सवाल खड़े करती हैं। आगे चलकर फिल्म इन सवालों के जवाब अपने ही अंदाज में देती है।

फिल्म की सबसे बड़ी ताकत इसकी कहानी है, जो धीरे-धीरे आगे बढ़ती है और एक डरावना माहौल तैयार करती है। किरदारों के साथ क्या हो रहा है और उनके आसपास की परिस्थितियों के पीछे क्या राज है, यह जानने की उत्सुकता बनी रहती है।

अभिनय की बात करें तो जैकी श्रॉफ फिल्म की सबसे बड़ी खासियत हैं। उन्होंने अपने किरदार को जिस तरह निभाया है, वह काफी प्रभावशाली है। उनके अभिनय में एक अलग तरह की संवेदनशीलता, अनिश्चितता और गंभीरता नजर आती है। वह पर्दे पर आते ही दर्शकों का ध्यान खींच लेते हैं। उनका किरदार कहानी में गहराई जोड़ता है और फिल्म खत्म होने के बाद भी याद रहता है।

शरद केलकर ने भी अपने किरदार के साथ पूरा न्याय किया है। उनके रोल में ठहराव और संयम की जरूरत थी, जिसे उन्होंने बखूबी निभाया है। नेहा सरगम ने कहानी में भावनात्मक पहलू को मजबूती दी है। वहीं, शाजी चौधरी और वीरेंद्र सक्सेना ने भी अपने किरदारों में अच्छा काम किया है। बाल कलाकार स्पंदन का अभिनय भी सहज है और वह परिवार के भावनात्मक रिश्ते को पर्दे पर खूबसूरती से दिखाते हैं।

हालांकि, फिल्म की असली खोज इसके निर्देशक हरीश इम्तियाज खान हैं। निर्देशन के साथ उन्होंने फिल्म के स्क्रीनप्ले और डायलॉग्स की जिम्मेदारी भी संभाली है। उन्होंने जिस समझदारी से कहानी को पर्दे पर उतारा है, वह काबिलेतारीफ है। खासतौर पर डरावने माहौल को बनाए रखना और सीन्स के जरिए कहानी कहना उनकी अच्छी पकड़ दिखाता है। पहली ही फिल्म में उनका आत्मविश्वास नजर आता है। वह कहानी के साथ एक्सपेरिमेंट करने से नहीं डरते और उनकी अपनी एक अलग सिनेमाई सोच दिखाई देती है।

तकनीकी के तौर पर भी फिल्म अच्छी है। सिनेमैटोग्राफी में गांव और उसके आसपास के माहौल का शानदार इस्तेमाल किया गया है। आम दिखने वाली जगहों को भी कैमरे के जरिए रहस्यमयी और डरावना बना दिया गया है। बैकग्राउंड म्यूजिक और साउंड डिजाइन फिल्म के सस्पेंस को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हैं। फिल्म डर पैदा करने के लिए हर बार तेज आवाज या पुराने हॉरर ट्रिक्स का सहारा नहीं लेती। इसके विजुअल इफेक्ट्स भी उम्मीद से बेहतर हैं। पूरी टेक्निकल टीम ने फिल्म की दुनिया को वास्तविक और प्रभावशाली बनाने में अच्छा काम किया है।

फिल्म की एक कमजोरी इसकी रफ्तार है। कुछ हिस्सों को छोटा किया जा सकता था। अगर एडिटिंग थोड़ी और चुस्त होती तो कहानी का असर और बढ़ सकता था। हालांकि, इसके बावजूद फिल्म अपनी कहानी और रहस्यमयी माहौल के दम पर दर्शकों की दिलचस्पी बनाए रखती है।

कुल मिलाकर 'काली खेती' बॉलीवुड की आम हॉरर फिल्मों से अलग है। यह नए अंदाज की फिल्म है, जो डर के साथ रहस्य और कहानी पर भी बराबर ध्यान देती है। जैकी श्रॉफ का शानदार अभिनय, शरद केलकर का संयमित अंदाज और हरीश इम्तियाज खान का आत्मविश्वास से भरा निर्देशन इसे देखने लायक बनाते हैं। अगर आप एक जैसी हॉरर फिल्मों से ऊब चुके हैं और कुछ नया देखना चाहते हैं तो 'काली खेती' सिनेमाघरों में देख सकते हैं।

 

Have something to say? Post your comment
सैफ अली खान को मिली धमकी, बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के वांटेड आरोपी जीशान अख्तर का नाम आया सामने

: सैफ अली खान को मिली धमकी, बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के वांटेड आरोपी जीशान अख्तर का नाम आया सामने

'बप्पी दा के संगीत की नकल मुमकिन नहीं', 'गनमास्टर जी9' के गाने पर बोले निर्देशक आदित्य दत्त

: 'बप्पी दा के संगीत की नकल मुमकिन नहीं', 'गनमास्टर जी9' के गाने पर बोले निर्देशक आदित्य दत्त

'मेरी जिंदगी का सफर मुश्किल बनाने के लिए शुक्रिया...', कपिल शर्मा के पोस्ट ने खींचा ध्यान

: 'मेरी जिंदगी का सफर मुश्किल बनाने के लिए शुक्रिया...', कपिल शर्मा के पोस्ट ने खींचा ध्यान

'बिग बॉस' में पति विक्की जैन ने नहीं दिया साथ, अंकिता लोखंडे बोलीं- 'जिंदगी में कभी इतना नहीं रोई'

: 'बिग बॉस' में पति विक्की जैन ने नहीं दिया साथ, अंकिता लोखंडे बोलीं- 'जिंदगी में कभी इतना नहीं रोई'

बचपन में ऋतिक के सामने तीन बार 'धूम मचाले' पर किया था डांस, अनन्या पांडे ने सुनाया मजेदार किस्सा

: बचपन में ऋतिक के सामने तीन बार 'धूम मचाले' पर किया था डांस, अनन्या पांडे ने सुनाया मजेदार किस्सा

13 साल बाद साथ आए श्रद्धा आर्या-गौरव खन्ना, एक्ट्रेस ने सुनाया पुरानी दोस्ती का किस्सा

: 13 साल बाद साथ आए श्रद्धा आर्या-गौरव खन्ना, एक्ट्रेस ने सुनाया पुरानी दोस्ती का किस्सा

आईएफएफआई 2026 में चमका हिमालयी सिनेमा, लद्दाखी और कश्मीरी कहानियां बनीं आकर्षण का केंद्र

: आईएफएफआई 2026 में चमका हिमालयी सिनेमा, लद्दाखी और कश्मीरी कहानियां बनीं आकर्षण का केंद्र

'आज भी परिवार के साथ फिल्म देखने की है परंपरा', सूरज बड़जात्या की फिल्म को लेकर बोले स्वानंद किरकिरे

: 'आज भी परिवार के साथ फिल्म देखने की है परंपरा', सूरज बड़जात्या की फिल्म को लेकर बोले स्वानंद किरकिरे

'जी जी रे जी' में लावणी करती दिखेंगी श्रद्धा कपूर, बोलीं-इस किरदार में ढलना जितना रोमांचक था, उतना ही डराने वाला भी

: 'जी जी रे जी' में लावणी करती दिखेंगी श्रद्धा कपूर, बोलीं-इस किरदार में ढलना जितना रोमांचक था, उतना ही डराने वाला भी

सोनिया-राजीव पर ट्रोलिंग पर भड़कीं सोनाक्षी, कहा- पति और पत्नी का प्यार गलत कैसे हुआ?

: सोनिया-राजीव पर ट्रोलिंग पर भड़कीं सोनाक्षी, कहा- पति और पत्नी का प्यार गलत कैसे हुआ?

X